लोबिन हेंब्रम का अपनी ही सरकार पर निशानाटीम एबीएन, रांची। झारखंड के तमाम आदिवासी नेता कॉमन सिविल कोड (यूसीसी) का विरोध कर रहे हैं। इस बीच झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कॉमन सिविल कोड पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल खड़े किये।इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी घेरा। जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से यूसीसी लाया जा रहा है। हमारे मुख्यमंत्री ने सरना धर्म कोड की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने इस पर कोई पहल नहीं की और अब यूसीसी लाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर यूसीसी लागू हुआ तो सरना धर्म कोड खत्म हो जायेगा। ये जानते हुए भी आदिवासी मुख्यमंत्री ने एक शब्द तक नहीं बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी चुप्पी साध कर बैठे हैं। यूसीसी को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का घेरावउन्होंने कहा कि दोनों लोगों को इस पर अपना पक्ष रख कर विरोध के सुर बुलंद करने की जरूरत है। इस मामले पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज किया है। लोबिन हेंब्रम ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और बाबूलाल मरांडी से इस यूसीसी मामले में विरोध दर्ज करने की मांग की है। अगर इस मामले में दोनों लोग विरोध दर्ज नहीं करते तो इससे साफ हो जायेगा कि दोनों लोग आदिवासी विरोधी हैं। अब इनका विरोध झारखंड की सड़कों पर दिखने लगेगा। ...आखिर यूसीसी के विरोध में क्यों हैं आदिवासी यूसीसी लागू होने से सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होगा। आदिवासियों को डर है कि इससे उनकी परंपराओं को खत्म कर दिया जायेगा। अलग-अलग आदिवासी समुदायों में अलग-अलग परंपराएं हैं। जैसे आदिवासी समुदाय में पुरुष कई महिलाओं से शादी कर सकते हैं। कहीं-कहीं एक महिला के कई पुरुषों से शादी का भी रिवाज है। कुछ आदिवासी समुदायों में मातृसत्तात्मक सिस्टम है। मातृसत्तात्मक का अर्थ है बेटी को संपत्ति का वारिस बनाना। आदिवासी समाज की कई परंपराएं है जो यूसीसी आने से खत्म हो सकती है। यही वजह है कि आदिवासी समुदाय यूसीसी का विरोध कर रहे हैं।
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति का सिर मिला जबकि 36 घंटे पहले नौ किलोमीटर दूर उसका धड़ पाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का धड़ रविवार शाम को इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल में पाया गया था। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने कहा कि काफी खोजबीन के बाद सिर नौ किमी दूर पद्मा थाना क्षेत्र के एक जंगल में मिला। इचाक पुलिस थाने के अधिकारी कुमार शिवाशीष ने कहा कि सिर को जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। धड़ को पहचान के लिए पहले ही अस्पताल के शवगृह में रखवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति का सिर मिला जबकि 36 घंटे पहले नौ किलोमीटर दूर उसका धड़ पाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का धड़ रविवार शाम को इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल में पाया गया था। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने कहा कि काफी खोजबीन के बाद सिर नौ किमी दूर पद्मा थाना क्षेत्र के एक जंगल में मिला। इचाक पुलिस थाने के अधिकारी कुमार शिवाशीष ने कहा कि सिर को जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। धड़ को पहचान के लिए पहले ही अस्पताल के शवगृह में रखवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू, रांची में आज सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गयी। मौके पर आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि हमें बिना बाइक, बिना फोन और बिना स्मार्ट वॉच के ही स्मार्ट बनने का प्रयास करना चाहिए और जीवन की हर परीक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएवी का उद्देश्य शिक्षा, संस्कार और मूल्यों के साथ देश की सेवा करना है। श्री सिन्हा ने कहा कि हमें दुर्घटनाओं से बचना चाहिए और अपने आप को सुरक्षित रखना चाहिए।इस अवसर पर रांची जिला डिविजनल सेफ्टी रोड मैनेजर जमाल खान ने कहा कि छात्रों को बिना बताए घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्हें अपने अच्छे बुरे का ख्याल रखना चाहिए तथा रास्ते में यदि किसी की दुर्घटना हो गयी हो तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद अवश्य करनी चाहिए और जान बचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि एक घंटे के अंदर घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया जाये तो उसकी जान बचने के अवसर बढ़ जाते हैं। श्री खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी उम्र 18 साल से कम है तो आप किसी भी प्रकार के वाहन को ना चलालायें क्योंकि 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों में सोचने समझने की शक्ति का पूर्ण विकास नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि अपने आप को सुरक्षित रखना बहुत बड़ी कला है। इस आदत को अपने अंदर डालना चाहिए। टाटा कंपनी के पूर्व सीईओ साइरस मिस्त्री की दुर्घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कार में केवल आगे बैठने वाले नहीं बल्कि पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए।उन्होंने कहा यदि मिस्त्री ने बेल्ट लगाई होती तो उनकी इतनी गंभीर दुर्घटना नहीं हुई होती। उन्होंने रांची और आसपास सड़क दुर्घटना के क्षेत्रों में मारे गये कई स्कूली छात्र छात्राओं के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दो पहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाता है तो उसके अभिभावक 25000 रुपये दंड लिये जा रहे हैं।ट्रैफिक विभाग के गौरव कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सीधे हमारे जीवन से जुड़ा है। हमें सड़क पर चलते समय, वाहन चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए जिससे अपना और दूसरों का नुकसान बचाया जा सके। श्री गौरव ने बाद में बच्चों को बच्चों से प्रतिज्ञा भी दिलवायी जिसमें कहा गया था कि वह 18 वर्ष की उम्र होने तक किसी प्रकार के वाहन नहीं चलायेंगे। 18 वर्ष के बाद यदि वाहन चलायेंगे तो हेलमेट हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करेंगे। वे अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे और रास्ते में यदि कोई दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति मिलेगा तो उसकी मदद अवश्य करेंगे उन्हें अस्पताल भिजवायेंगे।मौके पर वर्ग 11वीं के 6 छात्र पशुपतिनाथ झा, प्रेमजीत सारंगी अशोक कुमार सिंह। अब्दुल कलाम खान समेत कई शिक्षक भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
लोकसभा-विधानसभा चुनाव के लिए तैयार : सरयू रायएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। पूर्वी विधायक सरयू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड की राजनीति में एक और उबाल ला दिया है। जहां विधायक सरयू राय ने कहा कि वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की दावेदारी रखेंगे।इसी महीने झारखंड के 24 जिले से पार्टी के लोगों के साथ बैठक कर लोकसभा में उनकी क्या भूमिका रहेगी, उस पर निर्णय लिया जायेगा। वहीं, दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव में 30 से 35 सीटों पर सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा अपने प्रत्याशी उतार चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। सरयू राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने आ चुका है और पक्ष विपक्ष सभी चुनाव के मूड में है।लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में तैयार भाजपा अलग-अलग मुद्दों का चीर फाड़ किया जा रहा है। हमारी पार्टी भी लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच जायेगी और उनके मुद्दों पर राजनीति ना कर उसे हल करने का काम करेगी। इसी महीने 24 जिले से हमारे लोग आयेंगे और एक बैठक की जायेगी। जिस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि लोकसभा सीट के लिए कौन सा उम्मीदवार कहां उतारा जाए। वहीं, विधानसभा चुनाव में भी 35 सीट पर अपनी पार्टी की दावेदारी से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में उबाल लाने का काम सरयू राय ने किया है। झामुमो ने साधा निशाना सरयू राय के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मंगल कालिंदी चुटकी लेते हुए नजर आये। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय ने कोई पार्टी बनायी है और वह लोकसभा-विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। लोकतंत्र में सभी को आजादी है, चुनाव लड़ने की। वह भी मैदान में आये और चुनाव लड़े। अब इनके चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा होगा या नहीं, वह आने वाला समय ही बतायेगा। मगर झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा एक बार फिर लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, उसके प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीतकर आयेंगे। सरयू राय के चुनाव लड़ने से झारखंड मुक्ति मोर्चा को कोई फायदा और नुकसान नहीं होने वाला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा एक बार फिर सत्ता में आ रही है।
महिला ने लगाया था यौन शोषण का आरोपजिलाध्यक्ष की सफाई, महिला का ब्लैकमेलिंग का है पुराना इतिहासटीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झामुमो जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव को झामुमो केंद्रीय समिति ने निलंबित कर दिया है। केंद्रीय समिति ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है। कमेटी में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य फागू बेसरा, कमल नयन सिंह व संजीव बेदिया को शामिल किया गया है। क्या है मामला बिहार के भागलपुर निवासी और रांची में कृषि विभाग में कार्यरत महिला ने बिष्णुगढ़ प्रखंड के गैड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुवे विष्णुगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवायी थी। दर्ज शिकायत में महिला ने कई आरोप लगाये थे। बताया कि जिलाध्यक्ष के रांची आवागमन के दौरान मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गयी। वहीं रांची आने-जाने के दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा महिला को फोन कर बुला लिया जाता था और और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयी थी। महिला ने जिलाध्यक्ष पर शादी का प्रलोभन देकर नाजायज संबंध स्थापित करने की बात कही है। साथ ही 30 लाख रुपये जिलाध्यक्ष को देने की बात कही थी। महिला का आरोप है कि जिलाध्यक्ष के पारिवारिक रिश्ते की जानकारी मांगने पर जिलाध्यक्ष असलियत छुपा कर उसे मानसिक रूप से परेशान करने करते थे। महिला जब जिलाध्यक्ष से मिलने विष्णुगढ़ उनके आवास पहुंची गयी थी तो उनसे मारपीट की गयी थी। क्या कहते हैं शंभू यादव वहीं इस मामले पर जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने एबीएन को बताया कि मेरे ऊपर लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। हमारी उम्र अब ऐसा करने की नहीं है। कहा कि महिला का पुराना धंधा दोस्ती कर ब्लैकमेल करना है। हमारी पहली मुलाकात उक्त महिला से प्रोजेक्ट भवन रांची में कुछ दिनों पूर्व तब हुई जब वह महिला अपने पोस्टिंग ट्रांसफर के लिए रांची गयी थी। मुझे देखते ही उसने हमारा परिचय पूछा। परिचय जान कर मेरे पास सचिवालय में मोबाइल नंबर ली थी। इसी फाइल के सिलसिले में उक्त महिला से मोबाइल से कई बार बातें हुई थी। उनका कहना है कि किसी राजनीतिक साजिश के तहत उक्त महिला ब्लैक मेलिंग कर मुझे फंसा रही है। पार्टी जो भी निर्णय ले मान्य है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग से प्रतिवर्ष अनेक प्रतिभाएं बारहवीं कक्षा की परीक्षा पास करके सुनहरे भविष्य की तलाश में निकल पड़ते हैं।विद्यालय के पूर्व छात्रों में डॉक्टर्स-इंजीनियर्स की कोई कमी नहीं है। ऐसे में विज्ञान संकाय का एक छात्र ऐसा भी है जो हिंदी साहित्य की सेवा में समर्पित है। विद्यालय का मान बढ़ानेवाले उस विद्यार्थी का नाम आदर्श पांडेय है, जो वर्तमान में प्रयागराज विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। कहा जाता है कि होनहार बिरवान के होत चिकने पात...। आदर्श पांडेय पर यह बात सौ फीसदी लागू होती है। उन्होंने बचपन से ही विभिन्न विषयों पर कविता की रचना करना शुरू किया।उनकी कविताएं विद्यालय की पत्रिका आरुषि के साथ-साथ अन्य पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होती रहीं। उनकी प्रतिभा का विकास होता रहा और अब हिंदी के साहित्यकार के रूप में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलनी शुरू हो गई है। प्रयागराज, गोरखपुर, दिल्ली सहित अनेक स्थानों की साहित्यिक संस्थाओं ने उन्हें पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। हिंदी- उर्दू अदबी संगम, दिल्ली की ओर से प्रकाशित पुस्तक आधुनिक जगत के अनमोल रत्न नमक पुस्तक में उनके साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उनका परिचय प्रकाशित किया गया। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने आदर्श पांडेय की उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।प्राचार्य ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आदर्श जैसे विद्यार्थियों पर हमें गर्व है ,जो हिंदी साहित्य जगत में सितारे की तरह चमकने को तैयार है। ईश्वर उनकी लेखनी को सशक्त बनाएं तथा वे भविष्य में और अधिक प्रभावशाली रचनाओं के साथ हिंदी साहित्य के आकाश पर छाये रहे।
झारखंड में नहाते समय तालाब में डूबे दो स्कूली छात्रक्लास टीचरों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण टीम एबीएन, पलामू। झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को दर्दनाक घटना घटी। दरअसल, जिले के मेदिनीनगर में दो स्कूली बच्चे तालाब में डूब गये। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त दोनों बच्चे जलाशय में नहा रहे थे। बच्चे दो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ रहे थे मृतकों की पहचान 11 वर्षीय पीयूष कुमार और 12 वर्षीय सुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है। ये बच्चे दो अलग-अलग मिडिल स्कूलों में पढ़ रहे थे और दोस्त थे। छतरपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार ने कहा कि दोनों ने राजधानी रांची से लगभग 200 किमी दूर पिपरा पुलिस थाना क्षेत्र के गदाई बांध में नहाने के लिए क्लास बंक की थी। ग्रामीणों ने क्लास टीचरों की गिरफ्तारी की मांग की नहाते समय दोनों डूब गये और बाद में ग्रामीणों ने उनके शवों को बरामद किया और उन्हें एक स्कूल में रखा। इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्लास टीचरों की गिरफ्तारी की मांग की क्योंकि घटना स्कूल के समय के दौरान हुई थी। एसडीपीओ ने कहा कि ग्रामीणों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के लिए मनाया जा रहा है।
पॉकेट खर्च और नशे के लिए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच युवक गिरफ्तार, चोरी की चार मोटरसाइकिलएबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। नगर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि सभी की उम्र 19-20 वर्ष के आसपास है। ये पॉकेट खर्च और नशे के लिए बाइक चोर बन गये थे। इनके पास से चोरी की चार बाइक भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार युवकों ने अपने आठ सहयोगियों के भी नाम बताये हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बाइक चोरी कर पुलिस की नींद उड़ाने वाले 13 सदस्यीय गिरोह के पांच सदस्य नगर थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ गये। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शहर के डंगालपाड़ा इलाके से एक और शिकारीपाड़ा से चोरी की तीन बाइक बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आये पांचों युवकों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार मानस दास और विक्रांत कुमार उर्फ राहुल शहर के डंगालपाड़ा, अकरम खान, प्रह्लाद मल्लाह और राजकुमार मल्लाह शहर के खिजुरिया इलाके का रहने वाला है। मानस पहले भी मोबाइल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। बाकी अन्य का भी आपराधिक रिकार्ड है। जबकि गिरोह के फरार आठ सदस्यों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि जिले में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा था। एसपी ने चोरी पर लगाम लगाने के लिए एक टीम तैयार की। सबसे पहले डंगालपाड़ा इलाके के शिव मंदिर के समीप रहने वाले मानस दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके घर से एक बाइक बरामद हुई। आरोपित बाइक का कागज नहीं दिखा सका। उसने बताया कि बाइक को साथियों के साथ मिलकर एक माह पहले एसबीआई के सामने से उड़ाई थी। उसकी निशानदेही पर शिकारीपाड़ा के सोनाढाब गांव निवासी इरफान अंसारी के घर दबिश डाली। इरफान के घर से चोरी की दो बाइक मिली, लेकिन आरोपित हाथ नहीं लगा। इसके बाद इसी गांव के मुर्शीद अंसारी के यहां दबिश देकर एक और बाइक को बरामद की गयी। जानकारी के मुताबिक ऐश मौज के लिए पैसों की चाह और नशे के लिए ये लोग गिरोह बनाकर काम करते थे। चोरी की बाइक को सस्ते में बेचकर पैसा बांट लिया करते थे। पुलिस को और भी सुराग हाथ लगे हैं। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.