टीम एबीएन, कोडरमा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य कमिटी सदस्य युवा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के खिलाफ के खिलाफ और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोडरमा गांधी चौक पर वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि अज्ञात अपराधियों ने रांची के दलादली चौक पर स्थित कार्यालय में सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सीपीएम नेता रमेश प्रजापति ने किया। प्रदर्शन को सीपीआई के जिला मंत्री प्रकाश रजक, माले के जिला सचिव राजेन्द्र मेहता, सीटू नेता प्रेम प्रकाश, नौजवान भारत सभा के उदय द्विवेदी ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था फेल हो गयी है। आम जनता तो छोड़ दीजिये, जनता के प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। सुभाष मुण्डा सीपीएम प्रत्याशी के रुप में हटिया विधानसभा से दो बार और हाल ही में मांडर विधानसभा के लिए हुए हाल ही के उप चुनाव में सीपीएम के सशक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। रातू-नगड़ी इलाके के लोकप्रिय और संघर्षशील युवा संगठनकर्ता थे। जो डीवाईएफआई और आदिवासी अधिकार मंच के बैनर तले आदिवासियों और अन्य गरीबों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहते थे। उस क्षेत्र में आदिवासी जनता के विभिन्न सवालों पर वे लगातार आंदोलन के मैदान में डटे रहते थे, जिसके चलते उस इलाके के निहित स्वार्थी तत्व और आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले भू माफियाओं की नजर में खटकने लगे थे। उनकी जधन्य हत्या के बाद उस इलाके के लोगों का आक्रोशित होना इस बात का प्रमाण है कि शहीद सुभाष मुंडा जनप्रिय नेता थे। अविभाजित कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य और द्वितीय विश्वयुद्ध में भारतीय सेना के सिपाही सुकरा मुंडा की तीसरी पीढ़ी के नौजवान कम्युनिस्ट कार्यकर्ता थे जो अपने दादा की संघर्षशील विरासत के वाहक थे। शहीद सुभाष मुंडा की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्यभर में उग्र आंदोलन तेज होगा। वामदल इस कायरतापूर्ण जधन्य हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए रांची पुलिस और राज्य के मुख्यमंत्री से मांग करती है कि अविलंब एसआईटी जांच को तेज कर सुभाष मुंडा के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे। कार्यक्रम में महेश प्रसाद सिंह, दिनेश रविदास, धीरज यादव, अशोक रजक, श्याम भारती, भागवत साव, शंभू कुमार, गणेश, असगर अंसारी, बजरंगी दास, मोहम्मद सलीम, लक्ष्मण साव, सरयू दास आदि मौजूद थे।
रोटेरियन की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहाटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने रोटरी सभागार में आया सावन झूमके... कार्यक्रम का आयोजन किया। संचालन कर्त्ता रोटेरियन नवीन पांड्या और उनकी टीम के द्वारा नृत्य, गेम, अंताक्षरी गीत, रैंप वाक, आदि कई रंगारंग कार्यक्रम किये गये।जिसमें सभी रोटेरियन परिवार ने भाग लिया कार्यक्रम में आए हुए सभी रोटेरियन ने लजीज व्यंजन का भी आनंद लिया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान से सभा की शुरुआत हुई। अध्यक्ष विकास सेठ ने स्वागत भाषण दिया। सेक्रेटरी नवीन जैन ने महत्वपूर्ण घोषणा की।उपसचिव संजीव अग्रवाल ने पिछले कार्यक्रम का मिनट्स पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम की पीडी रोटेरियन रितु सेठ, रोटेरियन आरती आर्य, रोटेरियन अमित कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। सावन मास के इस कार्यक्रम में रोटरी हॉल को सावन की तरह हरा-भरा बनाया गया और लोगों ने अपने वस्त्र भी हरा पहनकर संगीत का आनंद लिया।झूम कर सावन का स्वागत किया।जिले के जाने-माने संगीत गायक रोटेरियन नवीन जैन पांड्या ने अपने गीत और कला से वहां पर बैठे सभी रोटेरियन को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पूरी सभा को आनंदित कर दिया। आराध्या राज और आरोही मोदी ने अपने मनमोहक नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। दोनों बच्चियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में रोटेरियन अमित कुमार, शिल्पी गुप्ता, रोटेरियन प्रवीण रश्मि वर्णवाल, रोटेरियन रामरतन नीलम महर्षि, रोटेरियन नवीन पिंकी पांड्या को रैंप वॉक में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। रोटेरियन राजेंद्र मोदी और रोटेरियन संगीता शर्मा ने अपने कर्णप्रिय गीतो से समा बांध दिया। रोटेरियन महेश दारूका और कैलाश चौधरी ने सावन महीना के महत्व पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन अजय अग्रवाल ने दिया। मौके पर रोटरी परिवार अतिथि गण आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। यह सभी जानकारी सचिव नवीन जैन ने दी।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में दिनांक 31 जुलाई से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ सी जगे नाथन डीन अनुसंधान नवाचार और उधमिता करेंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी संयोजक डॉ तन्मय कुमार बनर्जी सह संयोजक डॉ महुआ मुखर्जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के जानकार इस कार्यक्रम में अपना ज्ञान प्रतिभागियों के बीच साझा करेंगे।जो मुख्य रूप से इन विषयों पर केंद्रित होगा : बिजनेस एनालिसिस, सांख्यकीय, डेटा माइनिंग, न्यूरल नेटवर्क, सहित विभिन्न विषय के प्राध्यापक जो IIM NIT, BIT से आकर इस कार्यक्रम में अपना योगदान देंगे।इस पूरे कार्यक्रम कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना और डॉ वंदना भट्टाचार्य ने शुभकामनाएं दी है।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजनों का लाभ दिलाना प्राथमिकता रहेगी : उपायुक्त मेघा भारद्वाजटीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला के 24वें जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मेघा भारद्वाज ने निवर्तमान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन से पदभार ग्रहण किया।कोडरमा जिले में डीसी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि कोडरमा जिले के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि यहां आम जनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, सरकारी सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ साथ अन्य सभी योजनाओं को मॉनिटर करेंगे और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा जिले की बेहतरी के लिए जो प्रयास किये गये थे, उसे भी आगे बढ़ाया जायेगा।साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रगति लाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध रूप मे धरातल पर उतारने का प्रयास रहेगा ताकि सभी सुयोग्य व्यक्ति तथा समाज के अंतिम छोर तक विकास योजनाओं को पहुंचाया जा सके।मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, डीडीसी ऋतुराज, एसडीओ संदीप कुमार मीना, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक तथा तकनीकी विभागों के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
कंट्रोल रूम से होगी जुलूस की मॉनिटरिंगएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। मुहर्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 29 जुलाई को निकलने वाले मुहर्रम जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। इसके अलावा जिले में शांति कायम करने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।मुहर्रम जुलूस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जिले के शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अभी से ही सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही पूरे जिले में दो हजार से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती होने वाली है और इसकी प्रक्रिया शुक्रवार रात में शुरू हो जायेगा। मुहर्रम से पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कर लोगों से आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की गयी। वहीं अड़की, कर्रा, जरियगड़ और मुरहू पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनहर के साथ साथ अफवाहों से बचने की अपील की गयी।मुहर्रम को लेकर सुरक्षा बल में जिला बल, जैप, रैफ, सैफ, आईआरबी के जवानों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। पिछले साल हुए दो समुदायों में झड़प से सबक लेते हुए खूंटी पुलिस इस वर्ष कोई गलती नहीं करना चाहती है। इसके लिए इस बार शहर के कोने-कोने पर मजिस्ट्रेट और जवानों की तैनाती रहेगी जबकि शहर में लगी सीसीटीवी के जरीए से नजर रखी जायेगी। कंट्रोल रूम से शहर और अतिसंवेदनशील स्थानों पर निकलने वाले जुलूस की मॉनिटरिंग की जाकेगी। खूंटी थाना क्षेत्र में सीसीटीवी के अलावा अलग से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है और 200 से अधिक लोगों पर 107 की कार्रवाई की गयी है। पूर्व में हुए विवाद और जरियगड़ के गोविंदपुर इलाके में हर वर्ष आपसी सौहार्द बिगाड़ने के मामले आते रहे है ऐसे में गोविंदपुर में अतिरिक्त बलों की तैनाती होगी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर गहमगहमी बनी हुई है। सत्र को लेकर सभी दलों ने तैयारी कर रखी है। आज सुबह 11बजे से सदन की कार्यवाही शुरु हो रही है। सत्र 4 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले पोर्टिको में बैठे भाजपा विधायक। गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी। सुभाष मुंडा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।पिछले सत्र में पारित इटकी ट्यूबरक्लोसिस सेनेटोरियम विधेयक, झारखंड कोर्ट फीस संशोधन विधेयक, झारखंड विनियोग विधेयक और दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय विधेयक को राज्यपाल और राष्ट्रपति से अनुमति मिलने के बाद विधेयकों की विवरणी सभा पटल पर रखी गयी।मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने वहां जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया। आजसू विधायक ने पिछले सत्र से अबतक जो लोग नहीं रहें उनके प्रति संवेदना प्रकट की।भाकपा माले विधायक बिनोद सिंह ने शोक व्यक्त किया। एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही सोमवार 11बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है।
रांची बंद का मिला-जुला रहा असर; थाना प्रभारी निलंबितटीम एबीएन, रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता की रांची में हत्या के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत बंद का गुरुवार को मिला-जुला असर दिखा। पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागरी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार कर माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या किए जाने के बाद थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।घटना राज्य की राजधानी रांची के दलदली चौक पर हुई। रांची बंद को प्रभावी बनाने और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों आदिवासी गुरुवार को सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध कर दीं और अपना गुस्सा व्यक्त करने के लिए टायर जलाये, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।एक आदिवासी कार्यकर्ता कुंद्रेशी मुंडा ने कहा कि इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर दिया है। बिना डर के बंदूकधारी मुंडा के कार्यालय में घुस गये और उनपर गोलियां चलायी। हम दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं। बड़ी संख्या में आदिवासियों के सड़कों पर उतरने के कारण नगरी ब्लॉक, कटहल और पिस्का मोड़ और अरगोड़ा चौक पर सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।आदिवासी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी कि अगर प्रशासन अगले 12 घंटे में हमलावरों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहता है तो वे लोग प्रदर्शन तेज करेंगे और पूरे झारखंड बंद का आह्वान करेंगे। रांची ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नौशाद आलम ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गयी है। वह कई सूचनाओं के आधार पर जांच कर रही है। हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। घटना के बाद नगरी थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीम से मौके से साक्ष्य और नमूने एकत्र करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर झामुमो-नीत सरकार पर निशाना साधा। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि मुंडा अपने कार्यालय में थे, वहीं घुसकर हमलावरों ने उन्हें सात गोलियां मारीं।घटना के बाद इलाके में बुधवार की शाम भीड़ हिंसक को कई और गुस्से से भरे स्थानीय लोगों ने दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की, सड़कें जाम कर दीं और कुछ झोपड़ियों में आग लगाने का प्रयास भी किया। क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती के बाद बुधवार देर हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि माकपा नेता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।माकपा के राज्यसचिव विप्लव ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद माकपा नेता के शव को गुरुवार सुबह मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में रखा गया। वहां से उसे दलदली चौक ले जाया गया जहां सैकड़ों लोग जमा हो गये। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर भी ले जाया गया। विप्लव ने बताया कि पार्टी घटना के विरोध में राज्य के सभी जिलों में विभिन्न आदिवासी संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रही है। रांची ग्रामीण के एसपी ने बताया, स्थिति नियंत्रण में है। अवरूद्ध सड़कों को खाली करा लिया गया है और शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया।
टीम एबीएन, गुमला। थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली निवासी शंभू लोहरा मेहमानी करने केसीपारा गया था। केसीपारा में पहुंचकर वह पैदल टहलने निकला था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार द्वारा उसे पीछे से धक्का मार दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। उसके रिश्तेदारों ने उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
टीम एबीएन, कोडरमा। राज्य सरकार ने कई जिलों के डीसी का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें कोडरमा के निवर्तमान डीसी आदित्य रंजन भी शामिल हैं। श्री रंजन की जगह पर वर्ष 2016 बैच की आइएएस अधिकारी मेघा भारद्वाज को कोडरमा का नया डीसी बनाया गया है। वह 24वें डीसी के रूप में जल्द पदभार लेगी। ज्ञात हो कि मेघा भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थी। इससे पहले वह हजारीबाग में एसडीओ व पलामू में डीडीसी के रूप में काम कर चुकी हैं। कोडरमा जिले को एक लंबे समय के बाद महिला डीसी मिली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.