सफर कर रहे युवक की सूझबूझ से टला हादसाटीम एबीएन, रांची। हटिया से झारसुगुड़ा चलने वाली मेमू संख्या 18175 के एक बोगी के बर्थ में बुधवार की रात आग लग गयी, जिसके कारण वह बर्थ पूरी तरह से जल गया। हालांकि, यह आग और फैलती इससे पहले ही गरपोष स्टेशन पर ट्रेन पहुंच गयी तथा स्टेशन मास्टर व रेलवे कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। इसके बाद ट्रेन को आगे झारसुगुड़ा के लिए रवाना किया गया। सूचना के मुताबिक, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले सागरा स्टेशन व गरपोष स्टेशन के बीच चलती हटिया-झारसुगुड़ा मेमू के इंजन से छठी बोगी में आग लग गयी थी। आग उक्त बोगी के एक बर्थ में लगी थी। उस समय सौभाग्यवश बोगी में कोई भी पैसेंजर नहीं था। आग लगने के कारण बोगी से धुआं उठने लगा। जिस बोगी में आग लगी थी, उससे दो बोगी पीछे गरपोष का एक युवक संस्कार मिश्र सफर कर रहा था। वह राउरकेला शहर के पानपोष स्टेशन से उक्त ट्रेन को पकड़ कर अपने घर गरपोष आ रहा था। सागरा स्टेशन पार होने के बाद उसने ट्रेन के बोगी से आग व धुआं निकलता देखा। रात 12.55 बजे जैसे ही ट्रेन गरपोष स्टेशन पर पहुंची, उसने ट्रेन से उतरकर तुरंत ट्रेन के गार्ड को इसकी जानकारी दी। गार्ड ने स्टेशन मास्टर को सूचित किया। स्टेशन मास्टर आग नियंत्रण समान के साथ घटनास्थल पहुंचे, जिसके बाद गार्ड, स्टेशन मास्टर व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर तुरंत आग पर काबू पाया था। फिर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया। संस्कार के सुझबूझ से बड़ा हादसा टलने पर लोगों स्टेशन मास्टर, गार्ड व अन्यों ने उसका शुक्रिया अदा करने के साथ सराहना की। किसी यात्री द्वारा बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद जलती बट फेंकने से सीट में आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जांच होने पर आग लगने का कारणों का खुलासा हो पायेगा। बोगी में पैसेंजर भी नही थे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि त्याग, समर्पण और बलिदान का यह त्योहार आप सभी के जीवन में समृद्धि लाए। आप सभी स्वस्थ और सुखी रहें, यही दुआ करता हूं।
टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर राज्य वासियों को दिली मुबारकबाद दी है।राज्यपाल ने गुरुवार को कहा कि त्याग और बलिदान का प्रतीक यह त्योहार सभी को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सभी समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प लें। उन्होंने सबकी तरक्की एवं खुशहाली की दुआ की।
अगले 24 घंटे सक्रिय रहेगा मानसून; कल से मौसम साफटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित तकरीबन सभी जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। पूरे राज्य में मानसून सामान्य रहा। इस दौरान संताल परगना में यह ज्यादा सक्रिय रहा। संताल के हर जिले में अच्छी बारिश हुई, जबकि शेष झारखंड में रुक-रुक कर बारिश होती रही। दुमका के मसानजोर में सबसे अधिक 79.0 मिमी बारिश हुई। दुमका और आसपास के सभी जिलों में अच्छे से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मानसून सक्रिय रहेगा, लेकिन शुक्रवार से इसकी सक्रियता में कुछ कमी आ सकती है।रांची मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। लेकिन इसके कमजोर होते ही मौसम साफ होगा।अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार झारखंड में प्रवेश करते ही मानसून कमजोर हो गया था। इसकी वजह से सामान्य से कम बारिश हुई थी। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से झारखंड में बारिश होगी और तब इस कम बारिश की भरपाई हो जायेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इतनी बारिश हुई है कि किसान रोपाई कर सकें।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज/ रांची। साहिबगंज के भोगनाडीह में 30 जून को हूल दिवस मनाया जायेगा। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे। वीर सिद्धो-कान्हू के पैतृक गांव भोगनाडीह की मिट्टी का तिलक लगाकर राज्य की सत्ता में कई मुख्यमंत्री और राजनेताओं की तस्वीर बदल गयी, लेकिन आज तक वीरों की जन्मभूमि भोगनाडीह की तस्वीर नहीं बदली। इस गांव में 30 जून को हूल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हूल संथाली भाषा में उस क्रांति का नाम है, जिसने सन 1855-56 में ब्रिटिश शासन के अंग्रेजी हुकूमत के नियम की चूलें हिला दी थी।वीर सिद्धो-कान्हू का पैतृक गांव है भोगनाडीहभारतीय इतिहास की ज्यादातर किताबों में आजादी की पहली लड़ाई के तौर पर 1857 के संग्राम का उल्लेख किया गया है, लेकिन शोधकर्ताओं और जन जातीय इतिहास के विद्धानों का एक बड़ा समूह 30 जून 1855 को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की बात कहता है और झारखंड के एक छोटे से गांव भोग नाडीह से शुरू हुए हूल को देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का दर्जा दिलाने की मुहिम आज भी चला रहा है।भोगनाडीह में आयोजित होगा कार्यक्रमअब 30 जून को हूल क्रांति की जन्मभूमि भोगनाडीह और पंचकठिया क्रांति स्थल पर माथा टेकने सीएम हेमंत सोरेन भी आ रहे हैं। वे इस दौरान हूल कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही सभी वीरों को याद कर उन्हें नमन भी करेंगे।सीएम के आने के बाद क्या बदलेगी भोगनाडीह की तस्वीरवीर योद्धा सिद्धो-कान्हू के पैतृक गांव भोगनाडीह में खून से लथपथ करीब 10 हजार से ज्यादा संथाल आदिवासी अंग्रजों के साथ लड़ाई में शहीद हो गये थे। साथ ही इस लड़ाई के नायक सिद्धो और कान्हू भी वीर गति को प्राप्त हुए थे। वीरों के इस भूमि पर सीएम सोरेन 30 जून को आ रहे हैं। अब देखना ये है कि सीएम के आने से वीरों की इस भूमि की तस्वीर बदलती है या फिर केवल राजनीति की भेंट चढ़कर रह जाती है।
टीम एबीएन, रांची। बकरीद पर सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने सारी तैयारी कर ली है। बुधवार को एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में मेन रोड और डोरंडा इलाके में फ्लैग मार्च किया गया। एसएसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को संदेश देने का प्रयास किया गया कि सभी शांति से त्योहार मनायें। उपद्रव फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।राजधानी में बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जिले में 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें दो कंपनी सीआरपीएफ के (महिला व पुरुष) जवान, दो कंपनी रैप, इको, आइआरबी, जैप, आंसू गैस, बम निरोधक दस्ता व वाटर कैनन आदि शामिल हैं। सीआरपीएफ को अति संवेदनशील इलाके में तैनात किया गया है। वहीं, 1200 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा- 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है।
झारखंड के अडानी पावर प्लांट की दूसरी यूनिट भी हुई ऑपरेशनल, जगमगा रहा बांग्लादेशएबीएन न्यूज नेटवर्क गोड्डा/रंची। गोड्डा में 1600 मेगावाट की क्षमता वाले अडानी पावर झारखंड लिमिटेड (एपीजेएल) के प्लांट की दूसरी यूनिट 26 जून से पूरी तरह ऑपरेशनल हो गयी है। प्लांट की पहली यूनिट से अप्रैल 2023 से ही 748 मेगावाट बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गयी थी।भारत के इस पहले अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट में बनायी जा रही पूरी बिजली कॉमर्शियल आधार पर सीधे बांग्लादेश को निर्यात की जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के जरिए अब प्रतिदिन 1496 मेगावाट की शुद्ध क्षमता के साथ बिजली मिलेगी।उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश को बिजली सप्लाई के लिए अडाणी की कंपनी एपीजेल का बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के साथ 25 साल का करार है। यह पावर प्लांट 16 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह देश का अपनी तरह का पहला पावर प्रोजेक्ट है। यहां सीधे ट्रेन से कोयले की सप्लाई होती है।
कोडरमा : जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न डीजे गाडी से हुई दुघर्टना से सख्त हुआ प्रशासन, दिये कई निर्देश बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगेगा टीम एबीएन, कोडरमा। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम उन्होने पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। तत्पश्चात जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा मई माह में हुए सड़क दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया। जिसमें बाइक दुर्घटना बिना हेलमेट और तीन लोडिंग के कारण मुख्य रुप से बताया गया। उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी लेते हुए कहा कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए जुमार्ना लगाएं साथ ही तीन लोडिंग कर दुपहिया वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई करें। नगर पंचायत कोडरमा अंतर्गत सुधा स्वीट्स और ध्वजाधारी धाम के पास आॅटो स्टैंड स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। प्रस्तावित आटो स्टैंड की टेंडर प्रक्रिया पूरा करने की बात कही। उपायुक्त ने हिट एंड रन मामले को निष्पादन करने की बात कही। साथ ही थाना स्तर पर और स्कूल स्तर पर नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त लोहासिकर नदी के पास वाले तीखा मोड़ प रबर स्टीप के साथ साथ साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया ताकि दुर्घटना की संभावनाओं को रोका जा सके। एनएच से जुड़े जितने भी गांव हैं, उन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिये कि निजी विद्यालय स्तर पर संचालित बसों के चालक और कंडक्टर का पूरी रिपोर्ट के साथ सत्यापन करने का निर्देश दिया। आये दिन डीजे से हो रही दुघर्टना से जिला प्रशासन सख्त जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि डीजे गाड़ियों से आये दिन दुघर्टनाएं हो रही है, डीजे संचालक अपने वाहन में रॉड के माध्यम से अतिरिक्त स्थान तक निकाल देते हैं, जिससे दुघर्टनाएं होनी की ज्यादा संभावना होती है और दुघर्टनाएं भी हो रही है। साथ ही डीजे काफी आवाज में बजाते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण होती है। उपायुक्त ने सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए कहा कि जिले में जितने भी डीजे संचालक हैं, वे अनुमंडल कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगे और अपने अपने दुकानों में सर्टिफिकेट लगायेंगे। उन्होंने कहा कि मानकों को पूरा नहीं करने वाले डीजे संचालकों व दुकानों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में थी उपस्थिति बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी भगीरथ प्रसाद, प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग, विधायक प्रतिनिधि बरही व अन्य उपस्थित थे।
पूजा को ले बंगाली समुदाय में दिखा उत्साह, एक दूसरे को सिंदूर लगाकर हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नगर के विभिन्न मंदिरों में हुआ अनुष्ठान का आयोजन टीम एबीएन, लोहरदगा। नगर के पावरगंज स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वर दुर्गा बाड़ी मंदिर, वीर शिवाजी चौक स्थित सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर में मंगलवार को जीवन में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति के लिए मां बिपत्तारिणी की पूजा-अर्चना बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ बंगाली समुदाय के लोगो द्वारा की गयी। मौके पर बंगाली समाज की सैकड़ों महिलाओ ने मां की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के दौरान व्रतियों ने माता से अपने परिवार और समाज में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा 13 प्रकार के फल, फूल और अन्य पूजा सामग्रियों का भोग लगाया गया। पावरगंज स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वर दुर्गा बाड़ी मंदिर में मुख्य पुजारी जादव कुमार राय, कृष्ण देव मिश्रा व वीर शिवाजी चौक स्थित सिद्धि दात्री दुर्गा मंदिर में पुरोहित हरिहर शास्त्री द्वारा पूरे विधि विधान के साथ मां विपततारिणी की पूजा अर्चना करायी गई। यहाँ वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा संपन्न कराया गया। मंदिर में पूजा को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रही। पुजारियों ने दोपहर तक कई पाली में पूजा कराई। महिलाओं ने भी मां की पूजा-आराधना कर कथा का श्रवण किया। दोनो मंदिरों में दिनभर पूजा करने के लिए महिलाओं की कतार लगी रही। पूजन, आरती के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और हाथों में रक्षा सूत्र बांधा। पूजन के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरे जिले से भी पहुंचे थे श्रद्धालु शहर के विभिन्न मंदिरों में विपतारिणी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उमंग देखा गया। वीर शिवाजी चौक स्थित सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर के समक्ष रहने वाली महिलाएं देवी विपतारिणी की पूजा के लिए कई दिन पहले से ही तैयारी में जुटी हुई थीं, ऐसा माना जाता है कि इस पूजा को करने से घर परिवार पर आने वाला संकट दूर हो जाते हैं। यह पूजा घर की माताएं करती हैं। महिलाएं अपने घर के प्रत्येक सदस्य के नाम पर बाजू में बांधने के लिए अलग-अलग दुब घास से रक्षा सूत्र पूजा स्थल पर तैयार करती हैं और पूजा के बाद इस रक्षा सूत्र को परिवार के प्रत्येक सदस्य की बाजू में हर विपत्ति से रक्षा करने के लिए बांधती हैं सिद्धि दात्री दुर्गा मंदिर में लोहरदगा शहरी इलाको के अलावे सलगी, चांपि, भौरो, बेदाल व भंडरा प्रखंड के अलावे रांची व गुमला जिला से भी बंगला समुदाय के श्रद्धालु पहुंचे थे मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली मां विपत्तारिणी की पूजा संपन्न होने के बाद सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली। इस दौरान महिलाओं ने एक दुसरे सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाकर रस्म की अदायगी की। मान्यता है कि विपत्तितारिणी पूजा के दिन सुहागिन महिलाएं द्वारा सिंदूर खेला रस्म से पतियों की उम्र दिघार्यु होती है।मौके पर बंगला समुदाय के अलावे अन्य समुदाय के उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं ने भी एक दूसरे सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाया। मौके पर मंदिर समिति के सचिव सोमनाथ दत्ता, पुरोहित जादव राय, शीतल कर्मकार, दीपाली दत्ता, रोमा घोष, सीमा कार, चैताली दास गुप्ता, तिथि घोष, मीता सेनगुप्ता, फाल्गुनी सेनगुप्ता,पद्मा दत्ता, नीलिमा डे, अंजलि दत्ता, नमिता दत्ता, विजय गोपाल दत्ता, कुमेद राजन दत्ता,, मलय दत्ता, बासुदेव दत्ता, देबाशीष कार, रथींद्र नाथन रॉय, रितेश दत्ता, तापस रॉय, सपन दास, तन्मय दत्ता, निमय दास, भास्कर दास गुप्ता, शौर्यदीप दत्ता, ओंकार दत्ता, सपन सेन के अलावे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.