टीम एबीएन, पलामू। जिला में हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग जख्मी हो गये हैं। जख्मी 10 लोगों में पांच की हालत काफी गंभीर है। इन सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर पर किया गया है। बता दें कि घटनास्थल बिहार के औरंगाबाद से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है, जिस कारण कई जख्मी इलाज के लिए औरंगाबाद चले गये हैं।गैस सिलेंडर में विस्फोट की घटना को लेकर हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर फटने से सभी लोग जख्मी हुए हैं। मामले में छानबीन की जा रही है, वहीं सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में मस्जिद के पास रहने वाले आजम रिजवी के घर में एलपीजी गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। इसी क्रम में घर की महिलाएं खाना बनाने के लिए किचन में दाखिल हुई थीं। किचन में जैसे ही उन्होंने गैस को जलाना चाहा सिलेंडर में विस्फोट हो गया।इस घटना में आजम रिजवी के तीन बच्चे तीन महिलाएं समेत परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। इस घटना जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। महिलाएं और बच्चे काफी गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
झारखंड के प्रसिद्ध व्यवसायी उदय शंकर प्रसाद की पत्नी और सांसद धीरज साहू की भाभी थीं अरुणारांची के सेंटेविटा हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित साहू ने अपनी मां को दी मुखाग्नि टीम एबीएन, लोहरदगा। समाजसेविका, धर्मपरायण महिला, मिलनसार सहयोगी और मृदुभाषी 81 वर्षीया अरुणा साहू के निधन से पूरे छोटनागपुर में शोक की लहर दौड़ गयी। अरुणा साहू झारखंड के नामचीन व्यवसायी व पूंजीपति उदय शंकर प्रसाद धर्मपत्नी थीं। इसके अलावा वह अरुणा साहू झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की भाभी और रांची से सांसद रहे स्व शिव प्रसाद साहू की भाओ थी।अरुणा साहू अपने पीछे सेंटाविटा हॉस्टल के चेयरमैन पुत्र अमित साहू और पुत्रवधू रश्मि साहू पुत्री सरिता जयसवाल समेत नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं। वह लोहरदगा थानाटोली दुर्गा पूजा समिति की संरक्षिका थी। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। राज्य तमाम राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापारिक, धार्मिक संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को अपराह्न चार बजे रांची के हरमू मुक्तिधाम में कर दिया गया। उनके अंतिम यात्रा में लोहरदगा से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।अरुणा साहू का जन्म 28 जुलाई 1941 को बिहार के भागलपुर शाहगंज में हुआ था। 24 जुलाई 2023 को सुबह वह 81वर्ष की अवस्था में अंतिम सांस लिया। उन्होंने सैकड़ों बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद किया था। कई मंदिरों के निर्माण में भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया था।अरुणा साहू के निधन पर लोहरदगा में सुबह से शोक की लहर देखी गई। तमाम सोशल मीडिया के समूहों में शोक व्यक्त करने वालों की लंबी फेहरिस्त बन गई।यह सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहा।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, दिए कई अहम निर्देश ...और क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए मॉडल फार्म स्थापित करने की दिशा में पहल हो कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं को तलाशें कृषि और पशुपालन की मजबूती से है ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी किसान पाठशाला को बना रहे सेंटर आफ एग्रीकल्चर मूवमेंट टीम एबीएन, रांची। कृषि और पशुपालन के रास्ते ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जब तक किसान और पशुपालक सशक्त नहीं बनेंगे, राज्य विकास के रास्ते पर तेजी से आगे नहीं बढेगा। इस वजह से कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। उन्हें इन योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इस दिशा में धरातल पर ठोस कार्य होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। किसान पाठशाला को एक विद्यालय की तरह स्थापित करें मुख्यमंत्री ने कहा किसान पाठशाला को एक विद्यालय की तरह स्थापित करें। यह सेंटर आफ एग्रीकल्चर मूवमेंट हो सकता है। ऐसे में यहां किसानों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन होना चाहिए। किसानों को यहां उन्नत और बहु वैकल्पिक कृषि की जानकारी दी जाए। किसानों को किसान पाठशाला में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इतना ही नहीं किसानों को अगल बगल के गांव, प्रखंडों और जिलों का भी भ्रमण कराया जाये, ताकि दूसरे किसानों द्वारा की जाने वाले कृषि कार्यों से भी अवगत हो सकें। ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी से आच्छादित करें मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी से आच्छादित करने के साथ केसीसी लोन उपलब्ध कराने की पहल करें। ऐसा देखा जा रहा है कि केसीसी लोन स्वीकृत करने में बैंक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं । ऐसे में सहकारी बैंकों और ग्रामीण बैंकों से लांच कराने की दिशा में कार्य करें। कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं को तलाशें मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में कई ऐसे कृषि और वन उपज हैं, जिसकी अच्छी पैदावार होती है। लेकिन, किसानों को उसका उचित लाभ नहीं मिल पाता है ऐसे में इन कृषि उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ उसके निर्यात की संभावनाओं को तलाशें। इसके साथ एग्रो इंडस्ट्रीज को भी बढ़ावा देने की दिशा में कार्य योजना बनाएं। मौसम के रुख को देखते हुए एक्शन प्लान तैयार करें मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल मौसम का जिस तरह का रुख देखने को मिल रहा है, उससे किसानों के सामने कई बड़ी चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। ऐसे हालात में नई फसलों या फसल प्रणालियों से कृषि उत्पादन को जोड़ने का एक्शन प्लान तैयार करें। किसानों को वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें इस बाबत तकनीकों की भी जानकारी दें। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को मिलेट्स, दाल और आयल सीड की खेती के लिए प्रेरित करें।किसानों को खेती से जोड़े रखने के लिए कदम उठायें मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कृषि योग्य भूमि कम हो रही है और किसान भी खेतिहर मजदूर के रुप में तब्दील होते जा रहे हैं। यह कृषि के लिए किसी भी रूप में अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे में जो किसान खेतिहर मजदूर बनने को मजबूर है, उन्हें बिरसा हरित ग्राम योजना और नीलांबर -पीतांबर जल समृद्धि योजना जैसी योजनाओं से जोड़ें। इससे वे कृषि और उससे संबंधित कार्यों से जुड़े भी रहेंगे और उनकी आय में भी इजाफा होगा।पशुओं का इंश्योरेंस सुनिश्चित करेंमुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड से प्रदेश में किसानों के लिए पशुपालन काफी अहम है अगर किसी वजह से पशुओं की मौत हो जाती है तो किसान पशुपालक आर्थिक रूप से टूट जाते हैं ऐसे में सभी पशुओं के इंश्योरेंस को सुनिश्चित करें। इसके लिए 2019 में जानवरों की हुई गणना को आधार बनाते हुए इंश्योरेंस करने की नीति बनायें।दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन को लेकर एक्शन प्लान बनाएंमुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन पालन में राज्य कब तक आत्मनिर्भर बन जाएगा, इसके लिए एक्शन प्लान बनाएं और उसी अनुसार योजनाओं को कार्यान्वित करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए मॉडल फार्म स्थापित करने की दिशा में ही पहल हो। इससे दुग्ध का उत्पादन बढ़ेगा और बाजार भी उपलब्ध होगा।लैम्प्स- पैक्स को मजबूत करेंमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लैम्प्स और पैक्स को मजबूत करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। लेकिन, कई लैम्प्स -पैक्स के भवन काफी जर्जर हालात में हैं। इन भवनों का मरम्मत सुनिश्चित करें और इसकी उपयोगिता को किसानों तक पहुंचायें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जो भी कोल्ड स्टोरेज बन रहे हैं, वहां एप्रोच रोड के साथ बिजली -पानी की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि उसका इस्तेमाल सही तरीके से हो सके। मौके पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक, निबंधक सहयोग समितियां मृत्युंजय वर्णवाल, निदेशक कृषि चंदन कुमार, निदेशक उद्यान नेसार अहमद, निदेशक भूमि संरक्षण अजय कुमार सिंह, निदेशक मत्स्य एच एम द्विवेदी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहयोग संघ संजीव कुमार, विशेष सचिव प्रदीप हजारी और अपर सचिव विधान चंद्र चौधरी मौजूद थे।
आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने राज्य सरकार को घेराटीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार की यह उपलब्धि है कि सरकार ने तंत्र की परिभाषा को बदल दिया और तंत्र का आचरण और व्यवहार बदल गया। पलामू स्थित टाउन हॉल में आजसू पार्टी के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष महतो ने कहा कि सेवक की जगह शोषक का रूप धारण कर बैठा है तंत्र। सरकार के पास शिक्षा और रोजगार का कोई रोडमैप नहीं। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं में बिचौलिया हावी हो गये हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बिचौलियों की खेती बनकर रह गयी है। विकास के मानक में हम पिछड़ते जा रहे हैं, अधिकतर लोग अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं। राज्य के संसाधनों का दोहन हो रहा है और लोगों को अपने ही जमीन से बेदखल करने की मुहिम चल पड़ी है। कमजोर शासक ने झारखंड में अफसरों का आचरण भी बदल कर रख दिया है। इस सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हालात बदलने के लिए काम करना होगा। साथ ही झामुमो कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पलामू की धरती ने कई नेता और पदाधिकारी दिए हैं। यहां राजनीतिक चेतना है। राज्य में बदलाव के लिए आगे आना होगा। पलामू प्रमंडल की बड़ी आबादी अब भी रोजी-रोजगार के लिए जूझती नजर आती है। पलायन यहां की किस्मत का हिस्सा है। महतो ने कहा कि दूरदराज के गांवों में आखिरी कतार के लोगों को कंदा और गेठी खाने की विवशता है। सत्ता में बैठे लोगों से पलामू को पूछना चाहिए कि यहां से आपने लिया तो बहुत कुछ लेकिन दिया क्या है? पलामू की क्षमता को लूटने का भी हिसाब होना चाहिए। पूरे प्रदेश में सरकार को सबसे ज्यादा मेहनत पलामू के गांवों और प्रखंडों में करने की आवश्यकता है।
झारखंड में सर्च आपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट, घायल चंद्र प्रताप तिवारी को एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांचीटीम एबीएन, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट घायल हो गये हैं। घायल असिस्टेंट कमांडेंट चंद्र प्रताप तिवारी को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। बता दें कि चाईबासा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम तुम्बाहाका और अंजदबेडा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईडा और मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इस अभियान के दौरान टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम पाटातोरब के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों के द्वारा पहले से ही आईईडी लगाया गया था। जिसमें विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में सीआरपीएफ 197 बीएन के असिस्टेंट कमांडेंट चंद्र प्रताप तिवारी स्प्लिंटर लगने से जख्मी हुए हैं। जिसके बाद पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल उनका प्राथमिकी उपचार किया। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, जख्मी असिस्टेंट कमांडेंट की स्थिति स्थिर है। वहीं नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंगटीम एबीएन, सरायकेला। जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के भीतरी पुल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे अपराधियों ने हाइवा चालक तिलक महतो (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक मूलरूप से चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी का रहने वाला था, जो करीब एक साल से गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित नीमडीह बस्ती में रहकर टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट में हाइवा चलाथा था। अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया। फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गयी है।
टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। बोकारो, बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाइवे में अलकतरा से सना, गिट्टी लदा ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद ट्रक पलट गयी और ऑटो गिट्टी से दब गयी। इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया। ऑटो में सवार अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। घटना बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बारी-कोऑपरेटिव मोड़ की है। ट्रक बालीडीह की तरफ से आ रही थी। घटना से आसपास के ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। सभी ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों ने सड़क से हटाया। लोग मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मृतक ऑटो चालक है, जो सिवनडीह का रहने वाला था। वहीं, घायल व्यक्ति आजाद नगर का रहने वाला है।
जिले के अन्नदाता हो रहे परेशानटीम एबीएन, गुमला। जिला के किसान इन दिनों काफी कम बारिश होने को लेकर काफी परेशान है। दरअसल, किसानों के खेतों में सही रूप से पानी नहीं हो पाने के कारण किसान धान की बुआई का काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, जिला के कृषि बिभाग के पदाधिकारी भी पूरी स्थिति का लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की हर सम्भव मदद की जायेगी। वैसे, आज जिस तरह से प्राकृति के साथ खिलवाड़ होने के कारण तेजी से मौसम में परिवर्तन हो रहा है, उससे सबसे अधिक अन्नदाता परेशान है।बात अगर गुमला जिला की करे तो यहां की 80 प्रतिशत आबादी पूरी तरह से धान की खेती पर आश्रित होती है। दुर्भाग्य की बात है कि देश की आजादी के कई वर्षों बाद भी पूरी तरह से यहां के किसान मानसून पर आश्रित है। जबकि, हर वर्ष अरबों रुपये सिंचाई साधना के निर्माण के साथ ही पानी को चेक कर रोकने में खर्च होता है। अगर सही रूप से सिंचाई योजना का निर्माण किया गया होता तो किसानों को धान की बोआई के साथ ही पिछड़ा तैयार करने में सुविधा होती लेकिन आज भी किसान पूरी तरह से बारिश के पानी पर आश्रित है।वर्तमान में बारिश काफी कम होने के कारण खेतों की स्थिति काफी दयनीय है और किसान परेशान हैं। कई जगहों पर तो किसान अन्य जल स्रोतों से पानी पंप के माध्यम से खेतों तक पहुचकर खेती करने की कोशिश कर रहा है।झारखंड के लगभग हर जिले में नदियों की उपलब्धता होने के बाद भी बारिश के जल को रोकने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से किसानों को इस तरह से परेशान होना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि बारिश नहीं होती है बारिश अंत अंत तक पर्याप्त हो जाती है लेकिन शुरुआती दौर में पानी नहीं मिलने से किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हालांकि, जिला के कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर इस मामले को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। उनका भी मानना है कि अभी तक महज 11 प्रतिशत ही अच्छादन हो पाया है, जिसकी पूरी रिपोर्ट सरकार को हर समय भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, किसानों के साथ हर हालात में कृषि विभाग खड़ा है। सरकार की ओर से जो भी निर्णय होगा उसका तत्काल उन्हें लाभ दिया जायेगा।वैसे ऐसा नही है कि ऐसी स्थिति पहली बार सामने आयी है। विगत कई वर्षों से ऐसा हो रहा है लेकिन सरकर बारिश के जल को चेक कर रोककर किसनो के खेतों तक पहुचाने को लेकर गंभीर नहीं है। झारखंड में सरकार में बैठे लोग केवल गंदी राजनीति कर अपनी स्वार्थ की गोटी सेकने में लगे हैं। राजनेताओ से जब किसानों की समस्या के बारे में बात की जाती है तो वह केवल घड़ियाली आंसू बहाकर किसानों का हितैषी होने का दिखावा करते हैं, जो निश्चित रूप से अन्नदाता स्वरूपी किसानों से काफी गंदा माजक है। कोई सरकार ठोस रूप से किसानों के प्रति अब तक झारखंड में गंभीरता से काम नहीं की है।
पंचायत भवन में हुई चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तारटीम एबीएन, पलामू। मोहम्मदगंज पुलिस ने कादल कुर्मी पंचायत भवन में हुई चोरी की घटना में शामिल सभी पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी। सभी को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने क्या कहाथाना प्रभारी अक्षय कुमार ने कहा कि कादल कुर्मी मोहम्मदगंज मुख्य पथ में भीम चूल्हा स्थल के पास चोरी की योजना बनाते पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान सभी ने कादल कुर्मी गांव स्थित पंचायत सचिवालय में चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरविंद कुमार रवि, बिट्टू कुमार, धनंजय कुमार पासवान, अंकेश कुमार रवि, विकास कुमार गढ़वा जिला के मझिआंव थाना क्षेत्र स्थित मोरबे गांव के रहने वाले हैं। इस अभियान में थाना प्रभारी अक्षय कुमार के अलावा एएसआई बिपिन ठाकुर सहित पुलिसकर्मी शामिल थे।जानिये क्या है पूरा मामला गौरतलब है कि बीते 19 जून को कादल कुर्मी पंचायत सचिवालय में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि 22 जुलाई की रात भीम चूल्हा स्थल से संदेहास्पद हालत में 5 लोगों को पकड़ा गया है। निशानदेही पर चोरी हुए पांच पंखे, एक मोटर व वाईफाई मशीन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस लगातार उक्त चोरी की घटना के उदभेदन में लगी हुई थी। इस केस में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी है। साथ ही चोरी हुए सभी सामान को भी बरामद कर लिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.