टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22.07.2023 को झारखंड की विभिन्न महिला संगठनों ने मिलकर डंगराटोली चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध प्रदर्शन और पदयात्रा निकाली। जिसका उद्देश्य था मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रही हिंसक घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगना। अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री, अमित शाह, राष्ट्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के पुतले दहन किये गये। मणिपुर में हुए महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना पर महिलाओं ने अपना आक्रोश जताया। इस प्रदर्शन में एलिना होरो सुनीता लकड़ा, दयामनी बारला, लीना, तारामणि साहू, तमन्ना बेगम, नगमा, डॉ किरण, शांति सेन, नंदिता भट्टाचार्य, कुमकुम, लीना पदम, ज्योतिषा कल्लामकल, सुषमा बिरुली, अलोका कुजूर, वासवी किरो, दीपा, जोशना, सिंघी खलखो सबिता कुजूर सिस्टर सत्य, मुक्ता मरांडी, मृणालिनी टेटे, स्वीटी केरकेट्टा और अन्य महिला साथियों के द्वारा अपना वक्तव्य रखा गया और मणिपुर में हुई घटना की घोर निंदा की गयी। संत अन्ना और अर्सलाइन दोनों स्कूल और कॉलेजों के छात्राओं ने इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। केंद्र और राज्य सरकारों से इसके लिए जवाब मांगा गया। नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद, स्मृति ईरानी और एंन वीरेंद्र सिंह मुर्दाबाद, जैसे बुलंद नारों से उपस्थित होकर साथियों ने अपना आक्रोश और विरोध प्रदर्शित किये। महिलाओं ने अपने भाषण में इस शर्मनाक घटना को देश की आधी आबादी जनता पर एक घातक प्रहार कहा। देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा एक धोखा साबित हुआ है। अमृतकाल और आजादी का अमृत महोत्सव के नाम पर सरकार ने बेटियों को सड़क पर नंगा घुमा कर और खुलेआम उनका दुष्कर्म कर विश्व के सामने अपनी असली मनुवादी चेहरा दिखाया है। मणिपुर के जलते वक्त प्रधानमंत्री का तीन महीनों की चुप्पी और विदेशी यात्रा यह दर्शाता है कि अब देश चलाना इनकी बस की बात नहीं। प्रधानमंत्री इस कुर्सी के लायक नहीं रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस बर्बरतापूर्ण मामले पर चुप रहना महिलाओं और आदिवासियों के लिए और भी घातक साबित हो रहा है। इस प्रदर्शन को महिलाओं का मंच जस्टिस फॉर मणिपुर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के बैनर तले, इकट्ठे कई महिला संगठन मिलकर विरोध प्रदर्शन/ पुतला दहन का आयोजन किया। इस मंच को मणिपुर के घटनाओं के संदर्भ में कई महिला सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन मिलकर गठन किया है। महिलाओं पर हो रहे हिंसा और दमन के घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना और महिलाओं के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करना इस मंच का संकल्प है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: तारामणि( 9430742215), लीना (9631808557), एलिना (6201324960), सुनीता (8789211841)
2024 में मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने को लेकर युवाओं ने लिया संकल्प : सूर्य प्रभात भाजयुमो झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में लालपुर, कोकर एवं हरमू मंडल में चलायी गयी तीन दिवसीय मोटरसाइकिल यात्रा टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मोटर साइकल यात्रा जनसंपर्क अभियान के तहत मोटरसाइकिल यात्रा निकाल कर बस्तियों में लोगों से संपर्क किया गया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। साथ ही जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा की गयी। साथ ही 9090902024 नंबर पर कॉल कर आम जनता से भाजपा के पक्ष के जुड़ने एवं समर्थन कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात, दीपक सिंह, अनिल अग्रवाल, इंद्रजीत यादव, अभिषेक सिंह, अनुराग चावला, रंजीत राजपाल, रौशन सिंह राजपूत, अमन जायसवाल, कुमार अमन, भास्कर चौरसिया, बसंत पांडेय, राजदीप किशोर, रवि शर्मा, नितिन गुप्ता, आकाश यादव सोनू, पिंटू पासवान, सोनू मिश्रा, साहिल कुमार, चंदन लोहरा, रवनीत सिंह, समीर बेदी, सोनू पटवा, विरेंद्र कुमार, कुमार अजनेश, कमलजीत सिंह सहित कई युवा उपस्थित थे।
नृत्य कर व कट आउट बनाकर बिखेरे जलवे टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। द रामेश्वर स्कूल में अंतर विद्यालय एकल नृत्य प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियोगिता में स्कूल के 70 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल प्राचार्या रश्मि प्रवीण बरनवाल ने बतौर अतिथि व जज शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जज के रूप मे उनका साथ स्कूल की शिक्षिका एकता तिवारी एवं मनाली ने दिया। वही एंकरिंग का कार्य सृष्टि पाठक, अनु मैम ने जादुई तरीके से किया। वहीं निदेशक प्रवीण कुमार कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से न केवल विद्यार्थियों को सही मंच मिलता है, बल्कि उनके अंदर छुपी प्रतिभा में निखार भी आता है। विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रतियोगिता में पहली कक्षा से पंचम कक्षा तक की विद्यार्थियों ने कैटेगरी-ए तथा छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कैटेगरी-दो के अंतर्गत लोकगीत, भांगड़ा, हरियाणवी नृत्य, हालीवुड-बालीवुड मिक्स, फ्री स्टाइल आदि पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं नर्सरी के बच्चों ने स्टोन संग्रह कर अक्षर एवं आकार बनाया तथा जूनियर केजी के बच्चों ने आइस्क्रीम स्टिक से त्रिकोण, चतुर्भुज, पंचभुज का आकार बनाया। सीनियर केजी के बच्चों ने पेपर कट आउट से बकरी व हाथ की छपाई से गाय बनाकर सबों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका प्रीति आजमानी, साची, शीतल, सीमा, दिव्या, श्रुति, पूनम, शिक्षक अनिल, आकाश, सागर, विकाश, सूर्य नारायण ने अहम योगदान दिया।
टीम एबीएन, रांची। दिनांक 22 जुलाई को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में सीबीएसई के निर्देशानुसार तथा रांची सहोदया स्कूल कामलेक्स के सौजन्य से हैप्पी क्लासरूम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एसके सिन्हा, टोरियन वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर सुभाष, लोयला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या परमिता साह तथा डीएवी पुंदाग के प्राचार्य एसके मिश्र भी उपस्थित थे। ध्यातव्य हो कि सीबीएसई पूरे देश में शिक्षण कौशल संवर्धन हेतु समय-समय पर आनलाइन और आॅफलाइन दोनों ही माध्यमों से विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित कर रही है। इसी शृंखला के अंतर्गत हैप्पी क्लासरूम विषय पर सुरेंद्रनाथ सेंटेनेरी स्कूल की शिक्षका तनुश्री सेनगुप्ता तथा अर्चना अग्रवाल ने उपरोक्त विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। कक्षाओं को किस प्रकार खुशहाल बनाया जाये? उन्हें शिक्षकों के द्वारा किस प्रकार कुशलतापूर्वक संचालन किया जाये? ऐसे प्रश्नों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। विशेषज्ञों ने कक्षा को खुशहाल और तनावरहित रखते हुए बच्चों में अधिगम स्तर की वृद्धि के लिए उनके विभिन्न कारणों पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में रांची एवं अन्य जिलों के लगभग एक सौ शिक्षकों ने भाग लिया। इसके पूर्व आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। प्राचार्य एसके सिन्हा ने आये हुए सभी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों का स्वागत किया। मौके पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागतगीत प्रस्तुत किये। कार्यशाला को सफल बनाने में अमित दत्ता, निराकार आचार्या, ब्रजेश जी सिन्हा, कविता मुखर्जी, के नलिनी, के के प्रसाद आदि शिक्षकों का योगदान रहा।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ प्राचार्य एवं सभी वरीय शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक यज्ञ के साथ किया गया। हवन के पश्चात प्राचार्य एस के सिन्हा ने पुष्प वर्षा कर छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उन्हें कठिन मेहनत के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने वक्तव्य में डीएवी संस्थाओं के उद्देश्य उनके सिद्धांतों, मान्यताओं एवं इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाहौर में स्थापित डीएवी कालेज संसाधनों के अभाव में जन्मा था। कौन जानता था कि कि लाहौर में स्थापित शिक्षा का वह नन्हा। पौधा अपनी एक हजार से अधिक शाखाओं एवं प्रशाखाओं में फैलकर देश के साथ विश्व को शिक्षा का मधुर फल प्रदान करेगा? आज भारत में डीएवी शिक्षा का पर्याय बन गया है। उन्होंने महात्मा हंसराज के त्यागमय जीवन पर भी प्रकाश डाला तथा 11वीं कक्षा के छात्रों को अध्ययन की बारीकियों से परिचित कराया। छात्रों को सावधान करते हुए कहा कि आप अपनी लगन मेहनत और जुनून को पैदा करें जिससे कि आपका भविष्य उज्जवल हो सके। मौके पर 12वीं के छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे गीत, संगीत, नृत्य आदि की मोहक प्रस्तुति दी। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेतर कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में निराकार आचार्य, ब्रजेशजी सिन्हा, जया जयसवाल, पुष्प झा, गोविंद झा, कविता मुखर्जी, नमिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, केके प्रसाद आदि शिक्षक शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।
रांची के बिरसा जू में मादा तेंदुए की मौत से 5 नये मेहमानों के जन्म का जश्न पड़ा फीकाटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा जू में 20 जुलाई को पांच मगरमच्छ के जन्म की खुशी का जश्न अभी ठीक से मना भी नहीं था कि आज यानी 21 जुलाई को एक मादा तेंदुए राधा की मौत से पूरे बिरसा जू में मातम पसर गया। 10 जुलाई से बीमार चल रही मादा तेंदुए की मौत आज सुबह 11:30 हो गयी। बीमार तेंदुए का इलाज वेटरनरी कॉलेज रांची और बिरसा जू चिकित्सालय के डॉक्टर कर रहे थे, इतना ही नहीं तेंदुए को बचाने के लिए वर्ल्ड लाइफ देहरादून के चिकित्सक डॉ इलिराज से भी परामर्श लिया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत का कारण बढ़ती उम्र, हेपेटाइटिस और निमोनिया बताया गया। मामले की विस्तृत जांच के लिए सैंपल को वेटरनरी कॉलेज कांके भेजा गया है। मादा तेंदुआ राधा को 2 मार्च 2017 को लखनऊ के चिड़ियाघर से रांची के बिरसा जू गया था। मादा तेंदुए को बचाने की हरसंभव कोशिश की गयी, इसको लेकर बाकायदा वेटरनरी कॉलेज रांची और बिरसा जू के चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश साहू लगातार जुटे हुए थे। वर्ल्ड लाइफ देहरादून के चिकित्सक से भी लगातार परामर्श लिया जा रहा था।
टीम एबीएन, गुमला। बसिया प्रखंड स्थित कोयल नदी पुल के समीप शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मंझकेरा गांव निवासी रोमानुस कुल्लू (20) की मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक पंकज ओहदार (19) घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना संत जोसेफ इंटर कॉलेज, कोनबीर नवाटोली के दो छात्र मंझकेरा निवासी रोमानुस कुल्लू व पंकज ओहदार एक बाइक में सवार होकर कॉलेज से अपने घर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही एक ट्रेलर ट्रक में जा घुसी। जहां ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से रोमानुस कुल्लू की घटनास्थल पर मौत हो गयी। वहीं, पंकज ओहदार घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उठाकर तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रोमानुस कुल्लू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पंकज ओहदार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया।
डॉ मंजय प्रमाणिक द्वारा संपादित कुरमाली भाषा संस्कृति के साधक डॉ राजाराम महतो पुस्तक का विमोचन टीम एबीएन, रांची। डॉ मंजय प्रमाणिक द्वारा संपादित कुरमाली भाषा संस्कृति के साधक राजाराम महतो पुस्तक का विमोचन आज रांची के होटल सिटी पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के द्वारा किया गया। कुरमाली भाषा परिषद के तत्वाधान में विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि कुरमाली भाषा और संस्कृति के साधक डॉ राजाराम महतो की पुस्तक कुरमाली भाषा आंदोलन का एक दस्तावेज है। कुरमाली पूरे झारखंड को एक सूत्र में पिरोने वाली प्राचीन और संपन्न भाषा है। डॉ राजाराम महतो ने कुरमाली साहित्य और संस्कृति के विकास के लिए जो किया है, वह अभिनंदनीय है। मंच का संचालन कर रहे डॉ कमल बोस ने बताया कि इस पुस्तक में करीब 42 विद्वानों के लेख हैं। इसमें डॉ राजाराम महतो के संपूर्ण व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया है। इसके साथ ही राजाराम महतो ने भाषा, साहित्य, सांस्कृतिक, राजनीति, समाज सेवा में किस तरह अपनी पहचान बनायी है इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। कार्यक्रम को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा डॉ राजाराम महतो कुरमाली भाषा के बड़े साधक हैं उन्होंने झारखंड के क्षेत्रीय भाषाओं के पहचान के लिए काफी संघर्ष किया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन शांडिल्य ने भी डॉ राजाराम महतो के व्यक्तित्व एवं उनके संघर्षों पर अपने विचार रखा। कार्यक्रम कार्यक्रम को पूर्व कुलपति अंजनी श्रीवास्तव, झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति त्रिवेणी नाथ साहू, साईं नाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एसपी अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुकुल चंद्र मेहता ने किया। मौके पर बाल कलाकार अश्विनी कुमार महतो एवं प्रसिद्ध ढोलक वादक हेमली कुमारी ने स्वागत गान एवं कुरमाली गीतों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मौके पर कुरमाली भाषा परिषद के द्वारा कुरमाली कवि एवं लेखकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
टीम एबीएन, हजारीगा। आये दिन देखा जाये तो हजारीबाग नगर निगम में विभिन्न कोषांग से संबंधित शिकायत फीडबैक प्राप्त होते हैं तथा कुछ लोगों को असुविधा होती है। इस को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त नगर, निगम हजारीबाग, प्रेरणा दीक्षित ने आज वेबसाइट लांच किया। जिसका website hzbnagarnigam.in है, जिसमें आम जनों को डिजिटल सुविधा देने के लिए वेबसाइट बनाया गया है। अब आम जन निगम से संबंधित कंप्लेन आनलाइन रेजिस्टर कर सकते है तथा अपना आनलाइन फीडबैक दे सकते है। उक्त website में कार्यालय से संबंधित सूचनाएं, कार्यालय कर्मी की विवरणी उनसे संबंधित कार्यो का उल्लेख है।इस पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत टूरिज्म से संबंधित जानकारियां भी उपलध है। वेबसाइट में क्विक लिंक से संबंधित प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, म्युनिसिपल लाइसेंस, बिल्डिंग प्लान अप्रूवल , मैरिज सर्टिफिकेट ,birth and death सर्टिफिकेट रेजिस्ट्रेशन, वाटर टैंक बुकिंग तथा सेप्टिक टैंक क्लीनिंग बुकिंग से संबंधित आवेदन दे सकते है।website में डैली हाईलाइट, नगर निगम के सभी कोषांगों से संबंधित जानकारियां भी उपलध है। वेबसाइट लांच के समय कार्यपालक अभियंता, टाउन प्लानर, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, प्रधान सहायक तथा कनीय अभियंता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.