Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड : कई जिलों में जोरदार बारिश की आशंका
Published / 2023-07-30 23:19:13
झारखंड : कई जिलों में जोरदार बारिश की आशंका

बोकारो, देवघर, खूंटी, रामगढ़ सहित कई जिलों में आज होगी बारिशटीम एबीएन, रांची। बोकारो, देवघर, खूंटी, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। चतरा, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा और लातेहार जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।झारखंड में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। शनिवार की शाम से इसका असर झारखंड में भी देखने को मिला। देर रात से राजधानी में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि दो अगस्त तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। इस कारण सभी जिलों में बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ है। इसका करीब पांच दिनों तक असर रह सकता है।

किसानों की समस्याएं नहीं सुलझी, तो आंदोलन करेगा भारतीय किसान संघ
Published / 2023-07-30 23:08:39
किसानों की समस्याएं नहीं सुलझी, तो आंदोलन करेगा भारतीय किसान संघ

टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ की झारखंड प्रांत की कार्यकारिणी बैठक आज 30 जुलाई 2023 को 11:30 से हजारीबाग जुलू पार्क के पास कुशवाहा भवन में हुई। कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष मंत्री एवं सदस्यता प्रभारी एक दिवसीय बैठक  में शामिल हुए।इस बैठक में अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जुगल किशोर मिश्रा, क्षेत्र संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी, संगठन मंत्री अचल जी एवं प्रांत के सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों ने भाग लिया। माननीय युगल किशोर मिश्रा ने भारतीय किसान संघ के पृष्ठभूमि को विस्तार से रखा एवं किसानों के बीच समस्याओं को समाधान किसान संघ संगठन विस्तार से संभव है। इस बैठक में प्रांत के अध्यक्ष जय कुमार सिंह एवं सह संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी ने भी रखा। इस बैठक में भारतीय कृषि आर्थिक शोध संस्थान केंद्र के प्रांत संयोजक श्रीमान अनिल शर्मा जी भी उपस्थित थे। प्रांत की कार्यकारिणी में झारखंड में विभिन्न जिलों से आये हुए प्रतिनिधियों से विभिन्न जिलों में धान रोपाई का स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा किया।सुखाड़ पर भी चर्चा हुई जिसमें  पूरे प्रदेश मैं सुखाड़ की स्थिति बन रही है उस पर भी लोगों ने विचार रखे साथ ही सरकार से इस विषय पर ध्यान देने का आग्रह  किया।बैठक में किसानों की बंदोवस्त जमीन की रसीद नहीं काटने का मुद्दा भी आया जिसपर विस्तार से चर्चा की गयी और इस पर भविष्य में बड़ी आंदोलन करने के लिए विचार आया। इस बैठक में हजारीबाग जिला के सदस्य संचालक टोली का गठन किया गया, जिसमें नारायण कुशवाहा, दिनेश कुमार, विजय वर्मा, मंटू कुमार सिंह, राकेश मेहता, योगेश्वर महतो को बनाया गया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रकाश नारायण ने किया। मौके पर प्रांत अध्यक्ष जय कुमार सिंह, महामंत्री प्रकाश नारायण, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश मंत्री दीपक उरांव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवकुमार साहू एवं हर जिला से संयोजक उदय महाराज, डॉ एके सिंह, सुनील जी, बोकारो से माधव जी, रांची से कामेश्वर जी, चतरा से राम पांडे, रामगढ़ से उमेश मेहता, रांची से कामेश्वर मुंडा, विजय जी, रवि रंजन जी समेत विभिन्न जिलों के लोगों ने भाग लिया।

दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता पेड़ पौधे से दोस्ती : श्रेया
Published / 2023-07-30 21:18:29
दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता पेड़ पौधे से दोस्ती : श्रेया

प्रेरणा शाखा ने मित्रता दिवस पर पौधारोपण कर दिया संदेश  टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। विश्व मित्रता दिवस के मौके पर रविवार को झुमरीतिलैया के अड्डी बंगला रोड में प्रेरणा शाखा के तत्वधान में पौधारोपण कर मित्रता की मिसाल पेश की गयी। शाखा की पदाधिकारी और सदस्यों ने कहा कि पेड़ पौधे से मित्रता करने से हमें कई फायदे मिलेंगे और पर्यावरण भी संतुलित रहेगा। इसी उद्देश्य को लेकर प्रेरणा शाखा ने अभी तक डेढ़ माह में 751 पौधे लगाकर इसकी रक्षा का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता दोस्ती का होता है। एक सच्चा दोस्त हमारी जिंदगी को नई राह देता है, यदि आप किसी से सच्ची दोस्ती करते हैं तो केवल सुख के लिए ही नहीं बल्कि हमें प्रण करना चाहिए  कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हम पेड़-पौधे से दोस्ती करें जिससे आने वाली पीढ़ी को संतुलित वातावरण का फायदा मिल सके। पौधारोपण के साथ समाज को इसके महत्व के बारे में भी प्रेरणा शाखा संदेश देने का कार्य कर रही है। उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया ने कहा कि जितनी तेजी से जंगलों की कटाई हो रही है मानव समाज के लिए हानिकारक  साबित हो रहा है। मानव समाज को पौधारोपण के प्रति जागरूक होना होगा। सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि आज के समय में मित्रता स्वार्थ की रह गयी है। मित्रता के लिए कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रेरणा शाखा का मुख्य उद्देश्य मित्रता को बढ़ावा देने के लिए पेड़ पौधे से दोस्ती  करने पर बल दिया और कहा कि विकास की आंधी में हमें समय रहते पेड़ पौधे को अधिक से अधिक लगाने की जरूरत है। वृक्ष जलवायु परिवर्तन को रोकने और वर्षा होने में महत्वपूर्ण योगदान भी देता है। मारवाड़ी युवा मंच और इसकी इकाइयां प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक श्वेता भाला के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम को अंजाम दिया जा रहा है। मौके पर श्वेता गुटगुटिया, निशा केडिया, रश्मि केडिया, नीतू अग्रवाल, शीतल पोद्दार, नेहा जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रीति केडिया, प्रीति गुटगुटिया आदि उपस्थित थे। वही सचिव सारिका लड्ढा ने बताया कि अगस्त माह में गौ आहार, सावन मिलन आनंद सब के लिए तथा के तहत कई जन सेवा के कार्य किए जायेंगे।

लायंस क्लब आफ रांची कैपिटल का 23वां पदस्थापना समारोह संपन्न
Published / 2023-07-30 18:31:52
लायंस क्लब आफ रांची कैपिटल का 23वां पदस्थापना समारोह संपन्न

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची कैपिटल का 23वां इंस्टॉलेशन सेरेमनी चैम्बर भवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लायंस क्लब के जिलापाल कमल जैन, पूर्व जिलापाल राहुल वर्मा, प्रथम सीमा वाजपेई, द्वितीय जिलापाल संजय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष पंकज मिढा ने किया। कार्यक्रम का संचालन राधा ड्रोलिया ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन पंकज मिढ़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल के उद्देश्य को पूरी तरह धरातल में उतारने का काम हमारा क्लब कर रहा है। चाहे वृक्षारोपण का काम हो या लोगों के लिए हेल्प चेकअप कैंप लगाने की बात हो या मानव सेवा का कोई भी काम हो, हमारा क्लब हमेशा आगे रहा है। आगामी वर्ष में हमारा क्लब वृक्षारोपण, हेल्थ चेकअप कैंप, स्कूली बच्चों के लिए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था जैसे कार्यों पर काम करेगा। पिछले वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा क्लब सचिव ने प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए कमल जैन ने कहा कि लायंस क्लब आॅफ रांची कैपिटल हमारे जिला का सबसे क्रियाशील क्लब है जो लायंस क्लब के उद्देश्यों को धरातल पर लाता रहा है।मौके पर ही फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा वाजपेई ने क्लब के नये सदस्यों को शपथ दिलायी। इंडक्शन आॅफिसर लायन सीमा बाजपेई ने नये पदाधिकारियों का उत्साहवार्द्धन करते कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है जो मानव सेवा का कार्य करती है। क्लब के सत्र 23-24 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में शैलेश अग्रवाल, सचिव आस्था किरण और कोषाध्यक्ष के रूप में अमित शर्मा के साथ सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उस दायित्व का पालन निस्वार्थ भाव से किया जाएगा तथा साथ यह भी कहा कि भविष्य में किए जाने वाले हर प्रोजेक्ट में अपनी पूरी टीम को साथ लेकर तथा विश्वास में लेकर चलाना उनका सिद्धांत रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समाज सेवा के कार्यों को जहां बढ़ाया जाएगा वहीं समाज सेवी कार्यों को गति भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने क्लब के सभी मेंबरों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।पदस्थापना समारोह मे रची शहर के अन्य क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संतोष अग्रवाल ने किया। इस समारोह में पूर्व जिलापाल माधव लखोटिया, मनोज नरेडी, सुनील केडिया, आशीष नेमानी, अभिषेक कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, राजश्री जयंती, अनूप अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अशोक जैन, उमेश टेकरीवाल, शिव अग्रवाल, मनोज मोदी, गोपाल अग्रवाल, सुजीत कुमार, पायल सेठी, सोनी मेहता, चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, परेश गट्टानी, विवेक अग्रवाल के अलावा क्लब के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

अग्रसेन भवन में हुई अग्रवाल सभा का वार्षिक आम सभा
Published / 2023-07-30 18:30:29
अग्रसेन भवन में हुई अग्रवाल सभा का वार्षिक आम सभा

24 सितंबर को वैवाहिक परिचय सम्मेलन तथा 23 नवंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस आम सभा में अग्रवाल सभा की नई कमेटी द्वारा 1 वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया। बैठक में अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज चौधरी ने वर्ष 2022- 23 की प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभा की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अग्रवाल सभा ने एक वर्ष मे 50 से भी अधिक सामाजिक, जनसेवा एवं जन कल्याणकारी कार्य किए हैं तथा विभिन्न सभी कार्यक्रमों के आयोजनों मे एकजुटता के साथ समाज गठबंधन को मजबूत करने में अपना योगदान एवं पूर्ण सहयोग देने पर सबो के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्रसेन भवन व्यवस्था कार्य को सुचारू रूप से निरंतर कर और अधिक सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। भवन में 40 केवी का सोलर पावर प्लांट लग रहा है जिससे बिजली का उत्पादन में भवन आत्मनिर्भर हो जाएगा। भवन में एक लगभग 1000 स्क्वायर फुट का मल्टीप्लस हॉल बनाया जा रहा है। तथा एक हॉल को पूर्ण वातानुकूलित किया जाएगा। वार्षिक आम- सभा मे वर्ष 2022-23 के आय-व्यय का अंकेक्षित ब्यौरा पेश किया गया तथा सर्वसम्मति से जे.एन. अग्रवाल एंड कंपनी को अंकेक्षक नियुक्त किया गया। आम सभा में सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने बताया कि अग्रवाल सभा द्वारा 24 सितंबर को संपूर्ण मारवाड़ी समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन तथा 23 नवंबर को सामूहिक विवाह काआयोजन किया गया है। जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। आम सभा में कई सदस्यों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए एवं कई सुझाव भी दिए। अग्रवाल समाज के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक का संचालन मंत्री मनोज चौधरी ने की तथा धन्यवाद-ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने किया। आम सभा में-भागचंद पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अजय डीडवानिया, विजय कुमार खोवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, डॉ ओम प्रकाश प्रणव, पवन पोद्दार, विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, बसंत कुमार मित्तल, कौशल राजगढ़िया, चंडी प्रसाद डालमिया, अशोक नारसरिया, कमल कुमार केडिया, प्रेम मित्तल, संजय सर्राफ, मनोज रूईया, राजेंद्र केडिया, आनंद जालान, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, रमाशंकर बगड़िया, किशन पोद्दार] सज्जन सर्राफ, सुनील पोद्दार,नरेश चौधरी, किशोरी लाल चौधरी, विनोद टिबड़ेवाल, किशन अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, अजय खेतान, शिव भावसिंहका, भरत बगड़िया, अमित चौधरी, मनीष लोधा, सुरेश केसान, रमेश खेमका, श्यामसुंदर बजाज, सुरेश चौधरी, प्रमोद बगड़िया, अशोक लाठ, रीना सुरेखा,अमर अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, पवन कनोई, प्रकाश नाहटा, गौरव परशुरामपुरिया, सुशील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हनुमान बेड़िया, ललित पोद्दार, वैद्यनाथ अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, के अलावे बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जमशेदपुर : सांपों का आतंक से लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
Published / 2023-07-30 13:11:09
जमशेदपुर : सांपों का आतंक से लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

टीम एबीएन, जमशेदपुर। शहर में इन दिनों सांपों का आतंक देखने को मिल रहा है, जहां बारिश के चलते सांप काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। मौत का सिलसिला भी जारी है। जमशेदपुर में कई ऐसे गांव हैं, जो जंगलों से घिरे हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में सांपों का दिखना आम हो जाता है। यही वजह है कि सांप काटने की घटनाएं भी बढ़ जाती है। कई इलाकों में तो सांपों की दहशत ऐसी है कि लोग घर बार छोड़ दूसरी जगहों पर रहने चले जाते हैं। शहर के एमजीएम सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।जमशेदपुर में सांपों का आतंकसांप कांटने के बाद अगर ठीक समय पर इलाज मिले तो मौत की संभावना न के बराबर होती है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अक्सर लोग मरीजों को डॉक्टर के पास ना ले जाकर ओझा के पास ले जाते हैं। जिससे उन्हें इलाज नहीं मिल पाता और उनकी मौत हो जाती है। बात करें जमशेदपुर की तो यहां करीब 21 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें 5 प्रजातियां ऐसी हैं, जो बेहद जहरीली हैं। जहरीले सांपों में स्पेक्टिकल कोबरा, बैंडिट करैत, इंडियन रेड स्नैक, बुल स्नैक और रसेल कोबरा शामिल है।युवाओं की सर्प रक्षक टीम की पहलजिले में हर साल 25 से 30 लोगों की मौत सांप काटने से होती है। बरसात के समय सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती है, जहां एक तरफ सांप के डर के साए में लोग रहने को मजबूर हैं। तो वहीं जमशेदपुर के युवाओं ने एक बड़ी पहल की है। सर्प रक्षक कहे जाने वाले ये युवा सांपों को पकड़ने का काम करते हैं। जहां से भी इन्हें सांप दिखने की जानकारी मिलती है, वहां पहुंचकर ये सांपों का रेस्क्यू करते हैं। सर्प रक्षकों की पहल बेहद सराहनीय है, क्योंकि सांपों के डर से अक्सर लोग उन्हें मार देते हैं। वहीं, ये युवा सांपों का रेस्क्यू कर लोगों को तो बचाते ही हैं। साथ ही सांपों को भी जंगल में छोड़ आते हैं ताकि इंसानों से उन्हें भी कोई खतरा न हो।

सबसे यादगार यादें आपकी सोच व सहनशीलता : धीरज प्रसाद साहू
Published / 2023-07-30 00:10:30
सबसे यादगार यादें आपकी सोच व सहनशीलता : धीरज प्रसाद साहू

लोहरदगा में समाजसेविका अरुणा साहू के निधन पर शौण्डिक समाज समेत सर्व समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजनटीम एबीएन, लोहरदगा। सबसे यादगार यादें, आपकी सोच सहनशीलता और मातृत्व भाव का रहा है। आपको ईश्वर स्वर्ग में स्थान प्रदान करें। यह हम उनसे कामना करते हैं। उक्त बातें शनिवार को लोहरदगा के राय साहब बलदेव साहू- शिव प्रसाद साहू स्मृति भवन शौण्डिक धर्मशाला में समाजसेविका, मृदुभाषी-मिलनसार और सबको सहयोग प्रदान करने वाली अरुणा साहू के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कही।श्रद्धांजलि सभा में शौण्डिक समाज के तमाम लोगों के अलावा सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सांसद श्री साहू ने कहा की अरुणा साहू जितनी उदार थी, उतना ही अनुशासनप्रिय व मातृत्व भाव रखने वाली सशक्त संरक्षिका भी थी। उन्होंने कहा कि आप हर विचार और प्रार्थना में हम सबों की हमेशा बहुत करीब रहेंगी। इस बार ईश्वर ने आपके रुप में दिव्यआत्मा को अपने चरणों में शरण दिया है। उनके आत्मा को मोक्ष प्राप्त हुआ है।श्रद्धांजलि सभा में समाज के वरिष्ठ सदस्य ब्रज बिहारी प्रसाद ने कहा नियति को तो नहीं डाल सकते, पर कुछ भाव भरे शब्दों के द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देकर उनके आत्मीयजनों के दुख को शब्दों द्वारा हम सभी बांट सकते हैं।मनीष प्रसाद इस मौके पर कहा कि स्वयं और परिजनों को ईश्वर संभालें। इस दारुण दुख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करें। दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। जब अपने इह लोक  से विदा लेकर परलोक जाते हैं, तो दुख होता है। यह भी सच है कि देह नश्वर है। जो पुण्य आत्मा आज हमारे बीच नहीं है।भगवान उन्हें मोक्ष प्रदान करें। उनकी आत्मा को सुकून मिले। वह स्वर्ग में शांति से विराजे।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजीव रंजन प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, लालमोहन प्रसाद केसरी, आलोक साहू, संदीप कुमार, दिनेश पांडेय, कामेश्वर प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, सुनील भगत, रितेश कुमार, गुप्तेश्वर गुप्ता, सुदेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, ज्ञानेश गुप्ता, राकेश कुमार, आशीष कुमार, ध्रुव कुमार साहू, संतोष केसरी, रामलखन प्रसाद, सिद्धनाथ गुप्ता, कमल प्रसाद केसरी, अनूप राय, चंद्रकिशोर प्रसाद, जगतपाल केसरी, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।इसके अलावा कार्यक्रम में जय मां दुर्गा पूजा समिति थाना परिषद के सदस्य गण भी मौजूद थे। पांच अगस्त को थाना रोड स्थित साहू सदन में अरुणा साहू के निधन के उपरांत ब्रह्म और कुटुम भोज और छह अगस्त को दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी अरुणा साहू के पति झारखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी और व्यवसायी उदय शंकर प्रसाद ने दी।

सीबीआइ से सुभाष मुंडा हत्याकांड की जांच कराये हेमंत सरकार : रघुवर दास
Published / 2023-07-30 00:07:14
सीबीआइ से सुभाष मुंडा हत्याकांड की जांच कराये हेमंत सरकार : रघुवर दास

टीम एबीएन, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि राज्य में जब से हेमंत सरकार बनी है, तब से आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ा है और उभरते युवा आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की हत्या किसी दल के नेता की नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की हत्या है।अपराधियों पर लगाम लगाना हेमंत सरकार के बस की बात नहींश्री दास ने कहा कि आदिवासी समाज की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। अपराधियों पर लगाम लगाना हेमंत सरकार के बस की बात नहीं है। इस राज्य में खनन माफिया गिरोह और गैंगस्टर के संगठित अपराध गिरोह की एक समानांतर सरकार चला रही है, इस कारण भय का माहौल है। युवा नेता सुभाष मुंडा की हत्या हुए 3 दिन हो गये हैं, लेकिन अब तक मामले का उद्बोधन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वह सुभाष मुंडा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में मुख्यमंत्री से लेकर चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी जैसे तमाम बड़े अधिकारी बैठे हैं, वहां अपराधियों ने दिनदहाड़े आदिवासी समाज के चमकते हुए दीपक को बुझा दिया। अपराधियों व गैंगस्टरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे विदेश में बैठकर वीडियो बनाकर वसूली कर रहे हैं और सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है।झारखंड जैसे शांत राज्य में ऐसी स्थिति कभी पैदा नहीं हुईश्री दास ने कहा कि झारखंड जैसे शांत राज्य में ऐसी स्थिति कभी पैदा नहीं हुई। राज्य सरकार से मांग करता हूं कि आप भारत सरकार से इस मामले की सीबीआई से जांच की अनुशंसा करें क्योंकि कानून व्यवस्था संभालना आपके बस की बात नहीं है मुख्यमंत्री जी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के आने के बाद भू माफिया और खनन माफिया सरकार के संरक्षण में फल- फूल रहे हैं। राजधानी तक में आपके अधिकारी भू माफिया के साथ सांठगांठ कर जमीन को बेचने का काम कर रहे हैं। इस कारण अधिकारी होटवार जेल जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार पर कैसे कोई विश्वास करे? श्री दास ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को आदिवासी का मसीहा होने का दावा करते हैं तो कम से कम आदिवासी समाज के हित की रक्षा करें, यही आदिवासी समाज की आपसे अपेक्षा है। वहीं, इससे पहले दास ने सुभाष मुंडा के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उनके माता-पिता से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही कहा कि भविष्य में किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

पलामू : ओवरटेक करने के चक्कर में हाइवा ने युवक को कुचला
Published / 2023-07-29 15:19:09
पलामू : ओवरटेक करने के चक्कर में हाइवा ने युवक को कुचला

टीम एबीएन, पलामू। जिले में शुक्रवार की देर रात बालू लदे हाइवा ने सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी। घटना पलामू जिला स्थित छतरपुर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ पंचायत गोठा गांव के समीप ही हुई। युवक की पहचान गोठा गांव निवासी मुन्ना यादव (28 वर्ष) के रूप में की गयी।लोगों के अनुसार यह घटना एक हाइवा दूसरे हाइवा को ओवरटेक कर रहा था। इसी क्रम में घटना घटी। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने छतरपुर हुसैनाबाद पथ को जाम कर दिया है। बताया जा रहा कि बाइक में हाइवा ट्रक की टक्कर से ये हादसा हुआ है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची छतरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।देर रात हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद शनिवार सुबह हुसैनाबाद छतरपुर मार्ग को जाम कर दिया है। जाम से दोनों तरफ वाहनों का लंबी कतारें लग गयी है। पलामू में रोड एक्सीडेंट को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि बालू लदा हाइवा हुसैनाबाद की ओर से आ रहा था। जबकि बाइक पर सवार होकर युवक अपने मामा सुशीगंज के घर से अपने घर गोठा गांव जा रहा था।इसी बीच हुसैनाबाद छतरपुर पथ पर हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हुसैनाबाद छतरपुर मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का और हाइवा की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की। मामले में छतरपुर पुलिस ने बताया कि इस घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.