टीम एबीएन, रांची। संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप समिति द्वारा रांची में मेकॉन लिमिटेड के मुख्यालय का राजभाषा संबंधी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण बैठक में समिति के संयोजक डॉ मनोज राजोरिया सहित सांसदगण, इस्पात मंत्रालय के अधिकारीगण, मेकॉन लिमिटेड, रांची से निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (विपणन) एवं प्रभारी राजभाषा श्री संदीप सिन्हा तथा राजभाषा टीम के सदस्य उपस्थित रहे। निरीक्षण के आरंभ में मेकॉन लिमिटेड के निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार ने संसदीय राजभाषा समिति के सभी माननीय सदस्यों तथा पदाधिकारियों का स्वागत किया। तत्पश्चात, उन्होंने समिति को मुख्यालय, रांची में हिन्दी की स्थिति से अवगत कराया तथा कहा कि कार्यालय में हम संपूर्ण कार्य हिंदी में ही करने का प्रयास करते हैं और हमारे यहाँ भारत सरकार की राजभाषा नीति और संवैधानिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है। हमारे कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन की सुदृढ़ परंपरा है और हम अपने सभी कार्यालयों के बीच समन्वय बिठाते हुए राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की दिशा में कार्य कर रहे हैं। समिति के सदस्यों ने निरीक्षणाधीन कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन की स्थिति एवं कार्यों को सराहनीय बताया तथा कार्यालय में राजभाषा के प्रयोग को बढ़ाने हेतु बहुमूल्य सुझाव दिये।इस अवसर पर मेकॉन लिमिटेड, मुख्यालय, रांची द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें मेकॉन द्वारा हिन्दी में किए जा रहे नवोन्मेषी कार्यों, प्राप्त पुरस्कारों के शील्ड, अभियांत्रिकी और परामर्शी गतिविधयों से संबंधित स्टैंडी प्रदर्शित की गयी।अंत में निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार ने समिति के सदस्यों तथा उपस्थित अन्य कार्यपालकों, अधिकारियों का आभार ज्ञापित करते हुए समिति को विश्वास दिलाया कि हमारा संस्थान हिन्दी के प्रगामी प्रयोग, इसके प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम समिति को आश्वस्त करते हैं कि समिति के निदेर्शों का समग्र रूप से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे तथा समिति और भारत सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप आवश्यक सुधार करेंगे।
बिना परमिट मामले को लेकर झारखंड प्रदेश डीजल आॅटो चालक महासंघ हुआ सक्रियटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18 जुलाई 2023 को झारखंड प्रदेश डीजल आॅटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे ने आटो चालक के परमिट की समस्याओं को लेकर आरटीए सचिव श्याम नारायण राम से मुलाकात की और रांची शहर में ई-रिक्शा चालकों की भी धरपकड़ रांची डीटीओ कर रहे हैं। इन्हीं सब मामले को लेकर रांची डीटीओ प्रवीण प्रकाश से मुलाकात कर आटो परमिट एवं ई-रिक्शा के धरपकड़ की जानकारी ली। जिस पर आरटीए सचिव श्याम नारायण राम ने बताया कि परिवहन कमिश्नर का जब तक आदेश नहीं आ जाता है तब तक के लिए हम लोग परमिट मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं। ई-रिक्शा की धरपकड़ के मामले को लेकर रांची डीटीओ प्रवीण प्रकाश ने बताया कि जो भी रांची शहर में बिना टैक्स पैड किये ई रिक्शा चला रहा है, उन सब ई-रिक्शा मालिक जल्द अपना बकाया टैक्स जमा कर दें और जो भी चालक ई-रिक्शा का परिचालन कर रहे हैं वह अपना इंटरनेट से ई-रिक्शा का ट्रेनिंग देखकर अपना लाइसेंस बनवा लें। कौन किस मार्ग में ई-रिक्शा चल रहा वह अपना मार्ग का आई कार्ड भी जरूर बनवा लें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर कोई भी आदेश का उल्लंघन करता है तो वैसे व्यक्तियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इन सब मामले को देखते हुए झारखंड प्रदेश डीजल आॅटो चालक महासंघ रांची झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे ने अनुरोध किया कि एसोसिएशन के माध्यम से लाइसेंस एवं पहचान पत्र बनवा लें ताकि भविष्य में आप लोगों के साथ किसी भी प्रकार का प्रशासनिक पदाधिकारी गलत कार्रवाई न कर सके।
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा आज हरमू रोड गोशाला में गौ की सेवा कीटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांत स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जुलाई से 22 जुलाई तक 8 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया किया गया, जिसके अंतर्गत 18 जुलाई को हमारे प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबरा के सम्मान में गौ सेवा जागरूकता कार्यक्रम रखी गयी है। शाखा द्वारा हमारे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के सम्मान में गौ सेवा का कार्य 18 जुलाई को हरमू गौशाला में शाम 5 बजे किया गया। इनके दान दाता हैं : श्वेता भाला, दीपिका मोतिका, सरिता बथवाल, कविता सोमानी, पूजा अग्रवाल, रेखा रायका, निकिता जालान, ममता बोरा, पूजा लोहिया, सोनल शर्मा, इश्मिता अग्रवाल। गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं दीपिका मोतिका ने सारी तैयारियां की। गो माता के लिए कुटी, घास, गुड़, सब्जियां चोकर आदि की व्यवस्था की गयी। इसके अलावा हमारे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में हम कन्या भ्रूण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम नागर मल मोदी सेवा सदन में किया गया। वहां नवजात कन्या एवं उनकी माताओं के लिए सामान कपड़े वगैरह दिये गये।मौके पर अध्यक्ष श्वेता भाला, गो सेवा प्रभारी आशा संतोलीय, दीपिका मोतिका, संयोजिका डोली बंसल, कन्या भ्रूण संयोजिका ममता टीब्रेवाल, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल, कविता सोमानी, पूजा अग्रवाल, रितु पोद्दार, आशा संथोलिया, स्मिता अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा रांची की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। इमामबख्श अखाड़ा के तत्वावधान में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के प्रधान कार्यालय मेन रोड रांची स्थित मधुबन मार्केट में इमामबख्श अखाड़ा के सरपरस्त व इमामबख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो सईद की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक सफलतापूर्वक हुई, जिसमें इमामबख्श अखाड़ा के अधीन निकाले जाने वाले तमाम खलीफा एवं अखाड़े के प्रमुख पदाधिकारीगण के साथ-साथ सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी उक्त बैठक में विशेष रूप से भाग लिये।बैठक में इमामबख्श अखाड़ा के अधीन निकाले जाने वाले मुहर्रम के जुलूस पर विभिन्न क्षेत्रों से आये खलीफाओं एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष 2023 के मुहर्रम का जुलूस आपसी भाईचारे एवं पूरे पारंम्परिक रीति रिवाज के साथ निकाला जायेगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि तीनों प्रमुख खलीफाओं के संयुक्त तत्वावधान में मुहर्रम से संबंधित लिये गये फैसले का सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के द्वारा जारी किये जाने वाले दिशा-निर्देश (गाइड लाइन) का इमामबख्श अखाड़ा के तमाम खलीफा विधिवत रूप से पालन करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए इमामबख्श अखाड़ा के सरपरस्त मो सईद ने आपसी भाईचारा, सदभावना एवं अनुशासन पर बल देते हुए इस वर्ष मुहर्रम वर्ष 2023 के जुलूस को ऐतिहासिक तौर पर निकाले जाने की बात कही।उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष मुहर्रम के जुलूस में समय की पाबंदी अति आवश्यक होगी। साथ ही साथ प्रत्येक अखाड़ाधारी अपने-अपने अखाड़े में नशेड़ियों को हर हाल में शामिल नहीं होने देंगे एवं आपसी सौहार्द का विशेष रूप से खयाल रखेंगे। जुलूस का सही ढंग से संचालन एवं अनुशासन बनाये रखने हेतु प्रत्येक अखाड़ाधारी अपने-अपने अखाड़ा के 10 सदस्यों का नाम और मोबाइल नंबर के साथ इमामबख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा को दे देंगे। साथ ही उनकी ही निगरानी में जुलूस से संबंधित उनके जुलूस की निगरानी की जा सके। इमामबख्श अखाड़ा के खलीफा मो महजूद ने भी आपसी सौहार्द के साथ मिलकर मुहर्रम का जुलूस निकाले जाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकीलुर्रहमान ने किया। कार्यक्रम में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के उपाध्यक्ष आफताब आलम, प्रवक्ता मो इसलाम, सचिव मो तौहीद, शम्स नौजवान कमेटी के सरपरस्त गुलाम कादिर रब्बानी, मो एकराम पप्पू, मो हुसैन, 84 पंचायत के सदर मो इसलाम, मंसूर चिश्ती, सत्य भारती के खलीफा मो कलाम, हबीबिया लकड़ी फंड के मो फहीम, इसलाहुल अखाड़ा के मो शफीक खलीफा, मो सन्नू खलीफा, हस्मत अखाड़ा के आब्दुल बारीक, पीर मो अखाड़ा के अय्यूब खलीफा, गुलजार लकड़ी फंड बर मुहल्ला के मो इसलाम खलीफा, छत्ता मस्जिद के मो मुश्ताक खलीफा, कर्बला चौक के मो जमाल खलीफा, खालिद उमर सहित अनेक गणमान्य खलीफा एवं पदाधिकारीगण बैठक में उपस्थित थे।
फर्जी कॉल के सहारे इंटर पास युवक करता था लाखों की ठगीआईएएस और आईपीएस को भी बनाता था शिकारटीम एबीएन, रांची। मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव विनय कुमार चौबे का पीए बोल रहा हूं...। खुद को सीएम के सचिव का पीए बता कर रांची में ठगी का मामला सामने आया है। इंटर पास युवक राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस समेत तमाम विभागों के पदाधिकारियों को फोन कर धमकी देता था। फर्जी पीए की धौस दिखाकर वह अपना निजी काम करवाता था। वह कभी किसी की नौकरी लगाने को लेकर, तो कभी किसी का एडमिशन करवाने को लेकर फोन करता था।फोन से दबाव बनाने वाला युवक रवि वर्मा ने पिछले कुछ दिनों के अंदर कई लोगों से काम करवाने का झूठा दिलासा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। किसी से सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख तो किसी से मनचाही जगह पर ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर लाखों रुपये लिये।जल्द से जल्द रुपया कमाने की चाहतरांची के लालपुर थाना की पुलिस ने ठगी करने के आरोप में रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। रवि वर्मा ने इंटर तक की पढ़ाई की है। वह काम की तलाश मंं लोहरदगा से रांची आया था। रांची आने के बाद वह जल्द से जल्द रुपया कमाने की लालच में खुद को फर्जी अधिकारी बताकर जालसाजी करने लगा।दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब लालपुर थाना के प्रभारी ममता कुमार को आरोपी युवक रवि वर्मा ने खुद को सीएम के सचिव का पीएम बताकर इसी केस को मैनेज करने का दबाव बना रहा था। वह लगातार महिला थाना प्रभारी को धौस देते हुए कह रहा था कि अगर वह उसका काम नहीं करेगी तो उन्हें शोकॉज करेगा। युवक द्वारा बार-बार दी जा रही धमकी और उसके बात करने के लहजे से महिला थाना प्रभारी को उस पर शक हुआ।लाखों रुपये ऐंठने की बात कबूलीइसके बाद महिला थाना प्रभारी ममता कुमारी ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर फर्जीवाड़ा करने वाले युवक रवि वर्मा को ट्रेस कर रांची के टैगोर हिल रोड स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से की गयी पूछताछ के दौरान युवक रवि वर्मा ने खुद को फर्जी अधिकारी बताकर कई लोगों से काम करवाने के बहाने लाखों रुपये ऐंठने की बात कबूली है।आरोपी युवक के रवि वर्मा ने रांची के एसएसपी, सिटी एसपी, एसडीओ समेत दुमका और लोहरदगा जिला के भी अधिकारियों को फोन कर धौस जमाने की बात कबूली है।
जमीन के लिए पत्नी की अस्मिता से खिलवाड़! पति ने अपने ही भाई पर लगा दिया झूठा आरोपटीम एबीएन, चाईबासा। दंपती द्वारा हाटगम्हरिया थाना में दर्ज केस पुलिस अनुसंधान के दौरान झूठा निकला। दंपती ने दुष्कर्म का झूठा केस 12 जुलाई को दर्ज कराया था, जिसकी पुष्टि मेडिकल जांच में नहीं हुई। इसके पीछे दो भाइयों के बीच आपसी जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। पति ने ही पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी रची थी।ऐसे बनायी थी कहानीपति पत्नी का रिश्तेदारों से जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद पति बुधन सिंह और उसके भाई के बीच था। भाई को ही फंसाने के लिए उसने अपनी पत्नी को मोहरा बनाया और पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी रची। बनावटी कहानी में वह पत्नी को घर से कुछ दूरी पर खेत में बेसुध सुला दिया। उसके मुंह में कपड़ा ढूंस कर हाथ पैर पीछे से बांध दिया गया था, जिससे लोगों को लगे की उसके साथ सही में दुष्कर्म हुआ है। इसी कहानी के आधार पर बड़े भाई और तीन अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध घर से उठाकर ले जाने एवं खेत में अर्द्धनग्न कर गैंगरेप करने का झूठा केस दर्ज कराया।झूठा केस आया पकड़ मेंसामूहिक दुष्कर्म के मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा ने कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए कई दिशा-निर्देश दिये। उन निर्देशों का अनुपालन करते हुए कांड का अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के क्रम में पीड़िता एवं पीड़िता के पति के बयान में आये तथ्यों पर तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से भी गंभीरता से जांच की गयी। लेकिन किसी व्यक्ति की संलिप्ता नहीं पायी गयी।कॉल डिटेल्स से खुली पोलजांच के क्रम में पीड़िता के पति के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे। उसके मोबाइल का कॉल डिटेल एवं मोबाइल में उपलब्ध फोटो की जांच की गयी। मोबाइल का कॉल डिटेल निकालकर उसके विश्लेषण से इस बात की पुष्टि हुई कि वो पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। पति बुधन सिंह सिंकू ने स्वीकार किया कि उनके बड़े भाई के साथ जमीन बंटवारा एवं पूर्व के टाली खपड़े को लेकर विवाद है। इसी को लेकर ये साजिश रची गयी थी लेकिन जांच में साजिश रचने वाले दंपती की पोल खुल गयी।
30 हजार से अधिक महिलाओं को मिला फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का लाभटीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य में हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं के दिन बहुरने लगे हैं। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास का प्रतिफल है कि 20 सितंबर 2020 को शुरू हुए इस योजना के जरिए हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी 30,013 महिलाओं ने सम्मानजनक आजीविका को अपने जीवन का आधार बनाया। आज ये महिलाएं समाज में बदलाव की कहानी गढ़ दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहीं हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का शुभारंभ हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। अभियान का प्रथम चरण सितम्बर 2020 से प्रारम्भ हुआ। सर्वेक्षण के माध्यम से इस कार्य से जुड़ी महिलाओं की संख्या 15, 284 दर्ज की गयी। इनके बीच जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि ये वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जुड़ अपने जीवन को नयी दिशा दे सकें। सरकार को इसमें सफलता मिली और 14, 243 महिलाओं को रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधनों से जोड़ा गया। इस चरण में महिलाओं के बीच ब्याज मुक्त कुल 1,424.3 लाख ऋण की सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी गयी।इसके बाद अभियान का दूसरा चरण 15 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक संचालित किया गया। इसमें सर्वेक्षण के माध्यम से 9, 474 महिलाएं चिह्नित हुईं और 9, 291 महिलाओं को वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में सफलता मिली। इन्हें रोजगार के अन्य साधनों से जोड़ने के लिए 929.1 लाख ब्याज मुक्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी। इस तरह 2 चरण में योजना के तहत 2,353.4 लाख की धनराशि महिलाओं को स्वरोजगार हेतु दिया गया।
टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग जिला के पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। युवक का सर पूरी तरह कुचला हुआ है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पायी है। घटनास्थल इटखोरी मोड़ से आगे हजारीबाग रोड में दिनेश लाइन होटल के पास हुई है। जहां पर एक प्लास्टिक का छोटा थैला गिरा हुआ था। राहगीरों ने शव को देखकर पदमा ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी।इसके बाद एन एचआई का एम्बुलेंस और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक के पैकेट से मोबाइल जब्त कर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
टीम एबीएन रांची। रांची। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के लक्ष्य प्राप्ति के लिए दूसरा फूड सिस्टम डॉयलॉग का आयोजन 18 और 19 जुलाई को रांची में होगा। कार्यक्रम में 23 और 24 जुलाई को रोम में होनेवाले यूएन फूड सिस्टम समिट में तय एजेंडे पर विचार किया जायेगा। रांची में होने वाले सम्मेलन की अनुशंसा रोम के सम्मेलन में भेजी जायेगी। इसका आयोजन लोगों में खान-पान को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेगा। इसमें झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, प बंगाल, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगना, कर्नाटक आदि राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में सुरक्षित और पौष्टिक खाना, स्थायी खपत, प्राकृतिक आधारित खान-पान उत्पादन आदि मुद्दे पर विचार किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.