Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
आदिवासी संगठनों ने राजभवन के सामने दिया धरना
Published / 2023-07-06 09:48:10
आदिवासी संगठनों ने राजभवन के सामने दिया धरना

यूसीसी के खिलाफ हैं झारखंड के आदिवासी संगठनटीम एबीएन, रांची। झारखंड के आदिवासी संगठन यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) के खिलाफ गोलबंद हो रहे हैं। बुधवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों की समन्वय समिति के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने यूसीसी के खिलाफ रांची में राजभवन के सामने धरना दिया। धरना देने वालों ने यूनिफार्म सिविल कोड लागू होने पर आदिवासियों को होनेवाली परेशानियों पर चिंता जतायी। धरनास्थल पर सभा भी हुई, जिसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ तो आदिवासियों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा। झारखंड की पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड लागू करना भाजपा के एजेंडे में है। जब भी चुनाव की बारी आती है, यह मुद्दा गर्म हो जाता है। एक बार फिर से यह मुद्दा गर्म है। अगर सरकार इसे लागू करती है तो इससे आदिवासियों के अधिकारों का हनन होगा; क्योंकि आदिवासियों को संविधान में विशेष दर्जा मिला हुआ है। आदिवासियों की शादी हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत नहीं होती है। इनके संबंध विच्छेद में भी अलग तरीका अपनाया जाता है। आदिवासियों में सामाजिक तौर पर इसका निपटारा होता है।अन्य वक्ताओं ने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड लागू कर केंद्र सरकार आदिवासियों का हक नहीं छीन सकती। यह हमारे लिए अधिकार की लड़ाई है। हम किसी भी कीमत पर इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। इधर, आदिवासी अधिकार सुरक्षा मंच ने इस बाबत लॉ कमीशन ऑफ इंडिया को पत्र भेजा है। मंच के संयोजक लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि यूसीसी से केवल आदिवासी ही नहीं, बल्कि दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के लोगों का सामाजिक ताना-बाना बुरी तरह प्रभावित होगा।

रांची : बड़ा तालाब व कांके डैम के किनारे से नहीं हटा अतिक्रमण
Published / 2023-07-06 09:38:41
रांची : बड़ा तालाब व कांके डैम के किनारे से नहीं हटा अतिक्रमण

नगर निगम ने दिया था आदेशटीम एबीएन, रांची। कांके डैम के किनारे बने 66 व बड़ा तालाब के किनारे बने 24 भवनों को तोड़ने का आदेश सहायक नगर आयुक्त ज्योति सिंह ने 19 अप्रैल को जारी किया था। सभी भवन मालिकों को एक माह के अंदर स्वेच्छा से भवन तोड़ कर निगम को सूचित करने को कहा गया था।ऐसा नहीं करने पर इन भवनों को बलपूर्वक तोड़ने की बात कही गयी थी। साथ ही इन पर होने वाले खर्च भवन मालिक से वसूलने की बात कही गयी थी। लेकिन, आदेश जारी किये जाने के दो माह बाद भी इन दोनों जगहों पर एक भी घर नहीं टूटा है। इन भवनों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर नगर निगम की इस नोटिस पर ही सवाल उठने लगे हैं।हिनू नदी के अतिक्रमणकारियों का पक्ष फिर सुनेगा निगमहिनू नदी के अतिक्रमणकारियों का पक्ष नगर निगम एक बार फिर से सुनेगा। क्योंकि, नगर निगम की नोटिस के खिलाफ यहां के लोग हाइकोर्ट चले गये थे। इस पर हाइकोर्ट ने नगर निगम को आदेश दिया है कि लोगों की पूरी बात सुनने के बाद ही आदेश पारित करे। वहीं, हरमू नदी के किनारे बसे अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए रांची नगर निगम एक बार फिर से जिला प्रशासन को पत्र लिखेगा।कांके डैम की जमीन पर बने मकान, बाउंड्री व बड़ा तालाब के किनारे अवैध रूप से बने मकानों को तोड़ने का आदेश दिया गया था ऐसे कई मामलों में अभी सुनवाई चल रही है। कुछ का फैसला हो गया है। ऐसे सारे भवनों-भूखंडों पर जुलाई माह से कार्रवाई शुरू की जायेगी।

सीएम आज करेंगे रोजगार गारंटी परिषद की बैठक
Published / 2023-07-06 09:34:50
सीएम आज करेंगे रोजगार गारंटी परिषद की बैठक

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह जुलाई को दिन एक बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में झारखंड राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक करेंगे। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त सहित कई विभागों के सचिव मौजूद रहेंगे। इसके लिए 12 एजेंडा तैयार किये गये हैं।

आज व्यवसायी-उद्यमी औद्योगिक विकास पर देंगे अपनी सलाह
Published / 2023-07-06 09:33:12
आज व्यवसायी-उद्यमी औद्योगिक विकास पर देंगे अपनी सलाह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में कोल्हान एवं राज्य में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए गुरुवार को चेंबर भवन में आयोजित हो रही बैठक में झारखंड के उद्योग सचिव जितेंद्र सिंह एवं उद्योग निदेशक रमेश घोलप उद्यमियों के साथ रूबरू होंगे।चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि उद्यमियों एवं व्यवसायियों से सुझाव मांगे थे, जिसके आधार पर कोल्हान में औद्योगिक विकास एवं उद्योग तथा कोल्हान के उद्योगों में व्याप्त समस्याओं से उपरोक्त पदाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।

सीसीएल के सीएमडी ने की उत्पादन, प्रेषण कार्य-निष्पादन की समीक्षा
Published / 2023-07-05 20:28:31
सीसीएल के सीएमडी ने की उत्पादन, प्रेषण कार्य-निष्पादन की समीक्षा

टीम एबीएन, रांची। सीसीएल के सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने आज उत्पादन, प्रेषण कार्य-निष्पादन इत्यादि से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) राम बाबू प्रसाद, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) बी साईराम, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। डॉ बी वीरा रेड्डी ने उत्पादन, प्रेषण इत्यादि के बारे में विस्तार से चर्चा किया तथा भरोसा जताया कि कंपनी  निश्चितरूप से अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेगी।

राजधानी रांची में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी
Published / 2023-07-05 20:24:18
राजधानी रांची में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

रांची में दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है मामलाटीम एबीएन, रांची। अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बड़े जमीन कारोबारी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपने आवास से कहीं जा रहे थे पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया। बाइक सवार को चार गोली मारी जिनको घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास संजय नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने जिन्हे गोली मारी है वे रांची के बड़े जमीन कारोबारी रहे कमल भूषण के काफी करीबी माने जाते हैं।आपको बता दें कि कमल भूषण की हत्या भी पिछले साल इसी इलाके में कर दी गई थी। संजय कमल भूषण के काफी करीबी माने जाते हैं। उनके व्यवसाय से लेकर के पैसे के लेनदेन तक की जानकारी संजय को ही रहती थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार संजय काली मंदिर स्थित अपने आवाज से निकलकर कहीं जा रहे थे। पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। संजय को 4 गोलियां मारी गई है। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी और गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर कार्य करने पर कोडरमा जिला सम्मानित
Published / 2023-07-05 20:22:26
आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर कार्य करने पर कोडरमा जिला सम्मानित

टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त कोडरमा के कुशल नेतृत्व में आज कोडरमा जिला लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है और जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में कोडरमा जिला को राज्य में बेहतरीन कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। जिला के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि राज्य में कोडरमा जिला दूसरा  सदर अस्पताल है, जिसमें सभी तरह की बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है।

2024 के चुनाव में सभी 14 सीटें जीतेगी भाजपा
Published / 2023-07-05 14:05:28
2024 के चुनाव में सभी 14 सीटें जीतेगी भाजपा

पूर्व सीएम मरांडी का दावा- फिर बनेगी मोदी सरकारटीम एबीएन, रांची। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को अपनी झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी 2024 के चुनावों में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और राज्य विधानसभा चुनावों में भ्रष्ट झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को बाहर कर देगी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी का पार्टी कार्यालय, उनके गृह जिले गिरिडीह के अलावा बोकारो में पारंपरिक ढोल और नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनकी नियुक्ति का जश्न मनाने के लिए मिठाइयां बांटी गयीं।भाजपा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सुनील जाखड़ और बाबूलाल मरांडी को क्रमशः तेलंगाना, पंजाब और झारखंड का अध्यक्ष नामित किया, जिससे लोकसभा चुनावों से पहले प्रमुख संगठनात्मक बदलाव हुए और संघ में फेरबदल की अटकलें तेज हो गयीं। मरांडी ने दीपक प्रकाश की जगह ली हैं।भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो कि एक आदिवासी भी हैं, के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मुकाबला करने के लिए आदिवासी नेता मरांडी पर अपना भरोसा जताया है। मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। नियुक्ति के बाद मरांडी ने कहा कि  हम आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटें जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एक मजबूत सरकार बनायेंगे।निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हैं और मरांडी जैसे अनुभवी नेता के नेतृत्व में पार्टी की राज्य इकाई आगे बढ़ेगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव है, क्योंकि 2019 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार का एक बड़ा कारण गैर-आदिवासी रघुबर दास को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना था। 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सिर्फ 25 सीटें ही जीत सकी थी।

रांची : वज्रपात से दो लोगों की मौत
Published / 2023-07-05 13:34:27
रांची : वज्रपात से दो लोगों की मौत

खेत से काम कर लौटने के दौरान हुआ हादसाटीम एबीएन, रांची। रांची के बेड़ो प्रखंड में ईंटा चिलदिरी गांव में मंगलवार शाम तेज बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से किसान शनि उरांव की मौत हो गयी। शनि उरांव अपने मिर्च के खेत से काम करने के बाद अपने दो बैलों को लेकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने बारिश से बचने के लिए स्टील की स्टिक वाली छतरी ली हुई थी। तभी वज्रपात हुआ और वे उसकी चपेट में आ गये। वज्रपात होने से छतरी में आग लग गयी जबकि शनि उरांव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इटकी प्रखंड के दो स्थानों पर वज्रपात होने से एक महिला और एक गाय की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार चचगुरा गांव में देर शाम सुमि उरांव (45) खेत मे काम कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बारिश और वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में महिला आ गयी और उसकी मौत हो गयी। वहीं, मलार में खूंटे में बंधी जेना जेवियर टोप्पो की दुधारू गाय वज्रपात की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.