खादगढ़ा बस स्टैंड आगजनी मामलापुलिस ने 24 घंटे में सुलझायी कहानी, आग लगाने वाला निकला नाबालिगटीम एबीएन, रांची। खादगढ़ा बस स्टैंड आगजनी मामले की गुत्थी को रांची पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। आगजनी की पूरी कहानी को स्वीकार करते हुए उसने पूरा कारण स्पष्ट कर दिया है। आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद मजा लेने के लिए वह पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ में खड़ा होकर हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था। उसने स्वीकार किया कि बदले की भावना में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर की थी जांचबस स्टैंड आगजनी मामले में पुलिस एफएसएल टीम की मदद ली है। शुक्रवार को एफएसएल की टीम बस स्टैंड में जांच करने पहुंची। वहीं पुलिस एक-एक साक्ष्य को जुटा रही है।9 बस जलकर हुई थी राख, बस स्टैंड में मचा था हड़कंपबकरीद के दिन जहां ज्यादातर लोग घर में छुट्टी का आनंद उठा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर अचानक दोपहर के समय बस स्टैंड में पहले 5 बस और फिर दोबारा 4 बस में आग लगी थी। इस आगजनी के बाद स्थानीय एजेंटों में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने भारी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया था। इस मामले में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। बताया जाता है कि मां भवानी, निशांत बस समेत अन्य गाड़ी में आग लगी थी। ये सभी बस धनबाद, बोकारो, बिहार रूट पर चलती है।
टीम एबीएन, रामगढ़। आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला कार्यालय में 30 जून को दोपहर एक बजे हूल दिवस मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिला कमेटी, नगर परिषद कमेटी, छावनी परिषद कमेटी व रामगढ़ प्रखंड की सभी अनुषांगिक इकाइयों के पदाधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रौशन लाल चौधरी व मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में 30 जून को झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय का उद्घाटन होगा। महाविद्यालय के निदेशक श्याम लाल ने बताया कि झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा नये सत्र से कोर्स संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय झारखंड सरकार द्वारा स्थापित खुला विश्वविद्यालय है। वर्तमान में 27 तरह के पाठ्यक्रम इस ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित की जा रही है। मौके पर जेएसओयू के वाइस चांसलर डॉ त्रिवेणी नाथ साहू, सांसद गीता कोड़ा, महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी आदि शामिल होंगे।
टीम एबीएन, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की स्टील पिघलने की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी। आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धन ने कहा कि एसएमएस (स्टील मेल्टिंग शॉप) 2 के कस्टर 2 के टुंडिश 3 में धातु के लिकेज की सूचना मिली, जिसके कारण आग लगी। फायर ब्रिगेड तैनात कर दी गयी है, किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जायेगी। घटना रात के 11 बजे गर्म धातु के लिकेज की वजह से घटी। सेल अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय यूनिट में कोई भी कार्मचारी मौजूद नहीं था। दस हजार एकड़ से अधिक में फैले पूरे प्लांट में लगभग 1,000 कर्मचारी तैनात हैं। आग लगने से एसएमएस-2 की टुंडिश कार और कैस्टर 2 के बड़े हिस्से जलकर खाक हो गये।
गुस्साये ग्रामीणों ने एक घंटे तक लगाया जामएबीएन न्यूज नेटवर्क, मधुपुर/देवघर। झारखंड के देवघर स्थित जगदीशपुर आनंदलाय पब्लिक स्कूल के पास धनबाद-भिरखीबाद मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया। बुढ़ई थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ, जिसमें कांसजोर के 19 वर्षीय मोईद अंसारी और उसके दोस्त 18 साल के शफाकत अंसारी की जान चली गयी।बिना हेलमेट चला रहे थे बाइकमोईद अपनी बहन के घर बकरीद पर्व पर कल्हाजोर जा रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना से गुस्साये लोगों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोईद दोपहर में घर से निकला था। उसने शफाकत को साथ लिया और अपनी नानी के घर झिलुवा गया। वहां से दोनों बहन के घर चल दिये।धमनी की ओर से आ रहे पत्थर लदे हाइवा ने दोनों को चपेट में ले लिया। कुछ दूर तक उनकी बाइक हाइवा के साथ घिसटती चली गयी। मौके पर ही उनकी जान निकल गयी।मौके से चालक फरारइस बीच हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना मिली तो रोते-बिलखते स्वजन पहुंचे। बुढ़ई थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।सड़क जाम करनेवाले ग्रामीणों को समझाया। सीओ परमेश्वर कुशवाहा आये। परिवार को सरकारी सहायता व दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। तब लोग शांत हुए। बाइक शफाकत चला रहा था, मोईद पीछे बैठा था। इस घटना से गांव में मातम है।
टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा नगड़ी रोड पदमपुर के पास एलपी ट्रक की चपेट में आने से सिलापाट निवासी चंपा कुजूर (25 वर्ष) पिता मगुवा कुजूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि वह अपनी स्कूटी से घर जा रहा था कि तेज रफ्तार एलपी ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया।
टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा मस्जिद में बृहस्पतिवार की सुबह बकरीद की नमाज हाफिज जसमुदीन अंसारी की अगुवाई में अदा की गयी। साथ ही देश तथा समाज के लिए अमन चैन की दुआ की गयी। कहा जाता है कि पैगंबर हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में यह पर्व मनाया जाता है। इसे लेकर इस्लाम धर्मावलंबियों में उत्साह दिखाई दिया।
हादसा या साजिश, जांच जारी, एक घंटे के भीतर दो बार अगलगी पहले पांच फिर चार और बसों में लगी भीषण आग टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में गुरुवार की दोपहर बसों में लगी भीषण आग में छह बसें पूरी तरह जल कर खाक हो गयीं। तीन बसों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया, पर इन बसों का भी काफी क्षति पहुंची है। एक घंटे के अंतराल में आग लगने की दो बार घटना हुई। पहले पांच बसों में आग लगी फिर लगभग एक घंटे की अंतराल के बाद चार और बसो में आग लगी। एक कुल नौ बसो में भीषण आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर तक नजर आ रही थीं। बसों में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।लेकिन, इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जतायी जा रही है। जिन बसों में आग लगीं वह निशांत ट्रेवल्स, मां भवानी ट्रेवल्स, राधेश्याम और एलडी मोटर्स की बसें हैं। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।जिसमें से छह बस जलकर खाक हो गई। वहीं तीन बसों को जलने से बचा लिया गया। उसका कुछ हिस्सा ही जल सका। आग इतनी भीषण थी की दूर- दूर तक लपटें दिखाई दे रही थी। पहली घटना दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। जिसमें पांच बसों में आग लगी थी। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते सभीं बसें जलकर खाक हो गई। इससे पूरे कांटाटोली बस स्टैंड में भगदड़ मच गई। बसों में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान कुछ ही समय के अंतराल पर चार और बसों में आग लग गई। फिलहाल इस हादसे में जान माल का नुकसान नही हुआ है। दरअसल आग कैसे लगी, ये पता नहीं चल पाया है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिन बसों में आग लगी उनमें से कोई भी एसी बस नहीं थी। हादसा या साजिश जांच के बाद पता चलेगा इधर, स्थानीय थाना प्रभारी दायानंद कुमार का कहना प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि बसों में आग स्वत: नहीं लगी है। किसी साजिश के तहत बसों में आग लगायी गयी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि आग स्वत: लगी है या लगायी गयी है।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कांटा टोली बस स्टैंड में अचानक 3 बसों में आग लग गयी। जिससे पूरे कांटा टोली बस स्टैंड में भगदड़ मच गयी। बसों में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। लेकिन आग बुझाने का प्रयास जारी है। बताते चलें कि रांची के कांटा टोली बस स्टैंड में यह सभी बसें खड़ी थीं। अचानक एक बस से धुआं उठता देख लोग बस की तरफ भागे। अचानक बस से आग की लपटें तेज हो गयी और देखते-देखते बगल में खड़ी दो और बसों में आग लग गयी। कांटा टोली बस स्टैंड में मौजूद लोग आग बुझाने में लगे हुए हैं। हालांकि तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी और मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.