विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के क्रम में गयी जानटीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में गौरियाकर्मा स्थित बिरसा कृषि अनुसंधान केंद्र के 57 वर्षीय वैज्ञानिक की बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन चोथे ने बताया कि वैज्ञानिक श्याम बहादुर सिंह अपनी कार से गिरीदिश जा रहे थे कि तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दाऊजीनगर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार एक छोटे नदी पुल से नीचे गिर गयी। एसपी ने बताया कि सिंह ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल से टक्कर होने के बाद गाड़ी पुल से नीचे गिर गयी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पदमा थाना प्रभारी एसबी सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।वहीं एसपी ने बताया कि टक्कर के कारण मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गयी, जिसे चोटें आयी हैं। उन्होंने बताया कि सिंह और घायल महिला दोनों को तुरंत हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने वैज्ञानिक को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला स्कूल में गुरुवार की सुबह आग लग गयी। जिला स्कूल का निर्माण आजादी के पहले से हुआ है। इसमें ज्यादातर इमारती लकड़ियों का प्रयोग किया गया है। इसलिए आग तेजी के साथ पूरे स्कूल में फैल रही है। आग की लपटें धीरे-धीरे एक कमरे से दूसरे कमरे की तरफ फैल रही है। दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन दमकल के वाहन स्कूल के अंदर तक दाखिल नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि प्रवेश करने का रास्ता काफी संकरा है। आग को तेजी से फैलते हुए देख आनन-फानन में सभी कक्षाओं से बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है। आग की वजह से स्कूल के दो कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गये हैं। उनमें मौजूद बेंच और डेस्क भी जल गये हैं। जिला स्कूल में लगी आग इतनी भयानक रूप से फैली कि तीन कमरे को एक-एक करके आग के आगोश में आ गये। सभी कमरों में बेहद कीमती प्रोजेक्टर लगाये गये थे, जिनसे बच्चों को पढ़ाया जाता था, सभी प्रोजेक्टर, कुर्सी और टेबल जलकर राख हो गये हैं।
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। धनबाद रेल मंडल के कोडरमा स्टेशन सहित 15 स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एक ओर नया ब्रिज बनाया जायेगा। कोडरमा स्टेशन पर यह ब्रिज नये बिल्डिंग से प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर 8 तक जोड़ा जायेगा। इसके लिए कार्य भी शुरू हो गया है। इस बिल्डिंग के दो मंजिला तक चार पहिया वाहन भी जायेंगे और वहां से यात्री और वीवीआइपी सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे। मालूम हो कि इसकी चौड़ाई 12 मीटर होगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो जंक्शन पहाड़पुर बरकाकाना, लातेहार, रेणुकूट नगर उंटारी, डाल्टनगंज, गढ़वा टाउन, चंद्रपुरा तथा कतरास में 12-12 मीटर चौड़ी सेंट्रल ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव है। पुल के साथ रैंप जुड़ा रहेगा। रैंप से यात्री प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगे। फेज वन में ही सभी चयनित स्टेशनों पर ओवरब्रिज बन जायेगा। इस पुल को सेंट्रल पुल ओवरब्रिज का नाम दिया जायेगा।
सीटेट पास छात्रों को नौकरी में अवसर देने की मांग टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया में दो अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोडरमा जिला के जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता के अध्यक्षता में पूर्व विधायक विश्व नाथ चौक से लेकर स्थानीय झण्डा चौक तक स्थानीय नीति, नियोजन नीति और सीटेट उत्तीर्ण झारखंड के मेधावी आदिवासी-मूलवासी बेरोजगारों को शिक्षक नियुक्ति में अवसर देने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया। जहां भाजपा कोडरमा जिला के जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा झारखंड सरकार निकम्मी है जो अबतक स्थानीय नियोजन नीति को स्पष्ट नहीं कर पा रही हैं। हेमंत सोरेन ने जितने भी वादे किए हैं सिर्फ कोरे वादे हैं उन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं जिसे कहकर वह सत्ता पर आएं है। जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा हेमंत सोरेन वादाखिलाफी कर जनता को गुमराह किया है। झारखंड की जनता खासकर आदिवासी यहां ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा के वरीय नेता रमेश हर्षधर ने कहा कि सरकार के द्वारा घोषणा किया गया कि बेरोजगारों के रोजगार मुहैया करवाना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। वहीं मजदूर यूनियन संघ के वरीय नेता माणिक चंद सेठ ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार है। कोडरमा नगर अध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र पाल ने सरकार के जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। जहां भाजपा कोडरमा ग्रामीण मंडल के मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा की सत्ता रूढ़ पार्टी सिर्फ खोखले दावे करके झारखण्ड की जनता को गुमराह करने का भरपूर कार्य किया है। वहीं भाजपा नगर मंडल के मंडल महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, निरंजन कसेरा, सुमित चंद्रवंशी, राजेश वर्मा, विजय यादव ने अपने विचार व्यक्त किये। जहां भाजयुमो कोडरमा जिला के जिला मीडिया प्रभारी विनय शांडिल्य ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बननी तय समझी जा रही है। वहीं भाजयुमो कोडरमा जिला के जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजा यादव, भाजयुमो झुमरी तिलैया नगर मंडल के मंडल महामंत्री सोनू चंद्रवंशी, भाजयुमो झुमरी तिलैया कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रभाकर पांडेय, विवेक पांडेय, धीरज यादव, कुंदन गिरि, सागर खान, महताब खान आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारों से झंडा चौक पर सभा की समाप्ति की घोषणा की गयी।
घर में रोज दूध देने आता था युवक, मौका पाते ही दोस्तों के साथ मिलकर लाखों के गहने कर दिया गायब टीम एबीएन, रांची। सदर थाना के क्षेत्र के बंसीलाल चौक निवासी अजय गुप्ता के घर चोरी मामले का खुलासा हो चुका है। घर में रोजाना दूध पहुंचाने वाला पुरूषोत्तम यादव अपने दो दोस्तों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी गये गहने भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया। एसपी मनोज रतन चौथे ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। 27-28 जुलाई की रात अजय के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अजय रात में परिवार सहित 2-3 घंटे के लिए कहीं गये थे। उसी दौरान घर में चोरी हो गयी थी। अजय लौटा तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी। उसने पुलिस को बताया कि घर से करीब 10-12 लाख रुपये के गहने की चोरी हुई है। मामले एसपी मनोज रतन चौथे के संज्ञान में आया। उन्होंने एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के आदेश दिये।
टीम एबीएन, रांची। जिले के अरगोड़ा रेलवे स्टेशन से सटे रेलवे ट्रैक में युवक और युवती की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने से दोनों की मौत की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा पुलिस तफ्शीश में जुट गयी है। अभी तक मृत युवक-युवती की शिनाख्त नहीं हो पायी है।पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दूसरी ओर, झारखंड पुलिस मुख्यालय के पास स्थित रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का शव मिला। बताया जाता है कि इसकी मौत भी ट्रेन से कटने की वजह से हुई है।
एम एल अग्रवाल एसवीएम इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा विभाग द्वारा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजितटीम एबीएन, लोहरदगा। एम एल अग्रवाल एस वी एम इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा विभाग द्वारा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 11वीं बिरसा मुंडा सदन की छात्रा आकांक्षा पांडे ने प्राप्त किया। कक्षा बारहवीं हिमवर्ष सदन की तनु कुजुर और कक्षा बारहवीं आर्यावर्त सदन की अनीमा लकड़ा ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनीमा कुमारी, पूनम कुमारी, बबली कुमारी, सुहानी कुमारी, अनामिका कुजूर, रागिनी भगत, अनीमा कुमारी, पूनम कुमारी, समृद्धि कुमारी, छमा रानी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, रितु कुमारी, नेहा कुमारी, अल्फा कुजूर, रौशनी उरांव, मंजिला तिग्गा, पूजा कुमारी, मधुश्वेता कुजूर आदि का प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा। सभी विजेताओं को प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने उपहार और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बालिका शिक्षा विभाग ने बालिकाओं में व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से विविध कार्यक्रमों और स्पर्धाओं का आयोजन होता है। आयोजन को सफल बनाने में बालिका शिक्षा विभाग प्रमुख रेणु कुमारी, प्रीति गुप्ता, नीतू कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, कविता कुमारी, आरती भगत, रितेश कुमार पाठक सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज योगदा सत्संग विद्यालय, जगन्नाथपुर, रांची के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। ये बच्चे झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही को देखने के लिए आये थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से विधानसभा भ्रमण के अनुभव को जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों से यह भी कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें, सरकार उनके पठन-पाठन की सारी व्यवस्था करेगी।
सील करने पहुंचे मजिस्ट्रेट, जानें क्या है इसकी बड़ी वजहटीम एबीएन, रांची। एचइसी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। स्थिति यह हो गयी है कि 60 वर्षों के इतिहास में पहली बार बकाया भुगतान को लेकर सीएमडी कार्यालय को सील करने की कार्रवाई की गयी।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 1 बजे मजिस्ट्रेट पवन कुमार, अधिवक्ता परमेश्वर महतो और जिला पुलिस बल के जवान एचइसी मुख्यालय पहुंचे। मजिस्ट्रेट ने सीएमडी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को कोर्ट का आदेश दिखाते हुए सीएमडी कार्यालय को सील करने की बात कही। इसकी तत्काल जानकारी अधिकारियों ने अन्य निदेशक व सीएमडी को दूरभाष पर दी। मजिस्ट्रेट ने एचइसी के अधिकारियों को बताया कि वर्ष 2012-13 में राउरकेला की कंपनी पायोनियर इंडस्ट्रीज से एचइसी ने कच्चा माल लिया था। लेकिन एचइसी ने पायोनियर कंपनी को 2.50 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। भुगतान को लेकर कई बार एचइसी से पत्राचार किया गया फिर भी भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद कंपनी ने भुगतान को लेकर अदालत में याचिका दायर की। इस पर अदालत ने सीएमडी कार्यालय सील करने, कार्यालय के सामान को जब्त करने का आदेश दिया है। वहीं अदालत ने एचइसी के तीनों प्लांट एफएफपी, एचएमबीपी और एचएमटीपी में स्थित महाप्रबंधक कार्यालय को भी सील कर सामान जब्त करने का आदेश दिया है। वहीं सीएमडी कार्यालय में मजिस्ट्रेट की देखरेख में सभी सामान की सूची बनायी गयी और एचइसी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी।इधर, एचइसी के अधिकारी ने बताया कि सीएमडी व तीनों प्लांट के महाप्रबंधक कार्यालय को सील नहीं किया गया। मजिस्ट्रेट ने सभी कार्यालयों में मौजूद सामान की सूची बनायी है। वहीं एचइसी मुख्यालय में पहली बार सील करने आये मजिस्ट्रेट को देख कर अधिकारियों व कर्मचारियों में यह चर्चा का विषय बना रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.