Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
एसआर डीएवी पुंदाग में किशोर छात्राध्यापक नेतृत्व कार्यक्रम
Published / 2023-07-08 20:01:12
एसआर डीएवी पुंदाग में किशोर छात्राध्यापक नेतृत्व कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के आलोक में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में किशोर छात्राध्यापक नेतृत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा एकादश की अभीप्सा हाजरा तथा टीशा सिंह ने अष्टम कक्षा के किशोर विद्यार्थियों के साथ पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य-कल्याण तथा लिंग संवेदनशीलता के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा किया। उन्होंने बताया कि किशोर अवस्था में विद्यार्थी अनेक प्रकार के शारीरिक बदलावों से गुजरते हैं, जिनका प्रभाव उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसी अवस्था में विद्यार्थियों को परिवर्तनों को सकारात्मक रूप में स्वीकार करने की आवश्यकता है। कोई भी परेशानी हो, तो अपने माता-पिता, शिक्षिका या बड़े भाई-बहनों से भी मदद ली जा सकती है। आधुनिक युग में हमारा विकास एक स्वतंत्र व्यक्तित्व के रूप में होना चाहिए। इस संदर्भ में लिंग भेद को आड़े नहीं आने देना चाहिए। लड़का या लड़की दोनों को ही जिम्मेदारी के साथ अपना काम करना चाहिए। समाज के लिए उपयोगी बनने की कोशिश करनी चाहिए। अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने छात्राध्यापकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रस्तुति विषयानुकूल रही। इस प्रकार के कार्यक्रम किशोर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकते हैं। किशोरावस्था में बच्चों को अनेक प्रकार की शारीरिक तथा मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चूंकि कुछ वरिष्ठ विद्यार्थी उन परिस्थितियों का सामना कर चुके होते हैं, इसलिए वे कनिष्ठ विद्यार्थियों का बेहतर मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थी एक दूसरे के साथ अपना अनुभव साझा करके एक-दूसरे को लाभ पहुंचा सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका इंदु प्रसाद तथा स्मृति सिंह ने अपना योगदान दिया।

रितेश अहीर बने प्रधानमंत्री और सतीश कच्छप उप प्रधानमंत्री
Published / 2023-07-08 19:59:12
रितेश अहीर बने प्रधानमंत्री और सतीश कच्छप उप प्रधानमंत्री

प्रकाश उवि हुलहुंदू में बाल संसद का गठनटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 8 जुलाई को प्रकाश उच्च विद्यालय हुलहूंदू में बाल संसद का गठन फादर रोशन तिरु व शिक्षक प्रतिनिधि विजय किशोर टोप्पो की अगुवाई में किया गया। प्रधानमंत्री के रूप में रितेश अहीर को भारी बहुमत से चुना गया। वहीं उप प्रधानमंत्री के रूप में सतीश कच्छप को चुना गया। खेल मंत्री- रमेश खोया और रिकी लोहरा, सांस्कृतिक मंत्री- रोशन लिंडा व आयुष उरांव, सफाई मंत्री- अल्बर्ट मुंडू, सूरज स्वांसी, शिवम स्वासी, अनुशासन मंत्री- प्रफुल्ल तिर्की, आरिफ अंसारी को चुना गया। ततपश्चात विद्यालय झंडे के समक्ष इनका शपथ ग्रहण कराया गया। धन्यवाद ज्ञापन पैट्रिक समद ने किया। मंच संचालन कुलदीप तिर्की ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय अनुग्रह कुजूर, रूबल बारला, सानिएल गाड़ी, फादर मनोज कुल्लू, हेंरिका सोरेंग, श्वेता, अमित, बिनीता, उर्मिला का विशेष योगदान रहा।

अधिक उत्पादन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीज का प्रयोग करें किसान : बीडीओ
Published / 2023-07-08 19:58:09
अधिक उत्पादन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीज का प्रयोग करें किसान : बीडीओ

खरीफ फसल एवं मोटे अनाज के प्रति किसानों को किया गया जागरूक टीम एबीएन, नावा बाजार (पलामू)। किसान बेहतर और तकनीक से खेती करें, तो उत्पादन ज्यादा होगी। खेती को व्यवसायिक रूप दिये जाने का प्रयास करने से अत्यधिक मुनाफा होगा। खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों की अधिक उत्पादन के लिए किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज का उपयोग करने की आवश्यकता है। साथ ही जैविक खाद का प्रयोग करें, ताकि अधिक उत्पादन हो सके और उसके सेवन से स्वास्थ्य पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़े। यह बातें नावाबाजार के प्रखंड विकास पदाधिकारी एमडी अमीर हमजा ने कही। वे आज नावाबाजार प्रखंड परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला में किसानों को संबोधित कर रहे थे।कर्मशाला में किसानों को खरीफ फसल एवं मोटे अनाज के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रखंड के उप प्रमुख अमीर खुर्शीद आलम ने किसानों से मोटे अनाज को प्रमुख फसलों में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज स्वास्थ्य के लाभप्रद है, इसीलिए सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने की पहल कर रही है। संचालन सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार मेहता ने की। किसानों को लाइन शोइंग विधि से मडुवा,ज्वार, बाजरा मक्का धान और खरीफ फसलों की खेती के विधि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इसके अलावा केंद्र व राज्य प्रायोजित पीएम किसान सम्मान निधि योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, केसीसी के लाभ, पीएम कुसुम योजना सहित सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। बैठक में उक्त अतिथियों के अलावा प्रमुख प्रतिनिधि, सहायक तकनीकी प्रबंधक, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जगदीश सिंह, प्रखंड के किसान मुन्ना पांडेय, सत्येंद्र मेहता आदि किसान एवं किसान मित्र उपस्थित थे।

हटिया : रेल ब्रिज का बोल्ट कैसे खुला, साजिश की आशंका
Published / 2023-07-08 15:12:00
हटिया : रेल ब्रिज का बोल्ट कैसे खुला, साजिश की आशंका

टीम एबीएन, रांची। हटिया राउरकेला रेलखंड पर स्वर्णरेखा नदी के ऊपर बने रेल ब्रिज को नुकसान पहुचाने की कोशिश की गयी है। रेल ब्रिज के 3 बड़े नट के बोल्ट वॉशर सहित खुले पाये गये हैं। आरपीएफ जवानों की नजर पढ़ने के बाद आनन-फानन में दुबारा बोल्ट लगाये गये। किसी साजिश की आशंका को देखते हुए इस मामले में रांची के धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। हटिया राउरकेला रेल खंड पर हटिया से बालसिरिंग के बीच स्वर्णरेखा नदी पर रेलवे ब्रिज बना हुआ है। इसी ब्रिज के ऊपर लगे 3 बड़े बोल्ट अज्ञात लोगों के द्वारा खोल दिये गये हैं। गनीमत रही कि आरपीएफ के जवानों की नजर खुले बोल्ट पर पड़ गयी, जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में मामले की जानकारी रेल अधिकारियों को दी, जिसके बाद शुक्रवार की देर रात नट बोल्ट नया लगाकर ब्रिज को दुरुस्त कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अगर सही समय पर इसकी जानकारी नहीं मिली होती तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।इस मामले को लेकर रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से रांची के धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ब्रिज हटिया कुना मरांडी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गयी है। आवेदन में रेलवे की तरफ से लिखा गया है कि हटिया से बालसिरिंग के बीच पोल संख्या 428/26 रेलवे फाटक संख्या एच बी साइड एक के तीन बोल्ट वासर सहित किसी अज्ञात व्यक्ति ने खोल दिया है। नट बोल्ट खोले जाने की वजह से रेलवे ब्रिज को नुकसान पहुंचता और कोई बड़ी घटना घट सकती थी। ऐसे में इस मामले को जिस किसी ने भी अंजाम दिया है उस पर कार्रवाई की जाये।

गिरिडीह : व्यवसायी से पांच करोड़ की लूट मामले में 6 धराये, वाहन जब्त
Published / 2023-07-08 15:07:32
गिरिडीह : व्यवसायी से पांच करोड़ की लूट मामले में 6 धराये, वाहन जब्त

टीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड पुलिस ने गुजरात के एक व्यवसायी से पांच करोड़ रुपये की लूट के मामले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना 21 जून की है।जब व्यवसायी एक वाहन से से पटना से कोलकाता जा रहे थे, रास्ते में बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये लूट लिये। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संवाददाताओं से कहा- पुलिस ने अपराध में शामिल छह व्यक्तियों को धनबाद, चतरा और हजारीबाग से गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 3.24 करोड़ रुपये बरामद किये हैं और वाहन जब्त कर लिया है।उन्होंने बताया कि सात अपराधियों का एक गिरोह जीपीएस के जरिए वाहन की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयकर विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि वाहन में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी क्यों ले जायी जा रही थी।

नर्स बनने के बाद कल्पना ने अपने पति से कहा- बेटा, पत्नी और प्रोपर्टी को अब भूल जाओ...
Published / 2023-07-08 07:37:50
नर्स बनने के बाद कल्पना ने अपने पति से कहा- बेटा, पत्नी और प्रोपर्टी को अब भूल जाओ...

ज्योति मौर्य के बाद कल्पना भी हुई बेवफा! नर्स बनते ही बदले तेवर, कहा- नहीं रहना पति के साथएबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पारिवारिक विवाद को लेकर मचा बवाल अभी थमा नहीं था कि झारखंड से एक और ऐसा ही मामला सामने आ गया।इस मामले में भी पति ने अपनी पत्नी पर बेवफाई के आरोप लगाये हैं। पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नर्स बनने के बाद वह फरार हो गयी। उसने यह भी आरोप लगाया है कि घर से फरार होते वक्त उसकी पत्नी 28000 रुपए नगद और ज्वेलरी लेकर फरार हुई है। पति ने खुद को पीड़ित बताते हुए साहिबगंज जिला अदालत, उपायुक्त और एसपी के पास शिकायत दर्ज करायी है और न्याय की गुहार लगायी है।2009 में हुई थी दोनों की शादीजानकारी के अनुसार यह पूरा मामला साहिबगंज जिला के बोरियो प्रखंड अंतर्गत बांझी बाजार का है। बांझी बाजार निवासी कन्हाई पंडित की शादी वर्ष 2009 में बोरियो प्रखंड के ही तेलो, बथान टोली की कल्पना कुमारी से हुई थी। शादी के बाद कल्पना ने आगे पढ़ने की इच्छा जाहिर की। कन्हाई का कहना है कि उसने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पत्नी की पढ़ाई जारी रखने में असमर्थता जतायी लेकिन पत्नी की जिद के आगे मान गया। कन्हाई ने पत्नी की पढ़ाई के लिए बोरियो में ही मकान बनवाया और वहीं पत्नी का दाखिला शिबू सोरेन जनजातीय महाविद्यालय में करा दिया। यहां कल्पना ने 5 साल तक पढ़ाई की और फिर नर्सिंग ट्रेनिंग लेने की इच्छा जाहिर की। कन्हाई ने कर्ज लेकर जमशेदपुर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में कल्पना का दाखिला करा दिया। कन्हाई का दावा है कि वो खुद पत्नी के साथ जमशेदपुर स्थित नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में गया और 2 लाख रुपये नगद फीस का भुगतान किया। कल्पना ने 2 साल यहां एएनएम की ट्रेनिंग ली।नर्स बनाने में चार लाख रुपये से ज्यादा हुआ खर्चकन्हाई का कहना है कि 2 लाख रुपए फीस देने के अलावा उसने 2 साल में कल्पना की पढ़ाई, रेंट, कॉपी-किताब और अन्य जरूरतों पर 2.5 लाख रुपये खर्च किये। इसकी वजह से वह कर्ज में डूब गया। जब पत्नी ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौटी तो साहिबगंज में ही जुमावती नर्सिंग होम में बतौर नर्स ज्वॉइन किया। इधर, कन्हाई ट्रैक्टर चलाकर और मजदूरी करके कर्ज चुकाता रहा।इस बीच एक दिन पत्नी ने उससे कहा कि ऐसे रोजाना 200-250 रुपये की कमाई में कर्ज कैसे उतरेगा। उसे कहीं बाहर जाकर कमाना चाहिए। कन्हाई ने कहा कि मुझे भी पत्नी की बात सही लगी क्योंकि वह पढ़ी-लिखी थी। मुझे लगा कि वह परिवार के लिए अच्छा ही सोचेगी। इसलिए मैं कमाने के लिए गुजरात के वापी चला गया।पत्नी ने किया गुमराहसाल 2019 के आखिर में कन्हाई पंडित गुजरात गया और इधर 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी ने भारत में दस्तक दी। मार्च 2020 में पूरे भारत में लॉकडाउन लग गया। कन्हाई घर लौटना चाहता था लेकिन पत्नी ने यह कहकर मना किया कि यहां क्या काम करोगे, वहीं रहो। कन्हाई तकरीबन रोते हुए कहता है कि वह लॉकडाउन में पुलिस की मार-गाली खाकर काम पर जाता रहा। कभी नमक-रोटी तो कभी केवल चावल खाकर रहा और हर महीने पैसे भेजता रहा। परिवार की जरूरतें पूरी करने के अलावा कर्जा भी चुकाता रहा। 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भी कन्हाई गुजरात में ही था। इसी बीच एक दिन उसकी पत्नी ने बताया कि घर में आग लग गयी है लेकिन सामान बच गया। इसमें जमीन के कागजात, अन्य शैक्षणिक दस्तावेज, बेड, टेबल-कुर्सी, कपड़े और बक्सा शामिल है। पत्नी ने कहा कि उसने सारा सामान अपने मायके में रखवा दिया है। हालांकि, कन्हाई का आरोप है कि उसकी पत्नी ने खुद अपने घर में आग लगायी थी।10 साल के बेटे को लेकर हुई फरारकन्हाई मार्च 2023 में होली से तकरीबन 4 दिन पहले घर लौटा। कन्हाई का आरोप है कि घर वापस आने पर उसने गौर किया कि पत्नी का व्यवहार उसके प्रति काफी रूखा है। वह दिन और रात ड्यूटी के नाम पर अक्सर घर के बाहर ही रहने लगी। पति-पत्नी जैसा संबंध नहीं रहा। कन्हाई का आरोप है कि मैं पास जाता तो वह झिड़क देती। होली भी पत्नी ने साथ नहीं मनायी। धीरे-धीरे उसे संदेह होने लगा कि उसकी पत्नी अब उससे रिश्ता नहीं रखना चाहती। कन्हाई का कहना है कि इसी बीच पत्नी 10 साल के बेटे को लेकर मायके चली गयी और आखिरी बार 14 अप्रैल 2023 को बात हुई थी।इसके बाद से कल्पना का फोन बंद है। पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और थाना प्रभारी ने एक अन्य नंबर पर भी ट्राई किया लेकिन बात नहीं हो पाई। कन्हाई कहते हैं कि मेरा मानसिक और आर्थिक शोषण किया गया। मैं कर्ज में डूब गया हूं और लेनदार तकादा करते हैं।ऐसे बदले तेवरपीड़ित ने साहिबगंज जिला अदालत, उपायुक्त और एसपी के पास शिकायत दर्ज करायी है। न्याय की गुहार लगायी है। उसकी मांग है कि पत्नी वो सारे पैसे उसे लौटा दे जो उसने उसकी पढ़ाई पर खर्च किए हैं। उसे, उसके बेटे की कस्टडी वापस मिले और बोरियो में घर जलने के बाद जो सामान कल्पना अपने मायके ले गयी थी।वह उसे सही-सलामत वापस लौटा दे। कन्हाई का कहना है कि ससुराल वाले उसे उसका सामान लौटाने से मना कर रहे हैं। सास, ससुर और साला प्रताड़ित करते हैं। कन्हाई ने कहा कि मेरी जिंदगी खराब हो गयी।

रांची : शहर में बदबू से लोग हुए परेशान, जानें क्यों...
Published / 2023-07-07 23:39:59
रांची : शहर में बदबू से लोग हुए परेशान, जानें क्यों...

करम टोली तालाब में अचानक मरने लगी मछलियांटीम एबीएन, रांची। राजधानी में निगम और जिला प्रशासन की तरफ से तालाब के संरक्षण की बात की जाती है, लेकिन शुक्रवार को रांची के करम टोली स्थित जिला प्रशासन और नगर निगम के इस दावे की पूरी पोल खुल गयी। दरअसल, शुक्रवार की सुबह से ही राजधानी के करम टोली तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ। एक के बाद एक करके कई मछलियां तालाब के अंदर मरने लगी। मछलियों के मरने के बाद तालाब के पानी से बदबू आने लगी है। इससे स्थानीय और आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इससे गंभीर बीमारियों का डर भी लोगों को सता रहा है। लोगों ने अपनी परेशानी को कम करने के लिए निगम को फोन लगाया, लेकिन निगम की तरफ से अब तक कोई पहल नहीं की गयी है। वहीं तालाब की साफ सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती है। इसके अलावा जो स्थानीय लोग हैं, उनके द्वारा भी तालाब की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। आये दिन पूजा पाठ के सामान सहित अन्य गंदे सामान तालाब में फेंक दिये जाते हैं। कई बार लोगों को मना किया जाता है कि कुछ भी गंदा सामान तालाब में न फेंकें। लेकिन लोग पूजा-पाठ और परंपराओं का हवाला देकर तालाब में ही अपने कूड़े को फेंकते हैं, जिस वजह से तालाब में गंदगी बढ़ता जा रहा है।सड़क का भी गंदा पानी जाता है तालाब मेंतालाब की देखरेख कर रहे अमित कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क का गंदा पानी तालाब में आ जाता है, जिस वजह से तालाब में रह रही मछलियां मरने लगती हैं। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी जैसे ही सड़क पर आता है, वैसे ही सड़क का गंदा पानी तालाब में पहुंच जाता है, जिस वजह से भी तालाब का पानी गंदा हो जाता है। इसकी सूचना कई बार निगम को दी गयी है, लेकिन निगम की तरफ से तालाब की साफ-सफाई को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।निगम और प्रशासन पर उठ रहे सवालफिलहाल मर रही मछलियों को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं और पानी की साफ सफाई के लिए जिला प्रशासन और निगम के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि एक तरफ जिला प्रशासन और नगर निगम तालाब के संरक्षण की बात करती है, तो वहीं दूसरी ओर रांची के मुख्य चौक पर बने तालाब की साफ सफाई पर निगम के लोगों का कोई ध्यान क्यों नहीं जा रहा है। करम टोली स्थित तालाब के गंदे पानी और मर रही मछलियां की घटना से यह स्पष्ट होता है कि निगम के द्वारा तालाब साफ करने का दावा सिर्फ कागजों पर ही है। धरातल पर स्थिति इसके साफ उलट है।

रांची : अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति को दिनदहाड़े मारी गोली
Published / 2023-07-07 23:29:49
रांची : अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति को दिनदहाड़े मारी गोली

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुराना अरगोड़ा चौक स्थित ओक फारेस्ट के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक पर सवार होकर आये 2 अपराधियों ने रंजीत कुमार गुप्ता नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। गोली रंजीत के पैर में लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी कटहल मोड़ की तरफ भाग गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रंजीत कुमार गुप्ता को रिम्स अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी राजा कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी बृज कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है उन्हें रिम्स भेजा गया है। मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

सभी होटलों की करें जांच, ठहरने वालों का लें ब्योरा : एसडीपीओ
Published / 2023-07-07 22:15:49
सभी होटलों की करें जांच, ठहरने वालों का लें ब्योरा : एसडीपीओ

पुलिस अधिकारियों के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की अपराध की समीक्षा बैठक  टीम एबीएन, लोहरदगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीएन सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक करते हुए उन्हें जिले के सभी होटलों की जांच करते हुए वहां ठहरने वालों का ब्योरा लेते हुए होटल संचालकों को होटल में ठहरने वालों का पूरा ब्योरा लेने का निर्देश दिया है। मौके पर पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि मुहर्रम पर्व को देखते हुए सभी 26 जोन के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहते हुए गस्ती और वाहन जांच अभियान बढ़ा दें, साथ ही साथ मुहर्रम जुलूस निकालने वाले मार्ग की समीक्षा भी करें। उन्होंने साइबर क्राइम के प्रति स्थानिय लोगों को जागरूक करने की बात कही,साथ ही अवैध खनन, अवैध बालू उठाव- परिवहन व अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है। बैठक में थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा कर कई अहम निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के अपराध पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार करें और उनके विरुद्ध कार्रवाई तेज करें। क्राइम मीटिंग में उन्होंने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें व लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट नोटिसों का तामिला आदि की भी समीक्षा की। एसडीपीओ ने अवैध माइनिंग के खिलाफ अभियान चलाने, रात्रि गश्ती तेज करने, थाना कांडों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। घंटों चली इस मीटिंग में आपराधिक घटनाओं और उससे संबंधित कारवाई पर चर्चा हुई। आपराधिक घटनाओं, लूट-पाट, हत्या सहित अन्य घटनाओं में अब तक कारवाई और उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली गयी। मौके पर पुलिस निरीक्षकों एवं थानेदारों को स्पष्ट तौर पर कहा कि हर हाल में क्राइम कंट्रोल होनी चाहिए। बैठक में विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.