टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज लोक सभा सांसद सुनील कुमार सिंह ने राज भवन में भेंट की।
टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज संत फ्रांसिस पब्लिक स्कूल, चुटिया, रांची के विद्यार्थियों ने राज भवन में भेंट की। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के संदर्भ में जानकारी लेते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल रांची में पर्यावरण स्वच्छता सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पांचवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों ने एकांकी, चित्रांकन, भाषण आदि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति समाज को जागृत करने का संदेश दिया। प्राचार्य एस के सिन्हा ने कहा कि केवल अपने शरीर एवं घर को स्वच्छ रखने से एक नागरिक का कर्तव्य पूरा नहीं होता अपितु अपने परिवेश को भी स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए। एक पक्षी भी स्नान करता है, खाने के बाद अपनी चोंच को रगड़कर साफ करता है। मनुष्य को उससे शिक्षा लेनी चाहिए। पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन से पर्यावरण सुरक्षित और साफ रहता है। पेड़ों को लगाना प्रत्येक मानव का धर्म एवं कर्तव्य है। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षकों ने भी छात्रों को संबोधित किया और स्वच्छता को व्यापक रूप में परिभाषित किया। इस आयोजन को पूरा करने में निराकार आचार्या, जया जयसवाल, कविता मुखर्जी, के नलिनी, गोविंद झा आदि शिक्षकों की भूमिका रही।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा के जीपी बिरला सभागार में 14 और 15 जुलाई, 2023 को 68वें स्थापना दिवस का आयोजन होगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या 14 जुलाई को सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध इंडियन आइडल गायिका शगुन पाठक शामिल होंगे, जिसके बाद पारंपरिक पाइका नृत्य होगा और समापन रावा इंडिया समूह के प्रदर्शन के साथ होगा।इसके बाद 15 जुलाई की सुबह 10:30 बजे उद्घाटन समारोह होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल और बीआईटी मेसरा के चांसलर सीपी राधाकृष्णन होंगे और वो उपस्थित छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करेंगे। उद्घाटन सत्र के अंत में आर एंड डी भवन में फोटोग्राफिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जायेगा।पुरस्कार समारोह दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। पुरस्कार समारोह के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशिष्ट अतिथि होंगे। 15 तारीख की शाम में सम्मानित पूजा गायतोंडे शामिल होंगी जो कि एक सूफी एवं गजल गायक हैं।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। गुरुवार की सुबह सात बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही कुछ समय बाद घटनास्थल पर जीआरपी कोडरमा के एएसआई विजय कुमार, शिबू सरदार पहुंच शव को कब्जे में लेकर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट बनायी।मौके पर आये उसके परिजनों ने मृतक की पहचान कौशल कुमार, उम्र 30 वर्ष, पिता राजेश यादव, ग्राम- धनवा, थाना- हिसुआ, जिला- नवादा बिहार के रूप में हुई। मृतक के पास से कोई भी रेलवे यात्रा का टिकट नहीं मिला। कोडरमा आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन नं. जेईए इंजिन नं. 28042 के लोको पायलट ने बताया कि एक व्यक्ति आत्महत्या के उद्देश्य से गाड़ी के आगे आकर कूद गया था। जीआरपी कोडरमा ने शव को अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है।
प्रखंड पालकों को बैठक करने का दिया गया निर्देशटीम एबीएन, कोडरमा। विश्व हिंदू परिषद कोडरमा की बैठक रांची-पटना रोड स्थित विवाह भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्याध्यक्ष राजय वर्मा ने एवं संचालन जिला मंत्री पंकज दुबे ने किया। गोष्ठी की नियमानुसार प्रारंभ होने के बाद नवनियुक्त दायित्ववान पदाधिकारियों को जिला समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्री दुबे ने विषय वस्तु रखने के तत्पश्चात पूर्व विभाग मंत्री एवं वर्तमान में प्रांत समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी के द्वारा परिषद के कार्य की विस्तृत विवेचना की गयी। नवनियुक्त हजारीबाग विभाग मंत्री अनूप यादव के द्वारा हिंदू समाज में घटित घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी हिंदू भाइयों- बहनों को को एकजुट रहने के लिए आग्रह किया गया। बैठक के अंतिम सत्र में झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री एवं मुख्य अतिथि देवी सिंह ने अपने उद्बोधन में पंचायत से गांव तक संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के दायित्व बोध एवं प्रशिक्षण, दुर्गा वाहिनी बहनों के लिए संस्कार केंद्र, गांव के प्रत्येक मंदिरों में सत्संग एवं मिलन केंद्र की स्थापना करने संबंधित योजनाओं पर बल दिया। सभी प्रखंड पालकों को प्रखंड बैठक निर्धारित तिथि के अंदर करने का सुझाव देते हुए समिति पूर्ण करने का निर्देश दिए। स्कूलों में रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, स्थापना दिवस,अखंड भारत संकल्प दिवस पूरे जिले के सभी पंचायतों एवं गांव स्तर तक कैसे हो इसकी विस्तृत चर्चा की गयी। धर्मांतरण संबंधित विषय पर उन्होंने बोलते हुए बताया कि इसके लिए जिले एवं प्रखंड स्तर पर धर्म प्रसार की टोलियां बनायी जायेगी। साथ ही साथ हिंदू समाज को जागृत कर उन्हें भी इस कार्य में आगे आने की आवश्यकता पर बल दिया। तभी हमारा धर्म और समाज सुरक्षित रह सकता है। बैठक में प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, प्रांत समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, विभाग मंत्री अनूप यादव, विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय वर्मा, जिला संरक्षक दीनानाथ पांडे, उपाध्यक्ष कृष्णा मोदी, सह मंत्री संजय तरवे, आसित पांडे, बजरंग दल संयोजक राजू यादव, सहसंयोजक रंजीत सिंह, सुरक्षा प्रमुख शैलेंद्र सिंह, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक कृति सुमन, सह संयोजिका श्वेता कुमारी, जिला गौरक्षा सह प्रमुख संतोष यादव, धर्म प्रसार प्रमुख विजय पांडे, मठ मंदिर प्रमुख आशुतोष भदानी, प्रचार प्रसार प्रमुख सुनील दास, समरसता प्रमुख पप्पू बर्णवाल उपस्थित थे।
रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल मैचटीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में गुरुवार को दुसरा सेमीफाइनल मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में स्पोर्टिग यूनियन और टीम ब्लॉक के बीच खेला गया। स्पोर्टिंग यूनियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन ने 25 ओवर में 240 रन बनाये। जिसमे सर्वाधिक 68 रन विभू लोहानी और विकास सिंह ने 43 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए टीम ब्लॉक की ओर से करण सिंह ने तीन तथा संदीप, संगम और शुभम ने एक एक विकेट लिये।बाद में बल्लेबाजी करने उतरी टीम ब्लॉक ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जिसमें सर्वाधिक 71 रन निलेश कुमार तथा संगम चौहान और संदीप चौहान ने 15-15 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट अभिराज गौतम ने लिया। मैच में अंपायर के रूप में बसंत सिंह एवं विशाल कुमार एवं स्कोरर रोहित भारती थे। मैन आफ द मैच अच्छे प्रदर्शन के लिए विभू लोहानी को केडीसीए पदाधिकारी विवेकानंद चौधरी ने दिया। मौके पर सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु, आलोक पांडेय, सुमन कुमार, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, सोनू खान, रोहित कुमार, आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। गुरुवार अहले सुबह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कावांरियों से भरी कार ने एक खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो कावरियों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग जख्मी हुए हैं। मृतकों में हजारीबाग इमली कोठी निवासी सगे भाई संतोष केसरी और दीपक केसरी शामिल हैं, जबकि घायलों में रिशू केसरी और सूरज केसरी शामिल हैं। यह घटना बगोदर थाना इलाके के जीटी रोड झरी पुल के पास घटी है।गिरिडीह में सड़क दुर्घटना कोलेकर बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह लगभग 3 बजे कार ने एक खड़ी ट्रक को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांवरियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। इस घटना की सूचना के बाद बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी लोगों को बगोदर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने एक कांवरिया को मृत घोषित कर दिया जबकि इलाज के दौरान एक और कांवरिया की मौत हो गयी। वहीं घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि ये सभी लोग बिहार के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर बाबा धाम पहुंचे थे। यहां भगवान भोले पर जल चढ़ा कर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच वो बगोदर में हादसे के शिकार हो गये।ट्रक की तलाश में पुलिसदूसरी तरफ बताया जाता है कि कार को धक्का मारने के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया है। फरार ट्रक व चालक को पकड़ने का प्रयास पुलिस ने किया है। लेकिन सूचना मिलने तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है।
टीम एबीएन, रांची। बुकबुका खलारी में स्थित फिल्टर प्लांट से आज से लोगों को पानी मिलने लगेगा। इस प्लांट के सपही नदी स्थित इंटकवेल का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से प्रखंड के पांच पंचायतों की जलापूर्ति करीब डेढ़ महीने से बंद थी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा भेजा गया 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार को जेबीवीएनएल के कर्मियों ने लगा दिया है। शाम से ही फिल्टर करने के लिए प्लांट में सपही नदी का पानी सप्लाई कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि जलमीनार में पानी भरने के बाद गुरुवार से जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी। फिल्टर प्लांट शुरू होने की सूचना मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। इस प्लांट से प्रखंड के पांच पंचायतों बुकबुका, हुटाप, चूरी दक्षिणी, चूरी मध्य व खलारी के लोगों को पानी आपूर्ति की जाती है।मालूम हो कि पूर्व में भीषण गर्मी के कारण सपही नदी में ही पानी नहीं था। बारिश हुई तो ट्रांसफॉर्मर जल गया। उपयुक्त क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगवाने में विधायक समरीलाल, बीडीओ लेखराज नाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार सिंह व अन्य समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.