Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
आज से आईसीएआई का दो दिवसीय टैक्स क्लिनिक
Published / 2023-07-13 13:38:38
आज से आईसीएआई का दो दिवसीय टैक्स क्लिनिक

टीम एबीएन, रांची। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) इस साल अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर आइसीएआइ की डायरेक्ट टैक्स कमेटी द्वारा पूरे देश में अपनी शाखाओं के माध्यम से 13 और 14 जुलाई को दो दिवसीय टैक्स क्लिनिक सहायता केंद्र लगाया जा रहा है। रांची शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने कहा कि रांची में डॉ मुक्ति शरण लेन स्थित आइसीएआइ भवन में प्रत्यक्ष कर विशेषज्ञ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक रहेंगे। वह करदाताओं की समस्याओं का निदान करने के साथ-साथ छोटे करदाताओं का टैक्स रिटर्न भी दाखिल करेंगे। इस टैक्स क्लिनिक में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर इसका लाभ उठायें।

गुमला : विभिन्न घटनाओं में बच्चा समेत छह की मौत
Published / 2023-07-12 21:59:58
गुमला : विभिन्न घटनाओं में बच्चा समेत छह की मौत

परिजनों में शोक की लहरएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सभी शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतकों में एक बच्चा भी है। इन सभी मौतों से परिजनों में शोक है। कुआं में डूबने से दो धान कूटने से एक, जहर खाने से एक मौत हुई है। जबकि गुमला के एक युवक की हरियाणा में मौत हो गयी। उसका शव कमरे से मिला है। गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित एमएलए रोड पीपल चौक निवासी द्वारिका साय की पत्नी रिंकी देवी (38) का धान कूटने की मशीन से कटकर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, रिंकी देवी पीएलभी की नौकरी करती है। बुधवार की शाम को वह अपने काम करके घर लौटी थी। उसी क्रम में उसका दुपट्टा धान कूटने वाली मशीन में फंस गया। जिसके बाद धान मशीन की चपेट में आ गयी और उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लग गया। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुमला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को गुमला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में रिंकी देवी की मौत हो गयी। वहीं, फसिया पंचायत के पोढ़ाटोली निवासी अमित उरांव का चार वर्षीय पुत्र मोहित उरांव की मौत कुआं में डूबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार मोहित अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूर पर खेल रहा था। इसी क्रम में बच्चा कुआं में डूब गया। जिसकी सूचना पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे कुआं से निकाल कर गुमला सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रायडीह थाना के नवागढ़ भंडारटोली निवासी दिलीप लकड़ा (50) की रात दो बजे इलाज के क्रम में मौत हो गयी। पुलिस को सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में दिलीप घर पर अकेला था। उसकी पत्नी काम करने खेत गयी थी। बच्चे सभी स्कूल गये हुए थे। परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी कुछ बीमारी से परेशान था। उन्होंने आशंका प्रकट किया कि उसी बीमारी कारण से परेशान होकर दिलीप ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे वह गंभीर हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी।

भंडरा : विश्व जनसंख्या दिवस पर भंडरा में लगा परिवार स्वास्थ्य मेला
Published / 2023-07-12 21:58:38
भंडरा : विश्व जनसंख्या दिवस पर भंडरा में लगा परिवार स्वास्थ्य मेला

टीम एबीएन, भंडरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को परिवार स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में लगाया गया। इसका उद्घाटन  जिप अध्यक्ष रीना कुमारी, जिप सदस्य राजमुनि उरांव, मुखिया इंद्रदेव ऊराव, परमेश्वर महली ने किया।मेला को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि परिवार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाते हुए लोगों को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है परिवार कल्याण नियोजन कार्यक्रम की सफलता है। यह प्रचार-प्रसार पर ही निर्भर करता है। अधिकतर लोग परिवार नियोजन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अनभिज्ञ हैं। इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना स्वास्थ्य कर्मियों का प्रमुख दायित्व है। परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाना आज समाज के सभी लोगों का दायित्व है। मौके पर डॉ आकाश कुमार ने बताया कि 26 जून से ही इस कार्यक्रम का सर्वेक्षण चल रहा है। यह कार्यक्रम 21 जुलाई तक चलेगा। जिसमें दंपति सर्वे का काम हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में 23 जुलाई को मशीन से बंध्याकरण कैंप का आयोजन किया गया है। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी मेरी बेक, साजिद अंसारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं सहीया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भंडरा : बीडीओ ने बीएलओ के साथ बनायी रणनीति
Published / 2023-07-12 21:57:45
भंडरा : बीडीओ ने बीएलओ के साथ बनायी रणनीति

टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में 11 जुलाई को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित लोगों को वोटर आइडी कार्ड बनाने और पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 पर विस्तृत चर्चा की गयी। नये बीएलओ एप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ ने प्रखंड के सभी राजनीतिक दल के प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक कर निर्वाचन से संबंधित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। प्रखंड अध्यक्ष को वोटर आईडी कार्ड बनाने संबंधित प्रावधानों से अवगत कराया गया। बैठक में सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता, जीपीएस रऊफ अंसारी, बीईईओ जयनाथ महतो, महेश प्रसाद के अलावे सभी बीएलओ, सुपरवाइजर आदि मौजूद थे।

लोहरदगा : 700-800% किराया बढ़ाने को लेकर जताया ऐतराज
Published / 2023-07-12 20:29:12
लोहरदगा : 700-800% किराया बढ़ाने को लेकर जताया ऐतराज

टीम एबीएन, लोहरदगा। बुधवार को गुदरी बाजार स्थित खेम राज स्मृति भवन में नगर परिषद द्वारा आवंटित दुकानों के किराए में 700 /800 प्रतिशत की दर से बेतहाशा वृद्धि के विरोध में दशरथ महतो की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें रेलवे साइडिंग, सोमवार बाजार, बड़ा तालाब व गुदरी बाजार के दुकानदार सम्मिलित हुए। बैठक में उपस्थित दुकानदारों ने कहा कि लोक कल्याण हेतु परिषद द्वारा दुकान/ भूमि आवंटित की गयी है, जहां सब्जी फल, चाय पकौड़ी, पान, कॉपी पेंसिल, जूता-चप्पल, आइसक्रीम, बिजली, वस्त्र, बर्तन, शृंगार, रबर स्टांप, सैलून, बेल्ट, टेलर, जूता चप्पल मरम्मत आदि जैसे छोटे-छोटे दुकाने हैं जो ऋण लेकर संचालित करते हैं। वही आज आनलाइन शॉपिंग व रांची लोहरदगा ट्रेन चार फेरा एवं अन्य ट्रेनों के परिचालन से उपभोक्ता रांची तथा आॅनलाइन शॉपिंग को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। लोग अभी महामारी कोविड-19 से निजात पा रहे हैं। वहीं कुछ अवसरों को छोड़ दिया जाये तो लोग दिनभर ग्राहकों के इंतजार में अपने प्रतिष्ठानों बैठे रहते हैं। ऐसी स्थिति में किराया अधिनियम के तहत 10% की वृद्धि 3 वर्षों में होती है परंतु 700/ 800% वृद्धि किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित नहीं है। सभी दुकानदारों ने एक स्वर में कहा कि एक बार फिर से जिला प्रशासन से किराया कम करने हेतु आग्रह किया जायेगा और यदि प्रशासन का रवैया नकारात्मक रहा तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा। इस बैठक का संचालन संजय बर्मन तथा धन्यवाद ज्ञापन लालू कुमार ने किया। बैठक में सऊद आलम, दिलीप कांस्यकार, गुलाम मुर्तुजा, मो नईम, विजय सिंह, कुलदीप राम, हसनैन अली, वीरेंद्र गुप्ता, शहजाद अली, प्रदीप साहू, रामकृपाल ठाकुर, शहजाद आलम, प्रवीण चौरसिया, सुनील महतो, शमशेर आलम, विजय ठाकुर, मो मिनहाज, जावेद खलीफा, दीपक कुमार, विनोद अग्रवाल, सोनू भगत, मो जावेद, वसीम रजा, एहसान खान, आफताब आलम, धनेश्वर राम, हैदर अली, जागेश्वर राम, मो अनवर, मो जमाल, इरफान, आफाक मंजर, सुबोध महतो, विजय कुमार, मनोज राम आदि उपस्थित थे।

साहिबगंज : हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Published / 2023-07-12 20:10:22
साहिबगंज : हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले की राधानगर थाना की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक को युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने बताया कि सूचना मिली थी कोई व्यक्ति हेरोइन की बिक्री के लिए राधानगर हाई स्कूल के पास आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस बल पहले से उक्त स्थान पर तैनात थी। तस्कर के पहुंचते ही पुलिस ने उसे धरकर दबोचा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने बताया कि राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक पश्चिम बंगाल के कालियाचक से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। यहां पर उसकी बिक्री करने की फिराक में है। युवक साहिबगंज स्थित राधानगर के उत्तर पालाशगाछी लोकमान टोला का आलम शेख है। सूचना के आधार पर राधानगर थाना पुलिस ने टीम गठित कर राधानगर हाई स्कूल के पास वाहन जांच शुरू कर दी। वाहन जांच अभियान को देखकर टोटो में सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा। इसके साथ ही उसके पास से लगभग 8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन भी जब्त कर लिया। इसके अलावा उसके पास से एक मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार के बयान पर थाना कांड संख्या 89/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है। आरोपी आलम शेख को जेल भेजा दिया गया है। राधानगर पुलिस ने आलम शेख के पास सफेद प्लास्टिक में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 80 हजार रुपये बतायी जा रही है। गौरतलब है कि जिले का उधवा प्रखंड मोबाइल चोरी, लाकर चोरी, मोटरसाइकिल चोरी, बांगलादेशी घुसपैठ सहित अन्य मामले में हमेशा चर्चा में रहा है।

हजारीबाग : महिला की हत्या मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार
Published / 2023-07-12 20:08:26
हजारीबाग : महिला की हत्या मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

हजारीबाग में धारदार हथियार से महिला की हत्या टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चौपारण केंदुआमोड स्थित एक किराये के मकान में परिवार के साथ रह रही मैना देवी पति सहदेव राणा की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना 11 जुलाई की देर रात की है। सूचना पाते ही जब तक पुलिस पहुंची। उसके पहले अपराधी फरार हो चुके थे। इस संबंध में मृतका के पति सहदेव राणा ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने फिलहाल नकुल राणा, उसका बेटा मनोज राणा को हिरास्त में लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया में घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। 2020 में सहदेव राणा के बेटा रोहित राणा (21) की हत्या दिनदहाड़े उसके घर के सामने कर दी गयी थी। बेटा की आग बुझा भी नहीं थी कि सहदेव की पत्नी की हत्या कर दी गयी। मैना बसरिया की रहनेवाली थी। बेटे की हत्या के बाद वे परिवार के साथ किराये के घर में केंदुआमोड़ में रह रही थी।

धुर्वा थाने में अगलगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Published / 2023-07-12 20:07:46
धुर्वा थाने में अगलगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रांची के धुर्वा थाने में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू टीम एबीएन, रांची। जिले के धुर्वा थाने में बुधवार को अचानक आग लग गयी। आग लगने की वजह से थाने में हड़कंप मच गया। आग लगने से पुलिसकर्मियों के बैरक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं, आग लगने की खबर के साथ ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मी बताते हैं कि बैरक में करीब 25 पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था थी। वहीं, सभी का सामान रहता था। कुछ पुलिस कर्मी नाईट शिफ्ट कर लौट कर सो रहे थे। तभी उन्हें तपिश का अनुभव हुआ। आंखें खुली तो देखा कि बैरक में आग की लपटें उठ रही है। जिसके बाद पूरे पुलिस स्टेशन में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी। किसी तरह पुलिसकर्मियों और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अगलगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

देवघर : वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
Published / 2023-07-12 20:07:03
देवघर : वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन व्यक्ति में से दो व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.