पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीटीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के नक्सल प्रभावित पेशरार प्रखंड के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में दो सड़क निर्माण योजना और एक पुल निर्माण योजना में उत्पात मचाने वाले भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पांच हार्डकोर नक्सलियों को लोहरदगा पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के जुड़नी गांव निवासी लालदेव खेरवार का पुत्र सुनील खेरवार उर्फ राजकुमार खेरवार, हुंडी निवासी लालू लोहरा का पुत्र मुन्ना लोहरा, तुरियाडीह निवासी मनु लोहरा का पुत्र जीवन लोहरा, पेशरार थाना क्षेत्र के इचवाटांड़ निवासी राजेंद्र नगेसिया का पुत्र सुखलाल नगेसिया, करमचंद नगेसिया का पुत्र समत नगेसिया शामिल है। पुलिस ने इनके पास से दो कार्बाइन, दो देसी कट्टा, एक रिवाल्वर, एक कार्बाइन मैगजीन, 9.9 एमएम का चार जिंदा कारतूस, 8 एमएम का तीन जिंदा कारतूस, 8 एमएम का दो मिसफायर गोली, 8 एमएम का एक खोखा, 7.62 एमएम का 73 जिंदा गोली, प्वाइंट 30-06 स्ट्रैग का एक कारतूस, अज्ञात बोर का चार जिंदा गोली, भाकपा माओवादी का पर्चा एक पिट्ठू बैग, 4 एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया है। इन नक्सलियों की गिरफ्तारी शाहीघाट, तुरियाडीह और अन्य स्थानों से हुई है। गिरफ्तार नक्सलियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए एसपी आर रामकुमार ने बताया कि सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के पुनदाग में निमार्णाधीन पुल योजना में लगे दो ट्रैक्टर को विगत 27 मार्च 2023 को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। इसी तरह से विगत 22 मई 2023 को सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण योजना में मुंशी को रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया गया था। जबकि विगत पांच जून 2023 को सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मनहेंपाट से जुड़नी तक सड़क निर्माण में लगे जेसीबी को उग्रवादियों ने जला दिया था। साथ ही काम बंद करने को लेकर माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू के नाम का पर्चा छोड़ा था। तीनों कांड के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी को लेकर एसपी आर रामकुमार ने एसपी अभियान दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। इसी क्रम में एसपी को सूचना मिली कि तीनों कांड के उग्रवादी सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। जिसके बाद सेरेंगदाग थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार, सेन्हा थाना प्रभारी अभिनव कुमार, बगडू थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा, पेशरार थाना प्रभारी अख्तर अली, जिला सशस्त्र बल और सीआरपीएफ 158 की टीम को छापेमारी का निर्देश दिया गया। छापेमारी के क्रम में पांच भाकपा माओवादी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए। छापामारी दल में सेन्हा थाना प्रभारी अभिनव कुमार, सेरंदाग थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार, बगड़ू थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा, पेशरार थाना प्रभारी अख्तर अली, सेन्हा थाना के पुअनि कुलदीप राम, सेरंदाग थाना सेट 76 के सअनि शोभन मुर्मू, सेन्हा थाना सेट 79 के नेल्सन मिंज, तकनीकी शाखा के नीरज कुमार मिश्र, साहू स्वर्ण साहू, सेट 75,76, 78,79 एवं जिला सशस्त्र बल के जवान, कयू ए टी सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान शामिल थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। फरार प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी का सक्रिय सदस्य हरखमन गंझू को गिरफ्तारी करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बताते चलें कि गत 20 फरवरी 2023 को कुडू थाना क्षेत्र के मकांदू स्थित बालाजी कन्ट्रक्शन केशर में कार्यरत पोकलेन मशीन में आग लगाने एवं मजदूरो के साथ मारपीट करने के संबंध में कुडू थाना काण्ड संख्या- 20/22 दिनांक- 21/02/202 धारा 341/323/120 (बी0) 379/435/427/504/506/34 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट दर्ज किया गया था तथा दिनांक 01मार्च 2022 को मकान्दू केशर से लेवी नहीं मिलने पर योजना बनाकर कार्यस्थल पर कार्यरत मैनेजर को गोली मारने का प्रयास किया गया था। इस घटना के संबंध में कुडू थाना कांड सं0-25 / 2022, दि०-02.03.2022 धारा-341/323/ 120 (बी) भादवि एवं 25 ( 1 - बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है। दोनों कांडों में दो वर्षों से ज्यादा समय से फरार चल रहा प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सक्रिय सदस्य हरखमन गंझू कि गिरफ्तारी लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र से कुडू थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसने दोनों घटना में संलिप्ता की पुष्टि के साथ अन्य सहयोगियों का नाम भी बताया है। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास छापामारी दल के द्वारा किया जा रहा है। छापामारी दल में पुअनि विश्वजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी कुडू थाना, पुअनि जोसफिना हेमरोम, कुडू थाना, सअनि प्रेम प्रकाश, कुडू थाना, आ - 369 आशुतोष कुमार सिंह,आ-157 राजेश कुमार तिवारी, दोनों कुडू थाना रिजर्व गार्ड शामिल हैं।
लोहरदगा एसपी ने नक्सलियों की धरपकड़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के वांछित नक्सलियों का भ्रमणशील होने की सूचना पर अभियान एसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें 5 वांछित नक्सलियों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उक्त नक्सलियों के पास से हथियारों का जखीरा भी पुलिस को हाथ लगी है। इधर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेन्हा थाना प्रभारी अभिनव कुमार, पेशरार थानेदार मोहम्मद अख्तर अली बगड़ू थानेदार पंकज कुमार शर्मा एंव सेरेंगदाग थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सहित सैट के जवानों को एसपी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इधर, गुरुवार को चलाये गये नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भाकपा माओवादी संगठन का वांछित नक्सली सुनील खेरवार उर्फ राजू कुमार खेरवार, मुन्ना लोहरा, जीवन लोहरा, सुखलाल नगेसिया और समत नगेसिया को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
सीओ सह बीडीओ ने दी जानकारी टीम एबीएन, लोहरदगा। किस्को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आगामी 11 जुलाई 2023 को किस्को प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक रखी गई है। मामले की जानकारी किसको अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बुडाय सारू ने देते हुए बताया कि बैठक 11:30 बजे से होगी। उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मी और पदाधिकारियों को ससमय बैठक में उपस्थित होने एंव संबंधित विभाग की ओर से चलने वाली योजनाओं की पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने की बात कही है।
टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के सरकारी विभागों में इन दिनों रिश्वतखोरी अपने चरम सीमा पर है। यही वजह है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 11 दिन के बाद पुन: एक बार शुक्रवार को कोडरमा जिले में दस्तक दी और घूस लेते हुए रंगे हाथ एक महिला पदाधिकारी को गिरफ्तार किया। इस बार पूरा मामला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में संचालित सहकारिता विभाग से जुड़ा हुआ है। दरअसल जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र के पत्थलडीहा निवासी रामेश्वर प्रसाद यादव जो कोडरमा व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के प्रबंध समिति के सदस्य भी हैं। कोडरमा व्यापार मंडल बीज वितरण हेतु नोडल एजेंसी है जिसका 16 जून को सहायक निबंधक मिताली शर्मा के द्वारा व्यापार मंडल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कुछ गड़बड़ी पाए जाने पर रामेश्वर प्रसाद को स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। इस संबंध में जब रामेश्वर प्रसाद सहायक निबंधक से मिलने गए तो सहायक निबंधक मिताली शर्मा ने कहा कि स्पष्टीकरण से बचना है तो 20 हजार रुपये देना होगा। लेकिन रामेश्वर प्रसाद घुस नहीं देना चाहते थे और इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग को आवेदन के माध्यम से किया। जिसके बाद शिकायत की जांच एवं सत्यापन के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सहायक निबंधक मिताली शर्मा के द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत को सत्य पाया। जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग थाना में कांड संख्या 5/23 दिनांक 6 जुलाई को दर्ज किया गया। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग के दंडाधिकारी अपनी टीम के साथ 7 जुलाई कि सुबह प्राथमिकी अभियुक्त मिताली शर्मा पिता मुकेश शर्मा, हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार निवासी को 10 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ सहकारिता विभाग के कार्यालय से गिरफ्तार किया और अग्रिम कार्रवाई के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम अपने साथ हजारीबाग लेकर चली गई। ज्ञात हो कि इससे पहले 27 जून को कोडरमा मुख्यालय में ही एक वनरक्षी को 5 हजार रुपये घूस लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने गिरफ्तार किया था।
घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशतटीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के दारू प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से झुंड से बिछड़ा हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है। इस बार हाथी ने दारू प्रखंड क्षेत्र के पिपचो में गुरुवार की सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की पटक कर जान ले ली। महिला की मौके पर हि दर्दनाक मौत हो गई। मृत महिला जागिनी मल्हारीन पति रामेश्वर मल्हार अपने ढलाई के घर के अंदर कमरे में सोई थी, जबकि उनके तीन पोते पोतियां घर के छत पर सोई थी। तभी झुण्ड से बिछड़े एक हाथी ने घर के अंदर घुसकर महिला को शून्य से खींचकर बाहर ले आया और पटक कर उसकी जान ले ली। यह सब घटना महिला के 15 वर्षीय पुत्र ने अपनी आंखों से देखा और गनीमत रही कि बच्चे छत पर सो रहे थे, नहीं तो जानमाल की क्षति भी हो सकती थी। मृत महिला के बेटे और बहू उत्तर प्रदेश में काम करते हैं। घटना के बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मी और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए सबको हजारीबाग भेज दिया, जबकि वन विभाग के कर्मी ने तत्काल ?5000 या नगर परिजनों को दिया। वहीं, मुआवजा राशि जल्दी देने की भी बात कही। इस घटना के बाद दारू प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण काफी डरे सहमे हुए हैं। हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा के सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने वन विभाग से हाथी को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7 जुलाई को बीआईटी लालपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने वृक्ष लगाकर कहा कि यह सेंटर शहर के बीच है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि आसपास का वातावरण को सुरक्षित और स्वच्छता बनाने में सहयोगी बने, इसलिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता रहा है। इस आयोजन में शामिल होते हुए डॉ प्रदीप मुंडा डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ तन्मय कुमार बनर्जी, शांतनु सिन्हा, शुभश्री अरुणिमा अस्थाना ने भी वृक्ष लगाया।
टीम एबीएन, रांची। सात जुलाई 2023 को पत्रकारिता विभाग रांची विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। विभाग के सभागार में निदेशक, शिक्षकों, छात्रों तथा कर्मियों ने पत्रकारिता विभाग के 37वें स्थापना दिवस पर केक काट कर उत्सव मनाया। ज्ञात हो कि पहली बार विभाग का स्थापना दिवस मनाया गया है। सात जुलाई 1987 को रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की स्थापना पद्मश्री बलबीर दत्त, स्व आर एन झा, पूर्णेंदू शेखर तिवारी तथा अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने मिल रांची विश्वविद्यालय के सहयोग से झारखंड बिहार के पहले पत्रकारिता विभाग की नींव रखी थी। इस अवसर पर निदेशक डॉ बीपी सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि उनका रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से बहुत ही पुराना और आत्मिय संबंध रहा है और मुझे गर्व है कि मैने दशकों पहले भी यहां अध्यापन किया है। आज हम सबों का सौभाग्य है कि आज 37 सालों में विभाग ने गौरवशाली उपलब्ध्यिां प्राप्त कर इस मुकाम तक पहुंचा है। संस्थापक सदस्य पूर्णेंदू शेखर तिवारी ने विभाग के एक छोटे से कमरे से प्रारंभ होने से लेकर आज तक के यात्रा के बारे में कई खट्टी मीठी यादों को बताया और कहा कि कुछेक बेंच, एक आलमारी और एक टाइपराइटर से विभाग की शुरूआत हुई थी वहां से लेकर आज अपने भवन, परिसर और उपकरणों से लैस अपने इस विभाग को देखना बहुत ही सुखद अनुभूति है।विभाग के पूर्व छात्र एवं लायब्रेरियन डॉ सुशील रंजन, प्राध्यापक डॉ संकर्षण परिपूर्णन, मनोज कुमार शर्मा ने भी छात्रों को विभाग के स्थापना, अपने छात्र जीवन तथा विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर विभागीय कर्मी डहरू टोप्पो, रेखा बाखला सहित बहुत सारे छात्र उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। श्री दिगंबर जैन मुनि के चातुर्मास को लेकर जैन भवन में ठहरे मुनि श्री 108 सुयश सागर जी से मिलने के लिए प्रतिदिन कोडरमा सहित झारखण्ड के विभिन्न जिलों एवं देश के विभिन्न राज्यो से भक्तों का आगमन हो रहा है। अगले 5 माह तक चातुर्मास में जैन मुनि श्री 108 सुयश सागर जी के द्वारा भक्ति की बयार बहेगी। श्री दिगंबर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति के द्वारा समय समय पर कई अनुष्ठान की रूप रेखा तय की गई है। इसी कड़ी में कलश स्थापन के साथ श्री दिगम्बर जैन नया और बड़ा मंदिर एवं जैन भवन में णमोकार मंत्र चालीसा से वातावरण भक्तिमय हो गया है। साथ ही समाज का हर तपका अगले 5 माह तक प्रवचन, स्वाध्याय, दशलक्षण, मुनिश्री के जन्मोत्सव, गुरु पूजन तथा गुरु जनों का चित्र अनावरण जैसे आयोजन किया जायेगा। जैन मुनि के धर्म नगरी में प्रवेश के साथ ही जैन समाज ही नहीं अपितु अन्य समाज के लोग भी मुनि श्री का प्रवचन एवं आशीर्वाद के लिए पहुँचकर अपने आप को धन्य मान रहे है। इधर, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता जैन मुनि से आशीर्वाद लेने पहुंची। जहां जैन समाज के पदाधिकारियों ने शॉल व दुप्पटा ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही मुनि श्री के हाथों प्रतीक चिन्ह दिया गया। सम्मान पाकर पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि जैन धर्म हमें त्याग करने की सिख देता है। सांसारिक जीवन से हम मनुष्य बंधे होते हैं लेकिन मुनि ससंघ सादा जीवन उच्च विचार की सिख हमें देते है। जैन मुनि त्याग की प्रतिमूर्ति होते है और चातुर्मास हमें एकत्र करने के लिए सिखाता है और इस चातुर्मास में तन मन धन से जैन समाज मुनि की सेवा करते है। चातुर्मास के समय ऋषि और कृषि कार्यो के लिए सर्वोत्तम होता है। जैन मुनि एक ही शहर में रहकर वषार्काल अपनी साधना और आराधना के साथ व्यतीत करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य होता है कि वषार्काल में अनंत सूक्ष्म जीवों की उत्पत्ति हो जाती है और जीव हिंसा न हो इस कारण एक ही स्थान पर रहकर साधना करते हैं। मौके पर जैन मुनि ने अपने आशीर्वचन में कहा कि इस चातुर्मास में देव -शास्त्र -गुरु की पूजन, प्रवचन, स्वाध्याय, तप, संयम के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनायें। इस अवसर पर जैन समाज के सचिव ललित सेठी, चातुर्मास कमीटी के संयोजक नरेंद्र झांझरी, चातुर्मास संयोजिका ममता सेठी, सुनीता सेठी साथ ही सुरेश झांझरी, सरोज पापड़ीवाल, राज छाबड़ा, नवीन पांड्या, नवीन जैन, राजा सेठी, सुशील अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.