Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड कुरैश कांफ्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष बने बाबर कुरैशी
Published / 2023-07-21 20:53:45
झारखंड कुरैश कांफ्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष बने बाबर कुरैशी

टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड प्रदेश के लोकप्रिय समाजसेवी बाबर कुरैशी के सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रूप से कार्य करने के फलस्वरूप कुरैशी समाज ने बाबर कुरैशी को झारखंड कुरैश कांफ्रेंस के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।ज्ञात हो कि दिनांक 20 जुलाई को रांची मानीटोला स्थित डोरंडा दावत पैलेस में झारखंड कुरैश कांफ्रेंस की एक अहम बैठक बुलायी गयी थी जिसमें पूरे समाज की उन्नति के संबंध में विभिन्न प्रकार की चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कुरैश कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी शामिल हुए। मौके पर राष्ट्रीय कुरैश कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनबद्र अली कुरैशी के निर्देश पर लोकप्रिय एवं प्रखर समाजसेवी बाबर कुरैशी को झारखंड कांफ्रेंस युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बाबर कुरैशी ने कहा है कि समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहा हूं और आगे भी इसके लिए प्रयासरत रहूंगा।

हजारीबाग : नगर निगम ने सिंचाई कॉलोनी, दीपूगढ़ा में लगाया शिविर
Published / 2023-07-21 20:53:09
हजारीबाग : नगर निगम ने सिंचाई कॉलोनी, दीपूगढ़ा में लगाया शिविर

टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 21.07.2023 को नगर निगम, हजारीबाग द्वारा वार्ड 5 सिंचाई कॉलोनी, दीपूगढ़ा स्थित वार्ड विकास केंद्र में शिविर लगाया गया। प्रशासक प्रेरणा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगो को जागरूक करना तथा लोगों को वार्ड के विकास में जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। प्रशासक ने जानकारी दी कि प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाया जायेगा। उन्होंने लोगो से समस्या सुनी तथा उसके निराकरण का आश्वासन दिया। शिविर में रोड़ नाली से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण करने को अभियांत्रिकी कोषांग को निदेशित किया। शिविर में विद्युत से संबंधित 8, रोड़ नाली से 7, स्ट्रीट वेंडर लोन से 8, जन्म से संबंधित 8, राजस्व तथा होल्डिंग से 8, पीएमएवाई से 1, सफाई से 1 तथा जलापूर्ति से 5 आवेदन प्राप्त हुआ। कई आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही हो गया। प्रशासक के निर्देशानुसार रोड, नालियों से संबंधित आवेदनों के निष्पादन हेतु अभियंता द्वारा भौतिक निरीक्षण किया। नक्शे से संबंधित मामलों का निरीक्षण टाउन प्लानर आलोक नारायण तथा अर्बन प्लानर विनीता खलखो ने किया। शिविर के आयोजन से वार्डवासी उत्साहित थे तथा उन्होंने शिविर आयोजन के लिए प्रसशसक को आभार प्रकट किया।

साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए हजारीबाग सांसद ने दिये निर्देश
Published / 2023-07-21 20:52:08
साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए हजारीबाग सांसद ने दिये निर्देश

सांसद जयंत सिन्हा ने नई दिल्ली में की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बैठक की अध्यक्षता टीम एबीएन, हजारीबाग। माननीय सांसद हजारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने नई दिल्ली में 20 जुलाई 2023 को वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान गूगल, भारतीय रिजर्व बैंक व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ साइबर सुरक्षा व साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा की गयी।  सांसद ने समिति के सदस्यों व बैंक, मंत्रालय व कंपनी के पदाधिकारियों के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम पर संवाद कर निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि भारत के वित्तीय परिदृश्य के विकास को गति देने में इस तरह के अपराध बाधा उत्पन्न करते हैं। इन पर रोक लगाने व नियंत्रण रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। सांसद श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक में अपने बहुमूल्य सुझाव देने हेतु अपने सभी सहकर्मियों और बैंकों व कंपनियों के प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

हजारीबाग : प्रसूति समेत आपातकालीन मरीज को लेना पड़ता है निजी लैब का शरण
Published / 2023-07-21 20:51:20
हजारीबाग : प्रसूति समेत आपातकालीन मरीज को लेना पड़ता है निजी लैब का शरण

सदर अस्पताल के वक्त 24 घंटे सातों दिन कार्य करता था क्लीनिकल पैथोलॉजी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपग्रेड होने के बाद सेवा समय घटा, रात्रि में मरीजों को नहीं मिलती है जांच की सुविधा सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि ने उठाई आवाज, डीसी को ट्वीट कर दी जानकारी, सुप्रीटेंडेंट और डिप्टी सुप्रीटेंडेंट से मिलकर अस्पताल का पैथोलॉजी सेवा 24 घंटे सातों दिन शुरू कराने की मांग की सुपरिंटेंडेंट ने रंजन चौधरी को दिया सकारात्मक आश्वासन, कहा जल्द 24 गुणा 7 शुरू होगी क्लीनिकल पैथोलॉजी की सुविधा टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग सदर अस्पताल जब उत्क्रमित होकर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल बना तो लोगों की एक आस जगी की स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों को यहां बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन कई व्यवस्थाएं सदर अस्पताल के वक्त जो संचालित थी वो भी कम हो गयी और जरूरतमंद मरीजों को अब बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हजारीबाग सदर अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उत्क्रमित होने के बाद पूर्व में संचालित 24 घंटे सातों दिन की क्लीनिकल पैथोलॉजी सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई और अब यह महज सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक सीमित हो गया। सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी द्वारा साल 2018 में बतौर विधायक प्रतिनिधि अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में सदर अस्पताल में एक्स-रे और जांच घर की सुविधा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध कराने की मांग पर तत्कालीन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देश पर यह सुविधा बहाल की गई तो जरूरतमंद मरीजों को ना सिर्फ इसका लाभ मिला बल्कि मरीजों के परिजनों को भी लगने लगा की स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। लेकिन जैसे ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपग्रेड हुआ यह व्यवस्था बदल गई और अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रात्रि 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक आने वाले मरीजों को क्लीनिकल पैथोलॉजी की सेवा के लिए बाहरी जांचघरों का सहारा लेना पड़ रहा है। रात्रि में आने वाले प्रसूति मरीज और आपातकालीन मरीजों को किसी भी प्रकार के क्लीनिकल और पैथोलॉजिकल जांच के लिए या तो सुबह का इंतजार करना पड़ता है या फिर बाहरी जांच घरों के शरण में जाना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल कर्मियों को भी जांच घरों के नाम पर दलाली करने का अवसर मिल रहा है और जांच घर वाले भी जरूरतमंद मरीजों से मनमानी दर वसूलते हैं। हजारीबाग में रात्रि में निजी जांच घर भी अत्यधिक बंद रहते है जिससे मरीज और उनके परिजनों को कई प्रकार की समस्याओं को झेलना पड़ता है। इस ज्वलंत और गंभीर समस्या को लेकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शुक्रवार को एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ विनोद कुमार और डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ एके सिंह से सुप्रीटेंडेंट कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर तत्काल एचएमसीएच के क्लिनिकल पैथोलॉजी को 24 घंटे सातों दिन के लिए सुचारू करते हुए जरूरतमंद मरीजों के हित में सेवारत करने और रात्रि में भी सभी प्रकार के क्लीनिकल पैथोलॉजिकल जांच सुनिश्चित कराने की मांग की है।साथ ही ऐसे जांच जो फिलहाल यहां नहीं हो रहें है उसे भी शुरू कराने की मांग की ताकि जरूरतमंद मरीज को अस्पताल में ही विभिन्न प्रकार के क्लीनिकल पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध हो सके और उन्हें राहत मिल सके। विधायक प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इस संबंध में हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय को भी ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए उनसे मरीजों के हित में अस्पताल के क्लीनिकल पैथोलॉजी को 24 घंटे सातों दिन के लिए खुलवाने की मांग की है। विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ विनोद कुमार ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही पैथोलॉजी को 24 घंटे के लिए सेवारत किया जाएगा। डॉ.विनोद कुमार ने रंजन चौधरी को बताया की जल्द ही अस्पताल के पैथोलॉजी में फुली आॅटोमेटेड बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर और फुली आटोमेटेड इम्यूनोएस्साय एनालाइजर बेस्ट क्वॉलिटी का मशीन भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया की इस संबंध में हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय और उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित से उनकी सकारात्मक चर्चा हुई है। डॉ.विनोद कुमार ने सिविल सर्जन से दो ओर लैब टेक्नीशियन के लिए भी आग्रह करने की बात कही है। ज्ञात हो कि फिलहाल हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के क्लीनिकल पैथोलॉजी में 9 टेक्नीशियन, 01 कंप्यूटर आॅपरेटर, 01 पर्ची काटने वाला, 01 स्वीपर और 01 चपरासी पदस्थापित हैं।

एसआर डीएवी पुंदाग में लगा नन्हें विद्यार्थियों का बाल मेला
Published / 2023-07-21 20:01:53
एसआर डीएवी पुंदाग में लगा नन्हें विद्यार्थियों का बाल मेला

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के नन्हे- मुन्ने विद्यार्थियों ने बाल मेला का आयोजन किया। उक्त मेले में कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने तरह-तरह की दुकानें सजायी। उन दुकानों में तरह- तरह के लजीज व्यंजन से लेकर स्वादिष्ट मिठाइयां, खिलौने, सब्जियां आदि बच्चों के द्वारा ही बेचने व खरीदने के नाटक खेले गये। सभी बच्चों के चेहरों पर मेले की खुशी साफ झलक रही थी। बच्चे ही दुकानदार तथा बच्चे ही खरीदार अद्भुत दृश्य उपस्थित हो रहा था। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शिक्षा उन्हें जीवन के अनुभव प्रदान करेगी। क्रियाकलाप आधारित शिक्षा किताबी बोरियत को दूर करती है। विद्यार्थी खेल-खेल में बहुत कुछ क्रियात्मक ढंग से सीखते हैं, जिनका प्रभाव दूरगामी होता है। नई शिक्षा नीति में भी इसी प्रकार के शिक्षा की अनुशंसा की गयी है।उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी इस तरह की अन्य गतिविधियों का आयोजन होता रहेगा, ताकि विद्यार्थी खेल-खेल में अमूल्य शिक्षा सानंद ग्रहण करें। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों द्वारा आयोजित मेले में उपस्थित होकर उनका मनोबल बढ़ाया।

मधुबन कोल वाशरी में याद किये गये एके राय
Published / 2023-07-21 19:57:58
मधुबन कोल वाशरी में याद किये गये एके राय

टीम एबीएन, बाघमारा (धनबाद)। एके राय की पुण्यतिथि पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) शाखा मधुबन कोल वाशरी ब्लॉक 2 क्षेत्र में एक सभा आयोजित की गयी। जिसमें केंद्रीय सचिव जेके झा, ब्लॉक 2 के क्षेत्रीय अध्यक्ष कपिलदेव पांडेय, ब्लॉक 2 के क्षेत्रीय सचिव नकुल महतो, मधुबन वासरी के सचिव धनंजय महतो, संतोष कुमार रजक, दिलीप, परमेश्वर, संतोष कुमार, पूजा देवी, कपिल चंद्र चौहान, प्रदीप कुमार और कई लोगों ने मिलकर एके राय की पुण्यतिथि में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) ने यूनियन के झंडे के साथ जुलुस निकाला। साथ ही एके राय की स्मृति में नारे भी लगाये। साथ ही एके राय की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह 6 से 7 बजे तक आयोजित किया गया। बताते चलें कि झारखंड के बड़े नेता मार्क्सवादी चिंतक और धनबाद के पूर्व सांसद एके राय का निधन रविवार को  हो गया था। दोपहर 11:15 बजे उन्होंने सेंट्रल अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वे 13 दिनों तक सेंट्रल अस्पताल में भर्ती रहे थे। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन के साथ काम किया था। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे एके राय झामुमो के संस्थापकों में भी शामिल थे। शिबू सोरेन से अलग होने के बाद उन्होंने मार्क्सवादी समिति (मासस) नाम से राजनीतिक पार्टी बनायी। एके राय का जन्म पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) के राजशाही जिला अंतर्गत सपुरा गांव में 15 जून 1935 को हुआ था। वह केमिकल इंजीनियर बनकर धनबाद आये थे। बाद में कोयला मजदूरों की पीड़ा और शोषण से व्यथित होकर आंदोलनकारी बन गये। देखते-देखते केमिकल इंजीनियर ने लाल झंडा थाम लिया और आंदोलन करने लगे। इंजीनियर का पैसा छोड़ सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय हो गये। वह तीन बार धनबाद के सांसद और तीन बार सिंदरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गये थे। जेपी आंदोलन के हिस्सा रहे एके राय के मार्क्सवाद और मजदूर आंदोलन पर कई लेख विदेशों में भी प्रकाशित हुए। एके राय के प्रमुख पुस्तकों में हिंदी में योजना और क्रांति झारखंड और लाल खंड अंग्रेजी में बिरसा से लेनिन और नई दलित क्रांति के अलावा पत्र-पत्रिकाओं में सामयिक आलेख भी प्रकाशित होते रहे। उनका लेखन झारखंड आंदोलन और राजनीतिक पर फोकस रहा।

ये झारखंड है... सरकारी राशन मांगोगे, तो भगा दिये जाओगे
Published / 2023-07-21 16:07:16
ये झारखंड है... सरकारी राशन मांगोगे, तो भगा दिये जाओगे

राशन योजना में जमकर धांधली, 4 महीने से नहीं मिला राशनटीम एबीएन, रांची। केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के राशन के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन ये पैसा गरीबों को नहीं बल्कि भ्रष्ट बिचौलियों के जेबों में जा रहा है। सरायकेला में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। जहां राशन योजना में जमकर धांधली की जा रही है। धांधली और राशन डीलर की मनमानी, ग्रामीणों की परेशानी का सबब बन गयी है। आलम यह है कि 4 महीने से कार्डधारक राशन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। तस्वीरें जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय की है, जहां शिवनारायणपुर के ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया।राशन योजना में जमकर धांधलीइस दौरान सभी ग्रामीणों ने एक सुर में राशन योजना में हो रही लापरवाही और धांधली के खिलाफ हल्ला बोल किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीडीएस डीलर उन्हें राशन देने में आनाकानी करता है और बिना राशन दिए ही उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। ये सिलसिला 4 महीने से बदस्तूर जारी है। राशन डीलर की मनमानी इस कदर है कि कार्डधारक रात के 3 बजे से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। बावजूद उन्हें राशन देना तो दूर, उलटा डीलर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर उन्हें भगा देता है।लाभुकों को 4 महीने से नहीं मिला राशनग्रामीण शिकायत करते हैं तो अधिकारी उसे अनसुना कर देते हैं। राशन डीलर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए राशन की कालाबाजारी करता है। लाभुकों को राशन ना देकर उसे बेच दिया जाता है। ग्रामीण डीलर की शिकायत कर-कर के परेशान हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई तो दूर उन्हें आश्वासन देने वाला भी कोई नहीं। हारकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर अपनी मांग शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की। बीते 4 महीन से गरीब ग्रामीण पर्ची लेकर दर बदर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी गुहार नहीं सुनी जा रही। ऐसे में देखना यह होगा कि खबर दिखाने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का हल और आरोपी डीलर पर कार्रवाई होती है या नहीं।

पुराने आहर में डूबीं पांच स्कूली बच्चियां, पलामू में मातम
Published / 2023-07-21 15:54:48
पुराने आहर में डूबीं पांच स्कूली बच्चियां, पलामू में मातम

पुराने आहर में डूबने से चार स्कूली बच्चियों की मौत, इलाके में पसरा मातमटीम एबीएन, पलामू। जिला में रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरजा इलाके के पुराने आहर में डूबने से चार स्कूली बच्चियों की मौत हो गयी है। गुरुवार देर रात चारों बच्चियों का शव बरामद किया गया। सभी बच्चियां उलदंडा पंचायत की रहने वाली हैं।पलामू में बच्चों की मौत की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार को ये सभी सरजा के नीलांबर पीतांबर स्कूल में पढ़ने के लिए गयी थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन काफी तलाश करने पर पता चला कि वो बच्चियां पुराने आहर के पास देखी गयीं थी। उनके डूबने की आशंका को लेकर आहर में उनकी तलाश की गयी। इसके बाद देर रात सभी बच्चियों का शव स्कूल के पीछे आहर से बरामद किया गया। रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने देर रात सूचना दिया कि तालाब में बच्चियों का शव है। इसी सूचना के आलोक में पुलिस मौके पर गई और सभी शवों को बाहर निकाला गया है। शव को बाहर निकालने के बाद उनका पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भेजा गया है। मरने वाली बच्चियों की उम्र 5 से 8 वर्ष के बीच है। ये बच्चियां नीलांबर पीतांबर स्कूल के एलकेजी में पढ़ती थीं। मृतकों में आराधना कुमारी (8 वर्ष), छाया खाखा (5 वर्ष), सलमी कुमारी (6 वर्ष) और अर्चना कुमारी (7 वर्ष) पिता अवधेश उरांव शामिल है।थाना प्रभारी ने बताया कि चारों बच्चियां कैसे डूबीं, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम है। बच्चियां स्कूल से लेकर उस पुराने आहर तक कैसे पहुंचीं, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस शुक्रवार सुबह फिर से गांव में गयी, पूरे मामले की छानबीन कर रही है।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गये हैं। बता दें कि एक सप्ताह पहले पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र में भी तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी थी।

मणिपुर की घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत ने जताया गुस्सा
Published / 2023-07-21 15:02:17
मणिपुर की घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत ने जताया गुस्सा

बोले- ये देश के इतिहास में एक काला अध्यायटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को देश के इतिहास में काला अध्याय बताया और केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की। सोरेन ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि मणिपुर की घटना देश के इतिहास में एक काला अध्याय है।उन्होंने कहा कि पूरे मणिपुर में पिछले अस्सी दिनों से अराजकता की स्थिति है। केन्द्र सरकार ने आखिर आज इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी जिसे पूरी दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए सोरेन ने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने निकले हैं।तमाम देशों की यात्रा कर रहे हैं, जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। अपने देश में राज्य के अंदर युद्ध छिड़ा हुआ है। दो राज्य भी आपस में लड़ चुके हैं। अभी किसमें-किसमें, कहां-कहां युद्ध होगा कोई नहीं जानता है।सोरेन ने कहा कि मैं मणिपुर की घटना की घोर निंदा करता हूं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग करता हूं। इससे पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मणिपुर के हालात पर मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी शीघ्र पूरे झारखंड में मणिपुर की घटनाओं के विरोध में वहां की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.