Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
बोंडोबार बॉक्साइट माइंस क्षेत्र के निःशुल्क मेडिकल कैंप में 153 का इलाज
Published / 2023-07-10 23:59:57
बोंडोबार बॉक्साइट माइंस क्षेत्र के निःशुल्क मेडिकल कैंप में 153 का इलाज

दो फुटबॉल क्लब बनाकर खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का हुआ वितरणसुदूरवर्ती क्षेत्र में हेल्थ कैंप लगाने का ग्रामीणों ने किया स्वागतटीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के पेशरार प्रखंड मुख्यालय पंचायत के सुदूरवर्ती वर्णन चली और पहाड़ी गांव बोन्डोबार में भास्कर ज्योति एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इसमें रांची से आए डॉक्टरों ने 153 जनजातीय समाज के महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों का इलाज किया गया। ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सलाह दिया गया। बरसात में स्वच्छता को लेकर एहतियातन उपाय करने को कहा।पेशरार प्रखंड के बोंडोबार बाक्साइट माइंस में स्वास्थ्य शिविर लगाने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया। ग्रामीणों ने कहा कि इतने सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हेल्थ शिविर लगाया गया। इसके लिए हम सभी आभारी हैं।इस शिविर मे चिकित्सक सहित अन्य सहयोगियों की उपस्थिति में बोंडोबार ग्राम के पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।उनके बीच दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।इस शिविर में कंपनी के सभी अधिकारीगण मौजूद थे।इस शिविर का आयोजन सीएसआर के तहत किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य माइंस के समीपवर्ती बंडोबार ग्राम के लोगों के स्वास्थ्य पर केंद्रित करना था। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना है।मौके पर भास्कर ज्योति एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बंडोबार ग्राम के युवाओं को खेल के प्रति जागरूकता और मनोरंजन के लिए दो बीजेइएम फुटबॉल क्लब का गठन किया गया। दो फुटबॉल टीम के बीच फुटबॉल, जर्सी एवं फुटबॉल बूट - मोज़ा और अन्य जरुरी सामग्री का वितरण किया गया।

शिक्षकेतर कर्मियों से आंदोलन वापस लेने की अपील
Published / 2023-07-10 23:56:17
शिक्षकेतर कर्मियों से आंदोलन वापस लेने की अपील

टीम एबीएन, रांची। रांची यूनिवर्सिटी के वीसी अजीत कुमार सिन्हा ने आंदोलन कर रहे शिक्षकेतर कर्मियों को आंदोलन वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैंने तकनीकी शिक्षा विभाग से 15 शिक्षकतर कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का अनुमोदन कर दिया है। इसकी सूचना विभाग ने विश्वविद्यालय को दे दी है। शेष लंबित मामलों में भी जल्द ही 13 जुलाई तक उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से अनुमोदन प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने आंदोलन कर रहे हैं कर्मियों से छात्र हित में वापस आने की अपील की है।

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का संयुक्त कन्वेंशन
Published / 2023-07-10 23:54:54
मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का संयुक्त कन्वेंशन

9 अगस्त को धनबाद में मजदूरों के महापड़ाव में सैकड़ों लोग होंगे शामिल टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। केंद्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी जनविरोधी व राष्ट्रविरोधी विनाशकारी सरकारी नीतियों के खिलाफ तथा वैकल्पिक नीतियों के लिए ट्रेड यूनियनों सीटू, एटक, एक्टू और इंटक का संयुक्त जिला स्तरीय कन्वेंशन रविवार को साहू भवन झुमरीतिलैया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रजापति, विजय पासवान, अनिल यादव, बिनोद पासवान की संयुक्त अध्यक्ष मंडल किया। कन्वेंशन का उदघाटन एक्टू के राज्य महासचिव शुभेन्दु सेन ने करते हुए कहा कि आज जनता के साथ साथ हमारे देश की स्थिति काफी चिंताजनक एवं गंभीर है। जिसके लिए केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार है। एटक के राज्य महासचिव अशोक कुमार यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार न केवल मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी है, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी है।ये नीतियां न केवल हमारी अर्थव्यवस्था बल्कि हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए भी विनाशकारी साबित हुई है। गरीबों और मजदूरों पर लगातार बोझ डाला जा रहा है। इसके खिलाफ हमें मजदूरों को सड़कों पर लामबंद करना होगा।सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि देश में बेरोजगारी प्रचंड रूप ले चूका है। स्थायी नौकरी की जगह अनुबंध, ठेका और आउटसोर्सिंग लाया जा रहा है, जहां मजदूरों का शोषण जारी है। नौकरी की सुरक्षा नहीं है। महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। एक किलो चिकन का दाम से ज्यादा एक किलो टमाटर का दाम हो गया है। हरा मिर्च, अदरक लहसुन का दाम भी आसमान पर है। जीरा, गोलमिर्च सहित सभी मसाले, दाल, आटा-चावल आदि सभी खाने पकाने का दाम बेतहाशा बढ़ने से आम आदमी के थाली से दूर हो रहा है। इंटक के अध्यक्ष राजकिशोर सिहं ने कहा कि मौजूदा श्रम कानूनों को कमजोर कर कॉरपोरेट परस्त मालिक पक्षीय चार लेबर कोड लाया गया है। केंद्र सरकार अक्रामक तरीके से राष्ट्रीय संपत्ति, सार्वजनिक उपक्रमों, वित्तीय संस्थानों का निजीकरण कर रही है। राष्ट्रीय मौद्रिक पाइपलाइन के माध्यम से राष्ट्रीय सम्पत्तियों को कॉरपोरेट घरानों को औने पौने दामों में बेचा जा रहा है।पूंजीपतियों के टैक्स माफ कर लाखों करोड़ों का कर्जा माफ किया जा रहा है। कन्वेंशन को जिला परिषद सदस्य और एटक नेता महादेव राम, इंटक के महासचिव शुभम वर्णवाल, एटक की उपाध्यक्ष सोनिया देवी, सीटू नेत्री और आंगनबाड़ी यूनियन की अध्यक्ष मीरा देवी, एक्टू के राजेन्द्र यादव, एटक के उदय द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया।कन्वेंशन में कई प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मांगों के समर्थन में भारत छोड़ो दिवस पर 9 अगस्त को धनबाद में होने वाले मजदूर कर्मचारियों का महापड़ाव में सैकड़ों की संख्या में में शामिल होने का प्रस्ताव पारित गया। इसकी तैयारी के लिए पदयात्रा, जीप जत्थे, बाइक रैली, नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार प्रसार और जनसंपर्क अभियान चलाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

सेन्हा से देवकी धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना
Published / 2023-07-10 23:51:54
सेन्हा से देवकी धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हुआ प्रखण्ड क्षेत्रटीम एबीएन, लोहरदगा। सावन माह की पहली सोमवारी पर सेन्हा से कावंर यात्रा का शुभारम्भ हुआ। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु गुमला जिले के देवाकी बाबा धाम के लिए रवाना हुए। कांवर यात्रा सेन्हा प्रखंड मुख्यालय बांध टोली शिव मंदिर प्रांगण से आरम्भ हुआ जो गांव का भ्रमण करते हुए नवनिर्मित मनोकामना दुर्गा मंदिर प्रांगण में माथा टेक कांवरिया पद यात्रा प्रारंभ किये। जिसमें गोकुल नगर सेन्हा एवं पंचायत के विभिन्न गांव मुहल्लों से शिव भक्त कांवर ले कर पद यात्रा में शामिल हुए। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय होता है। इस पूरे माह में देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की जाती है। वैसे तो साल भर महादेव की पूजा की जाती है। परंतु सावन महीना में शिव शम्भू की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। इस बार सावन का महीना और भी ज्यादा खास माना जा रहा है। क्योंकि महादेव की कृपा दिलाने वाला सावन इस साल एक नहीं बल्कि दो महीने का होने वाला है। इस पावन माह के शुरू होते ही हर कोई शिव भक्ति में लीन हो जाता है। हर तरफ माहौल शिवमय हो जाता है। और श्रद्धालु गण महेश्वर को खुश करने के लिए कांवर यात्रा निकालते हैं। इसी के साथ सेन्हा से देवाकी बाबा धाम के लिए बाजे गजे एवं भगवान शिव के जयघोष लगते हुए महिला पुरुष बच्चे बच्चियां पद यात्रा में शामिल हो नाचते गाते श्रद्धाभाव से शिव की महिमा का आराधना करते हुए 30 किलोमीटर के यात्रा में शामिल हुए। जो स्वर्णझरिया नदी से जल उठा कर देवाकी शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन अपने थाना क्षेत्र तक कांवर यात्रा की विधि व्यवस्था का जायजा लेते जगह जगह पर नजर आये।

कोडरमा : जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के पहले दिन मॉडर्न पब्लिक स्कूल और मेरिडियन का दबदबा
Published / 2023-07-10 18:55:55
कोडरमा : जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के पहले दिन मॉडर्न पब्लिक स्कूल और मेरिडियन का दबदबा

लड़कियों की आत्म सुरक्षा के लिए जुडो जरूरी : शालिनीटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा जिला जूडो संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता मेरिडियन एकेडमी गुमो में आयोजित की गयी है। इसमें जिला के 12 विद्यालय के 200 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोडरमा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शालिनी ने बताया कि जूडो खासकर बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जरूर सीखना चाहिए। यह युद्ध कला बालिकाओं की आत्म सुरक्षा का कारगर हथियार साबित होगा। उन्होंने बताया कि जुडो में भारत का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। इस खेल में खिलाड़ियों का काफी भविष्य है। क्योंकि यह गेम ओलंपिक कॉमनवेल्थ गेम एशियन गेम खेलो इंडिया यूथ गेम स्कूल गेम फेडरेशन आफ इंडिया में शामिल खेल है। इसलिए छात्र-छात्राएं इस खेल में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। विद्यालय के निर्देशक डॉ श्रीनिवास कुमार ने विशिष्ट अतिथि शालिनी गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन कोडरमा जिला जूडो संघ के सचिव प्रिंस मिश्रा एवं विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने किया। मुख्य रेफरी की भूमिका प्रिंस मिश्रा, रेफरी खुशी सिंह, तरन्नुम खान, धीरेंद्र राणा, कौशल कुमार, अमित कुमार, मिथिलेश कुमार, स्कोरर सुजीत कुमार ने निभायी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रो अजय प्रताप सदस्य विद्यालय प्रबंध समिति मेरिडियन एकेडमी, अभिषेक कुमार पांडेय प्राचार्य मेरिडियन एकेडमी, दिनेश कुमार सिंह सचिव जिला क्रिकेट एसोसिएशन, शैलेंद्र कुमार अध्यक्ष कोडरमा जिला  तलवारबाजी संघ, प्राचार्य मॉडर्न पब्लिक स्कूल, अध्यक्ष कोडरमा स्कूल सहोदया कंपलेक्स के अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, चितरंजन कुमार, अजय कुमार, अरुण कुमार, उमर फारुक तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे। मंच संचालन आकांक्षा भारद्वाज और स्वाति कुमारी ने किया।

सुबोधकांत सहाय होंगे झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष!
Published / 2023-07-10 17:38:30
सुबोधकांत सहाय होंगे झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष!

बाबूलाल के सामने उतारने के पीछे की ये है रणनीतिटीम एबीएन, रांची। प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष को लेकर लॉबिंग तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद परिस्थिति तेजी से बदली है। कांग्रेस अब प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदलना चाहती है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का नाम दिल्ली में तेजी से उछला है। श्री सहाय को पार्टी जिम्मेवारी दे सकती है। केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि किसी बड़े राजनीतिक कद-काठी के नेता को संगठन की जिम्मेवारी दी जाये। भाजपा द्वारा आदिवासी चेहरा आगे करने के बाद कांग्रेस मूलवासी के सहारे गोलबंदी में जुटी है। संगठन का मानना है कि प्रदेश में झामुमो के हेमंत सोरेन ऐसे भी गठबंधन का आदिवासी चेहरा है, तो पार्टी दूसरे विकल्प पर विचार करे। केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष श्री सहाय की छवि एक बेहतर संगठनकर्ता के रूप में है। उधर, प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रहे डॉ अजय कुमार का नाम भी सामने आया था। लेकिन सूचना के मुताबिक केंद्रीय आलाकमान डॉ अजय को दिल्ली में पार्टी की जवाबदेही देना चाहती है। झारखंड में भाजपा के सामने किसी बड़े नेता को उतारना चाहती है। वहीं कांग्रेस के कई नेता प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपनी लॉबिंग में जुटे हैं। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कालीचरण मुंडा, प्रदीप बलमुचू और धीरज साहू जैसे नेताओं ने खुद को प्रोजेक्ट किया है। नेता खुद भी दिल्ली दरबार का चक्कर लगा चुके हैं। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जल्द ही फैसला लेगा। यूपीए की बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में तय है, उसके बाद फैसला हो सकता है।प्रदीप यादव ने दिल्ली में नेताओं से मुलाकात कीविधायक प्रदीप यादव ने पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की है। श्री यादव ने प्रदेश संगठन के हाल और चुनावी मुद्दों पर केंद्रीय नेताओं से चर्चा की। श्री यादव ने संसदीय चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से अपनी बात रखी।

पलामू : सीआरपीएफ के जवान की आत्महत्या से सनसनी
Published / 2023-07-10 17:36:45
पलामू : सीआरपीएफ के जवान की आत्महत्या से सनसनी

टीम एबीएन, पलामू। जिले के सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या की खबर ने जिले में सनसनी मचाकर रख दी है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम प्रांजल नाथ बताया जा रहा है। साथ ही जानकारी मिली है कि उन्होंने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। घटना चियांकी स्थित 112 बटालियन मुख्यालय की बतायी जा रही है। बता दें कि मृतक सीआरपीएफ जवान बीते दिन 8 जुलाई को ही करीब दो महीने की छुट्टी से वापस लौटा था। 31 वर्षीय सीआरपीएफ जवान प्रांजल असम राज्य का रहने वाला था।

रामगढ़ : खाट पर मरीज या व्यवस्था...
Published / 2023-07-10 17:33:46
रामगढ़ : खाट पर मरीज या व्यवस्था...

झारखंड के चहुंमुखी विकास के दावों की पोल खोल रही खटियागिरीएबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था खाट पर है। दरअसल जिले के घागरा गांव में सड़क की कोई सुविधा नहीं है। जिसके चलते मरीजों को खाट पर लेटाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। रामगढ़ के पतरातू प्रखंड में जंगल के बीट से खाट पर लेटाकर ग्रामीण मरीज को लेकर जाते हैं। ये तस्वीर एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की पोल खोल रही है। झारखंड को बने 2 दशक बीत चुके हैं, लेकिन इन दो दशकों में सिर्फ सत्ता बदली और सियासतदान बदले। आम जनता तो आज भी वो बदहाली झेल रही है जो दशकों से झेलती आयी है। घागरा गांव में सड़क की कोई सुविधा भी नहीं है, जिसके चलते मरीजों को खाट पर लेटाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।बिना सड़क कैसे हो गुजाराइन गांवों में सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि पीने का पानी और स्कूल का भी कोई इंतजाम नहीं है। न ही गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था है, जिसके चलते अगर कोई बीमार पड़ता है तो उसे शहर के अस्पताल ले जाना पड़ता है। उसके लिए भी सड़क नहीं है। ऐसे में खाट के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं होता। मरीज को खाट पर लेटाकर 2 घंटे का रास्ता जंगल के तय करते हुए ग्रामीण अस्पताल पहुंचाते हैं तब जाकर मरीज को इलाज मिल पाता है।मरीजों को खाट का सहाराग्रामीणों ने कई बार जंगल काटकर सड़क बनाने की कोशिश भी की, लेकिन वन विभाग ने उनपर केस कर्ज कर दिया। परेशान ग्रामीणों की मानें तो उनकी बदहाली की जानकारी अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को है, लेकिन आज तक उनकी सुध लेने भी कोई नहीं आया। सरकार बड़े-बड़े मंचों से दावे तो कर देती है, लेकिन उन दावों का असर धरातल पर हो भी रहा है या नहीं ये सुनिश्चित करना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है, लेकिन लगता है रामगढ़ में शासन के साथ ही प्रशासन भी कुंभकर्णी नींद में सोया है।

चतरा : भारी बारिश ने मचायी तबाही
Published / 2023-07-10 17:29:10
चतरा : भारी बारिश ने मचायी तबाही

घरों में घुसा पानी, प्रधानमंत्री आवास से वंचित है पीड़ित परिवारटीम एबीएन, चतरा। जिले में मानसून की पहली बारिश ने ही तबाही मचाकर रख दी है। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। जिससे घर के परिजनों के समक्ष रहने से लेकर खाने तक की समस्या उत्पन्न हो गयी है। यह मामला जिले के प्रतापपुर प्रखंड के मैराग गांव का है। जिस घर में पानी घुसा है उस परिवार को आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे में एक तो कच्चा मकान ऊपर से बारिश का पानी घर में घुसने से घर में रखी सारी खाद्य सामग्री के साथ साथ बेड बिछावन भी भींग गये हैं। ऐसे में घरवालों के समक्ष सर छुपाने की भी समस्या आन पड़ी है। ऐसे में अगर यह कहें कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आम जन तक नहीं पहुंच पायी है तो गलत नहीं होगा। घर की पीड़ित सदस्य अंजू देवी, सरोज कुमारी, मालती देवी व बेबी कुमारी ने बताया कि आज तक हमलोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है और हमलोग इसी जर्जर घर में करीब 15 परिवार के साथ निवास करते हैं। उन लोगों का कहना है कि हमलोग इस घर में भगवान भरोसे रह रहे हैं। कब ये घर गिर जाये और कब हमलोगों के साथ कोई बड़ी घटना घट जाये इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। इस संदर्भ में प्रतापपुर बीडीओ मुरली यादव ने बताया कि मुझे आप सबों से ही इसकी जानकारी मिल रही है। इसे लेकर मैं जल्द ही घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करूंगा और फिर इस परिवार को सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी आवास योजना से जोड़ा जायेगा। साथ ही जल भराव की समस्या से निजात दिलाया जायेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पायेगा या फिर ऐसे ही बरसात के दिनों में इन्हें जल भराव की समस्या झेलनी पड़ेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.