Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पतंजलि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव
Published / 2023-07-04 23:31:50
पतंजलि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

गुरु पूर्णिमा को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की जरूरत : आचार्य शरचचंद्र आर्यगुरु का पद जीवन निर्माता का है : शिव शंकर सिंहभारतीय संस्कृति में गुरु की महिमा अपरिमित : अभयटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में पावन दिवस गुरु पूर्णिमा पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा एवं सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में हवन कर गुरु के बताये मार्गदर्शन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा में आचार्य शरचचंद्र आर्य के मार्गदर्शन में आचार्य अर्जुनदेव आर्य के नेतृत्व में वैदिक विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न हुआ।इन्होंने कहाशिवशंकर सिंह, जिला संरक्षक, पतंजलिमौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह ने कहा कि गुरु का पद जीवन निर्माता का है। गुरु एक शिल्पकार की भांति है, वह व्यक्तित्व को गढ़ता है, तराशता है।आचार्य शरचचंद्र आर्यआर्यवीर दल झारखंड प्रदेश के प्रांत प्रभारी आचार्य शरचचंद्र आर्य ने कहा कि एक मनुष्य को सही अर्थों में ज्ञानवान, प्रज्ञावान, शीलवान बनाने का अद्भुत और अद्वितीय पुरुषार्थ सिर्फ गुरु ही कर सकता है। उन्होंने आज सबों को संकल्प लेकर संकल्प दिवस के रूप में मनाने की जरूरत है।अभय भारतीपतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अभय भारती ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु की महिमा को अपरिमित बताया गया है। महर्षि संदीपनी भगवान कृष्ण के गुरु थे। महर्षि वशिष्ठ भगवान श्री राम के गुरु विरजानंद महर्षि दयानंद के, चाणक्य चंद्रगुप्त के गुरु थे। इस परिप्रेक्ष्य में देखने से गुरु की महत्ता का अनुभव एवं गर्व होता है। सही अर्थों में कहा जाय तो बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं।इनकी रही उपस्थितिमौके पर पतंजलि योग समिति के सह जिला प्रभारी वासुदेव महतो,  युवा प्रभारी अंकित अग्रवाल, योगेंद्र आर्य, रामसुभग राय, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रजापति, सतीश जायसवाल, सौरव पिंक, कृष्णा राम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीपक कुमार, प्राचार्य सुरेश चंद्र पांडेय, दिलीप कुमार समेत ब्रह्मचारी गण मौजूद रहे।

लोहरदगा में पंचायती राज की परिकल्पना टांय-टांय फीस
Published / 2023-07-04 23:28:19
लोहरदगा में पंचायती राज की परिकल्पना टांय-टांय फीस

सरकारी बाबू की कार्यशैली से जिप अध्यक्ष परेशानटीम एबीएन, लोहरदगा। जिला परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और सरकारी बाबूओं में मतभिन्नता के कारण पंचायती राज की परिकल्पना टांय-टांय फीस होती नजर आ रही है। इससे ग्रामीण विकास की योजनाओं का प्रभावी संचालन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला परिषद की राजस्व वसूली निजी हितपोषण की भेंट चढ़ रही है। मामले में मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने बताया कि जिला परिषद में सरकारी बाबू की मर्जी चल रही है। कुडू बस स्टैंड भारी राजस्व देने वाला स्थान है पर सुनियोजित तरीके से इसकी निविदा नहीं होने दी गयी। अभी विभागीय वसूली की जा रही है। इससे जिला परिषद को लाखों की क्षति हो रही है। जिला परिषद कार्यालय के दस्तावेजों को जनप्रतिनिधियों से भी छुपाया जा रहा है। इसका लाभ सरकारी बाबू प्रत्यक्ष रूप से उठा रहे हैं। जिला परिषद से निकलने वाले टेंडर भी कार्यालय के कर्मचारियों का समूह मैनेज कर रहा है। जिला परिषद चेयरमैन ने कहा है कि कार्यालय का एक कर्मचारी पूरा कार्यालय अपने मर्जी से संचालित कर रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रखंडों से निर्वाचित सदस्य जब आपस में मंत्रणा करते हैं तब कई महत्वपूर्ण योजना और निर्णय की जानकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को होती है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त आवंटन को भी जिला परिषद का कर्मचारी मनमर्जी से खर्च कर रहे हैं। जिला परिषद मे अपने प्रिय संवेदक को  लाभ देने का खेल चल रहा है। सेन्हा जिप सदस्य राधा तिर्की और किस्को जिप सदस्य संदीप गुप्ता द्वारा योजना की सूची देने के बावजूद उक्त दोनों प्रखंडों में एक भी योजना स्वीकृत नहीं की गयी। दरअसल दोनों प्रखंडों के जनप्रतिनिधि जागरूक, सतर्क व मुखर हैं। उन्हें सबक सिखाने के लिए उनके निर्वाचित प्रखंड में 15वें वित्त आयोग की योजना से वंचित रखा गया है। जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा है कि कार्यालय का एक कर्मचारी पूरा आॅफिस अपने तर्ज पर संचालित कर रहा है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिप सदस्यों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिप सदस्य के नाम पर संवेदक से कथित कमीशन वसूली कर जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। जिप अध्यक्ष ने कहा है कि लगातार विभिन्न माध्यमों से शिकायतें मिल रही है। जिला परिषद में जड़ फैलाकर मनमर्जी से ककार्यालय अब कसंचालित होने नहीं दिया जायेगा। वर्षों से जड़ जमा कर घाघ बने सरकारी बाबू को हटाने का निर्णय शीघ्र बोर्ड की बैठक में लिया जाकेगा। जिप अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा है कि जिला परिषद के बाबू की कार्यशैली से लोहरदगा में पंचायती राज की परिकल्पना पूरी तरह विफल हो रही है। मौके पर सेन्हा जिप सदस्य राधा तिर्की किस्को जिप सदस्य संदीप गुप्ता व पेशरार जिप सदस्य रूबी कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

भारतीय संस्कृति का संवाहक भगवा ध्वज : बिट्टू जी
Published / 2023-07-04 23:25:44
भारतीय संस्कृति का संवाहक भगवा ध्वज : बिट्टू जी

टीम एबीएन, लोहरदगा। राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोहरदगा इकाई ने आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा सह गुरु पूजन उत्सव मनाया। जहां सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड प्रांत के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू जी तथा नगर संघचालक पुष्कर महतो ने गुरु भगवा ध्वज का पूजन कर की। उसके बाद समस्त उपस्थित स्वयंसेवकों ने एक-एक कर गुरु पूजन किया। पूजन के पश्चात प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू जी का बौद्धिक प्राप्त हुआ। बिट्टू जी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे 1928 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवा ध्वज को अपना गुरु अपना आदर्श माना। उन्होंने बताया कि अनंत काल से इसी भगवा ध्वज के नीचे हमारा सारा इतिहास बीता है। भगवा ध्वज अर्थात् भगवान का ध्वज। भगवा ध्वज, शौर्य, त्याग, बलिदान, ज्ञान, समर्पण तथा संस्कृति का द्योतक है। कार्यक्रम में माननीय जिला संघचालक मनोज दास, जिला कार्यवाह सचिन जी, विभाग कार्यवाह किनेश्वर महतो, विभाग संपर्क प्रमुख सुधीर जी, विभाग व्यवस्था प्रमुख अजय जी नगर कार्यवाह तुलसी जी लोकसभा सांसद सुदर्शन जी, ओम सिंह जी समेत सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

सावन के पहले दिन शिव मंदिर में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
Published / 2023-07-04 22:32:42
सावन के पहले दिन शिव मंदिर में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के विभिन्ना शिवालयों में मंगलवार को श्रावण मास के प्रथम दिन बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने उत्साह दिखाते हुए बड़ी संख्या में शिवालय पहुंच कर भगवान भोले भंडारी को जल अर्पित करते हुए पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंगलवार को पौ फटने से पूर्व ही शिव भक्त शिवालय पहुंचने लगे थे।ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम, खखपरता शिवमंदिर, छत्तर बगीचा स्वयम्भू शिव मंदिर, बुढ़वा शिव मंदिर, दुर्गा बाड़ी, पावरगंज देवी मंदिर, ब्लाक परिसर स्फटिक शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए सुख समृद्धि की प्रार्थना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मौके पर आचार्य रमेश पांडेय ने कहा कि इस बार 02 श्रावण हैं जो विरले ही एसा संयोग बनता है। अभी से ही श्रद्धालुओं के बीच बाबा भोलेनाथ के प्रति अपार भक्ति दिखाई दे रही है, जो भी भक्त श्रद्धा भाव से शिव की भक्ति में लीन होते हैं उन्हें बाबा भोलेनाथ भी सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं।

रांची : नेताजी एकेडमी उवि होचर, कांके में मना सम्मान समारोह सह सम्मान यात्रा
Published / 2023-07-04 20:20:46
रांची : नेताजी एकेडमी उवि होचर, कांके में मना सम्मान समारोह सह सम्मान यात्रा

झारखंड टॉप 10 व जिला टॉप 5 पर आई खुशी कुमारी [481 (96.2%) अंक] को टॉपर्स मुकुट पहनाकर किया गया सम्मानित शिक्षा रूपी अनमोल रत्न से बढ़ता है मानव जीवन का सुंदरता, महत्वता एवं उपयोगिता : डॉ वीरेंद्र साहू टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी विद्यालय होचर कांके रांची परिसर में आज मैट्रिक 2023 के सभी प्रथम श्रेणी से सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए सम्मान यात्रा निकाला गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया वहीं विद्यालय के टॉपर तथा झारखंड टॉप 10 एवं रांची जिला टॉप 5 पर आई खुशी कुमारी को टॉपर मुकुट एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया, इन्होंने मैट्रिक 2023 में 481 (96.2%) अंक प्राप्त करके यह सम्मान प्राप्त किया है। सम्मान समारोह के बाद विद्यालय के सभी बच्चों ने सम्मान यात्रा निकालकर मुरूम, एकंबा, हुसीर, होचर इत्यादि गांवों की साइकिल यात्रा करते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचे। अंत में सभी विद्यार्थियों को उनके विद्यालयी प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई।  विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा जीवन में कुछ पल ऐसा होता है जो सर्वश्रेष्ठ खुशी का पल होता है। किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद जो सम्मान मिलता है वह जीवन का सर्वोत्तम क्षण होता है। उन्होंने कहा किसी घड़ा को बनाने में कुम्हार की विशेष योगदान होती है परंतु उसके द्वारा बनाए गए घड़ा के द्वारा शीतल जल ग्रहण करने का सौभाग्य जिसे प्राप्त होता है।वह उस कुम्हार का नहीं बल्कि उस घड़ा का प्रशंसा करता है। मानव जीवन में भी जीवन के सुखद क्षणों को प्राप्त करने में माता-पिता के साथ उनके गुरुओं का महत्वपूर्ण भूमिका होती है परंतु जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने का श्रेय उसके शिष्य पर ही टिका रहता है, जो अंतत: प्रशंसा का पात्र बनता है। उन्होंने कहा शिक्षा अनमोल रत्न है जिसके धारण करने के बाद मानव जीवन का सुंदरता, महत्वता एवं उपयोगिता बढ़ जाता है। उन्होंने कहा 2001 से अब तक के मैट्रिक का परीक्षाफल सबसे श्रेष्ठ रहा है, जहां विद्यालय के 141 में से 135 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं,परीक्षाफल 100% रहा।सभी विद्यार्थियों ने सम्मान पाकर अत्यंत ही उद्वेलित वह खुश थे। विद्यालय टॉपर खुशी कुमारी ने इस सम्मान के क्षण को अपने जीवन का सबसे बड़ी खुशी का क्षण अनुभव किया। उन्होंने आगे चलकर राष्ट्र सेवा की भाव से शिक्षा ग्रहण कर देश और समाज के लिए कार्य करने के प्रतिबद्धता को अस्पष्ट की।इस कार्यक्रम में शिव प्रसाद साहू, प्रकाश प्रसाद साहू, मनीष साहू, सुजीत उपाध्याय, उर्मिला केरकेट्टा, अनु देवी, मुकेश कुमार, रेखा कुमारी, पूनम कुमारी, राकेश चंद्र झा, बबलू कुमार साहू, राम केश्वर साहू, सुनीता मुंडा, सुनीता कश्यप, कुसुम टोप्पो, बालचंद उरांव, विजय उरांव, नीतीश कुमार साहू, दीपक कुमार साहू, नीरज सिंह, नीतू तिर्की सहित कई शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

हजारीबाग : सुमो-बुलेट की टक्कर में 6 की मौत, तीन गंभीर
Published / 2023-07-04 20:15:28
हजारीबाग : सुमो-बुलेट की टक्कर में 6 की मौत, तीन गंभीर

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में एक सुमो और बुलेट में टक्कर हुई है। इसके बाद सुमो अनियंत्रित हो गई और कुएं में गिर गयी। इस हादसे में सुमो में सवार 6 लोगों की मौत हो गयी है जबकि तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। हजारीबाग के पदमा रोमी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक कार और बाइक में टक्कर हो गयी, जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गयी और कुएं में जा गिरी। जिसमें महिला समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि हजारीबाग की तरफ से जा रही एक कार पदमा रोमी के पास एक बुलेट से टकरा गयी। बुलेट से टकराने के बाद कार चालक बुलेट सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया और पूरी कार सहित कुएं में गिर गयी। बताया जा रहा है कि कार में जो भी लोग सवार थे उसमें 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में ले लिए हैं और परिचालन को सामान्य करने की प्रक्रिया चल रही है।

मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने खेला दांव
Published / 2023-07-04 20:11:51
मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने खेला दांव

बाबूलाल मरांडी बने झारखंड भाजपा के अध्यक्ष, चुनावों से पहले पार्टी का बड़ा फैसलाटीम एबीएन, रांची। बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के अध्यक्ष को बदला है। झारखंड में अब ये कमान बाबूलाल मरांडी को दी गयी है।इससे पहले दीपक प्रकाश राज्य की कमान संभाल रहे थे। बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता भी चुना गया था। अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए बाबूलाल मरांडी को मिली ये जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के वरिष्ठ नेता हैं। उनका जन्म जनवरी 1958 को गिरिडीह में हुआ था। गिरिडीह कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री ली। उन्होंने एक साल तक प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम किया। इसके बाद वो आरएसएस से जुड़े। साल 1983 में उन्हें संथाल परगना के विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

आज 12 घंटे का रहेगा संपूर्ण झारखंड बंद
Published / 2023-07-04 14:17:14
आज 12 घंटे का रहेगा संपूर्ण झारखंड बंद

ओलचिकि में संताली भाषा की पढ़ाई की मांग को लेकर झारखंड बंदटीम एबीएन, रांची। आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के आधिकारिक संगठन ओलचिकि हूल बैसी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 12 घंटे का संपूर्ण झारखंड बंद बुलाया। मंगलवार तड़के ही हूल बैसी कार्यकर्ता बंद कराने सड़कों पर उतरे।आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के आधिकारिक संगठन ओलचिकि हूल बैसी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 12 घंटे का संपूर्ण झारखंड बंद बुलाया। मंगलवार तड़के ही हूल बैसी कार्यकर्ता बंद कराने सड़कों पर उतरे। उन्होंने नेशनल और स्टेट हाइवे को जगह-जगह जाम कर दिया जिसकी वजह से घण्टों आवागमन बाधित रहा। जमशेदपुर में इसका सर्वाधिक असर दिखा। बंद समर्थकों ने सबसे पहले सुंदरनगर में टाटा चाइबासा रॉड को बंद कर दिया।इसके लिए बीच सड़क पर टायर जला दिये और बांस से सड़क की बैरिकेडिंग कर दी। उधर नेशनल हाइवे-33 को भी टायर जलाकर अवरुद्ध कर दिया। इससे राँची बहरागोड़ा रोड पर परिचालन ठप्प पड़ गया। इस दौरान करणडीह परसूडीह, सुंदरनगर में दुकानें भी बंद रहीं।

गुमला जिले में आदिवासियों की परंपरा को बचाने की तैयारी
Published / 2023-07-04 14:13:44
गुमला जिले में आदिवासियों की परंपरा को बचाने की तैयारी

कल्याण मंत्रालय की नयी पहल, आदिवासियों को होगा बड़ा फायदाटीम एबीएन, गुमला। जिले में आदिवासियों की परंपरा को बचाने की कवायद जारी है। एक बार फिर कल्याण मंत्रालय की ओर से नगर भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कल्याण मंत्रालय की इस कार्यशाला में आदिवासी समाज की ओर से बनाये गये सामानों की प्रदर्शनी लगायी गयी। झारखंड के आदिवासी समाज के कलाकार कई ऐसे सामानों बनाते हैं, जिनका निर्माण परंपरागत तरीके से किया जाता था। इन सामानों को आदिवासी समाज के कलाकार बाजार में बेचकर अच्छी खासी कमाई किया करते थे। लेकिन हाल के दिनों में आए बदलाव की वजह से इन सामानों की डिमांड कम हो गयी और जब डिमांड कम हुई तो जाहिर सी बात है इसे बनाने वालों की संख्या भी कम होती चली गयी।प्रदर्शनी का आयोजनधीरे-धीरे हाल ये हुआ कि सामानों में आदिवासी संस्कृति कम देखने को मिलने लगी। ऐसे समान पूरी तरह से विलुप्त होने की कगार पर आ गये। ऐसे में केंद्र सरकार इन आदिवासी संस्कृति के साथ साथ परंपरागत हुनर को फिर से निखारने में सामने आया। केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्रालय की ओर से इन्हें संरक्षित करने के लिए पहल की गयी। शहर के नगर भवन में मंत्रालय की ओर से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आदिवासी समाज में ऐसे सामानों को बनाने वाले को सम्मानित किया गया। मंत्रालय के साथ साथ जिला प्रशासन भी इन लोगों के लिए सामने आया।परंपरा को जिंदा रखने का प्रयासकार्यक्रम में पहुंचे बिहार के आदिवासी कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि आदिवासियों की इस परंपरा को जिंदा रखा जाये। क्योंकि आदिवासियों की परंपरा ही उनकी पहचान है। उनके हाथों से बनाये गये सामान आकर्षण के केंद्र होते हैं। आज भले ही इन सामानों की बाजार में मांग लोगों के अनुसार कम हो गयी है, लेकिन विदेशों में इसकी मांग काफी अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में विभाग की कोशिश है कि हुनर को संरक्षण मिले। बेचने के लिए बाजार मिले और इस दिशा में केंद्र सरकार के कदम आगे बढ़ रहे हैं।हुनर को फिर मिलेगी पहचानभारत सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिस तरह के सामानों को ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शित किया गया। वह निश्चित रूप से काफी आकर्षक लग रहे थे। आकर्षण के केंद्र में ये पहले भी हुआ करते थे, लेकिन दुर्भाग्य ये है कि अब ये धीरे-धीरे बाजार से खत्म हो रहे हैं। इस कार्यशाला के बाद संभव है कि आदिवासी समाज के हुनर को फिर पहचान मिलेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.