Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
प्राथमिक शिक्षा से गांव-गांव में दूर करेंगे निरक्षरता : पवन राय
Published / 2023-07-16 21:14:18
प्राथमिक शिक्षा से गांव-गांव में दूर करेंगे निरक्षरता : पवन राय

क्षमता विकास का चार दिवसीय प्रशिक्षण 3 जिलों का शुरूटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। एकल अभियान का प्राथमिक शिक्षा क्षमता विकास वर्ग का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शिव शक्ति धाम नावाडीह डोमचांच में शुरू हुआ। जिसमें हजारीबाग, कोडरमा और चतरा जिले के 39 संच प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में प्रभाग 3 के अभियान प्रमुख पवन कुमार राय ने पंचमुखी शिक्षा पर कहा कि प्राथमिक शिक्षा के माध्यम से ही गांव में निरक्षरता को दूर करेंगे, आरोग्य शिक्षा के माध्यम से बीमारी मुक्त बनाएंगे। गांव के विकास में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एकल अभियान लगा हुआ है। वहीं मुखिया ममता देवी ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाता है। सावित्री फुले बाई शिक्षा देने के लिए निकलती थी तो उनके ऊपर इंट, कीचड़, गोबर फेंकते थे, इतने परिश्रम के बाद माता फूलों बाई के संघर्ष का परिणाम है कि आज की नारी शक्ति शिक्षा की ओर अग्रसर है। प्रशिक्षण को पंचायत समिति की सदस्य देवंती देवी, एकल अभियान के उत्तर झारखंड संभाग प्रमुख जीतलाल हसदा, संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख धनंजय दास, हजारीबाग अभियान प्रमुख रूद्रदेव पांडे, ग्राम स्वरोजगार योजना प्रमुख अरविंद कुमार, आरोग्य प्रशिक्षण संभाग प्रमुख नरेंद्र प्रसाद, भाग प्रशिक्षण प्रमुख प्रेम राम, ग्राम स्वरोजगार योजना प्रमुख भरत सिंह, भाग आरोग्य प्रशिक्षक रामनिवास पांडे, अंचल अभियान प्रमुख विनोद कुमार ने पंचमुखी शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य योजना, ग्राम विकास योजना, ग्राम स्वरोजगार योजना, श्री हरि कथा संस्कार योजना के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मौके पर संच अध्यक्ष डोमचांच दिलीप मेहता, उपाध्यक्ष रामपुकार मेहता, संच युवा अध्यक्ष जगदीश भारती, उप मुखिया नावाडीह लक्ष्मण महतो उपस्थित थे।

रांची : वज्रपात से 11 पशु मरे, छह से ज्यादा लोग गंभीर
Published / 2023-07-16 15:47:40
रांची : वज्रपात से 11 पशु मरे, छह से ज्यादा लोग गंभीर

राजधानी में आकाशीय बिजली का कहर, 11 मवेशियों की गयी जान, 6 से अधिक लोग घायलटीम एबीएन, रांची। लापुंग थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई बारिश के साथ वज्रपात में 11 मवेशी की मौत हो गयी। जबकि आधे दर्जन से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गये हैं। पहली घटना दानेकेरा नदी टोली में जानवरों को चराने के दौरान की है। जहां बारिश के दौरान मवेशी पेड़ के नीचे थे। आकाशीय बिजली गिरने से इसकी चपेट में आकर 11 मवेशियों की मौत हो गयी।11 पशुओं की मौत में छह बकरी और पांच बैल शामिल है। इसमें गांव की प्रभा देवी की छह बकरी शामिल है। वहीं चारी देवी के तीन बैल इस हादसे का शिकार हो गये। इसके अलावा दो बैल फगन देवी के भी बिजली की चपेट में आ गये। इस घटना के बाद ग्रामीणों में शोक है। पशुओं की मौत से उन्हें बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है।हादसे के बाद कई लोगों की पीठ में काले निशान पड़ गये। वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर प्राकृतिक इलाज कराया, सभी की हालत खतरे से बाहर है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिप सदस्य हिंदीया टोप्पो ने गांव पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। जिप सदस्य ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

विधायक ढुल्लू महतो से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल
Published / 2023-07-16 13:20:03
विधायक ढुल्लू महतो से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

टीम एबीएन, धनबाद। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के आवासीय कार्यालय चिटाही पहुंचकर झारखण्ड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।विधायक जी को एक ज्ञापन सौंप झारखण्ड राज्य के डिग्री कॉलेजों के इंटर प्रभागों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों के सेवा नियमितीकरण एवं वैकल्पिक व्यवस्था होने तक इंटर कॉलेजों में नामांकन, अध्यापन एवं शिक्षक कर्मचारियों की सेवा विस्तार जारी रखने की मांग से अवगत कराया। साथ ही दो दिनों पूर्व विधायक ने शिक्षा सचिव से कतरास कॉलेज में बीएड एवं वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई एवं इंटरमीडिएट की पढाई जारी रखने की बात को लेकर आभार जताया। इस ज्ञापन को माननीय विधायक जी ने विधानसभा में उठाने की बात कही।

जामताड़ा : करोड़पति प्रदुम और भीम मंडल समेत 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Published / 2023-07-16 12:44:03
जामताड़ा : करोड़पति प्रदुम और भीम मंडल समेत 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

टीम एबीएन, जामताड़ा। पुलिस ने शनिवार को सियाटांड़ और बरमुंडी में छापेमारी कर कुख्यात प्रदुम मंडल और भीम मंडल समेत 11 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रदुम और भीम के घर देख दंग रह गयी। प्रदुम के घर के गेट पर सेंसर लगा है। यही नहीं घर के अन्य सामान भी अत्याधुनिक हैं। प्रदुम ने साइबर अपराध से 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। यह जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि प्रदुम मंडल और भीम मंडल पहले भी जेल जा चुके हैं। प्रदुम पानी की तरह पैसा बहाने का शौकीन है। हाल ही में उसने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में लाखों रुपए सिर्फ खर्च किये थे। छापेमारी के दौरान प्रदुम की एक कार भी जब्त की गई है। प्रदुम और भीम मंडल के घर को देखकर पुलिस हैरान रह गयी। घर की साज-सज्जा पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। दोनों के घर में कीमती मार्बल, ब्रांडेड फर्नीचर, कई एसी, महंगे पलंग और दीवान, वजन के अनुसार स्वत आकार बदल लेने वाले सोफा जैसी कई की आत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।एसपी ने बताया ये लोगों को तत्काल बिजली बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने का मैसेज भेजते थे। इसके बाद क्विक सपोर्ट, एनीडेस्क एप डाउलोड करवाकर खाते से रुपये उड़ा लेते थे। इसके अलावा कई तरह के लिंक भेजकर भी पैसे निकालते थे।

दुमका : अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से लाखों की संपत्ति खाक
Published / 2023-07-16 12:41:10
दुमका : अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से लाखों की संपत्ति खाक

टीम एबीएन, दुमका। जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र स्थित पातसारा गांव में भीषण हादसा हो गया। शनिवार (15 जुलाई) की देर रात अचानक अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गोदाम सहित घर जलकर राख हो गया। इससे फैक्ट्री मालिक को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। आनन-फानन में लोगों ने दमकल गाड़ी को सूचित किया। जब तक दमकल गाड़ी आयी तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके पहले लोगों ने खुद से भी आग बुझाने की नाकाम कोशिश की। आग किस वजह से लगी है, इसका पता नहीं लगाया जा सका है। लोगों के अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की संभावना है। आग जरमुंडी थाना क्षेत्र बासुकीनाथ हरिपुर मुख्य मार्ग पातसारा गांव के मुरलीधर मंडल के घर लगी। अचानक हुए इस घटना में थोड़े देर के लिए ही सही लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया था। अगर दमकल की टीम आग पर काबू नहीं पाती तो लपटे आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लेती।

गढ़वा : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से पसरा मातम
Published / 2023-07-16 12:38:29
गढ़वा : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से पसरा मातम

टीम एबीएन, गढ़वा। जिला के कांडी-थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारिया गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में मरने वालों में 25-25 वर्षीय दो युवक शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मानदेव रजवार के लगभग 25 वर्षीय पुत्र चंदन रजवार और शंभू राजभर के 25 वर्षीय पुत्र अंकेश रजवार की मौत हो गयी है। वहीं दुखन रजवार के पुत्र उपेंद्र राजवार उर्फ फेंकू गंभीर रूप से घायल है। पहले घायल अंकेश और उपेंद्र को निजी वाहन से मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मौजूद डॉक्टर रजनीश कुमार सिंह ने अंकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र रजवार को प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं निजी वाहन से ही चंदन रजवार को मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जबकि डॉक्टर ने बताया कि चंदन की मौत पहले ही हो चुकी है। जानकारी के अनुसार तीनों, उपेंद्र, अंकेश और चंदन एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य सड़क पर ग्राम भंडरिया में बजरंगबली मंदिर के सामने अज्ञात ट्रैक्टर मोटरसाइकिल को धक्का मारते हुए फरार हो गया। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि 108 एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण घायल अंकेश को ले जाने में काफी देरी हुई, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी है। वहीं घटना के बाद, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

लोहरदगा में राजधानी एक्सप्रेस समेत तमाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का रास्ता साफ
Published / 2023-07-16 12:26:41
लोहरदगा में राजधानी एक्सप्रेस समेत तमाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का रास्ता साफ

रेलवे लोहरदगा स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया : सुदर्शन भगतदो नये प्लेटफार्म और फुट ओवर ब्रिज का सुदर्शन भगत और धीरज साहू ने किया लोकार्पणरांची- वाराणसी ट्रेन लोहरदगा होकर लखनऊ तक चलेगीरांची-जयपुर रांची मुंबई ट्रेनों को भी लोहरदगा होकर चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गयालोहरदगा रेलवे स्टेशन में एलीवेटर और लिफ्ट भी लगेगारांची- चोपन एक्सप्रेस में कोच बढ़ाया गया, रांची- सासाराम एक्सप्रेस में भी कोच बढाए जाएंगेरांची लोहरदगा के बीच तमाम स्टेशनों के प्लेटफार्म को बड़ा करने का काम युद्ध स्तर पर जारीलोहरदगा का रेल इतिहास 112 साल से भी है अधिक पुरानालोहरदगा को टूरिस्ट स्टेशन के रूप में किया जायेगा विकसितलोहरदगा को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने का करेंगे प्रयास: धीरज साहूटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा रेलवे स्टेशन को भारत सरकार ने अमृत भारत योजना में शामिल कर लिया है। इस स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। यहां शीघ्र अति शीघ्र राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होने लगेगा। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री- सह- लोहरदगा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत ने कही।वह शनिवार शाम को लोहरदगा रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के साथ प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तार और प्लेटफार्म नंबर एक से दो और तीन में जाने के लिए बने नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण करने के बाद स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और रांची रेल मंडल के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता समेत रेलवे के वरीय अधिकारी मौजूद थे।सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि लोहरदगा में अब राजधानी एक्सप्रेस समेत सुपर फास्ट ट्रेनों के ठहराव का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने स्टेशन के और विस्तार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म तीन के दक्षिणी हिस्से में भी यात्रियों के उतरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप कुमार गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक है। लोहरदगा का रेल कनेक्टिविटी का इतिहास 112 साल से अधिक पुराना है। लोहरदगा में 1911 में नैरो गेज ट्रेन आया था। 2005 में इसे रांची- लोहरदगा बड़ी लाइन में परिवर्तित किया गया। 2018 में इसे टोरी तक विस्तार दिया गया।फिलहाल इस लाइन में रांची- चोपन, रांची- सासाराम और लोहरदगा- रांची मेमो ट्रेन के साथ राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन तीन दिन हो रहा है। अब राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव लोहरदगा में किसी दिन भी शुरू हो जाएगा। इसका प्रस्ताव रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। सिर्फ आदेश की प्रतीक्षा है।डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने कहा कि लोहरदगा से होकर कई ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव रांची डीआरएम ऑफिस से रेल मंत्रालय को भेजा गया है। इसमें रांची वाराणसी ट्रेन को लखनऊ तक विस्तार देकर चलाने की योजना है। इसके अलावा रांची जयपुर ट्रेन को लोहरदगा होकर चलाया जायेगा।रांची- मुंबई ट्रेन भी लोहरदगा होकर चलेगी। स्टेशन में सुविधाओं को बढ़ाया गया है। अब लोहरदगा में कोई भी सुपरफास्ट ट्रेन रुक सकती है। इसके प्लेटफार्म को 580 मीटर तक बढ़ा दिया गया है। तकनीकी दृष्टिकोण से रेलवे बोर्ड को अवगत करा दिया गया है। चोपन एक्सप्रेस में कोच बढ़ा दिया गया है, जबकि रांची सासाराम में कुछ बढ़ाये जायेंगेलोहरदगा-रांची मेमो ट्रेन में चाय और कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए लोहरदगा- रांची स्टेशन के बीच तमाम स्टेशनों के प्लेटफार्म को 360 मीटर का किया जा रहा है। इससे यात्रियों को सुविधा होगा।लोहरदगा रेलवे स्टेशन को पर्यटक रेलवे स्टेशन घोषित कर इसका विकास किया जाएगा। लोहरदगा रेलवे स्टेशन में शीघ्र एलिवेटर और लिफ्ट लगाए जाएंगे। यहां सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। वीआईपी लांच बनाया जा रहा है। अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह निर्देश दिया है कि विकास के दृष्टिकोण से जो रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण है। अब तक सुविधाओं से वंचित है। वहां प्राथमिकता के साथ विकास किया जाये। आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाये।मौके पर अन्य लोगों के अलावा रेलवे रांची रेल मंडल के डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर पवन कुमार, सीनियर डीसीएम सह- सीपीआरओ निशांत कुमार, रेलवे डीपीआरओ ऑफिस के चंदन सिंह समेत दर्जनभर अधिकारी मौजूद थे। मौके पर लोहरदगा के गणमान्य नागरिक और रेलवे से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।लोहरदगा से राउरकेला के बीच सीधी ट्रेन के लिए हूं प्रयासरत : सांसदटीम एबीएन, लोहरदगा। सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि मैं बार-बार किसानों की चिंता करते हुए उनकी खाद्यान्न कैसे सही बाजार में उपलब्ध है उसकी लेकर मैं चिंता कर रहा हूं। हमारे जिले के नजदीक सब्जी मंडी राउरकेला है। इसके लिए मैं प्रयासरत हूं, कि यहां से सीधे राउरकेला के लिए एक गाड़ी उपलब्ध हो जाये। विगत नौ वर्षों में जिस प्रकार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय के द्वारा कार्य हुए हैं। वह बहुत ही सराहनीय है।बहुत सारे बदलाव प्रत्यक्ष रूप से देखे जा सकते हैं। लोहरदगा स्टेशन धीरे-धीरे सुविधा युक्त बना है। मेरा प्रयास रहा है, मैं लगातार रेल प्रबंधक से बात करता रहा हूं।  यात्रियों के लिए कैसे सफर आसान हो जिले के लोग कैसे लाभान्वित हो।आने वाले दिनों में और भी गाड़ियां इस रूट से चलेगी। इसके लिए प्रयासरत हूं।लोहरदगा स्टेशन पर छोटी-छोटी विषयों को लेकर मैं बात करता रहा हूं। इससे आज बहुत सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। विशेष का लोहरदगा स्टेशन पर लाइट गार्डन भवन सीसीटीवी कैमरे बैठने की सुविधा पंखे आदि सुदृढ़ हैं। इसी प्रकार में आगे भी जनता की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा।कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, ब्रजबिहारी प्रसाद, चंद्रशेखर अग्रवाल, राजकिशोर महतो, सूरजमोहन साहू, बालकृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, पशुपति नाथ पारस, जगनंदन पौराणिक, अनगल उरांव, अजय पंकज, ओम गुप्ता, अमरेश भारती, लखन उरांव, नवीन कुमार साहू, राजेश महतो, संजय बर्मन, अनुप वर्मा, रोहित साहू, बाल्मीकि कुमार, मिथुन तमेड़ा, सजल कुमार, रजनीश सिंह, चंदन गोयल, मंगल गोप, बृजनंदन यादव, सच्चिदानंद चौधरी, अशोक यादव, सुखैर भगत सहित अन्य शामिल थे।

2011 बैच के अधिकारी नागेंद्र सिन्हा के निधन से प्रशासनिक महकमे में मातम
Published / 2023-07-16 12:12:49
2011 बैच के अधिकारी नागेंद्र सिन्हा के निधन से प्रशासनिक महकमे में मातम

टीम एबीएन, रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी नागेंद्र कुमार सिन्हा के निधन से प्रशासनिक हलकों में मातम छाया हुआ है। श्री सिन्हा झारखंड प्रशासनिक सेवा से पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत हुए थे।श्री सिन्हा उप विकास आयुक्त रामगढ़, जामताड़ा, गुमला में पदस्थापित रहे। एलआरडीसी सरायकेला, लातेहार, एसडीएम महुवाडाड, अपर समाहर्ता सिमडेगा के रूप में पदस्थापित रहे।श्री सिन्हा सबके लिए बड़े भाई के समान थे। वे सभी के हर सुख दुख में साझीदार रहा करते थे।

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक आज
Published / 2023-07-16 10:11:48
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक आज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला इकाई की बैठक झुमरीतिलैया स्थित साहू धर्मशाला में 16 जुलाई को दिन के 11 बजे से होगी। बैठक में आगामी 21 जुलाई को जिला मुख्यालय के समक्ष होने वाले प्रदर्शन व बिरसा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। यह जानकारी मोर्चा के जिला संयोजक रवींद्र शांडिल्य ने दी। बताया कि जिला प्रशासन द्वारा झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों की हो रही उपेक्षा की जा रही है। कई सवालों को लेकर लेकर प्रदर्शन होगा़ प्रदर्शन को लेकर तैयारी समिति का गठन किया गया है़, इसमें अशोक वर्णवाल, गोपाल यादव, गंगा प्रसाद यादव, बैजनाथ मेहता, नरेश गुप्ता, अर्जुन सिंह, कामेश्वर महतो, सत्यदेव राय, अजय कृष्ण, रामचंद्र सिंह, घनश्याम सिंह घटवार, इस्लाम अंसारी, संजय कुमार साजन, मनोज कुमार झुन्नू, राजेश कुमार सिंह, गणेश राय, दीपक विश्वकर्मा, मंजू देवी, चंद्रदेव यादव, गोपी यादव, मिथिलेश सिन्हा आदि शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.