टीम एबीएन, कोडरमा। जिले में जारी बारिश के कारण राजधानी समेत कई रेलगाड़ियों का परिचालन घंटों बाधित रहा। रेल सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि तड़के करीब तीन बजे से जारी भारी बारिश की वजह से गया-कोडरमा रेलखंड के घाट सेक्शन के बसकटवा स्टेशन में आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (12876) रुक गयी।अत्यधिक बारिश और चढ़ाई होने के कारण गाड़ी आगे चल नहीं पा रही थी। इसकी सूचना मिली तो परिचालन सुचारू करने के लिए रेल अधिकारी रेस हुए। नीलांचल एक्सप्रेस के रुक जाने के कारण कुछ ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा करना पड़ा, जबकि डाउन लाइन पर परिचालन तीन घंटे तक बाधित रहा। रेल सूत्रों के अनुसार, 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस गया से रात 2:55 बजे खुलने के बाद घाट सेक्शन के बसकटवा स्टेशन के पास पहुंची। यहां काफी बारिश के कारण किलोमीटर 417/12 के पास 3:35 बजे ट्रेन रूक गयी। ज्यादा चढ़ाई होने के कारण गाड़ी आगे चल नहीं पा रहा थी। ऐसे में लोको पायलट ने गाड़ी को आगे चलाने के लिए कंट्रोल रूम से बैंकर (इंजन) लगाने की मांग की। सुबह करीब 5:50 बजे ट्रेन में बैंकर लगाकर परिचालन को सुचारू किया गया।नीलांचल एक्सप्रेस के रुकने के कारण उसके पीछे चल रही गाड़ी संख्या 12314 नई-दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस पहाड़पुर स्टेशन पर सुबह 4:40 से 7:08 बजे तक, गाड़ी संख्या 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस टनकुप्पा स्टेशन पर 6:11 से 7:11 बजे तक और गाड़ी संख्या 20818 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस बंधुआ स्टेशन पर 6:19 से 6:24 बजे तक खड़ी रही। इसके अलावा दर्जन भर मालगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ।
नकली कीटनाशक दवाईयां बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश, कंपनी का मालिक धरायाटीम एबीएन, रामगढ़। जिले में पुलिस ने नकली कीटनाशक बनाने वाली अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया। इस मामले में फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रांची से 60 किमी दूर भदानीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पास स्थित आवास से तकरीबन एक करोड़ रुपये की नकली कीटनाशक बरामद की है।पतरातू अनुमंडल पुलिस अफ्सर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नकली कीटनाशक की फैक्टरी चलाने वाले मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई की एक कंपनी ने रामगढ़ की नकली कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी के खिलाफ उनके ब्रांड के नाम का दुरुपयोग कर नकली कीटनाशक बनाकर बेचने की शिकायत दर्ज करायी थी। नकली कीटनाशक के बाजार में आने से उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।शिकायत के बाद पुलिस ने लपंगा गांव में आरोपी के आवास पर रेड मारकर वहां से करीबन एक करोड़ रुपये की नकली कीटनाशक दवाई जब्त की। पुलिस ने फैक्टरी से कुल 6,475 नकली कीटनाशक के पैकेट, और 4,800 रैपर के साथ खाली पैकेट, सीलिंग मशीन और 18 तिलो नकली पाउडर बरामद किया।
सावन के पहले दिन शिवालयों पर दिखी भक्तों की भीड़एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। आज यानी मंगलवार (4 जुलाई) से श्रावण का पतित-पावन महीना शुरू हो रहा है। यह महीने शिवजी की आराधना के लिए होता है। देररात से ही शिवलयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हो सकें इसके लिए अधिकतर मंदिरों के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिये गये। सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धाम की धरती भगवामय हो चुकी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट पहुंच रहे हैं और यहां से जल लेकर बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालु 105 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए दो दिनों में देवघर पहुंचेंगे और वहां बैधनाथ बाबा पर जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुल्तानगंज नमामि गंगे घाट श्रद्धालुओं से खचाखच है। श्रद्धालु बोल बम का जयकारा लगाया रहे हैं। देवघर में आज से ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का शुरुआत हो गया है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सावन के पहले दिन कांवरियों की भारी भीड़ देखी गयी। कांवरिया सुबह से ही आस्था का जल लेकर कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। देवघर कामना लिंग है, ऐसे में सावन के पहले दिन से ही कांवरियों की भारी भीड़ देखी गयी। कहते हैं कि सावन माह में उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर जो कांवरिया पैदल यात्रा कर बाबा पर जल अर्पण करते हैं, उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बेबी देवी के आज राजभवन के दरबार हॉल में मंत्री पद की शपथ के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गयी, जिससे नाराज होकर जेएमएम के नेता और मंत्री वापस लौट गये।दरअसल, राज्य के शिक्षा मंत्री रहे स्व जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर झामुमो के वरिष्ठ नेता के साथ राजभवन के गेट पर पहुंचे थे लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी। इस बात से नाराज होकर वे लौट गये।ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे इस समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र के इशारे पर राजभवन काम कर रहा है। यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है। मंत्रियों को नहीं जाने देना, पूरी तरह से तानाशाही है। वहीं, इसके अलावा युवा कार्य एवं खेल मंत्री हाफिज उल हसन को भी राजभवन जाने से मना कर दिया गया था, लेकिन बाद में बहुत जबरदस्ती करने पर उन्हें जाने की अनुमति दी गयी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हरिहरगंज। पलामू जिले अंतर्गत हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पिरोजी गांव में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने के कारोबार का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस ने पिरोजी गांव स्थित एक ईंट करकट के मकान में छापामारी कर 70 कार्टून में अवैध देसी शराब, नौ गैलन में 360 लीटर स्प्रिट, बॉटलिंग पंचिंग मशीन, प्लास्टिक का खाली बोतल, ढक्कन, 50 सीट स्टीकर, शराब पैक करने वाला 300 गता समेत एक बाइक को बरामद किया है। साथ ही मौके से शहर के वैद्य बिगहा निवासी रमन पासवान का पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण तथा बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जायेगी। छापामारी दल में एएसआई संजय कुमार सिंह, आरक्षी चालक रामचंद्र राम, प्रशांत कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।
नीतीश-लालू व मुलायम-शिबू सोरेन पर कसा तंजटीम एबीएन, रांची। महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच झारखंड के पूर्व सीएम व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से विपक्षियों पर करारा हमला बोला है। खासकर सपा के पूर्व चीफ स्व मुलायम सिंह यादव, लालू यादव और जेएमएम के सर्वेसर्वा शिबू सोरेन पर तंज कसा है। लगे हाथ उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी कटाक्ष किया है। बाबूलाल मरांडी ने एक के बाद एक किये ट्वीट में जहां विपक्ष के नेताओं पर हमला बोला तो वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भाजपा के एहसानों को भी गिनाया है।परिवारवाद की राजनीति को लेकर कसा तंजबाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया- परिवारवादी राजघरानों में सल्तनत संभालने वाला व्यक्ति भले ही निकम्मा हो, अयोग्य हो या भ्रष्ट हो उसे जन्मजात अधिकार प्राप्त होता है कि राजकुमार वही बनेगा। देश की राजनीति में कुछ लोगों में अपवाद स्वरूप सार्थक, सकारात्मक और सही सोच की भावना रही है। उनकी अगली पीढ़ी में देश को आगे ले जाने का जज्बा रहा है। वे अपनी ज़मीन पर सफल भी हो रहे हैं। लेकिन ऐसे लोग अपवाद स्वरूप हैं, जिनकी संख्या नगण्य है। लेकिन, अधिकतर परिवारवादी दलों ने अपने दल के अनुभवी, संघर्षशील और तपे तपाए नेताओं के राजनीतिक भविष्य को मिट्टी में मिलाकर निकम्मे राजकुमारों को गद्दी सौंप दी। यूपी, बिहार और झारखंड का उदाहरण हमारे सामने है। नतीजतन प्रदेश बर्बाद होने लगे। परिवारवादी दल देश के लिए दीमक की तरह हैं, इनका समय पर उपचार जरूरी है। वरना ऐसे लोग देश-राज्य को रसातल में पंहुचा देंगे।लालू-मुलायम, शिबू सोरेन पर कटाक्षएक अन्य ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा- कभी कभी सोचता हूं कि परिवारवादी दलों ने अपने योग्य, अनुभवी और संघर्षशील नेताओं को आगे किया होता तो तस्वीर कितनी अलग होती। जैसे यूपी में मुलायम सिंह ने, बिहार में लालू यादव ने और झारखंड में शिबू सोरेन ने अपने किसी दूसरे अनुभवी, जुझारू साथी को गद्दी सौंप दी होती या उन्हें आगे बढ़ा दिया होता तो राज्य का कुछ भला हो गया होता।उन्होंने आगे लिखा- झारखंड के संदर्भ में मेरा मानना है कि श्री स्टीफन मरांडी जी, दिवंगत साईमन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम जैसे कई अनुभवी आंदोलनकारी ज़मीन से जुड़े नेता थे, जो शिबू जी के साथी रहे लेकिन जब गद्दी सौंपने की बात आयी, तो उन्हें किनारे लगा अपने अयोग्य, अहंकारी, अल्पज्ञानी एवं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए नालायक बेटे हेमंत को नेतृत्व थमा दिया। परिणाम सामने है। परिवारवादी दल लोकतंत्र पर कलंक हैं। इन्हें मिटाना जरूरी है। अगले चुनाव में जनता अयोग्य परिवारवादियों को निकाल बाहर करेगी।बिहार के सीएम नीतीश पर कसा तंजबिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया- विपक्षी कभी खेला होबे की बात कहते हैं तो कभी रोटी पलटने की। लेकिन भाजपा जब अपने अंदाज में जवाब देती है तो बिलबिला उठते हैं। भाजपा ने जिसके साथ भी मित्रता की, उसे निभाया। नीतीश कुमार जी को 43 सीटों के बावजूद मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन जेडीयू और शिवसेना (उद्धव गुट) जैसे दलों ने भाजपा की पीठ में छुरा घोंपा। शिवसेना से हिसाब चुकता हो चुका है, अब? आप कहिये।
टीम एबीएन, रांची। परिवहन विभाग द्वारा झारखण्ड में पथ परिवहन निगम के गठन की तैयारियों को अनावश्यक बताते हुए झारखण्ड चैंबर आफ कॉमर्स ने विभाग से इस निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि पूर्व में परिवहन विभाग द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय में शपथ पत्र के माध्यम से यह कहा गया था कि झारखण्ड में पथ परिवहन निगम का निर्माण नहीं किया जायेगा। राज्य के राजस्व संग्रह के पूर्व के आंकड़ों से भी यह स्पष्ट है कि सरकार को स्वयं व्यापार के क्षेत्र में आने के बजाय संबंधित सेक्टर्स के स्टेकहोल्डर्स को प्रोत्साहित करने की पहल करनी चाहिए। चैंबर ने परिवहन मंत्री और विभागीय सचिव को प्रेषित किये गये पत्र के माध्यम से यह सुझाया कि विभाग को झारखंड पथ परिवहन निगम के गठन के बजाय एकल बिहार के समय से स्थापित राज्य के सभी जिलों के बस अड्डों का सौंदर्यीकरण, यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डों में मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण, राज्य में अच्छी बसों के परिचालन हेतु प्रोत्साहन योजनाएं प्रस्तुत करने सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने की पहल करनी चाहिए। यह भी कहा गया कि विभाग को राज्य के स्टेकहोल्डर्स के साथ अतिशीघ्र एक बैठक भी करनी चाहिए ताकि प्रदेश में बस व्यवसाय को विकास की गति मिले और विभाग-व्यवसायी के विचारों का आदान-प्रदान भी हो सके। इस मुद्दे पर आज चैंबर भवन में पदाधिकारियों की एक बैठक भी हुई जिसमें चैंबर अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन और सह सचिव शैलेष अग्रवाल उपस्थित थे। उक्त जानकारी चैंबर के महासचिव डॉ अभिेषक रामाधीन और प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब रांची सीटी द्वारा अरविंदो आश्रम, डोरंडा, रांची में वन डिस्ट्रिक्ट वन ऐक्टिविटी के तहत पौधरोपण किया गया। मौके पर लायंस सदस्यों के साथ अरविंदो आश्रम के लोग उपस्थित थे। मौके पर प्रियंका त्रिवेदी, पूर्वी अग्रवाल, अनामिका सिंह, सुषमा त्रिवेदी, गीता ओझा, रिंकू बनर्जी, रेणु ठाकुर, डॉ एस एन त्रिवेदी, बिपिन सिंह, सौरभ राय, राहुल, सत्येन्द्र कुमार, सुबीर, राणा, गिरी, अनिता, सुमोना और अन्य लोगों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवसटीम एबीएन, रांची। आईक्यूएसी के तहत, 1/3 कंपनी सेंट जेवियर्स कॉलेज एनसीसी रांची ने अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाने के लिए 3 जुलाई, 2023 को कपड़ा बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे अलबर्ट एक्का चौक के पास शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने और उनके स्थान पर कपड़े के बैग का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान कुल 200 कपड़े के थैले वितरित किये गये। एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ प्रिया श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजन सफल रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.