Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
साहिबगंज : पिता के लाइसेंसी हथियार से खुद मारी गोली
Published / 2023-08-02 10:39:35
साहिबगंज : पिता के लाइसेंसी हथियार से खुद मारी गोली

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहला दुर्गा स्थान भगवान मास्टर गली में मंगलवार की शाम 19 वर्षीय युवक नितिन ओझा ने अपने पिता के लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पाते ही नगर थाना प्रभारी अमित कुमार, एसआई सौरव कुमार, साई जगन्नाथ पान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये। साथ ही इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे को दी। बताया गया कि युवक नीतीन ओझा उर्फ ओम जी ओझा घर पर अपने नाना के साथ अकेले थे। जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य तीर्थ यात्रा पर पिछले 30 जुलाई को निकले थे। इधर, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

वेतन भुगतान को लेकर कुछ देर के लिए चरमरा गयी थी राजधानी की एम्बुलेंस सेवा
Published / 2023-08-01 23:58:10
वेतन भुगतान को लेकर कुछ देर के लिए चरमरा गयी थी राजधानी की एम्बुलेंस सेवा

बकाया वेतन को लेकर लगभग 4 घंटे तक बंद रही राजधानी की कई 108 एंबुलेंस, वार्ता के बाद हड़ताल खत्मटीम एबीएन, रांची। झारखंड में चल रहे 108 एंबुलेंस सेवा असमंजस की स्थिति में चल रही है। इसलिए लगभग 337 एंबुलेंस के चालक और उनके टेक्नीशियन को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन अपने बकाए वेतन और नये टेंडर प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को सुबह 9 बजे से लगभग 1 बजे तक हड़ताल पर चले रहे।कई घंटों तक एंबुलेंस बंदचार घंटे तक रांची की लगभग 30 में से 20 गाड़ियां बंद पड़ी रही। इस वजह से मरीजों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने 108 एंबुलेंस सेवा की जिम्मेदारी नयी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी को दे दी है, जिसे लेकर पुरानी कंपनी के संचालकों ने विभाग के नयी टेंडर प्रक्रिया के खिलाफ हाईकोर्ट में केस भी किया है। इसके बावजूद भी आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नयी कंपनी की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर 108 एंबुलेंस का जिम्मा दे दिया है।पशोपेश में कर्मचारीनयी कंपनी और पुरानी कंपनी के पशोपेश में पुरानी कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी परेशान है। कर्मचारियों को यह आशंका है कि कहीं नति कंपनी नये मैन पावर के साथ काम करेगी तो उनके बकाये पैसे नहीं मिल पायेंगे।इसी को लेकर चालकों और टेक्नीशियनों की हड़ताल पर जाने की सूचना पाकर मौके पर 108 एंबुलेंस सेवा के झारखंड स्टेट हेड मिल्टन सिंह मौके पर पहुंचे और हड़ताल पर बैठे कर्मियों को समझा-बुझाकर उनका हड़ताल समाप्त कराया।एंबुलेंस सेवा के संचालक ने क्या कहामौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस सेवा के संचालक मिल्टन सिंह ने कहा कि सरकार में बैठे अधिकारियों की टेंडर प्रक्रिया को गलत तरीके से लागू करने के कारण एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन परेशान हैं। उनके मन में डर है कि यदि नयी कंपनी नये सिरे से काम करेगी तो पुरानी कंपनी के कर्मचारियों के बकाए वेतन कहीं फंस न जाये। संचालक के समझाने के बाद हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मी हड़ताल को वापस ले, काम पर जाने का निर्णय लिया।कई घंटों तक खड़ी रही एंबुलेंसवहीं 4 घंटे तक एंबुलेंस खड़ी रहने की वजह से होने वाली परेशानी को लेकर मिल्टन सिंह ने कहा कि उन्हें खेद है कि एंबुलेंस चार घंटे तक खड़ी रही। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द बकाया वेतन दे दिया जायेगा और नयी टेंडर प्रक्रिया रद्द की जाती है, तभी चालक और कर्मचारी काम करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर से हड़ताल पर जाने को वे विवश हो जायेंगे।

पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Published / 2023-08-01 23:48:45
पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्ग द्वारा स्वर्ण पदक जीतने की जानकारी दी। भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो शामिल थीं।।वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे। मुख्यमंत्री के समक्ष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड के पदाधिकारी एवं झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्राथमिकता : मेघा भारद्वाज
Published / 2023-08-01 19:09:38
योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्राथमिकता : मेघा भारद्वाज

जिला एवं प्रखंड स्तर पर मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष जनता दरबार का होगा आयोजन आमजनों की समस्या के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : उपायुक्त मेघा भारद्धाज टीम एबीएन, कोडरमा। आम जनों की समस्या के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाये जाने हेतु प्रत्येक सप्ताह के कार्यालय दिवस में मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष जनता दरबार का आयोजन जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर किया जाना है। इस निमित जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक सप्ताह के कार्यालय दिवस में मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रखण्ड स्तर पर प्रत्येक सप्ताह के कार्यालय दिवस में मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष जनता दरबार का आयोजन संबंधित प्रखंड के बीडीओ और संबंधित अंचल के सीओ संयुक्त रूप से करेंगे। जनता दरबार के दिन प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में प्राप्त होने वाली आम जनों की प्रखंड / अंचल स्तर की समस्याओं का निष्पादन  करेंगे एवं तत्संबंधी सूचना आम जनों को उपलब्ध करायेंगे।

चक्रधरपुर : ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी का कटा पैर, इलाज के दौरान मौत
Published / 2023-08-01 10:01:22
चक्रधरपुर : ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी का कटा पैर, इलाज के दौरान मौत

टीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। चक्रधरपुर में मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में आद्रा मेमो ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी (खलासी) 58 वर्षीय उमेश कुमार शर्मा का पैर कट गया। आनन-फानन में रेलकर्मी को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज करने के दौरान रेलकर्मी उमेश कुमार शर्मा की मौत हो गयी।मालूम हो कि आद्रा मेमो ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 5 को चेक करने के दौरान ट्रेन से रेलकर्मी उमेश कुमार शर्मा को धक्का लग गया। जिससे वह गिर पड़ा और उसका दाया पैर कट गया। घटना के बाद आनन-फानन में घायल उमेश को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया। परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। रेलकर्मी उमेश कुमार शर्मा की मौत होने से चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना की खबर सुनते ही रिश्तेदार परिजन व उसके करीबी रेलवे अस्पताल पहुंचे।

झारखंड : मानसून सत्र के तीसरे दिन आज फिर झकझुमर के आसार
Published / 2023-08-01 09:59:03
झारखंड : मानसून सत्र के तीसरे दिन आज फिर झकझुमर के आसार

तीसरे दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चाटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। सरकार के द्वारा विनियोग विधेयक लाने की भी तैयारी है। इसके अलावा विपक्ष के द्वारा एक बार फिर से 26 हजार शिक्षक नियुक्ति मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी।झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है, लेकिन माहौल पूरा गर्म है। सोमवार को हंगाम की वजह से समय से पहले ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी। सोमवार को सदन की कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे।भाजपा विधायक वेल में जाकर बैठ गये, बार-बार स्पीकर के समझाने के बाद भी वो नहीं माने। हंगामे के बीच ही सदन की कार्यवाही चलती रही। शून्यकाल और ध्यानाकर्षण की सूचनाएं ली गयीं। हंगामे के बीच ही मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश कर दिया। यह अनुपूरक बजट 11,988 करोड़ का है। आज इस पर चर्चा की जायेगी। सोमवार को अनुपूरक बजट पेश होते ही सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। बता दें कि अनुपूरक बजट में सबसे अधिक राशि ऊर्जा विभाग के लिए आवंटित करने का प्रावधान किया गया है। बजट में 7033 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नगर विकास और आवास विभाग को 927 करोड़ देने का का प्रावधान है। ब्याज मद में 703 करोड़, ऋण वापसी मद में 415 करोड़, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मद में 587 करोड़, 151 करोड़ आपदा प्रबंधन प्रभाग के लिए, 574 करोड़ ग्रामीण विकास विभाग के लिए, 180 करोड़ रुपये कृषि विभाग के लिए देने का अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है।

एसआर डीएवी पुंदाग के गौरव सुशांत मिश्रा को मिला सुनहरा अवसर
Published / 2023-07-31 21:29:23
एसआर डीएवी पुंदाग के गौरव सुशांत मिश्रा को मिला सुनहरा अवसर

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के गौरव माने जानेवाले पूर्व विद्यार्थी तथा जाने-माने क्रिकेटर सुशांत ने अपने क्रिकेट खेल का सफर जारी रखते हुए एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इस बार उनका चयन मुंबई इंडियंस के यूके कैंप के लिए हो गया है, जिसके लिए वे एक अगस्त को मुंबई रवाना होंगे तथा दो अगस्त को यूके के लिए प्रस्थान करेंगे। इस खबर के आते ही विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने सुशांत को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुशांत के जोश और जज्बे के साथ उनका कठिन परिश्रम रंग लाया। वे थक कर बैठनेवालों में से नहीं हैं। वे निरंतर अभ्यास से अपनी प्रतिभा को निखारते रहते हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर का वे पूरा लाभ उठायेंगे। वे अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा बन चुके हैं और वह दिन दूर नहीं, जब हम उन्हें भारतीय राष्ट्रीय  क्रिकेट टीम के लिए भी खेलते पायेंगे। विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सुशांत को बधाई दी है।

झारखंड : चर्चा का विषय बना हुआ है स्वास्थ्य मंत्री का पीत पत्र
Published / 2023-07-31 21:05:37
झारखंड : चर्चा का विषय बना हुआ है स्वास्थ्य मंत्री का पीत पत्र

झारखंड की सेहत पर भारी पड़ रहा स्वास्थ्य मंत्री का पीत पत्र टीम एबीएन, रांची। रिम्स के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ कामेश्वर प्रसाद, मंत्री के पीत पत्र से परेशानी की बात कह चुके हैं। बीते दिनों रिम्स में मरीजों के भोजन की व्यवस्था संभाल रही कंपनी का टेंडर 8 जुलाई को समाप्त होने के बाद बिना टेंडर एक्सटेंशन देने के लिए भी मंत्री ने प्रबंधन को पीत पत्र लिखा था। स्वास्थ्य मंत्री के पीत पत्र की चर्चा पहले भी होती रही है। लेकिन ताजा मामला आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों के कैटैक्ट सर्जरी (मोतियाबिंद आॅपरेशन) में की जा रही धांधली से जुड़ा है। आयुष्मान योजना के तहत सूबे में बड़े पैमाने पर कैट्रैक्ट सर्जरी में धांधली का खुलासा हुआ है।धांधली रोकने के लिए 13 जून को झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी (जसास) ने एक आदेश में मरीजों के हित में किसी भी डेकेयर प्रोसिजर के लिए 24 घंटे तक भर्ती करने, सर्जरी के बाद मरीजों का फॉलोअप करने एवं उपचार कराए गए मरीजों की रैंडम एग्जामिनेशन सदर अस्पताल के विशेषज्ञ से कराने के साथ ही निजी अस्पताल में कैट्रैक्ट सर्जरी के लिए किसी सरकारी अस्पताल से रेफर कराना अनिवार्य कर दिया गया था। इस आदेश के बाद निजी अस्पतालों में खलबली मच गयी। कुछ एनजीओ एवं संस्थानों ने तो इन प्रावधानों पर तो आपत्ति दर्ज की ही। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीते 03 जुलाई को इस बाबत एक पीत पत्र जसास को जारी कर दिया। पीत पत्र का असर यह हुआ कि 24 जुलाई को जसास के द्वारा एक कमेटी गठित कर दूसरे दिन उन सभी प्रावधानों को हटाने की अनुशंसा कर दी गयी। कमेटी की रिपोर्ट पर 28 जुलाई को जसास ने नया आदेश जारी कर दिया। आदेश में 24 घंटे भर्ती के प्रावधान के साथ ही निजी अस्पतालों में सर्जरी के लिए किसी सरकारी अस्पताल द्वारा रेफर किए जाने के प्रावधान को जहां विलोपित कर दिया गया है। पुराने आदेश में स्पष्ट कहा गया था कि आंख के वैसे अस्पताल जो 3 वर्ष से क्लिनिकल स्टैबलिशमेंट एक्ट के तहत निबंधित हैं, उनको आयुष्मान के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा।लेकिन नये आदेश में 3 वर्ष की अवधि हटा दी गयी। अपर कार्यकारी निदेशक द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि संस्थानों की आपत्ति एवं मंत्री द्वारा 3 जुलाई को जारी पीत पत्र के बाद 24 जुलाई को खुद अपर कार्यकारी निदेशक की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित की गयी। कमेटी में अंधापन नियंत्रण के नोडर अफसर सह निदेशक प्रमुख, सिविल सर्जन, रांची एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ वत्सल लाल बतौर सदस्य शामिल थे। कड़ाई के प्रावधानों को हटाने की जल्दबाजी का अंदाजा इससे सहज ही लगाया जा सकता है कि जसास कार्यालय से 24 जुलाई को कमेटी गठन का आदेश जारी किया गया और 25 जुलाई को जसास कार्यालय में कमेटी का प्रतिवेदन भी समर्पित हो गया। बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों को एक कैट्रेक्ट सर्जरी के लिए फेको विधि के लिए लगभग 7800 एवं एसआईसीएस पर लगभग 5400 रुपए मिलते हैं। विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर इसमें गड़बड़ी सामने आयी है।

संत इग्नासियुस लोयोला महोत्सव सम्पन्न
Published / 2023-07-31 20:37:34
संत इग्नासियुस लोयोला महोत्सव सम्पन्न

टीम एबीएन, रांची। संत इग्नासियुस लोयोला महोत्सव संत मरिया महागिरजाघर, रांची में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में धार्मिक विधान के अनुष्ठान संपन्न कराये गये। यह त्योहार येसु समाज के संथापक संत इग्नासियुस लोयोला के आदर में प्रति वर्ष 31 जुलाई को मनाया जाता है।समारोह के प्रथम सत्र में संत जोन्स स्कूल के छात्राओं के प्रवेश नृत्य व फादर अशोक सांडिल एस जे, के प्राम्भिक उद्बोधन से शुरू हुआ।  मिस्सा के  मुख्य अनुष्ठाता रांची महाधर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो थे, जिनका सहयोग सहायक धर्माध्यक्ष थियोडोर मस्करन्स, प्रोविंशियल फादर अजित खेस्स सहित अन्य पुरोहितों ने दिया। इस अवसर पर येसु संघ के पुरोहितगण, धर्मबन्धुगण, अन्य पुरोहितगण, धर्मबहनें, संस्था से जुड़े स्टाफ, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा अतिथिगण शामिल हुए।  अपने प्रवचन संदेश में प्रोविंशियल  फादर अजित खेस्स ने  प्रभु की पुकार सुनकर प्रेरितिक कार्य के लिए विवेकपूर्ण निर्णय लेने का आह्वान विषय  तथा संत इग्नासियुस लोयोला  के जीवन, उनके द्वारा किये गये कार्य एवं आध्यात्मिकता पर प्रकाश डाला। संत इग्नासियुस के आह्वान, जाओ और संसार मे ज्योति जलाओ संदेश को बांटने अपने निकतम साथी  संत फ्रांसिस जेवियर को  भारत देश भेजा और उनके  बहुत से अनुयायी अन्य देशों में इसे फैलाया। इस  ज्योति को आगे बढ़ाने  के लिए प्रभु की पुकार सुनना, निर्णय लेना, निर्देशित कार्य के लिए आगे बढ़ना जरूरी है। आज येसु संघ के सदस्य  शिक्षा और विश्वास की ज्योति फैलाने में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा जिस तरह संत इग्नासियुस लोयोला ने सब कुछ में ईश्वर की उपस्थिति देखी, हमें भी देखने की जरुरत है। अपने हित नहीं बल्कि औरों का हित सोचना है। हमारा जीवन का केंद्रबिंदु नाम, शोहरत, दुनियाई चीज नहीं बल्कि येसु ख्रीस्त में केंद्रित होना चाहिए। आंतरिक परिवर्तन करें व समर्पित भाव से सेवा दें। हमें ईश्वर के समान सुदर और अच्छा बनना है।  ईश्वर की बातों को सुनना, समझना तथा उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। ईश्वरीय  प्रेम शांति, खुशी को औरों के साथ बांटना है। बाईबल से पाठ काथलिक सभा एवं महिलासंघ प्रितिनिधिओं ने पढ़ा तथा निवेदन प्रार्थना युवा संघ ने किया। धार्मिक गीतों का गायन फादर जस्टिन तिर्की  की अगवाई में संस्था के गायक मंडली ने किया। समारोह के अंत में फादर अशोक सांडिल एस जे द्वारा लिखित सोल क्रेसेंडो नामक किताब तथा रांची जेसुइट ईयर बुक 2023 पत्रिका का विमोचन अतिथियों ने किया। मिस्सा के अंत में फादर रेमंड केरकेट्टा एस जे ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संत अन्ना की पुत्री के धर्मसंघ की जेनेरल सिस्टर लिली ग्रेस टोपनो,  मनरेसा के रेक्टर फादर अमृत लकड़ा, संत जेवियर कॉलेज के रेक्टर फादर अलेक्स एक्का, पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो, संत अलबर्टस कॉलेज के रेक्टर फादर अजय कुमार खलखो भी उपस्थित हुए।  येसु संघ का संक्षिप्त इतिहासफादर अजित खेस्स एस जे संस्था का इतिहास प्रस्तुत करते हुए कहा कि येसु संघ की स्थापना सन 1540 ई. में रोम देश में संत इग्नासियुस लोयोला द्वारा स्थापित किया गया। इनका मुख्यालय रोम में है। वर्तमान में यह संस्था सौ से अधिक देशों में कार्यरत है। इनकी सदस्य संख्या पंद्रह हजार से भी अधिक है। एशिया  में  20 प्रोविंश और 2  रीजन है।सन 1956 ई. में रांची एक अलग प्रोविंश बना। वर्तमान में इस प्रोविंश मे 390 सदस्य हैं जो  झारखण्ड के अलावा देश के अन्य इलाके सहित अफ्रीका, कंबोडिया, रोम, स्पेन, गयाना, जापान आदि देशों में अपनी सेवा दे रहे हैं। रांची के डॉ कामिल बुल्के पथ में सदभावना, मनरेसा, एक्स ई एस एस, सेंट जेवियर कॉलेज, सेंट जोनस स्कूल तथा डोरंडा में सेंट जेवियर स्कूल, कांके क्षेत्र में पल्ली एवं तरणोदय, सपारोम में प्रभात तारा धुर्वा,  किशोरनगर- नामकुम तथा बगाइचा में कार्यरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.