जल ही जीवन है : सोहनी लड्डाएबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व अध्यक्षयों के सम्मान मे आठ दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दिन संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द मेवाड़ के सम्मान मे और जन सेवा से संबंधित कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं.03 पर स्थायी अमृत धारा के तहत वाटर कूलर का अनावरण सोहनी देवी लड्डा ने फीता कट कर एवं प्रदीप हिसारिया ने नारियल पधारकर इसका शुभारंभ किया। वाटर कूलर हिसारिया परिवार के सौजन्य से प्रेरणा शाखा को उपलब्ध कराया गया। मौके पर सोहनी देवी लड्डा ने कहा कि जल ही जीवन हैं और यह वाटर कूलर जनमानस को ठंडा और शुद्ध जल उपलब्ध कराएगा। मौके पर सहायक मंडल अभियंता गझंडी उमाकांत प्रजापति ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्र सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा हैं। प्रेरणा शाखा का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। वहीं स्टेशन प्रबंधक रविंद्र कुमार सीटीआई अरविंद कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल ने कहा कि जल ही जीवन हैं और ये वाटर कूलर यात्रियों के साथ साथ रेलवे कर्मियों कि प्यास बुझाएगा और 24 घंटा यात्रियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। प्रेरणा शाखा का यह प्रयास मानवसेवा के लिए उपयोगी साबित होगा। प्रेरणा शाखा कि अध्यक्ष श्रेया केड़िया ने कहा कि सेवा कार्य ही प्रेरणा शाखा का प्रथम उद्देश्य हैं। राष्ट्रीय प्रकल्प अमृतधारा योजना के तहत ये तीसरा वाटर कूलर शुरू किया गया हैं। सचिव सारिका लड्डा ने कहा कि मंच चार उद्देश्यों पर कार्य कर रहा हैं। इसमें अमृतधारा के तहत पेयजल व्यवस्था, एंबुलेंस व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम पैर मुहैया कराने के अलावा रक्त संग्रह, कन्या भ्रूण संरक्षण, पौधारोपण, गौ आहार जैसे कार्यक्रम चला रही हैं। मायूम के संयोजक अरविन्द चौधरी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का उद्देश्य पनशाला (पेयजल), पाठशाला एवं गौशाला के प्रति कार्य करना मुख्य उद्देश्य हैं और पूरे राष्ट्र मे इसके प्रति युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के तहत कार्य कर रही है। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष संदीप हिसारिया, सेवा भारती के सचिव आलोक कुमार सिन्हा, संजय लड्डा, संतोष लड्डा, उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, निशा केड़िया, पूनम टिबड़ेबाल, रश्मि केड़िया, मिनी हिसारिया, नीतू अग्रवाल, पूनम हिसारिया, संतोष हिसारिया, अंजू लड्डा, डॉ कोमल लड्डा के अलावा कई रेलकर्मी उपस्थित थे।
इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरीएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर के एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के चैंबर में लगे विंडो एसी में शुक्रवार की रात 8 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। इससे अफरातफरी मच गयी। अस्पताल में लगे फायर एक्सटिंग्विशर से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फायर एक्सटिंग्विशर चलाने के कारण इमरजेंसी में धुआं भर गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। आग लगने पर चैंबर में बैठे डॉक्टर और नर्स जान बचाकर निकल भागे। इसके बाद अस्पताल के बिजली मिस्त्री को सूचना दी गयी। तब एसी का कनेक्शन काटकर आग को पूरी तरह बुझाया गया। अगर फायर एक्सटिंग्विशर नहीं होता तो इमरजेंसी में बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली मिस्त्री ने बताया कि 24 घंटे लगातार एसी के चलने से वह गर्म हो गया था, जिस कारण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की संभावना नहीं है।।सर्जरी आईसीयू के पंखे में लग चुकी है आग पांच मार्च को एमजीएम अस्पताल के सर्जरी वार्ड की आईसीयू में रखरखाव के अभाव में एक पंखे में आग लगने की घटना घट चुकी है। आग के बाद पंखा टूटकर गिर गया था, जिसमें वहां भर्ती एक मरीज बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद वार्ड के अस्पताल की वायरिंग और अन्य पंखों की जांच नहीं की गयी थी। रखरखाव के अभाव में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है।अस्पताल में लगे 40 एसी महीनों से है खराब अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में लगे 40 स्प्लिट एसी महीनों से खराब पड़े हैं। इसमें कई ओटी भी शामिल हैं। बर्न वार्ड में जले मरीजों के लिए एसी की सुविधा है। सारे बर्न वार्ड में एसी लगा है। लेकिन रखरखाव के अभाव सारे एसी हांफ रहे हैं। डीसी की गठित टीम ने उक्त बिंदु पर अधीक्षक से शोकॉज भी पूछा था।आईसीयू की छत का प्लास्टर मरीज के बेड पर गिराएमजीएम अस्पताल में आईसीयू की छत का प्लास्टर शुक्रवार को झड़ कर मरीज के बेड पर गिर गया। इसमें मरीज बाल-बाल बच गये। आनन-फानन में मरीज को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। अस्पताल की भवन काफी पुरानी हो चुकी है। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 14 जून को भी सर्जरी विभाग के बाहरी हिस्से का एक छज्जा टूट कर गिर गया था।
14 माह से बिना वेतन काम कर एचईसी कर्मियों ने बनाये उपकरणटीम एबीएन, रांची। चंद्रयान-3 शुक्रवार को जैसे ही लॉन्च हुआ, झारखंड के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। और हो भी क्यों नहीं, क्योंकि जिस लॉन्चिंग पैड से चंद्रयान-3 ने उड़ान भरी, उसका डिजाइन रांची स्थित मेकॉन कंपनी ने किया है और इसका निर्माण हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) में किया गया है। एचईसी ने इसरो को पिछले वर्ष ही लॉन्चिंग पैड सहित अन्य उपकरणों की आपूर्ति की थी। एचईसी के पीआरओ ने कहा-एचईसी ने एक बार फिर अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर दी है।एचईसी मजदूर यूनियन के महासचिव रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि एचईसी अभी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां के कर्मचारियों को 14 महीने से और अधिकारियों को 18 महीने से वेतन नहीं मिला है। कंपनी का 80 फीसदी काम बंद है। हालांकि एचईसी के पास करीब 1000 करोड़ का वर्कऑर्डर है। लेकिन कार्यशील पूंजी न होने के कारण नये काम के लिए कच्चा माल तक उपलब्ध नहीं है। वेतन नहीं मिलने के कारण पिछले तीन साल में 100 से ज्यादा इंजीनियरों और करीब 500 कामगारों ने काम छोड़ दिया है। उन्हें बार-बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन वेतन नहीं।वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी पिछले चार साल से आंदोलन कर रहे हैं। कई बार प्लांट बंद कराया और उत्पादन तक ठप कराया। लेकिन चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों ने कभी काम करने से मना नहीं किया। उनका कहना था कि वे देशभक्ति से कभी समझौता नहीं कर सकते।चंद्रयान-3 राष्ट्र के गौरव से जुड़ा है, इसलिए खाली पेट रहकर भी इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करेंगे और हुआ भी ऐसा ही। समय से पहले ही इन्होंने चंद्रयान-3 से जुड़े सभी उपकरणों की आपूर्ति कर दी। एचईसी में अभी 550 अधिकारी और 650 स्थाई कर्मचारी हैं। वहीं 2300 ठेका श्रमिक काम कर रहे हैं। सभी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। 400 और 200 टन क्षमता वाली ईओटी और पावर क्रेन। 2.8 मीटर वाले रिंग की चार्जिंग हैवी ड्यूटी सीएनसी मशीन। एसीपीआईपी होरिजेंटल स्लाइडिंग डोर।
पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर को पुलिस ने दबोचाटीम एबीएन, रांची। पुलिस ने व्यवसायी से नसीम अहमद से रंगदारी मांगने के मामले में पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एरिया कमांडर का नाम मो अजीम हव्वारी उर्फ हिमांशु है और वह खूंटी जिले के लियाकत अली लेन का रहने वाला है। मामले का खुलासा करते हुए रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बीते बुधवार की दोपहर नसीम अहमद को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को पीएलएफआई का एरिया कमांडर बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर मो अजीम हव्वारी उर्फ हिमांशु नेधमकी दी कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दिया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसकी जानकारी मिलने के बाद कांके थानेदार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मोबाइल नंबर की जांच की। टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी अजीम को खूंटी से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किये गये फोन भी बरामद किया है। आरोपी पर खूंटी समेत अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक रंगदारी व आर्मस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस की दबिश के कारण कई नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पुलिस से कब्जे में आ रहे हैं। नक्सलियों पर लगातार नकेस कसी जा करही है।
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के इचाक थाना क्षेत्र के मोक्तमा गांव की महिला एंव उसके एक बच्चे की मौत कुएं में डूबने से हो गयी। मायके वालों ने हत्या कर दोनो शव को कुएं डाल देने का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार रात की है। सूचना पाकर शुक्रवार को इचाक पुलिस पहुंची। मां बेटे का शव को कुएं से निकालकर अंत्य परीक्षण उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। इधर, मृतका के मायके वालों ने महिला एवं बच्चे को हत्या करने का आरोप उसके पति एवं ससुराल वालों पर लगाया है।
ग्रामीण क्षेत्र के विकास में किए जा रहे कार्यों से कराया अवगतटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में एचडीएफसी बैंक रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एचडीएफसी बैंक सीएसआर के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, कृषि आदि क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मॉडल स्कूलों के बेहतर संचालन हेतु एचडीएफसी बैंक सीएसआर के तहत सहयोग करें। इन स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में भी संस्थान योगदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचडीएफसी बैंक राज्य में पशुपालकों को नुकसान से राहत देने निमित्त पशु बीमा पर बेहतर कार्य योजना बनायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने तथा ऋण मुहैया कराना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के ब्रांच बैंकिंग हेड (ईस्ट) संदीप कुमार, सकर्ल हेड झारखंड कुमार अभिषेक, क्लस्टर हेड रांची धर्मेंद्र कुमार, स्टेट हेड गवर्नमेंट बिजनेस संतोष सिंह एवं शाखा प्रबंधक सुदीप्त भट्टाचार्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। त्योहारों का मौसम सावन में डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (डीडब्ल्यूए) 14-15 जुलाई 2023 (शुक्रवार/शनिवार) को आईएमए भवन, करमटोली चौक, मोराबादी में द्वयदिवसीय डीडब्ल्यूए मेला 2023 का बड़े स्तर पर आयोजन किया है। आज मेले का उद्घाटन हमारी संरक्षिका आदरणीया डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ), आदरणीय डॉ अजय सिंह (राष्ट्रीय आईएमए पूर्व उपाध्यक्ष, विकास भारती के अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य आईएमए को-ऑर्डिनेटर) तथा रांची आईएमए के अध्यक्ष डॉ काजल चौधरी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।आज मेला में आये भीड़ को देखते हुए डीडब्ल्यूए मेला 2023 की सफल होने की उम्मीद से सदस्याएं उत्साहित हैं। पिछले मेले की आय को पीएम राहत कोष में एक चेक के माध्यम से भेजा गया था। इसे केंद्रीय जनजातीय एवं कल्याण मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा को सौंपा गया था। डीडब्ल्यूए को इससे भी बेहतर कामयाबी दुहराने की उम्मीद है।सारे स्टॉल खचाखच लोगों से भरे थे। गारमेंट्स, फ्यूजन वियर, एथनिक वियर, हैंडीक्राफ्ट्स, मधुबनी पेंटिंग, सामान जैसे बैग, स्कार्फ और स्टोल, जूते, घर के सामान, अचार पापड़, सौंदर्य- स्नान उत्पाद, इनडोर -आउटडोर पौधों से संबंधित सामान... काफी सारी वस्तुओं का स्टाल लगाया गया है।एकल और कोशिश जैसे गैर सरकारी संगठन भी बिक्री के लिए मसाला, तेल, दीये, कार्ड और गिफ्ट बैग जैसे अपने उत्पाद की खूब बिक्री हो रही है। एक फूड-कोर्ट की व्यवस्था की गयी है जहां लोग कूपन खरीद कर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की संस्थापिका झूमा सरकार की दूरदर्शिता हमेशा एक नये सोच को जन्म देती है। डीडब्ल्यूए एक पंजीकृत एनजीओ है जिसकी स्थापना 2006 में हुई थी।चेयरपर्सन विनीता शरण अहर्निश संस्था के लिए समर्पित विकास में सराहनीय योगदान देती हैं। डीडब्ल्यूए सदस्यों का निकाय, जिसमें डॉक्टरों की पत्नियां और महिला डॉक्टर्स भी शामिल हैं। शहरी और ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के लिए यह संस्था लगातार काम कर रहा है।डीडब्ल्यूए 2023 की वर्तमान टीम जिसमें सीमा माहेश्वरी (अध्यक्ष), मधु गुप्ता (सचिव), अमृता वैद्य (कोषाध्यक्ष), रिंकू चौधरी, अंजू सिंह, पल्लवी शरण हैं। डीडब्ल्यूए मेला 2023 की पूरी टीम सफल आयोजन के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मेले के आय से जरूरतमंदों की सहायता की जायेगी।डीडब्ल्यूए रांची के समस्त नागरिकों से अनुरोध करता है कि आज की तरह कल भी समापन के दिन ज्यादा संख्या में अपने परिजनों, सखी सहेलियों के संग आयें और डीडब्ल्यूए मेला 2023 को सफल बनायें और परिसर का आनंद उठायें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ द्वारा आयोजित दो दिवसीय (14-15 जुलाई) राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में हिस्सा लेने उत्तराखंड पहुंचे हैं, इस अवसर पर देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।इस शिविर में मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की कार्य योजनाओं को मजबूती से रखा।राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर के पहले दिन मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के सरकारी स्कूलों में योग शिक्षक की नियुक्ति की मांग की, उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरकारी स्कूलों में योग चिकित्सक की नियुक्ति हो जाए तो हम आम जीवन में मेडिकल पर खर्च होने वाले अनुमादित 30% खर्च को रोक सकते हैं।योग से शरीर निरोग रहेगा और मन और सेहत भी स्थिर रहेगा जिससे बीमारियों से मुक्ति मिलेगी, उन्होंने वर्तमान में योग शिक्षक को मिलने वाले राशि को बढ़ाने का आग्रह भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया जी से किया। साथ ही सीसीयू अस्पताल यूनिट के लिए आवश्यक दिशा निर्देश के अनुसार जमीन की बाध्यता कम करने का आग्रह भी बैठक में किया।
टीम एबीएन, रांची। 14 जुलाई को झारखंड के जाने माने लोक गायक, गीतकार और नर्तक पद्मश्री मुकंद नायक और किशोर जी रांची विश्वविद्याल के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन विभाग में पहुंचे। विभाग के निदेशक प्रो (डॉ) बीपी सिन्हा तथा शिक्षकों कर्मियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पूरे विभाग का भ्रमण किया और निदेशक डॉ सिन्हा के साथ नागपुरी गीत संगीत नृत्य पर चर्चा की। ज्ञात हो कि पद्मश्री मुकुंद नायक ने कला के क्षेत्र में झारखंड को देश विदेश में पहचान दिलाई है। उन्हें पद्मश्री के अलावा संगीत नाटक अकादमी व अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.