Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
वाह रे सिस्टम : दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थानेदार से मिला शिष्टमंडल
Published / 2023-07-19 20:19:33
वाह रे सिस्टम : दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थानेदार से मिला शिष्टमंडल

बलात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानेदार से मिला शिष्टमंडल टीम एबीएन, दारू। एक शिष्टमंडल दारू थाना के प्रभारी अमित कुमार जी से मिलकर दारू बक्शीडीह के निवासी मनोज कुमार ठाकुर की नाबालिक बच्ची के साथ बक्शीडीह निवासी पारा शिक्षक मुकेश कुमार सिन्हा के द्वारा बलात्कार की घटना घटी जिसमें अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।शिष्टमंडल ने दारू थाना प्रभारी अमित कुमार से मांग किया कि जल्द से जल्द अभियुक्त को गिरफ्तार करें और उस पर धारा 376 के तहत केस कर उसे जेल भिजवाये। शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि सभी वर्गों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं इसमें सलंग व्यक्तियों को गिरफ्तार करें। शिष्टमंडल के सदस्यों में मुख्य रूप से नाई समाज के जिलाध्यक्ष अत्यंत पिछड़ा वर्ग स्थान मंच के महामंत्री छेदी ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अत्यंत पिछड़ा वर्ग उत्थान मंच के अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नाई समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, इस शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे थे। मौके पर नाई समाज के जिला कोषाध्यक्ष महेश ठाकुर, नाई समाज के उपाध्यक्ष रामदेव ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव विजय ठाकुर, महावीर ठाकुर, विनोद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर,नरेश ठाकुर, गोविंद कुमार,विकास कुमार, तालेश्वर ठाकुर, अनुज ठाकुर, विक्रम ठाकुर, चंदन ठाकुर,विनोद पांडे, सरोज ठाकुर, सुरेश ठाकुर, संतन कुमार ,अरविंद ठाकुर, मनोरंजन कुमार सिन्हा, महावीर ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, विष्णु ठाकुर,मनोज ठाकुर, राजन सिन्हा,संजय कुमार,सुभाष सिंह, लाटू ठाकुर आदि विभिन्न समाज के लोग उपस्थित थे। 

झारखंड में पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या हाल होगा : जयंत सिन्हा
Published / 2023-07-19 20:18:32
झारखंड में पुलिस सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या हाल होगा : जयंत सिन्हा

रामगढ़ में घटी घटना चिंताजनक; झामुमो-कांग्रेस ठगबंधन सरकार में कानून व्यवस्था हुई जर्जरटीम एबीएन, रामगढ़। जिले के पतरातू में 17 जुलाई को एक दुखद घटना घटी। एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार जी व रजरप्पा थाने के दरोगा सोनू साव को अपराधियों ने गोली मार दी। उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हजारीबाग सांसद सह वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा को जैसे ही मामले की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन से घटना की जानकारी ली। उन्होंने रामगढ़ पुलिस अधीक्षक से घटना पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही अस्पताल में चिकित्सकों से बात कर दोनों अधिकारियों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। श्री सिन्हा इस घटनाक्रम पर लगातार अपनी नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हूं। झारखंड में आज अपराधी बेखौफ हैं। झामुमो-कांग्रेस की ठगबंधन सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो गयी है। जिस राज्य में पुलिस सुरक्षित नहीं है, वहां जनता का क्या हाल होगा? झारखंड की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। राज्य सरकार दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करे।

हजारीबाग : उपायुक्त ने जानी जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार की हकीकत
Published / 2023-07-19 20:17:31
हजारीबाग : उपायुक्त ने जानी जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार की हकीकत

उपायुक्त ने किया डीएमएफटी मद से जिला पुस्तकालय के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षणउप विकास आयुक्त और प्रशिक्षु आईएएस भी रहे मौजूदआधुनिक सुविधाओं से लैस यह पुस्तकालय 15 अगस्त को स्थानीय युवाओं व आमजनों के लिए होंगे उपलब्ध टीम एबीएन, हजारीबाग। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए  हजारीबाग जिला पुस्तकालय का डीएमएफटी मद से जीणोर्धार का कार्य जोर शोर से प्रगति पर है। आज 19 जुलाई को उपायुक्त नैंसी सहाय ने पुस्तकालय के निर्माण कार्य का जायजा लेने कार्य स्थल पर पहुंची।इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा भी मौजुद रही। उपायुक्त ने निरिक्षण के दौरान पूरे परिसर का बारीकी से मुआयना किया। जिला परिषद के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को उपायुक्त ने गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया।  उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में बताया कि यह पुस्तकालय सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस होगा। पुस्तकालय का आधुनिकीकरण से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे स्थानीय युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। इस पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का समावेश होगा। साथ ही बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेनरेटर, वाटर प्यूरीफायर, शौचालय, कंप्यूटर, ई लाइब्रेरी, अग्निशमन आदि की व्यवस्था की जायेगी।  उपायुक्त ने कहा कि यह पुस्तकालय आमजनों के लिए 15 अगस्त से उपलब्ध होगा इसके लिए सभी आवश्यक निर्देश जिला परिषद को दे दिये गये हैं।

विपक्षियों की बैठक पर बाबूलाल का तंज, बोले- लोगों को ठगने के लिए नाम बदलकर रजिस्ट्रेशन करा रहीं ब्लैकलिस्टेट कंपनियां
Published / 2023-07-19 17:56:05
विपक्षियों की बैठक पर बाबूलाल का तंज, बोले- लोगों को ठगने के लिए नाम बदलकर रजिस्ट्रेशन करा रहीं ब्लैकलिस्टेट कंपनियां

विपक्ष के एलायंस का मतलब परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार... बाबूलाल मरांडी का हमलाटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यूपीए गठबंधन के नए अवतार पर कड़ा प्रहार किया। बाबूलाल मरांडी ने यहां कहा कि कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई युगों-युगों से चलती आ रही है। इसलिए देश के निर्माण और विकास के लिए कार्य कर रही शक्ति के खिलाफ विघटनकारी तत्वों का एकजुट होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान बचाने के नाम पर एकजुट होने का दंभ भरने वाली शक्तियों ने सैकड़ों बार भारत के लोकतंत्र और संविधान को अपमानित किया है।उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक से देश की सत्ता से बाहर ये दल आज अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिवार केंद्रित राजनीति को बचाना और भ्रष्टाचार को छुपाना इनका एकमात्र उद्देश्य है। जनता की सेवा से इनका कोई रिश्ता नाता नहीं है। मरांडी ने कहा कि इसके पूर्व भी कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और पिछले लोकसभा चुनाव में इन दलों ने एकजुटता का नाटक जनता को दिखा दिया है लेकिन जनता इनपर भरोसा करना छोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि एक कंपनी ब्लैकलिस्टेड होने पर भ्रष्टाचारी कंपनी का रजिस्ट्रेशन दूसरे नाम से करा लेता है। ताकि नाम बदलकर जनता को धोखा दिया जा सके। लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है। जनता देखती है कि नये ब्रांड के मालिक और पार्टनर कौन है। उन्होंने कहा इंडिया एलायंस की नई जमात में वही हैं, जिन्होंने देश को लुटा है, धर्म, संप्रदाय जाति के नाम पर बांटा है। वहीं भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 20 लाख करोड़ का घोटाला इसी गठबंधन के नाम दर्ज है। आज इसकी सघन जांच एजेंसियों के द्वारा की जा रही है। कहा कि ये लोग लाख एक दूसरे के हाथ पकड़ लें लेकिन भ्रष्टाचार की कार्रवाई में इनका बचना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी की व्यग्रता भी यही है। 20 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार में अपनी हिस्सेदारी इन्होंने आज बैठक में जरूर बतायी होगी।

डीएसपी-दारोगा को गोली मार लोहरदगा में फूफा के घर छिपा था बॉबी साव, गिरफ्तार
Published / 2023-07-19 17:54:48
डीएसपी-दारोगा को गोली मार लोहरदगा में फूफा के घर छिपा था बॉबी साव, गिरफ्तार

डीएसपी और दारोगा को गोली मारने वाला बॉबी साव गिरफ्तार, लोहरदगा से एटीएस ने दबोचाटीम एबीएन, रामगढ़। जिले के पतरातू में एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और पतरातू थाने के दरोगा सोनू साव को गोली मारने वाले कुख्यात अपराधी बॉबी साव को एटीएस ने धर दबोचा है। सोमवार देर रात एटीएस डीएसपी पर बॉबी साव सहित चार अपराधियों ने घात लगाकर हमला किया गया था। डीएसपी नीरज को इस गोलीबारी में पेट में गोली लगी थी। जबकि दरोगा सोनू को जांघ में। दोनों का रांची के एक निजी अस्पताल में फिलहाल इलाज चल रहा है। बॉबी साव की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि एटीएस अधिकारियों ने की है।डीएसपी-दारोगा को गोली मारने में शामिल था बॉबीएटीएस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अमन गिरोह के कुछ गुर्गों के पतरातू में छिपे होने की जानकारी मिली थी, इसी सूचना पर डीएसपी नीरज के नेतृत्व में एटीएस की टीम और पतरातू थाने की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान जैसे ही बॉबी और उसके कुछ साथियों ने एटीएस की टीम को अपनी ओर आते देखा तो उन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में डीएसपी नीरज और दरोगा को गोलियां लग गयीं। गोली लगने की वजह से पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गयी, जिसका फायदा उठाकर बॉबी साव और उसके दो अन्य सहयोगी मौके से फरार हो गये। गोलीबारी की वारदात के बाद से ही एटीएस और कई जिलों की पुलिस बॉबी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच जानकारी मिली कि वह लोहरदगा में अपने फूफा के घर छिपा हुआ है जिसके बाद एटीएस की टीम ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार बॉबी के पास कुछ हथियार भी मिले हैं। लोहरदगा से हुई गिरफ्तारी कुख्यात शूटर बॉबी साव अपनी पत्नी के साथ मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल से लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भौंरो गांव स्थित अपने फूफा शिशिर प्रजापति के घर पहुंचा था। जहां पर वह छिपा हुआ था। शिशिर झारखंड पुलिस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। इसी बीच एटीएस की टीम को जानकारी मिली कि बॉबी लोहरदगा में छिपा हुआ है। जिसके बाद एटीएस की टीम रात में ही लोहरदगा पहुंच गयी। एटीएस की टीम ने भौरों गांव पहुंचकर शिशिर के पूरे घर को घेर लिया। जिसके बाद छापेमारी करते हुए बॉबी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।हालांकि छापेमारी के समय शिशिर अपने घर में नहीं था, वह रांची में ड्यूटी में था। बॉबी को रांची ले जाकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस की टीम द्वारा की गई छापेमारी की भनक लोगों को बुधवार की सुबह हुई। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

राज्य की बाजार समितियों की 19 को समीक्षा करेंगे चेयरमैन
Published / 2023-07-19 00:04:12
राज्य की बाजार समितियों की 19 को समीक्षा करेंगे चेयरमैन

टीम एबीएन, रांची। राज्य के सभी 28 बाजार समितियों के कार्यों की समीक्षा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रबिन्द्र सिंह और एमडी कमलेश्वर प्रसाद सिंह मिलकर करेंगे। इसके लिए राज्य की सभी कमेटियों को निर्देश दे दिया गया है। बैठक में सभी मार्केट सुपरवाइजर को को भी बुलाया गया है, ताकि बाजार समितियों के विकास में उनके विजन को जाना जा सके। मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन ने राज्य के सभी बाजार समितियों के सचिव को हिदायत दिया है कि वह पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में आये, ताकि एक एक बाजार समिति पर विस्तार से चर्चा की जा सके। उन्होंने बाजार समिति के सचिवों से दुकानों की संख्या, आवंटन की स्थिति और सरेंडर दुकानों स्थिति के साथ-साथ वैसे दुकानों और गोदामों को भी सूची उपलब्ध कराने को कहा है जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

रजिस्ट्री आफिस में खचाखच भीड़
Published / 2023-07-18 23:41:18
रजिस्ट्री आफिस में खचाखच भीड़

रजिस्ट्री दफ्तर में लोगों का हुजूम, 1 अगस्त से दर में होगी बढ़ोतरीटीम एबीएन, रांची। आपने मंदिरों में भीड़ देखी होगी। वोटिंग के लिए भीड़ देखी होगी, लेकिन किसी रजिस्ट्री दफ्तर में लोगों का हुजूम नहीं देखा होगा। आखिर क्यों जमशेदपुर शहर में रजिस्ट्री कार्यालय में लोग भीड़ लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जमशेदपुर शहर के रजिस्ट्री आफिस की, जो खचाखच भीड़ से भरी है। लोग कतार में रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द अपनी जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री करा सके। पूरे शहर में इन दिनों रजिस्ट्री कराने की होड़ सी मची है। वजह 1 अगस्त से जमशेदपुर समेत राज्य भर के शहरी इलाकों में जमीन रजिस्ट्री की दर महंगी हो जायेगी। 1 अगस्त से रजिस्ट्री दर में होगी बढ़ोतरीराजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग के संयुक्त निबंधन ने सभी जिलों के डीसी और सब रजिस्टार से 26 जुलाई तक न्यूनतम मूल्य का प्रस्ताव मांगा है। 28 जुलाई तक रजिस्ट्री की दर तय कर स्क्रूटनी और जांच का काम होगा।बात करें दरों की तो इन क्षेत्रों में होगी 20 फीसदी बढोतरी-बिस्टुपुर मेंन रोड बाजार के समीपसर्किट हाउस क्षेत्रसाकची मेन रोड आम बागानबाराद्वारी क्षेत्रइसके अलावा इन क्षेत्रों में  होगी 10 फीसदी रजिस्ट्री दर में बढ़ोतरी-कदमासोनारीभालुबासाएग्रीकोसिद्धगोड़ाबारीडीहटेल्कोबर्मामाइंसमानगो10-20 फीसदी तक रजिस्ट्री दर में बढ़ोतरी!वहीं, शहरी क्षेत्रों में भूमि की रजिस्ट्री महंगी होने पर आम लोगों का बजट बिगड़ रहा है। पाई-पाई जोड़कर अपने लिए घर खरीदने वाले लोगों का कहना है कि पहले ही घर खरीदकर उनकी जेब पर बोझ बढ़ता है। ऐसे में रजिस्ट्री दर में बढ़ोतरी उनके लिए दोहरी मार की तरह है। वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि हर 2 साल में शहरी इलाकों में रजिस्ट्री रेट बढ़ता है, लेकिन इससे आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ता है।रजिस्ट्री दफ्तर में लोगों का हुजूमऐसे में सरकार को शहरी इलाकों में फ्लैट की दर को कम करवाना चाहिए। ताकि आम लोगों को थोड़ी रियायत मिल सके और ज्यादा से ज्यादा लोग फ्लैट्स खरीद सके। इससे सरकार को राजस्व मिलेगा। नयी दरें 31 जुलाई से लागू हो सकती हैं। यही वजह है कि लोग रजिस्ट्री आॅफिस पहुंचकर जल्द से जल्द अपनी जमीन और फ्लैट्स की रजिस्ट्री करवा रहे हैं। क्योंकि 31 जुलाई के बाद से रजिस्ट्री के लिए 4 गुना कीमत देनी पड़ेगी।

लातेहार : जयगीर पहाड़ी से नक्सलियों के हथियार बरामद
Published / 2023-07-18 23:30:01
लातेहार : जयगीर पहाड़ी से नक्सलियों के हथियार बरामद

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। सीआरपीएफ को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन ने नक्सलियों द्वारा पुलिस को क्षति पहुंचाने की नियत से छिपा कर रखे गये हथियारों को बरामद किया है। इसमें एक इंसास रायफल और दो .303 रायफल के अलावा एमुनेशन व नक्सलियों के उपयोग में आने वाली साहित्य व अन्य सामग्रियां बरामद किया। सीआरपीएफ 214वीं बटालियन के कमाडेंट केडी जोशी के निर्देश पर उप कमांडेंट मो शाहिद मासूम के नेतत्व में जिले के गारू थाना क्षेत्र के जयगीर की पहाड़ी में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। सर्च आपरेशन के दौरान जयगीर गांव के समीप जंगल से सीआरपीएफ ने नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गये हथियार को बरामद किया। छापामारी में जिला पुलिस की एजी व सैट के जवान भी शामिल थे।

झारखंड : 20 जुलाई तक होगी अच्छी बारिश
Published / 2023-07-18 23:27:37
झारखंड : 20 जुलाई तक होगी अच्छी बारिश

राज्य में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसूनटीम एबीएन, रांची। झारखंड में देर से दस्तक के बाद धीमा पड़ा मानसून सक्रिय होने लगा है। इसकी वजह से बीते 2 दिनों से राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हुई है। संताल परगना के भी कई जिलों में बादल जमकर बरसे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से बना निम्न दबाव झारखंड में बारिश के लिए जिम्मेदार है। बीते 24 घंटे में महेशपुर, बालूमाथ, पाकुड़िया, भरनो और सिसई में अच्छी बारिश दर्ज की गई है जिससे किसानों को राहत मिली। कई जगह रोपनी शुरू हो गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ओडिशा में साइक्लोन का साफ असर झारखंड के मौसम में दिखा है। झारखंड में अगले 2 दिनों तक इसका असर रहने की संभावना है। ऐसे में 20 जुलाई तक झारखंड के तकरीबन सभी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। राजधानी रांची में सोमवार की शाम को अच्छी बारिश हुई। मंगलवार को भी सुबह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार बना हुआ है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.