आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जलडेगा थाना क्षेत्र में एक शख्स ने दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। आरोपी मामा भगिना मुंडू टोली का रहने वाला है। वहीं दोनों भाई पीटर जोजो और असीम जोजो भी आरोपी के पड़ोसी थे, जो मामा भगिना मुंडू टोली में ही रहते थे। आरोपी नवीन भेंगरा ने मृतकों की मां को कुछ दिन पहले ही लकड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका इलाज चल रहा है। पीटर अपनी मां का बदला लेने असीम के साथ नीवन के घर गया था, जहां नवीन ने लकड़ी से दोनों को मार कर हत्या कर दी। इस मामले के बाद बात आग की तरह फैल क्षेत्र में फैल गयी।पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचकर आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि नवीन ने जब पीटर की मां पर हमला किया था उस समय भी पुलिस अपने साथ थाने ले गयी थी। घर वाले ने पुलिस को बताया था कि इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। उस समय पुलिस ने नवीन को चेतावानी देकर छोड़ दिया था।घटना के कुछ दिन पहले जब आरोपी नवीन भेंगरा ने मृतकों की मां पर जानलेवा हमला किया था। तब पुलिस नवीन को थाने लेकर आयी थी। हालांकि किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया एवं कहा कि आजकल नवीन की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस कारण नवीन को छोड़ दिया था। वहीं थाना प्रभारी ने भी घरवालों को इलाज कराने को कहा था एवं नवीन को चेतावनी दी थी कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करे।
मामले की जांच में जुटी पुलिसएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिला अंतर्गत जलडेगा थाना इलाके के मुंडुटोली गांव में सोमवार को एक व्यक्ति ने दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, गांव के दो सगे भाई 45 वर्षीय पीटर जोजो और 47 वर्षीय आशीफ जोजो पिता सबन जोजो को नवीन भेंगरा पिता कल्याण भेंगरा ने जलावन की लकड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों पीटर जोजो एवं आशीफ जोजो की मां को नवीन भेंगरा ने मार कर घायल कर दिया था। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया था, जो अभी इलाजरत है। इसी बात से गुस्साए आशीफ और पीटर दोनों भाई नवीन भेंगरा के घर सोमवार को गये थे। घर के अंदर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई। इसी क्रम में जलावन की लकड़ी से घर के अंदर ही दोनों भाईयों को मारकर मौत के घाट उतार दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पंचायत की मुखिया घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं, हत्या के आरोपी नवीन भेंगरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शूटर को पकड़ने गयी एटीएस टीम से मुठभेड़, फायरिंग में डीएसपी नीरज कुमार घायलटीम एबीएन, रामगढ़। कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह के शूटर को पकड़ने गयी एटीएस की टीम से मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ के दौरान डीएसपी नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। इससे डीएसपी घायल हो गये। जबकि एक अन्य दारोगा को भी गोली लगी है। यह घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित तेरपा में हुई।एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एटीएस की टीम पतरातू में अमन साहू गिरोह से जुड़े शूटर को गिरफ्तार करने के लिए गयी थी। अपराधियों को पकड़ने के दौरान अपराधियों ने नीरज कुमार के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नीरज कुमार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वही अपराधियों की धरपकड़ में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए रामगढ़ एसपी ने कहा कि एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को गोली लगा है, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी चल रही है। इधर, रांची पुलिस की टीम भी अपराधियों को दबोचने में जुट गयी है।
बिरसा चिड़ियाघर में बना बटरफ्लाई पार्क जल्द ही जनता के लिए खोला जाएगा, पूर्वी भारत में यह सबसे बड़ाटीम एबीएन, रांची। पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ओपन-एयर बटरफ्लाई पार्क जल्द ही भगवान बिरसा जैविक पार्क (बीबीबीपी) में जनता के लिए खोल दिया जायेगा। चिड़ियाघर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह पार्क बीबीबीपी के परिसर में एक्वैरियम के ठीक सामने 19 एकड़ की विशाल भूमि पर बनाया गया है। भगवान बिरसा जैविक पार्क रांची शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर है, जिसे बिरसा चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है।पहले चरण का विकास कार्य लगभग पूराअधिकारी ने कहा कि बटरफ्लाई प्रेमियों को मनोरंजन के साथ-साथ शैक्षिक मूल्य प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गए इस पार्क के पहले चरण का विकास कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस पार्क की अनुमानित लागत दो करोड़ रुपये है। पहले चरण में जो विकास कार्य किये गये हैं उनमें एक बटरफ्लाई कंजर्वेटरी, इसके अलावा आवास विकास जैसे पराग पौधों का रोपण, तितली पार्क के लिए पैदल मार्ग का निर्माण, एक तालाब और एक प्रवेश द्वार शामिल है।बिरसा चिड़ियाघर के निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि अभी पार्क में कुछ सुधारीकरण और अन्य कार्य चल रहे हैं। इसे एक या दो महीने में जनता के देखने के लिए खोल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्क को हरे-भरे क्षेत्र में विकसित किया गया है, जो आगंतुकों को पारिस्थितिकी में तितलियों के महत्व के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा। श्री सिंह ने कहा कि स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में जैव विविधता की बढ़ती आवश्यकता के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने में तितलियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अच्छी संख्या में तितलियों की मौजूदगी एक उत्तम प्राकृतिक वातावरण का सूचक है।वन्य जीव विशेषज्ञों ने कहा कि रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे शहरी क्षेत्र वाहनों और उद्योगों की बढ़ती संख्या से प्रदूषित हैं। अशांति के प्रभाव को कम करने के लिए तितली या पारिस्थितिक पार्क जैसे विषयगत उद्यान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में तितलियों का अस्तित्व पौधों के परागणकर्ता, अन्य जानवरों के लिए भोजन स्रोत और वैज्ञानिक खोजों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। झारखंड में तितलियों की 75 से अधिक प्रजातियां मौजूद सिंह ने कहा कि झारखंड में तितलियों की 75 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं। पार्क में अनुकूल वातावरण तैयार किया जायेगा; ताकि तितलियां प्राकृतिक रूप से विकसित हो सकें। उन्होंने कहा कि 900 वर्ग मीटर के क्षेत्र में एक ढंका हुआ कंजर्वेटरी बनाया गया है ताकि उन्हें पक्षियों और किसी अन्य शिकार से बचाया जा सके। चिड़ियाघर प्राधिकरण झारखंड में पायी जाने वाली अधिकांश प्रजातियों जैसे ट्वनी कोस्टर, सार्जेंट, बुश ब्राउन, बैरोनेट, प्लेन टाइगर, लेमन पैंसी, कॉमन सेलर और अन्य को पार्क में रखने की कोशिश करेगा। आने वाले चरणों में पार्क में और सुविधाएं जोड़ी जायेंगी। वर्तमान में, आगंतुकों के लिए पाथवे और बेंच स्थापित किये गये हैं और आने वाले दिनों में पर्यटकों को और अधिक सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। श्री सिंह ने कहा कि इसके अलावा तितलियों के लिए और नर्सरी भी बनायी जायेंगी।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा-गया रेलखंड स्थित गाड़ी संख्या 13305 इंटरसिटी एक्स के गझंडी स्टेशन में आगमन के दौरान दो महिला शराब तस्कर को करीब 100 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गझंडी रेलवे स्टेशन में समय करीब 08.50 बजे गश्त करते हुए दो महिला को कुछ बोरी के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ देखा गया। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम बेबी देवी (40) पति स्व विजय पासवान सा मानपुर थाना मुफस्सिल जिला गया तथा संजू देवी उर्फ घेघी पति अजय प्रसाद पटवा टोली थाना बुनियादगंज जिला गया बतायी। उनके पास से बरामद बॉटल व प्लास्टिक की थैली को चेक किया गया तो उसमे अवैध रूप से लाया गया। देशी शराब की क्षमता करीब 100 लीटर पाया गया। देशी शराब तस्करी में लिप्त महिलाओं से पूछने पर बताया कि हमलोग गरीब आदमी है और सस्ते दामों में शराब खरीदकर अधिक दामों में बिहार के गया जिला में ले जाकर चोरी छिपे बेचते है। इससे अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उपरोक्त दोनों महिला तस्कर से बरामद सभी 100 लीटर देशी शराब को जब्त किया गया और उसे उसका अपराध बताया गया। महिला आरक्षी के समक्ष गिरफ्तारी रिपोर्ट बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को फोन कर दी गयी। बरामद सभी देशी शराब का अनुमानित कीमत 10,000/- आंका गया। जब्तशुदा शराब और दोनों महिला तस्कर को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द किया गया।
लातेहार के सरकारी अस्पताल में सिर्फ देखने के लिए है अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीजों को नहीं मिल रही सुविधाटीम एबीएन, लातेहार/ रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का दावा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में अमूलचूल परिवर्तन करके काफी बेहतर किया गया हैं। हालांकि सरकार के दावा लातेहर के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ रहा है। लातेहार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पूरी व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लातेहार के सरकारी अस्पताल में सुविधाओं का काफी टोंटा देखने को मिला। सरकार की ओर से अस्पताल को संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण जनता को उनका लाभ नहीं मिल रहा है। लातेहार के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन सिर्फ देखने के लिए है। मरीजों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर अभी भी बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने को लिख रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों की गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है। दूरदराज से आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं कई उप स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लगा रहता, जिस कारण मरीज की इलाज कराये वापस जाना पड़ता है। इस मामले में उप स्वास्थ्य केंद्र के संचालिका ने कहा कि डॉक्टर के नहीं आने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। डॉक्टर आयेंगे तो मरीजों का इलाज हो पायेगा। वहीं लातेहार हॉस्पिटल के उपाधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मरीजों के इलाज में अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच में टेक्नीशियन की कमी के कारण जांच संभव नहीं हो पा रही है। इसको लेकर सरकार को पत्र लिखा गया है। मार्गदर्शन मिलते ही संसाधन को दुरुस्त कराने की कवायद की जायेगी।
वाइल्ड लाइफ कंट्रोल टीम की सूचना पर वन विभाग गुमला ने की कार्रवाईटीम एबीएन, गुमला। हाथी दांत की तस्करी के मामले में वन विभाग गुमला ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने गुमला शहर के सिसई रोड से तस्करी के लिए ले जा रहे हाथी के दो दांत बरामद किया है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में सिसई प्रखंड के बसिया रोड लकेया निवासी प्रेम जायसवाल व पिलखी मोड़ सिसई निवासी छोटन महतो है। ये लोग इलेक्ट्रीक स्कूटी में छिपाकर दो पीस हाथी दांत गुमला से सिसई ले जा रहे थे। सिसई के बाद हाथी दांत को ओडिशा बॉर्डर तक ले जाना था। परंतु, वन विभाग गुमला की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम को दोनों को जेल भेज दिया गया। कुरूमगढ़ रेंज के रेंजर जगदीश राम ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए हाथी दांत के तस्करों को पकड़ा गया है।
मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस को लेकर झरना कुंड में मारवाड़ी युवा मंच और प्रेरणा शाखा ने किया पौधारोपणटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 22वें स्थापना दिवस को लेकर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया एवं प्रेरणा शाखा ने झरना कुंड में मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। 17 जुलाई को पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में राज्यव्यापी रक्तदान के कार्यक्रम के तहत कोडरमा में दोनों शाखाएं रक्तदान कार्यक्रम करेगी। इधर, 22 जुलाई तक मंच शिक्षा, खेलकूद, नारी चेतना, गो आहार जैसे कार्यक्रम भी करेगा। इधर, झरना कुंड में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मंच ने 50 आम के पौधे लगाये। मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया ने कहा कि मंच ने आज अपने कार्यक्रम के तहत 501 पौधे लगाने का संकल्प भी पूरा कर लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता भी बहुत ही जरूरी है। मानव जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम 5 पौधे लगाने और साथ-साथ उसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। ताकि आनेवाली पीढ़ी को भी पर्यावरण के वजह से कोई कठिनाई न हो। पेड़-पौधे के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वहीं नप के सिटी मैनेजर प्रशांत भारती ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच ने समाजसेवा का जो बीड़ा उठाया है, यह अद्वितीय है। भविष्य में भी नगर परिषद मंच को सहयोग करेगा। सचिव आशीष जोशी ने कहा कि चारों ओर हरियाली की हरियाली नजर आये, इसके लिए मंच सार्थक प्रयास कर रहा है। मौके पर सह सचिव शिवेश पच्चीसिया, कोषाध्यक्ष चिंटू अग्रवाल, महावीर खेतान, आशीष केडिया व अन्य सदस्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर प्रेरणा शाखा ने भी 8 दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन पौधारोपण कार्यक्रम किया। जिसमें आम, अमरूद, बेल, नीम, गुलमोहर के पौधे झुमरी तिलैया नगर परिषद और वन विभाग के सहयोग से किया गया।मौके पर अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा वृक्ष प्रकृति का अनमोल रत्न है इसकी रक्षा सबका दायित्व है वही सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि शाखा का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, अमृतधारा सहित कई योजनाएं पर कार्य किये जा रहे हैं।प्रेरणा शाखा ने अभी तक 704 पौधे अलग-अलग क्षेत्रों में लगाये हैं। मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, स्वेता गुटगुटिया, नीतू अग्रवाल, रश्मि शर्मा, सुनीता गुटगुटिया, ज्योति अग्रवाल उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16 जुलाई 2023 को नागपुरी भाषा परिषद एवं नागपुरी साहित्य संस्कृति मंच ने लखन सिंह यादव महाविद्यालय में नागपुरी भाषा का मानकीकरण विषय पर सेमिनार आयोजित की गयी। मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने डॉ शकुंतला मिश्र को विशेष रूप से सम्मानित भी किया।सेमिनार में कई शिक्षक, प्राध्यापक, साहित्यकार एवं छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रसाद ने की। विषय प्रवेश कराते हुए नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नंद तिवारी ने कहा कि जब तक किसी भाषा का मानकीकरण नहीं हो जाता है, तब तक उस भाषा में कई विसंगतियां आती रहती हैं। नागपुरी को नागवंशियों ने 2000 वर्षों तक राजभाषा के रूप में अपनाया। इसके बावजूद यह भाषा उपेक्षित है। अत: मानकीकरण की आज नितांत आवश्यकता है। आज नागपुरी के ध्वनि पर विचार विमर्श किया गया एवं नागपुरी के स्वरों की संख्या 8 बतायी गयी तथा व्यंजनों की संख्या 30 पर सबकी सहमति बनी। इस संबंध में साहित्यकारों एवं शिक्षकों तथा प्रबुद्ध वर्ग का विचार आमंत्रित किया गया है।मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने नागपुरी भाषा की स्थिति दयनीय बताते हुए कहा कि सरकार की ओर से जनसंख्या अधिसूचना में इसे नागपुरी और सादरी के रूप में दो भागों में विभक्त कर दिया गया है, जो चिंतनीय है। इसमें सुधार की नितांत आवश्यकता है। अन्यथा नागपुरी भाषा का अस्तित्व ही मिट जायेगा।डॉ खालिक अहमद ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जब तक विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लिए पद सृजित नहीं किया जाएगा तब तक छात्रों के बीच में अपनी मात्रृभाषा पढ़ने के लिए रुझान पैदा नहीं हो सकती है। डॉ शकुंतला मिश्र ने क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिक स्तर से नहीं लागू पर चिंता व्यक्त किया।अपने अध्यक्षीय भाषण में राम प्रसाद ने कहा कि किसी भी भाषा के लिए लिखित रूप एक होना चाहिए, भले ही इसका बोली रूप भिन्न हो सकता है। इस अवसर पर नागपुरी भाषा के मानकीकरण हेतु कमेटी भी गठित की गई जिसके अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्री धनेंद्र प्रवाही का चुनाव किया गया तथा सदस्य संयोजक के रूप में डॉ शकुंतला मिश्र को चुना गया। इस कमेटी में 27 सदस्यों का चुनाव किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है। तय किया गया कि प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को बैठक की जाएगी तथा मानकीकरण के विषय में विचार विमर्श करने के साथ-साथ नागपुरी भाषा के विकास के लिए भी प्रयास किये जायेंगे। भाषा को यथेष्ट स्थान दिलाने के लिए भी आवश्यकता पड़ने पर मंत्री, विधायक तथा मुख्यमंत्री महोदय से भी संपर्क किया जाएगा और अपनी मांग रखी जायेगी। मौके पर लाल राजेंद्र सिंह, मनोहर मोहांती, हरिनंदन महली, रामदेव बड़ाईक, डॉ सुखदेव साहू, डॉ रामकुमार, युगेश महतो, योगेश प्रजापति, डॉ अंजूलता कुमारी, प्रमोद कुमार राय, आशा कुमारी, रविंद्र ओहदार, करमी मांझी, पप्पू कुमार महतो आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शकुंतला मिश्र ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.