टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने लोहरदगा जिला के सादर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड में एनआईए द्वारा गिरफ्तार आईएसआईएस के आतंकी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में विगत तीन वर्षों में राष्ट्र विरोधी आतंकी शक्तियों का मनोबल बढ़ा है। राज्य में लोहरदगा, धनबाद, जमशेदपुर, सहित संथाल परगना क्षेत्र के जिले ऐसे आतंकवादी संगठनों, घुसपैठियों की शरणस्थली बन गये हैं। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में विगत दिनों प्रायोजित दंगों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने और अशांत करने की कोशिश की गयी लेकिन राज्य सरकार तुष्टिकरण में लिप्त है। मरांडी ने कहा कि लोहरदगा में स्लीपर सेल की रिपोर्ट देने वाले पुलिस अधिकारी पर ही यह सरकार कार्रवाई करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण राज्य के मूलवासी, आदिवासी समाज का जीवनस्तर, संस्कृति प्रभावित हो रही है। राज्य की डेमोग्राफी में तेजी से बदलाव हो रहे, जो राज्य के लिए खतरनाक और भयावह है। मरांडी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर एनआरसी लागू होगी।
गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे मंत्रीटीम एबीएन, धनबाद। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की गाड़ी धनबाद जिले में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। तीन गाड़ी आपस में टकरा गयी। इस हादसे में तीन पुलिस जवान घायल हो गए हैं। हालांकि मंत्री आलमगीर आलम इस घटना में बाल-बाल बच गये। एस्कॉर्ट वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय पुलिस और सीओ ने मौके पर पहुंच कर मंत्री आलमगीर आलम को सुरक्षित रांची के लिए रवाना कर दिया है।घटना में घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि दुमका से मंत्री आलमगीर आलम रांची के लिए रवाना हुए थे। जामताड़ा से उन्हें एस्कॉर्ट कर बोकारो तक छोड़ना था। जामताड़ा से निकलने के बाद धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के लिलोरी मंदिर के पास अचानक अंडर पास में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।घायल पुलिसकर्मी ने बताया कि मंत्री आलमगीर आलम की गाड़ी काफी तेज गति से चल रही थी। अचानक मंत्री की गाड़ी में ब्रेक लगा, जिसके बाद वह काफी धीरे हो गयी, जिससे एस्कॉर्ट वाहन की मंत्री आलमगीर आलम की गाड़ी से टक्कर हो गयी। एस्कॉर्ट की दो वाहन और मंत्री की वाहन में आपस में टक्कर हुई है। इस हादसे में मंत्री आलमगीर आलम बाल-बाल बच गये। सूचना मिलने के बाद कतरास थाना और बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बाघमारा सीओ एसके प्रजापति भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री आलमगीर आलम को सुरक्षित रांची के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना में घायल तीनों पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय निचीतपुर अस्पताल में चल रहा है।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से कोडरमा थर्मल पावर में स्थित ताइक्वांडो एकेडमी (एक्रिएशन क्लब) में बेल्ट ग्रेडिंग प्रमोशनल की परीक्षा ली गयी, जिसमें कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष सह-परीक्षक आकाश चंद्रा, महासचिव अशोक कुमार मुख्य परीक्षक एवं सीनियर प्रशिक्षक प्रवीण कुमार मौजूद थे। ताइक्वांडो संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इन बच्चों का प्रशिक्षण विगत कई महीने से चल रहा था और इन बच्चों में काफी प्रतिभा छुपी हुई है। जिससे आने वाले दिनों में इन बच्चों के प्रदर्शन में निखार आयेगा।वही खिलाड़ियों में येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले कृतिका राय, अंशिका राय, सूर्यांश राय, रियांश रंजन, अमायरा, आराध्या कश्यप, अरनी सिंह, सौंर्या सिंह, दृष्टि कुशवाहा, अदृति प्रमाणिक, नीलांजना गोराई, संस्कृति सिन्हा, सुदीक्षा सिन्हा, आर्यन मंडल, सौम्यजीत साहा, विराट मौर्य, श्रेया कुमारी, समैयरा, साक्षी प्रसाद एवं मानवी को येलो बेल्ट प्रदान की गयी।बेल्ट प्राप्त करने के पश्चात कई बच्चे भावुक होकर खिल उठे और उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने का मौका मिला, साथ-साथ खिलाड़ियों के माता-पिता भी बच्चों का प्रदर्शन देखकर काफी उत्साहित थे।
राजधानी में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर रांची पुलिस अलर्टटीम एबीएन, रांची। झारखंड के डीजीपी अजय कुमार के निर्देश के बाद रांची पुलिस एक साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहों में डीएसपी के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान कोतवाली डीएसपी सहित कई पुलिस पधाधिकारी देर रात तक सड़क पर मौजूद रहे। आने जाने वाले गाड़ियों की तलाशी ली गई सन्देह होने पर कड़ी पूछताछ भी की गयी है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने लोहरदगा में आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी के गिरफ्तार किये जाने पर आईबी तथा एनआईए की टीम की सराहना करते हुवे बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि लोहरदगा झारखण्ड के सबसे संवेदनशील जिले के रूप में माना जाता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादी ने लोहरदगा में अनेक लोगों को आतंकी गतिविधियों के लिये प्रशिक्षण देने का भी कार्य किया है, यह इस क्षेत्र के लिए चिन्ताजनक स्थिति है, वैसे लोगों को चिन्हीत कर उन्हें भी अविलंब गिरफ्तार करने की आवश्यकता है।भाजपा नेता ने कहा है कि लोहरदगा में पिछले वर्षो में हुए साम्प्रदायिक घटनाओं को योजनावद्ध तरीके से करवाने में इस तरह के तत्वों की संलिप्तता तथा स्लीपर सेल के माध्यम से घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास किया जाता रहा है। आम नागरिकों की सजगता तथा प्रशासनिक कार्रवाई से हीं ऐसे तत्वों पर लगाम लगाया जा सकता है। उन्होंने नागरीकों से अपिल कि है कि संदिग्ध गतिविधियों पर सावधानी बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करें, जिससे इस तरह के उपद्रवी तत्वों पर अंकुश लग सके।
टीम एबीएन, लोहरदगा। आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखेर भगत के नेतृत्व में संध्या 5 बजे आदिवासी महिलाओं के साथ मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के अमानवीय चेहरे का पर्दाफाश किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि जिस प्रकार पूरा मणिपुर राज्य विगत ढाई महीने से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। बावजूद इसके देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार मूक दर्शक बनी हुई है तथा अब तक मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।मणिपुर में भीड़ द्वारा आदिवासी महिलाओं को नंगा कर उनके शरीर के साथ दुर्व्यवहार करने का शर्मनाक वीडियो प्रकाश में आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मलिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी जी के चुप्पी पर सवाल उठाया है। आदिवासी महिलाओं के साथ हुई इस अमानवीय घटना से आज पूरा देश शर्मसार है। सबसे दुर्भाग्य की बात है कि आज मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसकी गलत नीतियों के कारण आदिवासी समाज के दो गुटों के बीच खून खराबा और हिंसा फैली हुई इससे भाजपा और आर एस एस का चेहरा बेनकाब हुआ है।इनकी विचारधारा और सोच हमेशा से लोगों के बीच नफरत और हिंसा फैलाने का रहा है विगत ढाई माह से जारी हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही हजारों दुकान मकान एवं धार्मिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। जिसकी सारी जवाबदेही भाजपा शासित मणिपुर सरकार के साथ साथ केंद्र की मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह की नाकामी का नतीजा है। दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा के बारे में एक शब्द नहीं बोलते हैं वही मणिपुर राज्य को जलते छोड़कर विदेश यात्रा में मस्त थे। वहीं हमारे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने मणिपुर जाकर लोगों के बीच आपसी शांति व सद्भाव के लिए बात किए एवं उनके दुख दर्द को साझा किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ अजय सहदेव, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, प्रदेश सचिव जगदीप भगत, जिला उपाध्यक्ष निशीथ जयसवाल, जिला महासचिव पवन गौतम, प्रभात भगत शाहिद अहमद बेलू, सुचित्रा भगत, सामुल अंसारी, सुशीला देवी नंदकिशोर शुक्ला रविंद्र सत्यजीत सिंह, सिंह आजाद खान सत्यदेव भगत तनवीर गौहर जुगल भगत विनोद खैरवार, हाजी सिकंदर अंसारी, विशाल डुंगडुंग, विनय उराव, मुजम्मिल अंसारी, संतोष महतो जमील अंसारी मुनीम अंसारी देवनाथ भगत कुलदीप खाखा गुलाम जिलानी सज्जाद अंसारी जसीम अंसारी, शिवचंद उरांव दिलीप उरांव वीरेंद्र उरांव मंगलेश्वर उरांव सैफ अहमद, कैश आलम, शुभम शहदेव, विजय भगत इलियास अंसारी दुर्गा उरांव, इमरोज अंसारी, इरशाद अंसारी सुशीला उरांव जगन उराव, श्रीकांत उरांव जगदीश भगत सुखराम उरांव सोहेल अख्तर, संतोष साहू, संजय साहू, मोहम्मद गुड्डू, छोटू साहू, कविश जयसवाल हरि भगत समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैंक आफ बड़ौदा के 116 वीं वर्षगांठ पर कुडू के संत चार्ल्स स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन अंजलि, खुशी और सुधाश्री क्रमश: अव्वल रहीं टीम एबीएन, लोहरदगा। बैंकिंग सेवा हर आयु वर्ग के खाता धारियों के लिए जीवन दाता है। सभी के वित्तीय हितों की रक्षा करता है। बचत बेहतर जीवन संचालन के लिए जरूरी है। बैंकिंग आर्थिक बचत के साथ वित्तीय और व्यापारिक संस्थानों उद्योग धंधे के लिए मील का पत्थर है। उक्त बातें बैंक आॅफ बड़ौदा लोहरदगा ब्रांच के प्रबंधक शिवेश कुमार ने कही। वह शुक्रवार को बैंक के 116वीं स्थापना दिवस पर कुडू प्रखंड के जांगी गांव में स्थित संत चार्ल्स स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा छह और सात के छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। प्रथम तीन स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी। इनमें अंजली टोप्पो, खुशबू एंजेल लकड़ा और सुधाश्री लोहरा शामिल हैं। 40 छात्र- छात्राओं को इस मौके पर बैंक प्रबंधन ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शाखा प्रबंधक शिवेश कुमार ने कहा कि बैंक वित्त व्यापार, वाणिज्य और उद्योग का जीवनदाता है। वर्तमान समय में बैंकिंग क्षेत्र आधुनिक व्यवसाय की रीढ़ के रूप में कार्य करता है। किसी भी देश का विकास मुख्य रूप से बैंकिंग प्रणाली पर निर्भर करता है। बैंक वित्तीय संस्थान है, जो जमा, और अग्रिम, और अन्य संबंधित सेवाओं से संबंधित है। यह उन लोगों से धन प्राप्त करता है जो जमा के रूप में बचत करना चाहते हैं, और यह उन लोगों को धन उधार देता है जिन्हें इसकी आवश्यकता है। बैंक केजेटी मैनेजर गौतम भारद्वाज ने कहा कि हमारा बैंक विश्वास, सुदृढ़ता और सफलता के 116 वर्षों का उत्सव के रूप में मना रहा है। ग्राहकों के सपनों को नये पंख, जीवन को नयी उड़ान देने का काम बैंकिंग सेवा के जरिए वर्षों से कर रहा है। ग्राहकों का भरोसा ही हमारी सफलता का आधार है। बैंक की स्थापना बड़ौदा के महाराजा, महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने 20 जुलाई 1908 को गुजरात के बड़ौदा रियासत में की स्थापना की थी। इस वर्ष हमारा 116वां स्थापना दिवस है, और हमारे पास अब तक की अपनी यात्रा का जश्न मनाने और इसे संजोने के कई कारण हैं।हमने लंबा सफर तय किया है। इसमें आप हमारे निरंतर सहभागी रहे हैं।बैंक आॅफ बड़ौदा का 116 वां स्थापना दिवस हमारी गौरवशाली यात्रा में एक और स्वर्णिम मील का पत्थर है। यह सिर्फ बैंक की उपलब्धियों का ही नहीं बल्कि आपके प्यार और विश्वास का भी उत्सव है। भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक होने के नाते, हमारा निरंतर यह प्रयास रहा है, कि हर कदम पर अत्याधुनिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करके आपके जीवन में समृद्धि लाएं। इस अवसर पर दसवीं कक्षा की छात्रा सनी शारुण तिर्की और रीमा टोप्पो को बेहतरीन पेंटिंग के लिए पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में बैंक के सर्वेश पाठक प्रशांत खत्री रमेश राम सि डेजी, सि सीमा, सि अरुणा, सि पेरपेडथ, सि संजीता, सि अंजूबाला, सि सेरोफीना, सि एलिस, अनुग्रह, कल्याणी, अंकित आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के धुर्वा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाइट हाउस प्रोजेक्ट धुर्वा के निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता मानकों को लेकर कुछ उपभोक्तओं ने पीएमओ को चिट्ठी लिखकर शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने लिखा है कि महोदय, उपरोक्त विषयक निम्नवत अवगत करना है कि दिनांक 10.07.2023 को लाइट हाउस प्रोजेक्ट धुर्वा रांची झारखंड का निमार्णाधीन भवन का खंड ई का एक हिस्सा मध्य रात्रि में पूर्णत: जमींदोज हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मध्य रात्रि में जोरदार आवाज के साथ यह घटना हुई। उपरोक्त वर्णित बिंदु से हम सभी लाभुकों में संशय की स्थिति बनी हुई है की निमार्णाधीन भवन में प्रयोग किया जाने वाला सामग्री उच्च मानक का नहीं है और भविष्य में हम लाभुक को किसी अनहोनी का शिकार हो सकते हैं। महोदय मकान की गुणवत्ता को 15 दिन के अंदर सार्वजनिक किया जाए ताकि हम सभी लाभुकों को विश्वास हो। जब तक हम सभी लाभुकों को घर नहीं मिल रहा है तब तक बैंक से ब्याज बंद करवाया जाये। हम सभी लाभुक जिसका बैंक से लोन नहीं हुआ उसका नाम नहीं काटा जाये। लाइट हाउस में इस तरह की घटना हुई है उसको देखने के बाद लग रहा है भविष्य में किसी प्रकार घटना दुर्घटना होगी तो इसकी जिम्मेवारी तय की जाये। लाइट हाउस प्रोजेक्ट रांची के जो भी लाभुक हैं जिन्होंने लोन लिया है उनका ब्याज दर न्यूनतम किया जाये जो अभी बाजार दर पर है। अभी हम लोग जहां भी रह रहे हैं वहां का भाड़ा भी लग रहा है और जो लोन लिये हैं, उसकी किस्त भी लग रही है। घर परिवार को भी देखना है जिसके वजह से हम सभी परेशान हैं, तो जल्द से जल्द हैंड ओवर किया जाये ताकि हमारी परेशानी कम हो सके। हम सभी लाभुकों को मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाये। हम सभी लाभुकों जिनका बैंक से गृह ऋण है उनके खाते से अनावश्यक राशि अलग-अलग समय में काटी जा रही है, जो गलत है। कृपया हम सभी लाभुकों का जान माल एवं सुरक्षित जिंदगी हेतु संबद्ध अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देकर अनुग्रहित करें।
टीम एबीएन, लोधमा (कर्रा)। लोधमा में इन दिनों हाथियों का झुंड ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमणशील है। बुधवार की रात अचानक हाथियों का झुंड लोधमा पहुंच गया और दिलीप केसरी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं देवेंद्र महतो अपने खेत में झोपड़ीनुमा मकान बनाकर सपरिवार सो रहे थे कि अचानक हाथियों के झुंड ने उनके मकान पर हमला बोले दिया, जिससे देवेंद्र महतो का परिवार बाल-बाल बचा। सभी भागने में सफल रहे। वहीं फिलहाल हाथियों का झुंड सावड़ा जरिया जंगल में डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.