Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
नौ को धनबाद में मजदूरों का महापड़ाव की सफलता को लेकर गुमो में सीटू की बैठक
Published / 2023-07-29 14:04:38
नौ को धनबाद में मजदूरों का महापड़ाव की सफलता को लेकर गुमो में सीटू की बैठक

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। केंद्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी, जनविरोधी व राष्ट्रविरोधी विनाशकारी नीतियों के खिलाफ तथा वैकल्पिक नीतियों के लिए भारत छोड़ो दिवस पर केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 अगस्त को धनबाद में होने वाले क्षेत्रीय महापड़ाव की सफलता के लिए झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले झुमरीतिलैया नगर पर्षद के वार्ड नंबर 20 अंतर्गत गुमो बस्ती के दलित टोला में मजदूरों की बैठक हुई और महापड़ाव में करीब एक सौ लोग शामिल होने का प्रस्ताव लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए सीटू नेता और निर्माण कामगार यूनियन झारखंड के संयुक्त सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि देश में मजदूरों की हालत बहुत खराब हो गया है। झारखंड में बालू पर रोक के कारण भवन निर्माण में कमी आयी है, जिसके कारण निर्माण श्रमिकों को काम मिलना मुश्किल हो गया है। देश में बेरोजगारी प्रचंड रूप ले चुका है। स्थायी नौकरी की जगह अनुबंध, ठेका और आउटसोर्सिंग लाया जा रहा है, जहां मजदूरों का शोषण जारी है। नौकरी की सुरक्षा नहीं है। महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हरी सब्जी, सभी मशालें, दाल, आटा-चावल आदि सभी खाने पकाने का दाम बेतहाशा बढ़ने से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। मौजूदा श्रम कानूनों को कमजोर कर कॉरपोरेट परस्त मालिक पक्षीय चार लेबर कोड लाया गया है। केंद्र सरकार अक्रामक तरीके से राष्ट्रीय संपत्ति, सार्वजनिक उपक्रमों, वित्तीय संस्थानों का निजीकरण कर रही है। पूंजीपतियों के टैक्स माफ कर लाखों करोड़ों का कर्जा माफ किया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी आह्वान पर 9 अगस्त को धनबाद और 10 अगस्त को रांची में महापड़ाव का आयोजन किया जा रहा है।बैठक में काली दास, जमना दास, सुरेश दास, महेन्द्र दास, नारायण दास, संजय दास, संतोष दास, उमेश दास, सिकन्दर दास, कारू दास, मुकेश दास, महेश दास, जागेश्वर दास, रामू दास, बिनोद दास, भोला दास, लखन दास, प्रकाश दास, फुलवा देवी, किरण देवी, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, मुनीया देवी आदि शामिल थे।

डॉक्टर की कार के धक्के से दो बाइक सवारों की मौत
Published / 2023-07-29 11:21:18
डॉक्टर की कार के धक्के से दो बाइक सवारों की मौत

टीम एबीएन, रांची। खूंटी तमाड़ मुख्य पथ पर जिकिलता के समीप तेज रफ्तार कार (जेएच 01 डीजी 6555) ने मोटरसाइकिल (जेएच 01 एजी 9326) को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में बिरडीह तमाड निवासी संदीप गंझू (23 वर्ष) एवं झालदा पुरुलिया निवासी तारोपद सिंह गंझू (59 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार अड़की के कल्याण अस्पताल दीपक फाऊंडेशन में कार्यरत डेंटल डॉक्टर शौभिक मुखर्जी एवं जनरल फिजिशियन डॉ शुभाशीष चटर्जी रांची से ड्यूटी के लिए अड़की जा रहे थे। इसी बीच जिकिलता के समीप तमाड़ की ओर से आ रहे एक बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बिरडीह तमाड़ निवासी संदीप गंझू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयू। जबकि गंभीर रूप से घायल तारोपद सिंह गंझू को बेहोशी की हालत में सोयको थाने की पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए रिम्स भेजा गया। रिम्स जाने के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गयी, जिसके बाद खूंटी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों व्यक्ति बाइक से तमाड़ से तोरपा रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी जिकिलता में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार सवार चिकित्सक घटनास्थल में घायलों को छोड़कर भागकर अड़की थाना पहुंचे एवं घटना की जानकारी दी। दुर्घटना में मारुति डिजायर कार के परखच्चे उड़ गये। जबकि मोटरसाइकिल बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी पुलिस कार को जब्त कर जांच में जुट गयी है।

झारखंड : मानसून की कमजोरी देख कृषि मंत्री बादल चिंतित
Published / 2023-07-29 11:16:01
झारखंड : मानसून की कमजोरी देख कृषि मंत्री बादल चिंतित

राज्य में कमजोर पड़ते मानसून को लेकर कृषि मंत्री ने जतायी चिंता, अधिकारियों को दिए ये दिशा-निर्देशटीम एबीएन, रांची। झारखंड में कमजोर पड़ते मानसून को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गयी हैं। इसी को लेकर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के जिला कृषि पदाधिकारी भी जुड़ें। इसमें जिलों में कम वर्षापात, खरीफ फसलों के आच्छादन एवं वैकल्पिक फसल योजना को लेकर चर्चा हुई।इस बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर आच्छादन और वैकल्पिक योजना की पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये। ज्यादातर जिलों में 80-90 फीसदी से अधिक बीज वितरण कर दिए जाने पर संतोष जताया है। कहा कि तीन दिन के अंदर बीज वितरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा करें।कृषि विभाग के सचिव ने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले कृषि अधिकारियों को शो-कॉज किया जायेगा। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अभी तक राज्य में सामान्य से करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई है, जो कृषि के लिहाज से काफी निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि हमारे स्थिति बेहद गंभीर हो गयी है। कहा कि इसके बाद भी राज्य के किसानों ने हार नहीं मानी है। कृषि मंत्री ने कहा कि सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को आदेश दिया कि राज्य के सभी 4400 पंचायतों पर फोकस करें। जनसेवक एटीएम, बीटीएम और कृषक मित्र के साथ बैठक कर वैकल्पिक फसल की पूरी योजना बनायी जाये। उन्होंने क्रॉप डायवर्सिफिकेशन को लेकर भी निर्देश दिया और कहा कि प्रखंड स्तर पर योजना तैयार की जाये ताकि किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा सके। बादल पत्रलेख ने कहा कि मिलेट्स मिशन के लिए सरकार ने 50 करोड़ की राशि का बजट में प्रावधान रखा है। इसलिए मिलेट के लिए किसानों का डाटा तैयार करें ताकि बजट आवंटन के साथ ही किसानों को लाभ मिल सके।कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य में करीब 10 लाख हेक्टेयर जमीन परती है। राज्य में कृषि योग्य 38 लाख हेक्टेयर जमीन होने के बावजूद महज 28 लाख हेक्टेयर में खेती करने का लक्ष्य रखने पर चिंता जताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक वर्ष दो लाख हेक्टेयर परती भूमि को कृषि योग्य बनाने की है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि एक्शन प्लान जिला स्तर पर तैयार करें। जिस तरह से पिछले सुखाड़ में हमने काम किया था। उसकी कार्ययोजना जमीनी स्तर पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। समीक्षा बैठक में कृषि सचिव अबु बकर, निदेशक हॉर्टिकल्चर निसार अहमद, विशेष सचिव प्रदीप हजारे, अपर सचिव विधान चंद्र चौधरी, समिति निदेशक विकास कुमार, उप कृषि निदेशक योजना संतोष कुमार, उप कृषि निदेशक सामान्य मुकेश कुमार सिन्हा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व सीएम रघुवर दास बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Published / 2023-07-29 11:04:27
पूर्व सीएम रघुवर दास बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने नये राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम का एलान कर दिया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है।

बोकारो : हाइटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, चार की मौत, 9 गंभीर
Published / 2023-07-29 11:02:36
बोकारो : हाइटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, चार की मौत, 9 गंभीर

मुहर्रम का जुलूस मातम में बदलाटीम एबीएन, बोकारो। बोकारो थर्मल में शनिवार को बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको में मुहर्रम का जुलूस उस वक्त मातम में बदल गया। जब स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया का जुलूस निकाला। ताजिया उठाने के क्रम में उपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन तार में सट गया। तार में सटने से ताजिया के जुलूस में रखा बैट्री ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में कुल 13 लोग बुरी तहर झुलस गये। जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि सात की स्थिति गंभीर बनी हुई है और दो लोगों को घर भेज दिया गया है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है। घटना के बाद खेतको में परिजनों एवं लोगों के बीच चीख पुकार मच गयी। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए लाया। अस्पताल में एंबुलेंस मौजूद नहीं रहने को लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई है। बताया जा रहा है कि ताजिया को इमाम बाड़ा शिफ्ट करने लोग जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मरने वालों में आसिफ रजा (21 वर्ष), एनामुल रब (35 वर्ष), गुलाम हुसैन (18 वर्ष), साजिद अंसारी (18 वर्ष) शामिल है।

मंहगाई बढ़ गयी क्योंकि धरती पर अधर्म भी बढ़ गया : पंडित रामदेव
Published / 2023-07-29 10:57:31
मंहगाई बढ़ गयी क्योंकि धरती पर अधर्म भी बढ़ गया : पंडित रामदेव

टीम एबीएन, रांची। जब अधर्म बढ़ेगा तो महंगाई बढ़ेगी। मानवीय उत्पात, प्राकृतिक आपदाएं आयेंगी। जिस साल मीरा जी को देवर राणा जी ने जहर दिया था, उस साल मेवाड़ में अकाल पड़ गया था।ब्रह्मचर्य, सत्य, तप, दान, संयम, शौच, अहिंसा, शांति, धैर्य, क्षमा, चोरी न करना, पवित्रता, इंद्रियों पर नियंत्रण , बुद्धि, ज्ञान, क्रोध न करना इनसे  युक्त होने पर ही धर्म की वृद्धि होती है। आमजन सुखी समृद्ध और सम्पन्न रहते हैं।जब धर्म पर चोट होगा तो, यही ग्लोबल वार्मिंग का रूप लेगा। ऐसी स्थिति में धरती भी ब्रह्मा और पति विष्णु के पास जाकर गुहार लगाती है। अपने और संसार की रक्षा के लिए, सामाजिक और राजनीतिक पाप के कारण अधर्म बढ़ता है। रामवतार में एक राजा रावण तो कृष्णावतार में कंस, जरासंध और भोंमासुर पर संगीन आरोप था। भगवान के न्यायालय में आज भारत के चार हजार में सत्रह सौ सतर विधायक पर संगीन मुकदमा है और वही आरोपी  कहते हैं मंहगाई बढ़ गयी। जब  आप अपराधियों को राजा बनायेंगे तो प्रकृति कुपित होगी ही। इसलिए मंहगाई का कारक हर आम इन्सान है, जो खेती बारी छोड़ दिया। जो सरकार खेती के लिए सुविधाएं नहीं दी या सुविधा छीन लिया। राजा और जनता दोनों महंगाई के लिए बराबर जिम्मेदार है। अधर्म का बढ़ना भूमि देवी का भार बढ़ना है और जब यह भूभार-पाप बढ़ेगा तो भगवान ही नहीं नारी शक्ति भगवती भी नौ देवी और दस महाविद्याओं के रूप में अवतार लेकर दुष्टों का दमन करती है।उक्त गुढ़ रहस्यों का उद्बोधन श्री मद्देवीभागवत कथा के चौथे दिन पंडित रामदेव पाण्डेय ने किया। उन्होंने कथा के दौरान राम-जानकी मन्दिर बरियातू में ये बातें कही। यह कथा बारह अगस्त तक चलेगी।

खूंटी-तमाड़ सड़क में सड़क दुर्घटना में दो की मौत
Published / 2023-07-29 09:39:44
खूंटी-तमाड़ सड़क में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी-तमाड़ मार्ग में नदी डिपा के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के बिरडीह गांव निवासी संदीप गंझू (25 वर्ष) और झालदा थाना क्षेत्र के माथा निवासी तारा पदो सिंह गंझू (59 वर्ष) है। जानकारी के अनुसार, दोनों एक बाइक (जेएच 01एजी 9326) में सवार कहीं जा रहे थे। इसी क्रम में खूंटी से अड़की की ओर जा रहे कार (जेएच 01डीजी 6555) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां संदीप गंझू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल तारापदो सिंह गंझू का इलाज किया जा रहा था। इलाज के क्रम में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार सवार व्यक्तियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी है। कार अड़की के किसी चिकित्सक का बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।

अपराध में झारखंड देशभर में नम्बर-1 पर : सुदेश महतो
Published / 2023-07-28 21:48:27
अपराध में झारखंड देशभर में नम्बर-1 पर : सुदेश महतो

विधि व्यवस्था पर आजसू सुप्रीमो ने सरकार को घेराबोले-  देश में सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं झारखंड में हो रहीं हैंटीम एबीएन, रांची। मानसून सत्र के पहले दिन राज्य में आपराधिक घटनाओं में हुई वृद्धि का मामला गरमाया रहा। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में सबसे ज्यादा घटना झारखंड में हो रही है। ऐसे में सरकार को सदन में चर्चा करानी चाहिए। इस सरकार के आने के बाद से हम लगातार यह कह रहे हैं कि आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है जो बेहद ही चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं और घटना को अंजाम दे रहे हैं। सारे रिकॉर्ड सरकार के पास है इस पर आंकड़ों के साथ चर्चा कराने की जरूरत है और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। सुदेश महतो ने कहा कि सरकार संगठित अपराध को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा पा रही है ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है।आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अपने काम के बजाय पुलिस दूसरे काम में लगी रहती है, इस वजह से अनुसंधान के बड़े बड़े फाइल यूं ही पड़ी रह जाती है। टेक्नोलॉजी के इस युग में पुलिस का तंत्र फेल होना बेहद ही चिंता का विषय है। ऐसे में पुलिस को अपना खुफिया तंत्र मजबूत करने की आवश्यकता है।सरकार द्वारा 1932 आधारित स्थानीय नीति संबंधी विधेयक एक बार फिर लाए जाने की तैयारी पर सवाल खड़ा करते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि स्थानीय नीति लायी जाये। जब राज्यपाल ने त्रुटियों को दूर करने के लिए इस बिल को वापस किया था तो उसी वक्त सरकार ने क्यों नहीं पहल की। सरकार चाहती नहीं है कि यहां के लोगों को लाभ मिले इस वजह से यहां के बेरोजगार युवाओं को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। एक बार फिर इसकी तैयारी की जा रही है मगर सरकार के रुख से नहीं लगता है कि स्थानीय और नियोजन नीति बन पायेगी।

कोडरमा : माकपा के युवा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के खिलाफ वामदलों का विरोध प्रदर्शन
Published / 2023-07-28 19:52:03
कोडरमा : माकपा के युवा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के खिलाफ वामदलों का विरोध प्रदर्शन

टीम एबीएन, कोडरमा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य कमिटी सदस्य युवा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के खिलाफ के खिलाफ और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोडरमा गांधी चौक पर वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि अज्ञात अपराधियों ने रांची के दलादली चौक पर स्थित कार्यालय में सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सीपीएम नेता रमेश प्रजापति ने किया। प्रदर्शन को सीपीआई के जिला मंत्री प्रकाश रजक, माले के जिला सचिव राजेन्द्र मेहता, सीटू नेता प्रेम प्रकाश, नौजवान भारत सभा के उदय द्विवेदी ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था फेल हो गयी है। आम जनता तो छोड़ दीजिये, जनता के प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। सुभाष मुण्डा सीपीएम प्रत्याशी के रुप में हटिया विधानसभा से दो बार और हाल ही में मांडर विधानसभा के लिए हुए हाल ही के उप चुनाव में सीपीएम के सशक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। रातू-नगड़ी इलाके के लोकप्रिय और संघर्षशील युवा संगठनकर्ता थे। जो डीवाईएफआई और आदिवासी अधिकार मंच के बैनर तले आदिवासियों और अन्य गरीबों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहते थे। उस क्षेत्र में आदिवासी जनता के विभिन्न सवालों पर वे लगातार आंदोलन के मैदान में डटे रहते थे, जिसके चलते उस इलाके के निहित स्वार्थी तत्व और आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले भू माफियाओं की नजर में खटकने लगे थे। उनकी जधन्य हत्या के बाद उस इलाके के लोगों का आक्रोशित होना इस बात का प्रमाण है कि शहीद सुभाष मुंडा जनप्रिय नेता थे। अविभाजित कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य और द्वितीय विश्वयुद्ध में भारतीय सेना के सिपाही सुकरा मुंडा की तीसरी पीढ़ी के नौजवान कम्युनिस्ट कार्यकर्ता थे जो अपने दादा की संघर्षशील विरासत के वाहक थे। शहीद सुभाष मुंडा की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्यभर में उग्र आंदोलन तेज होगा। वामदल इस कायरतापूर्ण जधन्य हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए रांची पुलिस और राज्य के मुख्यमंत्री से मांग करती है कि अविलंब एसआईटी जांच को तेज कर सुभाष मुंडा के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे। कार्यक्रम में महेश प्रसाद सिंह, दिनेश रविदास, धीरज यादव, अशोक रजक, श्याम भारती, भागवत साव, शंभू कुमार, गणेश, असगर अंसारी, बजरंगी दास, मोहम्मद सलीम, लक्ष्मण साव, सरयू दास आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.