Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
हजारीबाग : टाटीझरिया में गजराज मचा रहे उत्पात
Published / 2023-07-01 23:16:49
हजारीबाग : टाटीझरिया में गजराज मचा रहे उत्पात

एबीएन न्यूज नेटवर्क, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड की खैरा पंचायत अंतर्गत नारायणपुर में शनिवार शाम झुंड से बिछड़े एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। अमनारी के कपसा गढ़ा की ओर से आए गजराज ने टाटीझरिया प्रखंड के नारायणपुर में डोमन महतो घर का दरवाजा तोड़ा और घर में घुस गया और घर में रखे चावल को चट कर गया। नारायणपुर के दशरथ महतो, महावीर महतो, संजय प्रसाद कुशवाहा, तेजो महतो, महेन्द्र प्रसाद, कमल महतो समेत अन्य किसानों के बाडी में लगी मकई और सब्जियों की फसल को खाया और इसे रौंदते हुए बेडमक्का बांध की ओर कूच कर गया। ग्रामीण दहशत में हैं।

डीएवी गांधीनगर में स्कूल एरा एजुकेशनल मैगजीन ने करायी पेंटिंग प्रतियोगिता
Published / 2023-07-01 21:34:04
डीएवी गांधीनगर में स्कूल एरा एजुकेशनल मैगजीन ने करायी पेंटिंग प्रतियोगिता

टीम एबीएन, रांची। स्कूल एरा एजुकेशनल मैगजीन द्वारा आयोजित पर्यावरण माह के अंतर्गत मनाये जा रहे शहर के विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता के क्रम में आज दिनांक 1- 07-2023 को डीएवी गांधीनगर स्कूल में 1309 सीनियर एवं जूनियर के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य, स्कूल एरा के प्रधान संपादक एनके मुरलीधर, मैगजीन के ब्यूरो चीफ शीतल कुमारी एवं स्कूल के सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा ने बच्चों को पर्यावरण के संबंध में सारी जानकारी दी।

भारत के हर कोने में आज विद्युत संरचना मौजूद : संजय सेठ
Published / 2023-07-01 20:46:28
भारत के हर कोने में आज विद्युत संरचना मौजूद : संजय सेठ

प्रधानमंत्री सौभाग्य योजनाटीम एबीएन, रांची। आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए आज यहां आईएमए भवन में आयोजित बिजली उत्सव के मंच से रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना के अंतर्गत देश के हर कोने तक विद्युत संरचना को स्थापित करने की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत आज भारत के हर कोने तक बिजली पहुंच गयी है। श्री सेठ ने कहा कि इस योजना को महज 6 सालों में क्रियान्वित किया गया है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कुशल राजनेता के दिशा निर्देश में संभव था। साल 2015 से 2021 तक चली इस योजना के अंतर्गत न सिर्फ भारत के हर टोले तक बिजली पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया अपितु गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले नागरिकों को निशुल्क बिजली का कनेक्शन दिया। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को जनता से दूर रखकर पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जनता को ठगने और पीछे धकेलने का काम किया है। सौभाग्य योजना से 11 लाख 41 हजार लोग अब तक लाभान्वित हो चुके हैं और इस परियोजना को सफलतापूर्वक करने के लिए केंद्र सरकार ने 472 करोड़ रुपये लगाये हैं। प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना के अंतर्गत अब तक 25,000 गांव तक बिजली पहुंचायी जा चुकी है जिसकी लागत लगभग 5,500 करोड़ रुपये हैं। इस योजना के अंतर्गत अब तक गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 2 लाख 48 हजार परिवार लाभान्वित हो चुके हैं और उन्हें निशुल्क बिजली का कनेक्शन दिया जा चुका है। झारखंड में कुल 25 केवीए के 55,000 नये ट्रांसफार्मर लगे हैं, इन्हें लगवाने के लिए केंद्र सरकार ने 3,500 करोड़ का अनुदान दिया है।रांची सांसद ने रांची जिला में लगे 1369 नये ट्रांसफॉर्मरों को केंद्र सरकार की रांचीवासियों को सौगात बताया। इन ट्रांसफॉर्मरों को बनाने में कुल 430 करोड़ की लागत आयी, जिसका 60 प्रतिशत केंद्र सरकार ने दिया। इससे गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले कुल 26,382 परिवार लाभान्वित हुए और उनके जीवन में रौशनी आयी। केंद्र सरकार की भविष्यवादी योजना, आर डीएसएस के बारे में बताते हुए लोकसभा सांसद ने कहा कि भारत आज न सिर्फ बिजली का उत्पादन कर रहा है अपितु अपने तकनीक में सुधार कर रहा है। भारत विद्युत उत्पादन में आज 3200 करोड़ रुपये बचा रही है। भविष्य में भारत विश्व में ऊर्जा का बड़ा निर्यातक बनने जा रहा है।

गोड्डा : नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगा, गिरफ्तार
Published / 2023-07-01 20:42:35
गोड्डा : नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगा, गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले के अंतर्गत ईसील की राजमहल परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ठगी करने के आरोप में ललमटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के हहाजोर गांव के मिथुन लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को लेकर थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध खदहारा माल गांव के मणिकांत प्रसाद चौधरी ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि राजमहल परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर अभियुक्त मिथुन लोहार ने उनसे साढ़े तीन लाख रुपये लिया था। पैसा लेने के बाद नौकरी भी नहीं दिलाई और पैसा भी वापस नहीं किया गया। नौकरी और पैसा वापस ना होने की स्थिति में वादी मणिकांत प्रसाद चौधरी ने 10 फरवरी 2023 को थाना में आवेदन देकर अपनी आपबीती बताते हुए आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान कर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं से मिले सीएम हेमंत सोरेन
Published / 2023-07-01 20:36:35
पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं से मिले सीएम हेमंत सोरेन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रांची लौट रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाकुड़ रेलवे स्टेशन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।कार्यकर्ताओं के जोश को देख सीएम ट्रेन से उतरे और उनका हालचाल जाना। पाकुड़ पहुंचने पर सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी के प्यार के कारण ट्रेन से पाकुड़ की धरती में उतर गया। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी देर रात तक जगे हुए हैं और यहां हमारा स्वागत करने पहुंचे हैं इसके लिए सभी को धन्यवाद...। उन्होंने कहा कि आज हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह में झामुमो के सभी सिपाही हर साल एकत्रित होते हैं। वहां आयोजित कार्यक्रम काफी अच्छा रहा। सीएम ने कहा कि यहां के किसान सहित राज्यवासी आसमान पर नजर गड़ाये थे कि कब बारिश होगी। लेकिन आज जिस तरह बारिश हुई है, इसी तरह पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हो। कहा कि जो खेतीबाड़ी का कार्य रुका हुआ था वो आगे बढ़े सके। यहां के किसानों की अच्छी फसल की पैदावार हो, यही हम कामना करते हैं।

हूल दिवस : लोगों ने वीर सपूत सिद्धो-कान्हू को किया नमन
Published / 2023-06-30 22:04:37
हूल दिवस : लोगों ने वीर सपूत सिद्धो-कान्हू को किया नमन

झारखंड में मना हूल क्रांति दिवस का उत्सवटीम एबीएन, रांची। झारखंड के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज के ही दिन संथाल के धनुर्धारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले जंग का आगाज किया था, जिसे संथाल विद्रोह और संथाल हूल के नाम से याद किया जाता है। इतिहास के पन्नों में ऐसे सिपाही विद्रोह को आजादी की पहली लड़ाई माना जाता है। जल, जंगल, जमीन की रक्षा के साथ अंग्रेजी हुकूमत और महाजनों के शोषण और अत्याचार से तंग आकर वीर नायक सिद्धो, कान्हू, चांद, भैरव के नेतृत्व में विद्रोह का एलान किया था। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले झारखंड के इन नायकों की शौर्यगाथा और बलिदान को याद किया जाता है। इसलिए झारखंड के तमाम हिस्सों में हूल दिवस का विशेष महत्व है। रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, सरायकेला में हूल दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल से लेकर सीएम सोरेन और विपक्ष से लेकर तमाम पूर्व सीएम तक ने अपने अपने इलाकों में हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वीर नायकों को नमन किया।

दिसम्बर में होगा चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव
Published / 2023-06-30 19:21:32
दिसम्बर में होगा चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री 2024-25 के लिए चुनाव दिसंबर 2023 में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है पूरे देश भर में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गयी है। झारखंड में इस बार 10,000 सक्रिय सदस्य एवं 100000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने बताया कि झारखंड के हर जिले में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी के निर्देशानुसार सभी जिलों में जिला सम्मेलन कराना है।अभियान में तेजी लाने के लिए महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा को झारखंड सदस्य प्रभारी बनाया गया है एवं सभी जिला सदस्यता प्रभारी की भी घोषणा कर दी गयी है। हरिप्रसाद राम जामताड़ा के प्रभारी बनाये गये हैं।

चाईबासा : तलाशी अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Published / 2023-06-30 18:51:15
चाईबासा : तलाशी अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाये गये विस्फोटक मिलाटीम एबीएन, चाईबासा/ रंची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में तुम्बाहाका-पटातारोब गांव में एक सड़क पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाये गये दो विस्फोटक बरामद कर सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक बड़ी दुर्घटना टाल दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद की। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस इलाके में नक्सलियों ने विस्फोटक रखे हैं, इसके आधार पर जब क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया तो वहां विस्फोटक मिले। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दुमका : मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान दो युवक डूबे
Published / 2023-06-30 18:44:09
दुमका : मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान दो युवक डूबे

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिला के मयूराक्षी नदी में स्नान करने के क्रम में दो युवक पानी में डूब गये। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। लेकिन दूसरे लड़के का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दुमका में डूबने से युवक की मौत हो गयी। मयूराक्षी नदी में डूबे दोनों युवक नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम पाड़ा इलाके के रहने वाले थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बास्कीचक गांव की है। दोनों युवकों में मो अफजल का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि मो सोनू की तलाश पुलिस कर रही है।कैसे हुआ हादसानगर थाना क्षेत्र के श्रीराम पाड़ा इलाके से तीन दोस्त नहाने के लिए मयूराक्षी नदी (बास्कीचक गांव) गये हुए थे। उनमें एक युवक मो अशरफ ने कहा कि थोड़ी देर बाद स्नान करूंगा जबकि मो अफजल और मो सोनू गहरे पानी में उतर गये।उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था जिस वजह से वो धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और दोनों नदी में डूब गये। इस हादसे के बाद उनके साथी मो अशरफ ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उनकी खोजबीन में जुट गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.