Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
एसआर डीएवी पुंदाग में मनाया गया विजय दिवस
Published / 2023-07-27 20:38:28
एसआर डीएवी पुंदाग में मनाया गया विजय दिवस

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। मौके पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय देश भक्ति के रंग में रंगा रहा। प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने स्वाधीनता के अमर सेनानियों तथा बहादुर सैनिकों  की वेशभूषा धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने देश भक्ति नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए भाषण कौशल का प्रदर्शन किया, जिसका विषय राष्ट्रीय एकता और अखंडता रखा गया था। सभी वर्ग में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर राजनीति विज्ञान के अध्यापक कुमार कुशाग्र ने स्वरचित कविता का पाठ करके माहौल को  देशभक्ति से सराबोर कर दिया। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि हम सबके लिए देश सर्वोपरि है। असंख्य कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली। उसकी हिफाजत करना हम सबका कर्तव्य है। आजादी मिलने के बाद भी देश पर विदेशी हमले होते रहे और हर बार हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। देश की एकता और अखंडता को बनाये रखा। 26 जुलाई 1999 को हमारे वीर जवानों ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर विजय हासिल की। कारगिल दिवस को  विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे देश के वीर सैनिक सीमा की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। हमारे मन में उनके लिए सम्मान की भावना होनी चाहिए। देश के सुरक्षित भविष्य के लिए वे हर दिन अपना वर्तमान दांव पर लगाते हैं। हम सबको उनसे प्रेरणा लेकर अपनी क्षमता के अनुसार देश की सेवा करनी चाहिए। सभा में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक - शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

सावन महोत्सव और मुहर्रम को लेकर राजधानी रांची में भव्य कार्यक्रम
Published / 2023-07-27 20:36:52
सावन महोत्सव और मुहर्रम को लेकर राजधानी रांची में भव्य कार्यक्रम

सावन महोत्सव और मुहर्रम को एकता-सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें : एसएसपी सभी समुदायों को एक साथ लेकर चलना ही सौहार्द है : डीसी  टीम एबीएन, रांची। सावन महोत्सव और मुहर्रम पर्व को एकता, सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी द्वारा कनाया बैंक्विट हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एडीएम आलोक नाथ, महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, रामधन वर्मा,  अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष हाजी मोख्तार, डा असलम  परवेज,  साहिब अली, जमीयतुल कुरैश पंचायत कांटाटोली के अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी, महासचिव परवेज कुरैशी  सहित कई लोग उपस्थित हुए। मंच संचालन झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद और धन्यवाद ज्ञापन टिंकू राम ने किया।  पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश के जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने की। कार्यक्रम की शुरूआत दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने आपस में एक दूसरे को पगड़ी बांध कर, शॉल, साफा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान रांची में बेहतर और सौहार्दपूर्ण एतिहासिक काम करने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी को पगड़ी बांध कर सम्मानित करते हुए कहा कि मुजीब कुरैशी के कार्यों की सराहना जितनी भी की जाए कम है।एसएसपी ने कहा कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है कांवरियों का जत्था इसी मार्ग कांटाटोली होकर गुजरती है किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी ऐसी उम्मीद है। मुहर्रम का भी मुबारक महीना है और इस मौके पर दोनों समुदायों के लोगों को एक साथ यहां पर देखकर काफी खुशी हो रही है। उम्मीद भी है  आने वाले सभी पर्व को मिलजुलकर मनाएंगे, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। समाज के लोगों का भी सहयोग की अपेक्षा करती है। गली, मोहल्ले में दो-तीन असामाजिक तत्व होते हैं जो न सिर्फ समाज के सभी व्यक्तियों को बल्कि पुलिस प्रशासन को भी परेशान करने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। मुहर्रम पर्व को धूमधाम से निकाले, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। नशा खोर, असामाजिक तत्वों के लोगों को अपने जुलूस में घुसने न दें।  उपायुक्त ने कहा वहीं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि रांची शहर काफी बड़ी हो गयी है। वर्तमान में फ्लाईओवर, सड़क, नाली का निर्माण बड़ी तेजी के साथ हो रहा है। जगहें कंजेस्टेड हो गयी हैं, गाड़ियों की भीड़ हो गयी है, जनसंख्या बढ़ गयी है। सभी चीजों को देखते हुए पर्व को भी मनाना है। जिस तरह से पुलिस प्रशासन काम कर रही है, जनता का सहयोग मिल रहा है, हर बड़ी घटनाओं को रोकने में या फिर उसके उद्भेदन में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सफल साबित हो रही है। इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से सभी मिलजुल कर पूर्व को मनायें। कांवरियों का स्वागत करें, मुहर्रम के अखाड़ा धारियों का स्वागत हो रही भाईचारगी है। एकता है। इसे बरकरार रखना है। क्या बोले महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि महावीर मंडल के सभी लोग आज यहां पर मौजूद हैं। मुस्लिम और हिंदू की जो एकता है जो मिसाल है जो यहां पर देखने को मिलेगी। आगे भी हम लोग इसको बरकरार रखेंगे। यह पूरा कांटा टोली क्षेत्र जो है शांतिपूर्ण माहौल में गुजरा है। किसी भी स्थिति में किसी भी कठिनाइयों में पुलिस प्रशासन को मदद करने के लिए पूरा समाज एक साथ खड़ा रहता है। मुजीब कुरैशी का बहुत बड़ा योगदान है कि इस पूरे क्षेत्र में सभी को एक साथ लेकर चलते हैं,यह बहुत बड़ी बात है। झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष  मुजीब कुरैशी ने कहा कि पूरे कांटा टोली क्षेत्र सभी धर्मों के लोग एकजुट रहते हैं। यही एकता पुलिस प्रशासन के साथ खड़ी है। यदि प्रशासन को लगता है कि कहीं कुछ गलत हो रहा है तो अपने स्तर से निपटने का काम करें।  मौके पर महावीर मंडल के रामधन वर्मा, जीवन धन, राहुल सिन्हा चंकी, उपेंद्र रजक, कैलाश केसरी, राजकिशोर, गोपाल पारीक, सुनील सहाय, प्रभु दयाल बड़ाई, भाजपा रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष, रोबिन दास  लीलू अली अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मोहम्मद शहजाद, महानगर मोहर्रम सेंट्रल कमेटी के उपाध्यक्ष रजी अहमद रजा, चिस्तिया अखाड़ा के वकील खान, मासूम कुरैशी, महफूज कुरैशी, बारी कुरैशी, बबलू कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, फरहाद कुरैशी, आसिक कुरैशी , कामरान कुरैशी, अकबर कुरैशी आमिर कुरैशी, बशीर कुरैशी, राजू, मोइनुद्दीन, दानिश कुरैशी, अशब कुरैशी, इम्तियाज मुन्ना, हाजी मिन्हाज, आवेश कुरैशी मुन्ना, मोहम्मद फिरोज, नौशाद खान, शमीम कुरैशी,र जी अहमद सहित कई लोग शामिल थे। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कोडरमा : फांसी लगा कर युवती ने की आत्महत्या
Published / 2023-07-27 20:34:40
कोडरमा : फांसी लगा कर युवती ने की आत्महत्या

जांच में जुटी पुलिस टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित महावीर मुहल्ला में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान विधि रानी (उम्र 16 वर्ष) पिता पवन शर्मा महावीर मुहल्ला वार्ड नं 25 के रूप में किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना के एस आई अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक विधि पिछले 3-4 दिनों से सर्दी जुकाम को लेकर विद्यालय नहीं जा रही थी। इससे नाराज पिता ने गुरुवार की सुबह स्कूल नहीं जाने पर उसे डांट लगायी, जिससे गुस्सा में आकर विधि ने अपने कमरे में लगे सीलिंग फैन में अपनी मां के दुपट्टे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली।

 विपक्ष का मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हास्यास्पद : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-07-27 14:31:55
विपक्ष का मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हास्यास्पद : बाबूलाल मरांडी

भाजपा पदेश अध्यक्ष बोले- मरणासन्न कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बचकाना हरकत टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में लैंड स्लाइड विक्ट्री से अपना आशीर्वाद दिया है। देश की जनता बार बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की रूप में देखना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी जिसे जनता ने नेता प्रतिपक्ष के लायक भी नहीं समझा वे आज देश के विकास, प्रगति को समर्पित लोकप्रिय सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं, जो पूरी तरह से हास्यास्पद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक और मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ा व वंचित समाज के लिए समर्पित है तो दूसरी ओर परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति में आकंठ डूबे आई एनडीए के लोग किसी भी प्रकार से सत्ता प्राप्ति के लिए बेताब हैं। उन्होंने लगा कि मोदी सरकार का विरोध करते करते कांग्रेस और उनके सहयोगी ठगबंधन के लोग राष्ट्र विरोधी शक्तियों से हाथ मिला चुके हैं। उनके कुकर्मों, देश विरोधी सोच और राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ गुप्त बंधन के कारण जनता ने कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष लायक भी नहीं समझा। मरांडी ने कहा कि देश की जनता राम के अस्तित्व को नकारने वाले, देश के विभाजन को स्वीकार करने वाले, टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होने वाले, सेना के पराक्रम पर प्रश्न खड़ा करने वाले, देश को 20 लाख करोड़ के घोटाले की सौगात देने वाले दलों को भली भांति समझ चुकी है। कहा कि आज भारत की गौरवशाली परंपरा विश्व में महिमामंडित हो रही। दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने विश्व को अचंभित किया। सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास और सबके प्रयास से साकार हो रहा। ऐसे में विभाजन कारी तत्वों का षड्यंत्र अलग अलग रूप में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रकट हो रहा है।

आगामी रणनीति बनाने सीएम आवास पर जुटेंगे सत्ताधारी दल के लोग
Published / 2023-07-27 14:26:52
आगामी रणनीति बनाने सीएम आवास पर जुटेंगे सत्ताधारी दल के लोग

आलमगीर आलम के घर पर जुटेंगे कांग्रेस विधायक टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरगर्मी तेज है। सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में आज(गुरुवार) सीएम आवास में सत्ताधारी दलों के विधायकों की बैठक होगी। इससे कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र से पहले ही राज्य का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। मानसून सत्र को लेकर सीएम आवास पर आज बैठक होगी, जिसमें सत्ताधारी दल के विधायक शामिल होंगे। सीएम आवास पर होने वाली यह बैठक आज शाम साढ़े पांच बजे से होगी। बैठक में मानसून सत्र के एजेंडों को लेकर विस्तार चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही विपक्ष के सवालों का किस तरह से जवाब दिया जाये। इसकी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की जायेगी। इसके अलावा सत्र के दौरान सरकार हाल में जनहित में लिए फैसलों की भी जानकारी देगी। वहीं सीएम आवास में सत्ताधारी दलों की बैठक से पहले आज रांची में कांग्रेस की भी बैठक होगी। यह बैठक कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास पर होगी, जिसमें पार्टी के तमाम विधायक शामिल होंगे। इस दौरान मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस की क्या रणनीति होगी, इस पर चर्चा की जायेगी। साथ ही सरकार के कामकाज और उसमें पार्टी कोर्ट के मंत्रियों की भूमिका पर भी चर्चा की जायेगी। यह बैठक आलमगीर आलम के आवास पर दोपर 12 बजे से होगी। गौरतलब है कि इस बार 28 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जो 4 अगस्त तक चलेगा। सत्र के दौरान 5 कार्यदिवस होंगे। सत्र की छोटी अवधि को लेकर भाजपा पहले ही सवाल उठा चुकी है।

माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या की राजद जिलाध्यक्ष ने की निंदा
Published / 2023-07-27 14:20:28
माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या की राजद जिलाध्यक्ष ने की निंदा

टीम एबीएन, रांची। रांची के दलादली चौक पर माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या पर रांची जिला राजद के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने खेद जताया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। सरकार को भी कानून व्यवस्था बनाये रखने की आवश्यकता है। इन दिनों लगातार शहर में छिनतई, मर्डर और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, जो सरकार के लिए चिंता की बात है। एक सरकार के अंग होने के नाते हमें भी बहुत अफसोस है कि सरकार इस पर कुछ नहीं कर पा रही है। सरकार और पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द इन अपराधियों को गिरफ्तार करे; ताकि पता चले कि आखिर ऐसी कौन सी दुश्मनी थी, जिनके चलते माकपा नेता की हत्या कर दी गयी।

सुभाष मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद का एलान
Published / 2023-07-27 09:34:10
सुभाष मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद का एलान

टीम एबीएन, रांची। माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के बाद बुधवार की रात के 2 बजे तक लोग सड़क पर उत्पात मचाते रहे। रांची डीआईजी, एसएसपी के मोर्चा संभालने के बाद और 100 से ज्यादा जवान जब सड़क पर उतरे तब जाकर भीड़ पर काबू पाया गया। उससे पहले हत्या के विरोध में भीड़ ने जमकर बवाल किया। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ भी की, हत्या के विरोध में आज रांची बंद का भी ऐलान किया गया है। आदिवासी संगठनों के रांची बंद को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।रात में ही हुआ पोस्टमार्टमरांची डीआईजी और एसएसपी के पहुंचने के बाद भीड़ का गुस्सा कुछ शांत हुआ। एसएसपी और डीआईजी ने लोगों को समझाया कि अपराधी जल्द पकड़ लिये जायेंगे, उसके लिए टीम काम कर रही है। परिवार की मांग पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर बुधवार की देर रात ही सुभाष मुंडा का पोस्टमार्टम रांची के रिम्स अस्पताल में करवाया गया।ऑफिस में घुस कर मार डालागौरतलब है कि बुधवार की रात रांची के दलादली चौक के पास बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी और माकपा नेता सुभाष मुंडा को गोलियों से भून डाला था। अपराधियों ने सुभाष पर सात से आठ गोलियां दागी, मौके पर उनकी मौत हो गयी। इस वारदात को चार की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने उस समय अंजाम दिया जब सुभाष अपने छोटे भाई अमित मुंडा और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में बैठे हुए थे। घटना बुधवार रात आठ बजे की है। दलादली चौक बगीचा टोली निवासी सुभाष मुंडा माकपा राज्य कमेटी के सदस्य थे। गुरुवार को दुमका में होने वाली राज्य कमेटी की बैठक में वह हिस्सा लेने वाले थे। वह मांडर और हटिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके थे।जम कर हुआ बवालसुभाष की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आये, दलादली चौक को जाम कर दिया। भीड़ ने दो दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। शराब दुकान समेत दो दर्जन से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी शुभांशु जैन कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर जमा भीड़ में घुस कर उन्हें समझाने लगे। इसी दौरान भीड़ ने उन पर और मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वहीं पुलिसकर्मियों को खदेड़ते हुए पथराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाली गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आयी हैं। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद में हत्या की आशंका जतायी जा रही है।डीआईजी-एसएसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे घटनास्थलमामले की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी किशोर कौशल समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए जैप के जवान को भी बुलाया गया। एसएसपी ने सुभाष के परिजनों से बातचीत की। रात में ही पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करवाया गया, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। एसएसपी ने सुभाष के परिजनों को विश्वास दिलाया है कि हत्याकांड में शामिल अपराधी जल्द गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठितएसएसपी किशोर कौशल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया है। सिटी एसपी शुभांशु जैन के नेतृत्व में गठित एसआईटी में कई डीएसपी, थाना प्रभारी के अलावा एसआई स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। एसएसपी ने टीम को आदेश दिया है कि सुभाष मुंडा की हत्या करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजें।एक तरफ एक्सीडेंटल राजकुमार कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए पुलिस के अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं और दूसरी ओर राजधानी रांची के अति व्यस्त इलाके दलादली चौक में अपराधी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके सुभाष मुंडा की सरे आम गोली मारकर हत्या कर देते हैं।

रांची : सीपीआई नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या
Published / 2023-07-26 23:01:04
रांची : सीपीआई नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के नगड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बताया जाता है कि देर शाम सीपीआई नेता सुभाष मुंडा की नगड़ी थाना क्षेत्र में दलादली के पास गोली मारी गयी। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से गुस्सा है। लोगों ने वहां की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी है। कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिये हैं। बताया जा रहा है कि सुभाष मुंडा के कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने उन पर गोली चलायी। सात राउंड फायरिंग की सूचना है। गंभीर हालत में भाकपा नेता को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थाना से अतिरिक्त पुलिस बल को दलादली चौक भेजा गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। रांची के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी दलादली पहुंच गये हैं। इनमें एसएसपी, हटिया के डीएसपी, ग्रामीण एसपी और एसपी सिटी शामिल हैं।

पलामू : प्राचार्य-शिक्षक की पिटाई से छात्र गंभीर
Published / 2023-07-26 20:42:39
पलामू : प्राचार्य-शिक्षक की पिटाई से छात्र गंभीर

घड़ी चोरी के आरोप में तरहसी के शिक्षकों ने दिखाये कड़े तेवर प्रिंसिपल और शिक्षक की पिटाई से टूटी छात्र के सीने की हड्डी, डीसी ने दिये जांच के आदेश टीम एबीएन, पलामू। प्रिंसिपल और शिक्षक की पिटाई से छठी क्लास के एक छात्र के सीने की हड्डी टूट गई है। घटना सोमवार (24 जुलाई) की है। इसकी जानकारी मंगलवार (25 जुलाई) को हुई। छात्र को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। उसके बाद मामले का खुलासा हो पाया। मामला तरहसी प्रखंड का है। परिजनों की शिकायत के बाद पलामू डीसी ए दोड्डे ने पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद इसमें जांच के निर्देश दिये। डीसी ने जांच के बाद आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। परिजनों ने छात्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया था। तरहसी थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षकों ने छात्र की पिटाई की है। अभी तक लिखित रूप से आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। छात्र पर घड़ी की चोरी का आरोप लगा था। इसी को लेकर प्रिंसिपल और शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। बताया जाता है कि छात्र तरहसी के सेलारी का रहने वाला है। तरहसी प्रखंड के ही सेलारी हाई स्कूल में वह छठी क्लास में पढ़ता है। सोमवार (24 जुलाई) को वह स्कूल गया था। इसी दौरान शिक्षक निरंजन कुमार की घड़ी गायब हो गयी। घड़ी चोरी का आरोप छात्र पर लगा। बताया जाता है इसी वजह से शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। इसी क्रम में स्कूल के प्रिंसिपल भी वहां पहुंच गये। जानकारी के अनुसार फिर शिक्षक और प्रिंसिपल ने मिलकर छात्र की पिटाई की। पिटाई से छात्र के शरीर में कई जगह चोट के निशान बन गये हैं। जबकि उसके सीने की हड्डी टूट गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.