Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
‌‌कोडरमा : इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दो की मौत चार घायल
Published / 2023-07-10 14:31:46
‌‌कोडरमा : इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दो की मौत चार घायल

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा के चन्दवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत केटीपीएस पावर प्लांट के पास फोर लाइन सड़क से दूर खेत में एक इनोवा कार (HR26BQ 6519) दुर्घटनाग्रस्त  अवस्था में पड़ी मिली है।वहीं इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कोडरमा  सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।खबर लिखे जाने तक मृतकों एवं घायलों की पहचान कर ली गयी है।मृतक तनवीर उम्र 26 पंजाब व जमशेद उम्र 31 हरियाणा का बताया जा रहा है। वहीं घायल संजय कुमार, सुन्दर यादव मदन यादव कोडरमा के जयनगर प्रखंड के खेडोबार व जसप्रीत सिंह पंजाब का है। सभी ईनोवा से कहीं जा रहे थे। मृतक एआरवी जेडीएन एस कंपनी बांझेडीह में सुपरवाइजर के पोस्ट पर कार्यरत था।कार कैसे और कब दुर्घटनाग्रस्त हुई, किसी को नहीं पतास्थानीय लोगों के अनुसार, फोर लाइन सड़क से दूर खेत में इनोवा कार (HR26BQ 6519) दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी हुई थी। घटना कब और कैसे हुई है इसका पता किसी को नहीं है। क्योंकि जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त कार मिली है, वह जगह फोर लाइन सड़क से काफी दूर है और काफी घनी झाड़ियों से घिरा हुआ है। जब स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तो कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी थे।

खूंटी : 16 बोरों में मिली 228.400 किग्रा अफीम
Published / 2023-07-10 09:05:53
खूंटी : 16 बोरों में मिली 228.400 किग्रा अफीम

डोडा तस्करी के खिलाफ खूंटी पुलिस की छापेमारीएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में प्राइवेट वाहन स्कॉर्पियो जैसे वाहनों से दूसरे जिले से आकर डोडा अफीम की तस्करी की जाने लगी है। वहीं डोडा से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी पकड़ी गयी है, जो कि मारंगहादा थाना क्षेत्र के बिचागुटू गांव के सड़क पर से मारंगहादा पुलिस ने स्कॉर्पियो से प्लास्टिक के 16 बोरों में कुल 228.400 किग्रा अवैध डोडा बरामद करने में सफलता हासिल की है।डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम- बिचागुट स्थित जंगली क्षेत्र के पास कुछ लोग अवैध डोडा को प्लास्टिक के बोरे में भरकर चार पहिया वाहन के अन्दर छुपाकर बाहर ले जाने के फिराक में है। इस सूचना के प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया।गठित छापामारी दल के द्वारा तात्कालिक कार्रवाई करते हुए ग्राम-बिचागुट स्थित जंगली क्षेत्र के संकीर्ण रास्ते के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी तेजी से पुलिस बल की तरफ बढ़ रहा था, जिसे पुलिस बल के द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक द्वारा गाड़ी उसी स्थान में रोक कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। स्कॉर्पियो की जांच करने पर स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर से प्लास्टिक के बोरों में कुल 228.400 किलोग्राम अवैध डोडा को बरामद किया गया। इस संबंध में मारंगहादा थाना में एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया, जिसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कार्पियो (JH22A-0489) सरायकेला जिला का है।इस छापेमारी दल में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, मारंगहादा थाना प्रभारी अजय कुमार भगत, अनवर आलम और मारंगहादा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

एससीजेएम कान्वेंट की चार धर्म बहनों ने धारण किया प्रथम व्रत
Published / 2023-07-09 19:55:42
एससीजेएम कान्वेंट की चार धर्म बहनों ने धारण किया प्रथम व्रत

टीम एबीएन, रांची। हुल्हुंडू स्थित एससीजेएम कान्वेंट की सिस्टर एलिस केरकेट्टा, सिस्टर अन्जुलिया प्रधान, सिस्टर अनुपा कुल्लू, सिस्टर वेरोनिका बाड़ा का प्रथम व्रतधारण रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने संपन्न कराया। आर्च बिशप ने इन नव व्रतधारण करने वाली बहनों को सन्देश में कहा कि जिस प्रकार धर्मग्रन्थ में ईश्वर ने हमारे पूर्वजों को बुलाया और उन्हें आशीष दी उसी प्रकार यहां उपस्थित प्रत्येक जन को ईश्वर ने बनाया, चुना और हमें बुलाया है। हम उनकी दृष्टि में मूल्यवान हैं। इसलिए हमें उसके अनुरूप कार्य करना है और धर्मसमाज के जो नियम और मिशन है। उसके प्रति ईमानदार, और कर्मठता से काम करना है। इस मौके पर धर्मसमाज की प्रोविंशियल सिस्टर मेरी जोसेफ, सिस्टर रश्मि केरकेट्टा, फादर संजय तिर्की, फादर मनोज, फादर फिल्मोन, फादर नेल्सन, अन्य फादरगण, सिस्टरगण और विश्वासी उपस्थित थे।

शाश्वत इंस्टीच्यूट इरबा में मना विद्यार्थियों का विदाई समारोह
Published / 2023-07-09 19:50:43
शाश्वत इंस्टीच्यूट इरबा में मना विद्यार्थियों का विदाई समारोह

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 8-7-23 को सेशन 2021-2023 (द्वितीय वर्ष) के छात्रों का विदाई समारोह मनाया गया। 2022 -24 प्रथम वर्ष के छात्रों ने विदाई समारोह बहुत धूमधाम से मनाया। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। इसके साथ ही कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कई गेम के माध्यम से मिस्टर फेयरवेल अंकुर केरकेट्टा और मिस फेयरवेल नमिता मिंज तथा वेलड्रेस मेल का पुरस्कार नितेश कुमार गुप्ता तथा मिस वेलड्रेस पुष्पा होरो को दिया गया। प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों को अंग वस्त्र और गिफ़्ट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अतः द्वितीय वर्ष के द्वारा भी महाविद्यालय के सारे स्टाफ को सम्मानित किया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय सहायक शिक्षक रूपेश कुमार ने दिया। उन्होंने छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में मंच संभाला गया प्रथम वर्ष की सोनाली बाखला और सताक्षी सिंह के द्वारा। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय तथा कॉलेज के सभी विभागों के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, संजीव कुमार, रूपेश कुमार, अशोक गोप, अपर्णा कुमारी मिश्रा, सुरेश यादव साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मीयों अमित रॉय, चंदन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

धनबाद : 100 मीटर तक बाइक को घसीटती रही कार, बाइक सवार की मौत
Published / 2023-07-09 15:24:37
धनबाद : 100 मीटर तक बाइक को घसीटती रही कार, बाइक सवार की मौत

टीम एबीएन, धनबाद। शनिवार की रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर जोड़ा पीपल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पहले तो कार ने बाइक सवार को रौंदा, इस दौरान मोटरसाइकिल उस कार बुरी तरह फंस गयी। जिस कारण करीब एक सौ मीटर तक कार बाइक को लेकर घसीटती चल गयी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी है। वहीं इस हादसे में कार में भीषण आग लग गयी।धनबाद में सड़क दुर्घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से एक कार राजगंज की ओर से आ रही थी। सुसनिलेवा के रहने वाले 30 वर्षीय बाइक सवार महेंद्र टूडू राजगंज हटिया से अपने घर वापस लौट रहे थे। महेंद्र ने जोड़ा पीपल के पास पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाया। इसके बाद वह कुछ आगे बढ़ा और बरवाअड्डा जाने के लिए जोड़ा पीपल मोड़ से मुड़ गया। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार के सामने के हिस्से में बाइक बुरी तरह फंस गयी। चालक कार को कंट्रोल नहीं कर सका और बाइक करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई चली गयी। इस हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

सावधान : झारखंड के 15 जिलों तक पहुंचा डेंगू
Published / 2023-07-08 23:38:37
सावधान : झारखंड के 15 जिलों तक पहुंचा डेंगू

अब तक मिले 60 मरीज; रांची में दोगुना से ज्यादा हुए मामलेटीम एबीएन, रांची। बारिश शुरू होने के साथ ही गर्मी से तो राहत मिल गयी है, लेकिन मच्छरों का डंक खतरनाक होने लगा है। मच्छर जनित रोगों से बचाव के कार्य अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुए हैं। लेकिन मच्छरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। इस वर्ष जनवरी से जून तक राज्य में डेंगू के 58 मरीज मिल चुके हैं, जबकि, विगत दिनों में जमशेदपुर में और मरीज मिले हैं।यानी राज्य में इस साल अब तक डेंगू के 60 मरीज मिल चुके हैं। जनवरी से जून तक मिले कुल 58 मरीज में सर्वाधिक 18 मरीज (जुलाई में 2 मरीज) पूर्वी सिंहभूम में ही मिले हैं, वहीं रांची में 13 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के प्रसार की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते साल बारिश खत्म होने तक यानी जनवरी से अक्टूबर तक के 10 महीने में राज्य के 12 जिलों में महज 47 मरीज मिले थे। जबकि, इस साल बारिश अभी शुरू ही हुई है।लेकिन जनवरी से जून तक के महज छह माह में राज्य के 15 जिलों तक डेगू का प्रसार हो चुका है, कुल 58 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक ने बीते मई माह में ही राज्य के सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। सभी उपायुक्तों को अपने स्तर से आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करते हुए जिले में हो रही निगरानी एवं पर्यवेक्षण कार्यों की निरंतर समीक्षा करने की हिदायत भी दी है।राज्य के डेंगू के मरीजों के मिलने की रफ्तार तेज हो गई है। जनवरी से जून तक मिले कुल 58 मरीजों में 57 प्रतिशत (33 मरीज) मरीजों की पुष्टि जहां जनवरी से अप्रैल तक के चार माह में हुई थी, वहीं बीते बीते दो माह यानी मई और जून में ही 25 मरीज मिले हैं। यानी छह माह में मिले मरीजों में से 43 प्रतिशत मरीज केवल मई और जून मे मिले हैं। इसमें सबसे तेज इजाफा रांची में ही है। छह माह में मिले मरीजों में से 54 प्रतिशत अप्रैल और मई में मिले हैं। अप्रैल तक रांची में 6 मरीज थे। जून के अंत तक बढ़कर 13 हो चुके हैं। वहीं जमशेदपुर में मरीजों की संख्या डेढ़ गुनी हो चुकी है।

9-12 जुलाई तक स्पेन में जेसुइटबिजनेस स्कूलों के अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे एक्सआईएसएस के निदेशक
Published / 2023-07-08 20:50:54
9-12 जुलाई तक स्पेन में जेसुइटबिजनेस स्कूलों के अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे एक्सआईएसएस के निदेशक

टीम एबीएन, रांची। एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफ मरियानुस कुजूर एसजे 9 से 12 जुलाई 2023 तक स्पेन के यूनिवर्सिडैड लोयोला अंडालुसिया कैंपस सेविला में जेसुइटबिजनेस स्कूलों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। इस सम्मेलन का विषय है- वैश्विक नागरिकता के लिए शिक्षा। सम्मेलन का उद्देश्य आज के गंभीर मुद्दों को संबोधित करना है जैसे, जेसुइटबिजनेस स्कूल हमारे छात्रों को अधिक भरोसेमंद, समावेशी, न्यायपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण दुनिया के निर्माण में नेतृत्व करने के लिए बेहतर तरीके से कैसे तैयार कर सकते हैं? सम्मेलन के दौरान जेसुइटबिजनेस स्कूलों को प्रभावित करने वाले ग्लोबलशिक्षा और उद्योग क्षेत्र के अनिवार्य मुद्दों पर भी चर्चा की जायेगी। जैसे-जैसे आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस, आउटसोर्सिंग, आटोमेशन और बहुराष्ट्रीय/वैश्विक कंपनियां विकसित हो रही हैं।सम्मेलन में जेसुइटबी-स्कूलों द्वारा छात्रों को इन नयी चुनौतियों के लिए तैयार करने में अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर चर्चा की जायेगी। सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालयों और बिजनेस स्कूलों के लिए ग्लोबलसिटीजन के प्रभाव पर भी चर्चा की जायेगी।

आदिवासी संगठनों ने घेरा भाजपा कार्यालय
Published / 2023-07-08 20:50:08
आदिवासी संगठनों ने घेरा भाजपा कार्यालय

टीम एबीएन, रांची। मध्य प्रदेश में एक आदिवासी समुदाय के शख्स के साथ की गयी बदतमीजी के मामले में आज झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी संगठनों ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। साथ ही भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। घेराव के दौरान भारी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मध्य प्रदेश में जो घटना सामने आयी उसमें सरकार ने कार्रवाई की। पीड़ित को मुआवजा दिया। सीएम ने उनका सम्मान किया और माफी भी मांगी। लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार आदिवासियों की विरोधी है।  बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कुछ मामलों को उठाते हुए हेमंत सरकार पर हमला भी बोला। साथ ही भाजपा कार्यालय का घेराव करने वाले आदिवासी संगठनों पर भी तंज कसा। बाबूलाल ने लिखा- मजाल है कि ये लोग रुबिका पहाड़िया की नृशंस हत्या पर किसी कार्यालय का घेराव करें? मजाल है कि राजपरिवार के चमचे लोग दारोगा रूपा तिर्की की मौत के बाद भी उसकी इज्जत पर कीचड़ उछालने वाले डीएसपी प्रमोद मिश्रा पर कार्रवाई के लिए आवाज उठायें? चाईबासा में पांच-पांच आदिवासियों की हत्या पर इनके मुंह में दही जम गया था? गो-तस्करों ने  संध्या तोपनो को इसी रांची के सिंह मोड़ में कुचलकर मार डाला, तब इनका आदिवासी प्रेम कहां शांत पड़ा था?भाजपा विधायक दल के नेता ने आगे लिखा- आज मध्य प्रदेश की जिस घटना को लेकर ये घेराव करने उतरे हैं, उसपर तो वहां की सरकार ने कार्रवाई भी की और पीड़ित को मुआवजा और सम्मान भी दिया। यहां तो आदिवासियों की रेप और हत्या के बाद इंसाफ तक नहीं मिलता। मालिक के इशारे पर हल्ला-हंगामा करने वाले फर्जी आदिवासियों को जनता पहचानती है। जमीन दलाल कब से आदिवासियों के हितैषी हो गये? एमपी के सीएम शिवराज ने पीड़ित से मांगी थी माफी, पैर भी धोया थामध्य प्रदेश के सीधी जिले में हैवानियत का शिकार बने आदिवासी युवक दशमत के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पैर धोये और माफी भी मांगी। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दरिद्र ही मेरे नारायण हैं। दरअसल, बीते दिनों आदिवासी युवक पर खुले आम पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।इस मामले के आरोपी कथित भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर एनएसए की कार्रवाई करते हुए मकान पर बुलडोजर भी चला दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना के सामने आने के बाद अपनी भावनाओं को न केवल व्यक्त किया था। आरोपी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिया था।इसी क्रम में दशमत गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत की, उसके पैर धोये और माफी भी मांगी। इतना ही नहीं बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशमत का सम्मान भी किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दशमत की पत्नी से भी फोन पर बात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरे लिए दरिद्र ही नारायण हैं और जनता ही भगवान है। जनता की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है और हम यह मानते हैं कि हर इंसान में ही भगवान निवास करता है। भाई दशमत के साथ अन्याय हुआ। मेरा मन दर्द, पीड़ा और व्यथा से भर गया। मैंने दशमत को यहां बुलाया, क्योंकि मन गहरी वेदना से भरा हुआ था। मन में बहुत तकलीफ थी कि एक बहुत अमानवीय घटना हमारे भाई के साथ घटी। मैं व्यथित था। मैं अंतरात्मा से मानता हूं, गरीब ही हमारे लिए पूज्य हैं और उसका अपमान मतलब हम सबका अपमान है। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि मन की व्यथा और पीड़ा कम करने के लिए मैंने आज दशमत को यहां बुलाया। मैंने दशमत के पैर धोये, पानी माथे से लगाया। ताकि मेरी व्यथा और दर्द कम हो सके। मन में जो पीड़ा थी, उस पीड़ा को मैं कम कर सकूं। जिसने अन्याय किया, उसे कड़ी सजा मिली। जो अपराध करता है, अन्याय करता है, उसका कोई धर्म नहीं होता, कोई जाति नहीं होती, कोई पार्टी नहीं होती। जिसने अन्याय किया, उसको कड़ी सजा और जिसके साथ अन्याय हुआ, उसको कलेजे से लगाकर, उसकी पीड़ा भी कम करने की कोशिश की है।

समाज तोड़ने वाले सावधान रहें : एसएसपी किशोर कौशल
Published / 2023-07-08 20:45:27
समाज तोड़ने वाले सावधान रहें : एसएसपी किशोर कौशल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के नेतृत्व में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के वार्ड 11 अंतर्गत कांटा टोली क्षेत्र के जमीयतुल कुरैश पंचायत का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी पप्पू, महासचिव परवेज कुरैशी को चुना गया। इसके बाद भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कुरैशी मुहल्ला में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने किया और मंच संचालन झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम, यातायात पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, निर्वतमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मुख्तार, पूर्व उपाध्यक्ष डा मंजर हुसैन, सीपीआई के अजय सिंह, शांति समिति के जितेंद्र गुप्ता, इदरीशया चौरासी पंचायत सदर मोहम्मद इस्लाम, मोमिन अंसारी, चौरासी पंचायत के कार्यकारी सदर जबीउल्लाह, अंसारी पंचायत से मोहम्मद मुख्तार अंसारी , महापंचायत के मोहम्मद सलीम, मोहम्मद लतीफ मकसूद आलम, हेमंत कच्छप, चिख पंचायत से अकबर जफर , रिसालदार बाबा दरगाह ट्रस्ट मजार शरीफ के निवर्तमान महासचिव मोहम्मद फारुख, मौलाना आजाद कोलोनी से औरंगजेब खां, सहजाद, वरिष्ठ पत्रकार फिरोज जिलानी, समाजसेवी लाडले खान, टिंकू राम, रोबिन दास, बच्चा बाबू, हाजी मिन्हाज एंव  युनूस कुरैशी, हाजी अजीम कुरैशी, गुलाम रसूल कुरैशी, मतला कुरैशी, इकबाल कुरैशी, शामिउल्लाह कुरैशी, याकुब कुरैशी, जाबीर कुरैशी, मुन्ना कुरैशी, हफीजुल कुरैशी, इल्ताफ कुरैशी, आवेश कुरैशी मुन्ना, अनीस कुरैशी, बबलू कुरैशी, बारीक कुरैशी, अजमल कुरैशी, बबन कुरैशी, मुस्तफा कुरैशी, अरशद कुरैशी, आजाद कुरैशी, तौफिक कुरैशी, बुधन कुरैशी, अजहरुद्दीन कुरैशी, राजू कुरैशी, अकबर कुरैशी, गुड्डू कुरैशी, सर्वर कुरैशी, तजमुल कुरैशी, अफजल कुरैशी, हसीब, मो फारुख, डब्लू कुरैशी, तौफिक कुरैशी, नौशाद कुरैशी, तय्यब कुरैशी, जलाल कुरैशी, आसिफ कुरैशी, आंशिक कुरैशी, कमरान कुरैशी, सोनू कुरैशी, दानिश कुरैशी, अब कुरैशी सहित कांटा टोली, पुरुलिया  रोड, सुल्तान कॉलोनी लेन, हरिजन बस्ती, इदरीश कॉलोनी, मौलाना आजाद कॉलोनी, इलाही बख्श कॉलोनी, डोरंडा  हिंदपीढ़ी आदि क्षेत्रों के सामाजिक संगठनों के सरपरस्त सहित समाजसेवी उपस्थित हुए। क्या बोले रांची के एसएसपी एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि 17-18 साल बाद झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरेश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने एक पहल करते हुए कांटा टोली कुरेशी पंचायत का गठन कराया है। इस नयी कमेटी के जो पदाधिकारी चुनकर आये हैं जो अध्यक्ष और महासचिव हैं इनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गयी है। समाज के प्रति भी और अपने क्षेत्र के लोगों के भी प्रति भी। क्योंकि परवेज पहले से भी काम करते रहे हैं, तो उम्मीद करते हैं इस कारवां को ये बहुत अच्छे से आगे तक ले जायेंगे। एसएसपी ने आगे कहा-जैसा कि बताया गया है कुरेशी पंचायत का इतिहास बहुत पुराना है। अगर खुदाई की जाये तो 200 साल से भी पुराना मिलेगा। इसके आसपास रविदास मुहल्ला, इदरीश कॉलोनी, मौलाना आजाद कॉलोनी रमजान, रजा कालोनी, बंगाली कॉलोनी, गौसनगर बहुत बाद में आकर बसा है। आगे कहा कि जिस तरह से मुजीब कुरैशी ने नशाखोरी रोकने की मुहिम की सफल शुरुआत की, जिसका अनुश्रण कई संगठन कर रहे हैं यह एक अच्छी पहल है। आगे कहा कि हाल के दिनों में चाहे वह ईद मिलादुन्नबी हो, ईद, बकरीद, श्री रामनवमी, श्री दुर्गा पूजा, होली  सभी पर्व पर आप लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है, अभी सावन का पवित्र महीना शुरू हुआ है,  इसी के साथ मोहर्रम भी शुरू होगा, तो कांटा टोली के क्षेत्र के लोगों से उम्मीद है कि जैसे आप बरसों गंगा जमुनी तहजीब बनाये हुए हैं आगे भी बनाकर रखेंगे। इस बीच कुछ लोग नशाखोरी करते हैं, समाज तोड़ने वाले भी एक दो लोग होते हैं। ऐसे लोगों को पुलिस प्रशासन चिह्नित कर रही है। कुछ लोग चिह्नित भी हुए हैं, जो अलग-अलग ग्रुप बनाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग भी चिह्नित किये  जा रहे हैं, इन लोगों पर भी कार्रवाई होगी। ऐसे असामाजिक तत्वों गिने चुने होते हैं, जो सोशल साइट्स जैसे- फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग यह गलतफहमी पालना छोड़ दें; क्योंकि पुलिस हर एक व्यक्ति पर नजर रखती है।क्या बोले ग्रामीण एसपीग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि खुशी की बात है कि जमीअतुल कुरेश पंचायत का गठन हुआ। इसके अंदर जो मस्जिद, मदरसा, स्कूल, पंचायत की जो जमीन है इन सब को सुरक्षित करना और विकसित करने के साथ-साथ जो समाज के लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। युवा बेरोजगारी के कारण गलत रिस्ते में न चले जायें, नशाखोरी की ओर न चल पड़ें इन सबको रोकना होगा। शिक्षा को बढ़ावा देना होगा सभी को साथ लेकर चलना होगा।क्या बोले यातायात एसपीकुरेशी पंचायत में एकजुटता रहे, पंचायत अपने रोजगार और शिक्षा को लेकर काम करें, शिक्षा को बढ़ावा दें, खासकर बेटियों को शिक्षा में किसी तरह का रुकावट पैदा न करें, सामूहिक रूप से किसी भी काम को करें, हर समाज में एक दो लोग होते हैं जो समाज को दिग्भ्रमित करने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों को कभी सफल होने नहीं दे।क्या बोले उपमहापौर संजीव विजयवर्गीयनिवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि आज इस मोहल्ले में आया हूं तो आज सड़क और नाली देख रहा हूं, विकास की शुरुआत है। मुझे याद है पहले सड़क, नाली जर्जर थे और परवेज  सड़क और नाली बनवाने के लिए पेपर कटिंग और आवेदन लेकर मेरे पास आते थे। आज मुझे खुशी है कि यहां सड़क, नाली, साफ-सफाई है, जो  जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरेंगे और अध्यक्ष बने हैं ये भी जुझारू हैं काम करेंगे और समाज का विकास करेंगे।क्या बोले नवनिर्वाचित अध्यक्षनवनिर्वाचित अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी पप्पू ने कहा कि कृषि पंचायत कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी तरह से निभाऊंगा पहले भी काम किया हूं आगे भी काम करूंगा।क्या बोले नवनिर्वाचित महासचिवनवनिर्वाचित महासचिव परवेज कुरैशी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे मिली है जमीअतुल कुरेश पंचायत की, इसके अधीन जो भी है मदरसा, स्कूल, मस्जिद, स्लाटर हाउस एवं उसकी जमीन इत्यादि सबको सुरक्षित रखना, उसे विकसित करना और न सिर्फ कुरैशी पंचायत, बल्कि आसपास की जो बस्ती है वहां के रहने वाले जो लोग की जो जरूरतें हैं, उनकी जो समस्याएं हैं उनके लिए मैं आगे रहूंगा।क्या बोले मुजीब कुरैशीझारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरेश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि समाज का गठन हुआ है, जो जिम्मेदारी मिली है समाज का जो काम अधूरा है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक से गुहार लगा चुका हूं। उसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी अब हम सबकी है। सब लोग मिलकर चलेंगे और विश्वास है कि पूरा समाज ना सिर्फ रांची, बल्कि पूरे झारखंड के कुरैशी समाज सामूहिक रूप से एकता के साथ अपने-अपने पंचायतों में समाजहित में बेहतर काम करेंगे। वहीं अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मुख्तार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज शहर के सभी सामाजिक लोग यहां पर उपस्थित हुए हैं और  कुरेशी पंचायत का गठन हुआ यह सफल रहेगा और आगे भी बढ़ेगा। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.