Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक पर एक्सएलआरआई में होगा मंथन
Published / 2023-07-20 09:57:39
भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक पर एक्सएलआरआई में होगा मंथन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) जमशेदपुर की ओर से 22 जुलाई को री-एनविजन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक विषय पर मंथन किया जायेगा।दो सत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सत्र की शुरुआत एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, एस जे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की जायेगी।वहीं, इस सत्र के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में रिवॉल्यूट कंपनी में भारत के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर परोमा चटर्जी मौजूद रहेंगी। इस कॉन्क्लेव में इस बात पर मुख्य रूप से चर्चा की जायेगी कि आखिर किस प्रकार भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक का अहम योगदान है। इस दौरान पैनल डिस्कशन व अलग-अलग माध्यम से इस बात की भी चर्चा होगी कि डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर किस प्रकार व्यक्तिगत व संस्थागत बिजनेस को बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है।इस दौरान भारत पर, बार्कलेज इंडिया, इंडिया पोस्ट पेमेंट समेत कई अन्य अग्रणी कंपनियों के अधिकारी अपनी बातों से सभी को अवगत करायेंगे। पहले सत्र में क्या भारतीय फिनटेक दुनिया को जीतने को तैयार है, विषय पर पैनल डिस्कशन के माध्यम से अपनी बातों को रखेंगे। जबकि दूसरे सत्र में सभी वक्ता इंडियन डिजिटल इकोनॉमी : द गोल्डन एज ऑफ इंडिया विषय पर अपनी बातों को प्रस्तुत करेंगे।

लातेहार : नेतरहाट में गोली मारकर ग्रामीण की हत्या
Published / 2023-07-20 08:34:12
लातेहार : नेतरहाट में गोली मारकर ग्रामीण की हत्या

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में बुधवार रात नक्सलियों के द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की सूचना है। ग्रामीण सूत्र हत्या की पुष्टि कर रहे हैं। लेकिन पुलिस अधिकारियों से मामले की पुष्टि नहीं हो पायी है। यह इलाका काफी सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित है, इसलिए पुलिस वहां पहुंचने में समय लग रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात हथियारबंद नक्सली दौना गांव पहुंचे। नक्सली कुछ ग्रामीणों को ढूंढ रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने गांव के 3 लोगों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। वहीं देव कुमार प्रजापति नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या भी कर दी। हालांकि इस घटना के अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। इधर, घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

मौसम की मार से अन्नदाता लाचार
Published / 2023-07-19 23:37:20
मौसम की मार से अन्नदाता लाचार

कम बारिश ने बढ़ायी चिंता टीम एबीएन, रांची। एक तरफ बिहार में बाढ़ बारिश लोगों के लिए कहर बनकर बरस रही है, तो वहीं झारखंड में मानसून की बेरुखी अन्नदाता के माथे पर शिकन का कारण बन गयी है। बारिश की बाट जोह रहे किसान परेशान हैं क्योंकि अभी तक खेतों में धान की रोपाई शुरू भी नहीं हो पायी है। मौसम की मार गढ़वा पर सबसे ज्यादा पड़ रही है। जिले में किसानों के चेहरे मुरझा गये हैं।अबतक उम्मीद के हिसाब से बारिश नहीं हुई है। लिहाजा खेत में पड़े बिछड़े सूखने की कगार पर है। जिले में 55 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती करने का लक्ष्य है, लेकिन बारिश ना होने के चलते अबतक महज 75 प्रतिशत ही बिछड़ा तैयार हो पाया है। गढ़वा में किसान इसलिए भी परेशान हैं क्योंकि जिले में इस साल मानसून 20 दिन देरी से आया है। वो भी अब धीमा पड़ गया है। कम बारिश ने बढ़ायी चिंता ऐसे में किसान खेतों में पानी के फुहारे मार रहे हैं. ताकि खेतों में दरारें न आये। कम बारिश सिर्फ गढ़वा ही नहीं बल्कि कई जिलों में किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। जुलाई महीने में अब तक जिले में 124.22 एमएम तक बारिश हुई है, जबकि इससे दोगुने बारिश की जरूरत है। जिले के क़ृषि पदाधिकारी का कहना है कि बारिश कम होने की वजह से रोपाई शुरू नहीं हो पायी है। उम्मीद है कि इस महीने बारिश होगी जिसके बाद रोपाई शुरू हो सकती है। मौसम की मार से अन्नदाता लाचार गढ़वा में फिलहाल तो बिछड़ा बचाने पर भी आफत है। रोपाई तो दूर की बात। किसानों के परेशानी दोगुनी इसलिए भी है क्योंकि शासन प्रशासन की ओर से सिंचाई के लिए कोई दुरुस्त व्यवस्था नहीं की जाती। यही वजह है कि किसान पूरी तरह से बारिश पर निर्भर होते हैं।

मास कम्युनिकेशन आरयू की छात्रा आकृति एफटीआइ पुणे के एंट्रेंस परीक्षा में प्रथम
Published / 2023-07-19 23:10:49
मास कम्युनिकेशन आरयू की छात्रा आकृति एफटीआइ पुणे के एंट्रेंस परीक्षा में प्रथम

टीम एबीएन, रांची। स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन रांची विश्वविद्यालय की छात्रा आकृति ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के एंट्रेंस टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि इस इंस्टीट्यूट में पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए मात्र 11 सीट हैं और आकृति ने सिनेमेटोग्राफी के लिए इस एंट्रेस टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए आकृति सिन्हा को स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा और शिक्षक मनोज कुमार शर्मा तथा अन्य विभागीय कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

जन सेवा के साथ पशु-पक्षियों की सेवा प्राथमिकता : राज पच्चीसिया
Published / 2023-07-19 20:23:53
जन सेवा के साथ पशु-पक्षियों की सेवा प्राथमिकता : राज पच्चीसिया

मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा ने गो आहार के तहत दवाई और पंखे उपलब्ध करायेटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के 22वें स्थापना दिवस को लेकर राज्यव्यापी गौ सेवा एवं जीव संरक्षण के तहत आठ दिवसीय  के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष प्रवीन जैन छाबड़ा के सम्मान में श्री कोडरमा गोशाला परिसर में गो आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर गौ माताओं को रोटी, गुड़ आदि खिलाया गया। मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का मुख्य उद्देश्य  मानव सेवा के साथ-साथ पशु पक्षियों की सेवा प्राथमिकताओं मैं है। गाय एक पशु ना होकर पूजनीय भी है। मंच प्रत्येक माह अपने पांच मुख्य कार्यक्रमों में गौ सेवा को विशेष स्थान देता आ रहा है। इसी कड़ी में मारवाड़ी युवा मंच 75 शाखाओं में पहली बार गौ माता के लिए दवाई उपलब्ध करायी है, इसके लिए प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के अधिकारियों ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया एवं उनकी टीम को बधाई दी है और सभी शाखाओं से ऐसे कार्यक्रम चलाने की अपील भी की है। मौके पर सचिव आशीष जोशी सह शिवेश पच्चीसिया, शुभम चौधरी, संजय जैन, महावीर खेतान, आशीष शर्मा अरविंद चौधरी, आशीष केडिया और गौशाला के कर्मचारी और मैनेजर उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर झुमरी तिलैया मारवाड़ी मंच प्रेरणा शाखा ने भी 8 दिवसीय कार्यक्रम के तहत गौशाला पहुंचकर गो आहार कार्यक्रम चलाया और शाखा की ओर से गौ माताओं के लिए दो पंखे भी गौशाला को उपलब्ध कराये। मौके पर अध्यक्ष श्रेया केडिया और सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि करोड़ों लोग गौ माता में आस्था रखते हैं। गाय भारतीय कृषि की रीढ़ है। गाय बूढ़ी भी हो जाये तो कृषि कार्यों में उपयोगी होती है। परियोजना निदेशक शालू चौधरी ने कहा कि अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं अन्य मौकों पर 1100 रुपये में 550 और रोटी उपलब्ध करायी जाती है। इसके लिए प्रेरणा शाखा के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है और गौ माता की सच्ची सेवा की जा सकती है। मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, सदस्य प्रगति चौधरी, मिनी हिसारिया, निशा संघाई आदि उपस्थित थे। बताते चलें कि गुरुवार को नारी चेतना, खेलकूद व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

कोडरमा : द रामेश्वर वैली स्कूल में फलदार पौधों का वितरण
Published / 2023-07-19 20:23:01
कोडरमा : द रामेश्वर वैली स्कूल में फलदार पौधों का वितरण

उर्जा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों और छात्राओं को पौधा देकर घर शहर हरा भरा रखने का दिया संदेशटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया स्थित द रामेश्वर वैली स्कूल प्रांगण में बुधवार को उर्जा फाउंडेशन के अध्यक्ष के द्वारा फलदार पौधों का वितरण किया गया। उर्जा फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्भू कुमार वर्णवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्कूल के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक व छात्र छात्राओं के बीच लगभग 250 पौधा वितरण किया और कहा कि पौधा लगाकर छोड़ देना हमारा कर्तव्य नहीं है, बल्कि पौधारोपण कर जबतक वह पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता तब तक देखभाल करना भी हमारा कर्त्तव्य है।  उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन जिस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही है उसका खामियाजा हम सभी महसूस कर रहे हैं इससे बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना है साथ ही उसकी देखभाल भी करनी है। एक फलदार पौधा हम सबों को शुद्ध वातावरण, शुद्ध हवा के साथ साथ फल भी प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान उर्जा फाउंडेशन के सचिव प्रवीण कुमार, द रामेश्वर वैली स्कूल के प्राचार्या रश्मि प्रवीण वर्णवाल, शिक्षक अनिल, सागर, आकाश,सूर्या, विकास, शिक्षिका प्रिती, सीमा, शीतल, साची, दिव्या, श्रुति, मनाली, पूनम, अनु, एकता, श्रृष्टि के अलावा सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद थे। बच्चे  पौधा पाकर बहुत खुश दिखे एवम सबने अपने घरों में पौधा लगाने, उसकी रक्षा एवं सेवा करने का संकल्प लिया। बच्चो में साक्षी, मुस्कान, श्रीनिका अकाशी, माया, दीपशिखा, तेजस, राजनंदन, दीपक, सतीश, कृष के साथ सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।

प्राइवेट स्कूलों की समस्याएं सदन में उठायेंगे हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल
Published / 2023-07-19 20:22:14
प्राइवेट स्कूलों की समस्याएं सदन में उठायेंगे हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल

झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के सातवें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवालटीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के द पैराडाइज रिसॉर्ट में अयोजित झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन का सातवां वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बतौर अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। सम्मेलन में हजारों स्कूलों के प्राचार्यों सहित शिक्षकों ने भाग लिया। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की निजी विद्यालयों सीमित- साधन संसाधन में समाज में गुणवत्ता शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। ऐसे में इनकी कई समस्याएं भी हैं। उन्होंने सम्मेलन के माध्यम से उनकी समस्याएं जानने के पश्चात कहा कि आपकी समस्याएं और दर्द से रूबरू हुआ हूं। निश्चित रूप से आपकी समस्याएं जायज है और हर कदम पर हम आपके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी कोशिश होगी कि आने वाले सदन पटल पर आपके मांगों को उठाकर सरकार और संबंधित विभाग को अवगत कराने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

दो सगे भाइयों की मौत से बिखर गया एक हंसता-खेलता परिवार
Published / 2023-07-19 20:21:29
दो सगे भाइयों की मौत से बिखर गया एक हंसता-खेलता परिवार

शोकाकुल परिजनों ने मिलने पहुंचे विधायक मनीष जायसवाल, परिजनों का बढ़ाया हिम्मत, कहा- आपके साथ खड़े हैं हमटीम एबीएन, हजारीबाग। बीते 13 जुलाई को हजारीबाग के एक परिवार के लिए बेहद ही वीभत्स और पीड़ादायक दिन रहा। हजारीबाग शहर के इमलीकोठी के मूल निवासी वर्तमान में सिरसी -2 बीच मोहल्ला के रहने वाले स्व भोला प्रसाद केशरी के दो पुत्रों की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गयी। दोनों सगे भाई देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाकर हजारीबाग लौट रहे थे, तभी बगोदर फोरलेन के समीप एक भयंकर सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। इनके कई रिश्तेदार भी इस घटना में घायल हो गये हैं। जिन दो सगे भाइयों का आकस्मिक निधन हुआ, उसमें बड़े भाई संतोष केसरी जिनकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। ये अपने टेंपो से फेरी करते हुए ब्रेड और लेज, कुरकुरे बेचते थे। वहीं छोटे भाई दीपक केसरी जिनकी उम्र करीब 36 साल थी। ये आटोमेटिक वेट मशीन घूम-घूम कर बेचा करते थे। संतोष और दीपक दोनों भाई अपनी मेहनत और लगन की बदौलत सिरसी में घर बनाकर खुशनुमा माहौल में गुजर बसर कर रहे थे। दोनों अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ा रहे थे। संतोष के तीन बच्चों में दो बेटियां और एक पुत्र है। वहीं दीपक को 2 पुत्र हैं। इनमें से एक बच्चा एंजेल्स हाई स्कूल में तो अन्य बच्चे जैक एंड जिल स्कूल में पढ़ते हैं। एक बेटी इंटर में नामांकन के लिए केबी वीमेंस कॉलेज में आवेदन देने वाली है। जिस दिन इन दोनों सगे भाइयों का निधन हुआ उसी दिन उनके पिताजी की बरसी भी थी। एक अच्छा हंसता-खेलता परिवार क्षणभर में उजड़ सा गया। परिवार में हर तरफ मातम पसर गया। परिवार जनों के क्रंदन और चीत्कार से पूरा हजारीबाग गमगीन हो गया।इस घटना से व्यथित हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल दिल्ली से लौटते ही संवेदनशील जनप्रतिनिधि का परिचय देते हुए बुधवार को शोकाकुल परिवार से मिलने उनके बीच पहुंचे। विधायक ने मृतक सगे भाइयों की मां, पत्नी, बच्चे और परिजनों से मिलकर उनके इस विकट दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। विधायक ने एंजेल हाई स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे की फीस तत्काल माफ कराने, अन्य बच्चों के स्कूल से वार्ता करने, केबी वीमंस कॉलेज में एक बच्ची का नामांकन कराने, मृतकों के लिए मुआवजा राशि की प्रक्रिया में हरसंभव मदद करने और दोनों विधवा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में मदद करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। मृतकों के परिवारजनों ने विधायक मनीष जायसवाल का आभार जताया और भविष्य में उनसे मदद की गुहार लगायी। विधायक श्री जायसवाल ने मृतकों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस विकट दु:ख से उबरने के लिए अदम्य शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

हजारीबाग : नगर निगम के प्रशासक ने करायी तालाब की सफाई
Published / 2023-07-19 20:20:11
हजारीबाग : नगर निगम के प्रशासक ने करायी तालाब की सफाई

टीम एबीएन, हजारीबाग। नगर निगम हजारीबाग क्षेत्र के कूद में अवस्थित तालाब से दुर्गन्ध आ रही थी। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत गत शानिवार को की थी। नगर निगम के प्रशासक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को इस जगह नगर निगम की टीम भेजी  एवं सफाई का निर्देश दिया। सफाई के क्रम में वहां बोरा में बंद एक मृत पशु (कुत्ता) पाया गया, जिससे दुर्गंध आ रही थी। पशु को निकाल दिया गया तथा तालाब में प्लावित ठोस अपशिष्टों की सफाई की गयी। साथ ही ब्लीचिंग पावडर तथा चूना का छिड़काव किया गया। नगर वासियों से नगर निगम अपील करती है कि तालाब को साफ रखने में अपनी भूमिका निभायें। किसी भी प्रकार से तालाब को गंदा करने पर या पशु फेंकने पर नगर निगम दंडात्मक कार्यवाही करेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.