Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
मणिपुर मामले में हस्तक्षेप करे केंद्र सरकार : गीता कोड़ा
Published / 2023-07-24 14:00:38
मणिपुर मामले में हस्तक्षेप करे केंद्र सरकार : गीता कोड़ा

देश में हिंसा को लेकर सांसद ने केंद्र सरकार से की मांगटीम एबीएन, रांची। साथ हुई हिंसा और अभद्रता के मामले पर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमलावर है। सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है।सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह की हरकत महिलाओं के साथ हुई है उससे पूरा देश शर्मसार है। इस मामले में विदेशों से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें सारी बातें पता थी लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह हस्तक्षेप करें और शांति व्यवस्था बहाल करने की पहल की जाये। वहां गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, इंटरनेशनल बॉर्डर होने के कारण वहां ऐसी स्थिति ठीक नहीं है।सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी इस मामले को उठाती है तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे मामलों में सरकार कर क्या रही है। सदन में इस मामले को उठाने की कोशिश की जा रही है लेकिन केंद्र सरकार इस पर कोई चर्चा ही नहीं करना चाहती है। इससे साफ पता चलता है कि जहां भाजपा की सरकार है, वहां के मामलों को केंद्र सरकार दबाने की कोशिश कर रही है और इस तरह का कदम बहुत ही निंदनीय है।

खूंटी : 53,000 शिवभक्तों ने किया बाबा आम्रेश्वर धाम में जलाभिषेक
Published / 2023-07-24 13:56:40
खूंटी : 53,000 शिवभक्तों ने किया बाबा आम्रेश्वर धाम में जलाभिषेक

दिनभर भक्तों का लगा रहा तांताएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम में ब्रह्म मुहूर्त बेला में भगवान भोलेनाथ का गर्भ गृह खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं और पुजारी लगातार जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन माह के तीसरे रविवार होने और ब्रह्म मुहूर्त को लेकर बाबा आम्रेश्वर धाम में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही।लगभग 35 हजार भक्तों ने बाबा पर जलाभिषेक किया। रामगढ़ से आयी बाल नंदनी ने बताया कि आज पूजा करके मन प्रसन्न हो गया। लाईन में लगकर अपनी पूजा की बारी का इंतजार करते हुए उन्होंने पूजा की। बाबा आम्रेश्वर धाम पहली बार आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। वहीं रांची की खुशी तिवारी ने बताया कि बाबा आम्रेश्वर धाम की व्यवस्था उन्हें काफी अच्छी लगी। पंक्ति में लगकर गर्भगृह के अंदर जाकर पूजा अर्चना करने में भी उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। ज्योति सिन्हा ने बताया कि बाबा का आशीर्वाद मिला। सभी कोई सुखी रहें यही कामना लेकर वे यहां पहुंची थी। बाबा आम्रेश्वर धाम में पूजा करके सुकून मिला। ज्योति पांडे ने बताया कि बाबा का दर्शन करने के लिए लाईन में लगना पड़ा। लेकिन अंदर जाकर पूजा करके बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी, इससे शांति मिली।

एसआर डीएवी पुंदाग में राष्ट्रीय बाल कांग्रेस के राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Published / 2023-07-23 21:07:34
एसआर डीएवी पुंदाग में राष्ट्रीय बाल कांग्रेस के राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। उक्त कार्यक्रम में जिला स्तर के लगभग चालीस शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना रखा गया है।उक्त कार्यशाला में संसाधक के रूप में एनसीएससी झारखंड के राज्य को-ऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार, बीएसएल के एजीएम चंद्र शेखर तथा सेल, बीएसएल के मैनेजर परिचय भट्टाचार्य ने शिक्षकों को कार्यक्रम संबंधी उपयोगी जानकारी दी। संबंधित शिक्षकों को कार्यक्रम की रूपरेखा समझायी।प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त  करते हुए कहा कि साइंस फॉर सोसायटी, झारखंड विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जो योगदान दे रहा है, वह सराहनीय है। हम सबको इस दिशा में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। उनके तेज दिमाग़ को उचित मार्गदर्शन मिल जाए, तो वे करिश्मा कर सकते हैं। प्राचार्य ने दो दिवसीय कार्यशाला को सफल बनाने के लिए कार्यशाला में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

साहिबगंज : ट्रेन की इंजन में फंसकर नाबालिग की मौत
Published / 2023-07-23 20:25:19
साहिबगंज : ट्रेन की इंजन में फंसकर नाबालिग की मौत

परिजनों से की जा रही पूछताछएबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज/ रांची। रविवार सुबह हावड़ा जयनगर ट्रेन की इंजन में फंसकर एक नाबालिग की मौत हो गयी। बच्चे की पहचान 13 साल के सलमान के रूप में की गयी है। जीआरपी पुलिस के अनुसार सदर प्रखंड के छोटी कोदरजन्ना का रहने वाले इलीयास आलम का 13 वर्षीय पुत्र सलमान विक्षिप्त था।जीआरपी ने बताया कि हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी, उसी दौरान नाबालिग ट्रेन की इंजन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। यह घटना करमटोला और साहिबगंज के बीच पोल संख्या 238 / 06 के पास घटी है। इधर, साहिबगंज स्टेशन पर पहुंची हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से नाबालिग को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी पुलिस स्वजन से खबर लिखने तक पूछताछ जारी रखी हुई थी। राजमहल अनुमंडल फेरी सेवा घाट पर एक अजीबोगरीब घटना घटी। मानिकचक से राजमहल घाट के लिए आ रहे मालवाहक जहाज पर से एक महिला ने बीच गंगा नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल वो लापता है। महिला की खोजबीन जारी है। महिला राजमहल थाना के फेलू टोला निवासी मकसूद शेख की पत्नी फुलेरा बीबी के रूप में पहचान हुई है। फुलेरा बीबी गंगा में कूदने से पूर्व मालवाहक जहाज में बैठी एक महिला फैंसी खातून को अपना मोबाइल देकर कूद गयी। पुलिस उक्त महिला और उसके पति से पूछताछ कर रही है। उक्त महिला ने कहा कि बाथरुम कहकर महिला ने मोबाइल थमा दिया है। उस महिला से हमारा कोई संबंध नहीं है। फुलेरा का भाई ने पुलिस को बयान दिया है कि मानिकचक अपने खाला के घर जा रही थी। शायद वापस लौटने के क्रम में यह घटना घटी है।

पाकुड़ : पुरानी रंजिश में बमबाजी, छह लोग गंभीर
Published / 2023-07-23 12:01:31
पाकुड़ : पुरानी रंजिश में बमबाजी, छह लोग गंभीर

मामले की जांच में जुटी पुलिसटीम एबीएन, पाकुड़। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कांकड़बोना गांव में पुरानी रंजिश में हुई बमबाजी में छह लोग घायल हो गये हैं। घायल में एक 7 वर्षीय बच्ची सहित तीन महिला और दो पुरुष शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस गांव पहुंच कर सभी घायल लोगों को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया है। जिसका इलाज चल रहा है बता दें कि बच्ची और एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, उसे पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्व झिकरहाटी पंचायत के जामतल्ला गांव में एक माह पूर्व दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामला मुफस्सिल थाना तक पहुंचा था और मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उसी पंचायत के काकड़बोना प्राथमिक विद्यालय के अध्यक्ष मिठू शेख एक पक्ष की ओर थे।मिठू शेख को ही मारने के लिए जामतल्ला गांव के कांकड़बोना स्कूल के पास कुछ लोग पहुंचे थे। परंतु वह अपने निजी कार्य से पाकुड़ आया था। मिठू शेख के नहीं मिलने पर उसके अन्य रिश्तेदार पर ही उसी पुरानी रंजिश को लेकर अंजुमूल शेख समेत आधा दर्जन लोगों ने काकोड़बोना गांव पहुंचकर बम बाजी कर दिया। बमबाजी के चपेट में मुदासेर शेख 23 वर्ष, राहीजुद्दीन शेख 35 वर्ष, मारजीना बीबी 36 वर्ष, मासबीरा खातुन सात वर्ष, सुकोदा बीबी, रेनू बीबी घायल हो गया। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

झारखंड : राज्य में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट
Published / 2023-07-23 10:39:52
झारखंड : राज्य में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के पास एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके एक दिन पहले झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे और वज्रपात भी हो सकता है।झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है। करीब-करीब पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। चाईबासा जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। सबसे अधिक चाकुलिया में करीब 97 मिमी के आसपास बारिश हुई।राजधानी रांची में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। रांची में करीब सात मिमी बारिश हुई है। मौसम केंद्र के अनुसार 29 जुलाई तक राज्य में मौसम इसी तरह रहेगा। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

हजारीबाग : शहरी क्षेत्र में जमीन-फ्लैट हुआ महंगा
Published / 2023-07-23 00:00:47
हजारीबाग : शहरी क्षेत्र में जमीन-फ्लैट हुआ महंगा

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग जिले के शहरी क्षेत्र में अब जमीन एवं फ्लैट की खरीदारी (रजिस्ट्री) एक अगस्त 2023 से महंगा पड़ेगा। शहरी क्षेत्र (नगरपालिका) अंतर्गत पड़ने वाले भूमि (जमीन) का न्यूनतम दर में बढ़ोतरी किया जा रहा है। बढ़ोतरी दर एक अगस्त से लागू होगा। राज्य सरकार प्रत्येक दो वर्षों में शहरी क्षेत्र की भूमि (जमीन) का न्यूनतम दर में बढ़ोतरी करता है। इससे पहले 2021 में शहरी क्षेत्र की भूमि (जमीन) का न्यूनतम दर में बढ़ोतरी किया गया था। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विभाग से पत्र मिलने के बाद हजारीबाग अवर जिला निबंधन कार्यालय के अधीन शहरी क्षेत्र के सभी 36 वार्ड में भूमि का नये न्यूनतम दर लागू करने को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी राम कुमार मद्धेशिया ने बताया हजारीबाग शहरी क्षेत्र में वार्ड की संख्या पहले से बढ़ा है। सभी वार्ड में भूमि का नया न्यूनतम दर एक अगस्त से लागू होगा

मणिपुर मामले पर आमने-सामने हुए सीएम हेमंत सोरेन और रघुवर दास
Published / 2023-07-22 23:41:14
मणिपुर मामले पर आमने-सामने हुए सीएम हेमंत सोरेन और रघुवर दास

गंभीर और संजीदा मुद्दे पर राजनीति करने से पहले हेमंत सोरेन कुछ तो शर्म कीजिये : रघुवर दासटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि मणिपुर की घटना पर हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है, लेकिन राज्य में रुबिका पहाड़नि के दिलदार ने टुकड़े-टुकड़े कर दिये, अंकिता को शाहरुख ने जिंदा जला दिया।दुमका में आदिवासी बच्ची का रेप-हत्या कर पेड़ से लटका दिया। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री चुप क्यों है। श्री दास ने कहा कि साहिबगंज में घर से उठाकर आदिवासी बच्ची से रेप, आश्रम में साध्वी से रेप, गुमला-रांची नाबालिग बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाओं पर हेमंत सोरेन की चुप्पी क्यों?झारखंड की बेटियों की चीत्कार आपको सुनाई क्यों नहीं देती है? दास ने कहा कि सोरेन अपने पत्र में मणिपुर के साथ कम से कम पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के बेगूसराय की घटना का जिक्र भी कर लेते। क्या हेमंत जी इन घटनाओं का समर्थन करते हैं? ऐसे गंभीर और संजीदा मुद्दे पर राजनीति करने से पहले कुछ तो शर्म कीजिये।

यह उपलब्धियों का नहीं, ग्राहकों के प्यार और भरोसे का उत्सव है : शिवेश
Published / 2023-07-22 23:28:01
यह उपलब्धियों का नहीं, ग्राहकों के प्यार और भरोसे का उत्सव है : शिवेश

बैंक ऑफ बड़ौदा के 116वीं वर्षगांठ पर कुडू के संत चार्ल्स स्कूल में हुई पेंटिंग प्रतियोगिताअंजलि, खुशी और सुधाश्री क्रमशा: अव्वल रहींटीम एबीएन, लोहरदगा। बैंकिंग सेवा हर आयु वर्ग के खाता धारियों के लिए जीवन दाता है। सभी के वित्तीय हितों की रक्षा करता है।बचत बेहतर जीवन संचालन के लिए जरूरी है। बैंकिंग आर्थिक बचत के साथ  वित्तीय और व्यापारिक संस्थानों उद्योग धंधे के लिए मील का पत्थर है। उक्त बातें बैंक ऑफ़  बड़ौदा लोहरदगा ब्रांच के प्रबंधक शिवेश कुमार ने कही। वह शुक्रवार को बैंक के 116 वीं स्थापना दिवस पर कुडू प्रखंड के जांगी गांव में स्थित संत चार्ल्स  स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा छह और सात के छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। प्रथम तीन स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी।इनमें अंजली टोप्पो, खुशबू एंजेल लकड़ा और सुधाश्री लोहरा शामिल हैं। 40 छात्र- छात्राओं को इस मौके पर बैंक प्रबंधन ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।शाखा प्रबंधक शिवेश कुमार ने कहा कि बैंक वित्त व्यापार, वाणिज्य और उद्योग का जीवनदाता है। वर्तमान समय में बैंकिंग क्षेत्र आधुनिक व्यवसाय की रीढ़ के रूप में कार्य करता है। किसी भी देश का विकास मुख्य रूप से बैंकिंग प्रणाली पर निर्भर करता है।बैंक वित्तीय संस्थान है, जो जमा और अग्रिम, और अन्य संबंधित सेवाओं से संबंधित है। यह उन लोगों से धन प्राप्त करता है जो जमा के रूप में बचत करना चाहते हैं, और यह उन लोगों को धन उधार देता है जिन्हें इसकी आवश्यकता है।बैंक केजेटी मैनेजर गौतम भारद्वाज ने कहा कि हमारा बैंक  विश्वास, सुदृढ़ता और सफलता के 116 वर्षों का उत्सव के रूप में मना रहा है। ग्राहकों के सपनों को नए पंख, जीवन को नई उड़ान देने का काम बैंकिंग सेवा के जरिए वर्षों से कर रहा है। ग्राहकों का भरोसा ही हमारी सफलता का आधार है।बैंक की स्थापना बड़ौदा के महाराजा, महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने  20 जुलाई 1908 को गुजरात के बड़ौदा रियासत में  की स्थापना की थी। इस वर्ष हमारा 116 वां स्थापना दिवस है, और हमारे पास अब तक की अपनी यात्रा का जश्न मनाने और इसे संजोने के कई कारण हैं। हमने लंबा सफर तय किया है।  इसमें आप हमारे निरंतर सहभागी रहे हैं।बैंक ऑफ बड़ौदा का 116 वां स्थापना दिवस हमारी गौरवशाली यात्रा में एक और स्वर्णिम मील का पत्थर है।यह सिर्फ बैंक की उपलब्धियों का ही नहीं बल्कि आपके प्यार और विश्वास का भी उत्सव है। भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक होने के नाते, हमारा निरंतर यह प्रयास रहा है, कि हर कदम पर अत्याधुनिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करके आपके जीवन में समृद्धि लाएं। इस अवसर पर दसवीं कक्षा की छात्रा सनी शारुण तिर्की और रीमा टोप्पो को बेहतरीन पेंटिंग के लिए पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में बैंक के सर्वेश पाठक प्रशांत खत्री रमेश राम सि डेजी, सि सीमा, सि अरुणा, सि पेरपेडथ, सि संजीता,सि अंजूबाला, सि सेरोफीना,सि एलिस, अनुग्रह, कल्याणी, अंकित आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.