Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
मृतक के परिजनों से मिला रामगढ़ केशरवानी समाज का प्रतिनिधिमंडल
Published / 2023-07-20 20:28:55
मृतक के परिजनों से मिला रामगढ़ केशरवानी समाज का प्रतिनिधिमंडल

टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के सिरसी मोहल्ला निवासी केसरी समाज के दो युवक (दोनों सगे भाई) संतोष केशरी व दीपक केशरी की मौत बाबाधाम देवघर से लौटने के क्रम में बगोदर के पास सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। ये दोनों अपने घर के कमाऊ सदस्य थे। इनकी मौत के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रामगढ़ केशरवानी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष किशोरी लाल केसरी की अगुवाई में मृतक के परिजनों से मिल घटना पर शोक व्यक्त किया। अध्यक्ष ने कहा कि मृतक के परिजनों को हरसंभव समाज की ओर से मदद दी जायेगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत न हो, इसे लेकर भी वे बहुत जल्द हजारीबाग उपायुक्त से मिलेंगे और इस परिवार की मदद के लिए उनसे गुजारिश करेंगे। इस दौरान परिजनों को प्रतिनिधिमंडल ने 20,000 रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर संजय, अर्जुन, उमेश, कासी, बिनोद, सुनील,  मदन, संतोष , अमित, तपेश, पिंटू, मिंटू समेत कई लोग मौजूद थे।

विष्णुगढ़ : पेंशन की राशि के लिए बैंक का चक्कर काट रहा मूक बधिर संजय राम
Published / 2023-07-20 20:27:15
विष्णुगढ़ : पेंशन की राशि के लिए बैंक का चक्कर काट रहा मूक बधिर संजय राम

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ बैंक आफ इंडिया शाखा के उपभोक्ता बैंक में हो रही असुविधा से खासा परेशान हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि सही समय पर बैंक में पासबुक प्रिंट नहीं होता। आधार लिंक के लिए महीनों इंतजार कराया जाता है। पासबुक को आधार से जुड़वाने के लिए बार-बार बैंक का चक्कर काटना पड़ता है। खुद के पैसे निकासी के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है। वहीं बैंक का सीधा निर्देश है कि 10 हजार से अधिक की राशि की निकासी ही बैंक से होगी। इससे कम की राशि की निकासी के लिए मिनी बैंक (सीएसपी) भेज दिया जाता है।  लिहाजा आधार लिंक और ई-केवाईसी के बगैर उपभोक्ताओं के खाते से राशि की निकासी नहीं हो पाती है। दूर दराज से बैंक आने वाले बुजुर्ग महिला पुरुष हर दिन बैंक से बैरंग हताश और निराश लौटने को मजबूर हैं। अलपिटो के राहुल बताते हैं कि बैंक आफ इंडिया विष्णुगढ़ शाखा में मेरा खाता है। स्कॉलरशिप का पैसा मेरे खाते में आया है, पर केवाईसी अपडेट नहीं होने से राशि नहीं निकल रही है। जबकि युवक को कॉलेज में एडमिशन लेना है। वहीं चलनिया नावाडीह का मूक बधिर संजय राम पिता सीबू भुइयां अपने पेंशन की राशि निकासी के लिए महीनों से परेशान है। बैंक साथ आयी मां का कहना है कि आधार लिंक के लिए बैंक को कई बार आवेदन दिया गया है। पर दो माह हो गये, लिंक नहीं हुआ।इस संबंध में बैंक कर्मी ने बताया कि केवाईसी के अधिक फार्म जमा हैं। स्टॉफ की कमी है। लगे हुए हैं। वहीं पासबुक प्रिंट के लिए बारकोड दी जा रही है, जिससे प्रिंटिंग का कार्य आसान हो जायेगा। 

दारू : झुमरा बाजार में मोबाइल चोर धराया
Published / 2023-07-20 20:26:17
दारू : झुमरा बाजार में मोबाइल चोर धराया

भरपूर पिटाई के बाद हुआ पुलिस के हवालेटीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड क्षेत्र के झुमरा में हर गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में चोरी की घटनाएं लगातार घट रही हैं। इस बार एक बार फिर गुरुवार की दोपहर चोरों ने दारू खैरका निवासी दिगंबर मंडल का मोबाइल चोरी कर लिया। दिगंबर झुमरा बाजार में सब्जी की खरीदारी कर रहे थे, तभी चोर ने उनके पैकेट से मोबाइल निकाल लिया। जिसे कुछ लोगों ने देख लिया। इस बात की भनक लगते ही चोर मोबाइल फेंक फरार होने का प्रयास किया। तभी ग्रामीणों ने उसे कुछ दूर दौड़ा कर पकड़ा। चोर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे दारू थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पूर्व झुमरा बाजार से हरली निवासी शहजाद अंसारी का मोबाइल भी सब्जी खरीदने के दौरान चोरी हो गया था। इस बारे में दिगंबर ने बताया कि चोर ने मोबाइल चोरी करने के बाद तुरंत अपने किसी साथी के पास मोबाइल को फेंक दिया, जिसे लेकर उसका साथी फरार हो गया और उसका मोबाइल उसे नहीं मिल पाया। चोर को दारू थाना पुलिस के हवाले किया गया है। देखना है कि उसका व अन्य का मोबाइल मिल पाता है या नहीं। झुमरा बाजार में चोरों का हौसला पूरी तरह से बुलंद है और वह लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल, लड़के को कागजी प्रक्रिया के बाद मेडिकल जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

दारू : यौन शोषण के आरोपी शिक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई
Published / 2023-07-20 20:25:34
दारू : यौन शोषण के आरोपी शिक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र के राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय दारु बालक के शिक्षक मुकेश कुमार के खिलाफ लगे यौन शोषण व छेड़छाड़ के आरोप के मामले में दारू थाना में मामला दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को चिट्ठी लिखकर इस मामले की जांच करने का आदेश दिया था। इस मामले की जांच के बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिवेदन थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की अनुशंसा की है।

कोडरमा : मारवाड़ी युवा मंच ने बच्चों के बीच कराये कई कार्यक्रम
Published / 2023-07-20 20:25:02
कोडरमा : मारवाड़ी युवा मंच ने बच्चों के बीच कराये कई कार्यक्रम

मारवाड़ी युवा मंच ने गांधी स्कूल में नारी शक्ति के तहत कई कार्यक्रम का किया आयोजन बेटी पढ़ाओ दुनिया घूम आओ :  निशा भारद्वाजटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के राज्य के 22वां स्थापना दिवस को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष राकेश मोदी, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष नंदन लाल अग्रवाल के सम्मान में नारी चेतना के संबंधित कार्यक्रम, युवा विकास एवं खेलकूद से संबंधित कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य जांच शिविर गांधी उच्च विद्यालय में लगाया गया।  मौके पर मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया ने अपने सदस्यों के साथ रुमाल चोर कार्यक्रम किया, जिसमें छात्राओं ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाया। करीब 150 छात्राएं रुमाल लेकर दौड़ती हुई दूसरी छात्र के साथ खेल का आनंद लेते नजर आये। वहीं छात्रों के बीच 100 एवं 200 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता करायी। वहीं दोनों प्रतियोगिता की प्रथम प्रियंका कुमारी और बादल कुमार कक्षा 9 विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच ताइक्वांडो क्लास आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। जिसमें ताइक्वांडो की शिक्षक रिद्धि जैन, रचिता कुमारी के अलावा कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष के अशोक बरनवाल ने कहा कि बेटियां अपने आप को कमजोर न समझें और जरूरत पड़ने पर वह ताइक्वांडो के जरिये स्वयं मुकाबला कर विपरीत परिस्थितियों से बाहर आ सकती हैं। मंच ने विद्यालय को फर्स्ट ऐड के सामान भी उपलब्ध कराये। वहीं छात्र और छात्राओं के खेलने के लिए बैडमिंटन, लूडो, स्किपिंग रोप आदि उपलब्ध कराये गये। मौके पर गांधी स्कूल की प्राचार्य निशा भारद्वाज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। मारवाड़ी युवा मंच जो प्रयास समाज सेवा के लिए कर रहा है, वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, अमृतधारा, गो आहार सहित कई कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जो कि प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि बेटियां अपने बौद्धिक विकास के तहत खेल जगत से लेकर सिनेमा, राजनीतिक की चौखट पर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। देश में अनगिनत डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक से लेकर आर्गेनिक कृषि का दायरा कहीं भी सबसे पहले पायदान पर सफलता का परचम लहराते दिख रही है। देश तो जाग उठा है अब यह कहने की जरूरत नहीं कि बेटी बचाओ देश बचाओ अब तो हम गर्व से कहेंगे बेटी पढ़ाओ दुनिया घुमाओे बेटी समृद्ध तोहर मां बाप भी सुरक्षित। वहीं मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच शिक्षा के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर सामाजिक ताना-बाना जैसे कार्यक्रमों को संपन्न करा रहा है। सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें बेहतर मंच या प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की। छात्र-छात्राएं को बेहतर सुविधा मिलेगी तो यह बच्चे जिला ही नहीं राज्य और राष्ट्र स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती है। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सचिव आशीष जोशी ने आठ दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मारवाड़ी युवा मंच स्थानीय शाखा के कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। खेलकूद कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव संजय जैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव शिवेश पच्चीसिया ने किया। मौके पर विद्यालय में गणित की निशुल्क शिक्षा दे रहे प्रीतम कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया।मौके पर मंच के संयोजक अरविंद चौधरी, अजय शर्मा, महावीर खेतान के अलावा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

राजधानी रांची में दो शव मिलने से सनसनी
Published / 2023-07-20 11:39:56
राजधानी रांची में दो शव मिलने से सनसनी

होर्डिंग तोड़ने के चक्कर में एक की मौतटीम एबीएन, रांची। रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो व्यक्तियों के शव बरामद किये गये हैं। रांची के जेल चौक से छोटू वर्मा नाम के एक युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं कांके डैम से भी एक शव मिला है, जिसकी पहचान 65 वर्षीय बुजुर्ग बिरसा मुंडा के रूप में हुई है। पहली घटना रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के जेल चौक की है। लालपुर पुलिस को सूचना दी गयी थी कि फुटपाथ पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी जब तफ्तीश के लिए पहुंची तब शव को देख कर यह पता चला कि युवक की मौत करेंट लगने से हुई है। उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान है। मृतक की पहचान छोटू वर्मा के रूप में हुई है। वह लालपुर थाना क्षेत्र के नगरा टोली का रहने वाला है। दरअसल छोटू वर्मा सड़क पर लगे होर्डिंग्स के लोहे को निकाल कर ले जाता था। बुधवार की देर रात भी वह होर्डिंग्स में लगे लोहे को निकाल रहा था लेकिन उसकी किस्मत खराब थी होर्डिंग्स में करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में वह आ गया और जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले की जांच के लिए जेल चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने चेक करवाया। लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि छोटू वर्मा की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और क्लियर हो जायेगी।डैम से मिला अज्ञात शववहीं गुरुवार की सुबह रांची के कांके डैम से भी एक शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान 65 वर्षीय बुजुर्ग बिरसा मुंडा के रूप में हुई है। मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद गोंदा थाने की टीम कांके डैम पहुंचकर शव को मशक्कत के बाद डैम से बाहर निकाला गया। बुधवार सुबह से घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

धनबाद : डकैती-गोलीबारी से सहम उठा टुंडी का कटानिया
Published / 2023-07-20 10:12:53
धनबाद : डकैती-गोलीबारी से सहम उठा टुंडी का कटानिया

धनबाद में अज्ञात अपराधियों ने घर में डाला डाका, एक को मारी गोलीटीम एबीएन, धनबाद। टुंडी थाना क्षेत्र के कटानिया में बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने शंकर चौधरी के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान गृह स्वामी शंकर चौधरी को गोली भी लगी है। गोली की आवाज और हो हल्ला के बाद जब आस पास के ग्रामीण दौड़े तब तक अपराधी भाग चुके थे। घटना की सूचना पर टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। डीएसपी भी पहुंचने वाले हैं। घायल शंकर को धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। अपराधी घर में गृह भेदन कर घुसे थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिम्स : अब आपस में ही भिड़ रहे डॉक्टर्स, कौन करेगा मरीजों का इलाज
Published / 2023-07-20 10:09:24
रिम्स : अब आपस में ही भिड़ रहे डॉक्टर्स, कौन करेगा मरीजों का इलाज

रिम्स में सीनियर व जूनियर छात्र भिड़े, निदेशक आवास में मचाया उत्पात, हॉस्टल खाली करने का निर्देशटीम एबीएन, रांची। रिम्स के हॉस्टल में मेडिकल छात्रों के दो गुटों ने मंगलवार 18 जुलाई, 2023 की देर रात जमकर उत्पात मचाया। बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद यहां मारपीट शुरू हो गयी, जिसके बाद छात्रों का एक गुट निदेशक आवास में घुस गया और दरवाजे-खिड़कियां पीटने लगा। डरे-सहमे निदेशक ने फोन कर सीनियर डॉक्टरों को बुलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।हॉस्टल खाली करने का निर्देश इधर, इस मामले को लेकर बुधवार सुबह डीन की अध्यक्षता में स्टूडेंट एंड वेलफेयर कमेटी की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच लगातार हो रही मारपीट व अनुशासनहीनता को देखते हुए रिम्स हॉस्टल (एमबीबीएस और डेंटल दोनों) को 15 दिनों के लिए खाली कराया जायेगा। कमरा छोड़ते वक्त विद्यार्थी अपना पूरा सामान साथ ले जायेंगे। 15 दिनों बाद नये सिरे से कमरा आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।

लोहरदगा से आईएसआईएस का आतंकी गिरफ्तार
Published / 2023-07-20 10:05:44
लोहरदगा से आईएसआईएस का आतंकी गिरफ्तार

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में खुफिया एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। खुफिया एजेंसियों ने लोहरदगा में आईएसआईएस के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के पास से कई आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं।पुलिस नहीं कर रही पुष्टिइस आतंकी की गिरफ्तारी लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड से हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। कहा जा रहा खुफिया एजेंसियां अन्य समर्थकों को भी दबोचने के प्रयास में जुटी है। इसी कारण इस बारे में बहुत कुछ कहने से बच रही है। गिरफ्तार आतंकवादी से पूछताछ जारी है। इस दौरान कई और बाते उभर कर सामने आने वाली है।पाकिस्तान एजेंसी से संपर्क लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड से इंटेलिजेंस ब्यूरो, नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया के आतंकी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किया गया आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में भी था।आतंकी का बिहार कनेक्शनसूत्रों की मानें तो गिरफ्तार किये गये आतंकी का नाम शाहबाज है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। लोहरदगा में रहकर वह अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इसी बीच खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी मिली की लोहरदगा में आईएसआईएस का आतंकी छुपा हुआ है।आपत्तिजनक सामान बरामद जानकारी के बाद एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने लोहरदगा पहुंच कर छापेमारी करते हुए आईएसआईएस के इस आतंकी को धर दबोचा है। उसके पास से भड़काऊ वीडियो, पेन ड्राइव और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं।आतंकी को ले जाया गया दिल्ली एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने आतंकी को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आ गयी है। खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यहां पर रहकर किस प्रकार की आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था।लोहरदगा में युवाओं को ट्रेनिंगखुफिया एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार किया गया आतंकी लोहरदगा में कई युवाओं को भड़का कर आईएसआईएस के साथ काम करने के लिए राजी कर चुका था। उन्हें देश के खिलाफ भड़काने को लेकर वह लगातार उन्हें प्रशिक्षण दे रहा था। साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में भी था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.