Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने किया सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का वितरण
Published / 2023-06-26 19:23:21
लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने किया सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का वितरण

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 26 जून को लायंस क्लब फॉर प्राची लिस्ट ने मारवाड़ी महिला कॉलेज में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का दान किया। यह कार्यक्रम लायन सुनीता अग्रवाल के देखरेख में लायन मनोज कुमार अग्रवाल ने दान किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस महाविद्यालय की महिलाएं इस मशीन का पूर्णतः लाभ उठायेंगे। महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लायंस क्लब के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को कार्यान्वित किये। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। मौके पर लायन अध्यक्ष लायन रतन अग्रवाल सचिन, लायन सुनील माथुर, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन सुनीता अग्रवाल लायन एवं अन्य सभी और भी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे विधानसभा अध्यक्ष : दीपक प्रकाश
Published / 2023-06-26 19:20:30
संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे विधानसभा अध्यक्ष : दीपक प्रकाश

नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिएटीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष अपनी संवैधानिक मर्यादाओं का बार बार उल्लंघन कर रहे।उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद दलीय राजनीति से ऊपर निष्पक्षता का पद है लेकिन राज्य में  तो सभी नियम कानून की धज्जियां उड़ायी जा रही। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष झामुमो के प्रवक्ता की तरह पार्टी के मंच से बयान दे रहे। ऐसे में पद की गरिमा तार-तार हो रही है।उन्होंने कहा कि एक तरफ स्पीकर महोदय को जिन विषयों पर निर्णय लेना है उसे तो वे बार बार सरकार के इशारे पर टाल रहे परंतु जहां उनकी टिप्पणी अपेक्षित नही है उस विषय पर बोलने से नही चूक रहे।उन्होंने कहा कि महामहिम राज्यपाल पर स्पीकर की टिप्पणी असंवैधानिक और अशोभनीय है। श्री प्रकाश ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। फिर दलीय राजनीति में अपनी सक्रियता दिखानी चाहिए।

ईडी कोर्ट से अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने मांगी बेल
Published / 2023-06-26 18:33:29
ईडी कोर्ट से अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने मांगी बेल

जमीन घोटालाटीम एबीएन, रांची। बरियातू स्थित सेना की जमीन से जुड़े घोटाला मामले में कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने ईडी कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी है। दोनों आरोपितों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सोमवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। इसपर सुनवाई के लिए एक जुलाई की तिथि निर्धारित की गयी है।उल्लेखनीय है कि ईडी ने गत सात जून को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था। रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 73वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनायी गयी
Published / 2023-06-26 18:30:12
स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 73वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनायी गयी

टीम एबीएन, रांची। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने दंडी स्वामी, किसान नेता और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 73वीं पुण्यतिथि रांची स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती चौक पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।मौके पर संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी जी का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था, उनका जीवन कठिनाइयों भरा रहा मगर वह अपने उद्देश्यों से कभी पीछे नहीं हटे। गुलामी के दौर में महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर अंग्रेजों से लोहा लिया, कई बार जेल भी गये। आजादी के बाद भी गरीब किसानों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखी। ऐसे लोग किसी एक विशेष जाति या समुदाय के नेता नहीं होते हैं, बल्कि इनकी गिनती महान विभूतियों में होती है। इनकी 73वें पुण्यतिथि पर इनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में ढालने का प्रण लिया गया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ महासचिव विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष पांडे, संयोजक दिलीप कुमार राय, प्रवक्ता नरेंद्र पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित थे।

कोडरमा : सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख ठगने वाले तीन गिरफ्तार
Published / 2023-06-26 14:09:07
कोडरमा : सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख ठगने वाले तीन गिरफ्तार

टीम एबीएन, कोडरमा। बेरोजगार युवकों को झांसे में लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के आधार पर सरकारी नौकरी दिलाने वाले गिरोह का कोडरमा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताया जाता है कि इस गिरोह ने कोडरमा के आठ बेरोजगार युवकों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी की थी। ठगी का मामला दर्ज होने के बाद कोडरमा की जयनगर पुलिस जांच के क्रम में रांची पहुंची और गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। गिरोह के दो सदस्य फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद हुसैन, अख्तर अंसारी और पिंटू कुमार के रूप में की गयी है, जिन्हें रांची के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में फर्जी स्टांप, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, कई बैंकों के एटीएम, चेक बुक, कई विभागों के फर्जी आईडी कार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर, नगदी समेत एक बुलेट जब्त किया है।गौरतलब है कि गिरोह ने कोडरमा के आठ बेरोजगार युवकों को झांसे में लेकर 20 लाख रुपये की ठगी की थी। इन बेरोजगार युवकों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर इन्हें नौकरी भी दे दी गयी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब इन युवकों को पता चला कि ये फर्जी लेटर है। तब इन युवकों को गिरोह के द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने लगी। बहरहाल, कोडरमा पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बेरोजगार युवा पीढ़ी जल्द ही ऐसे ठगों के झांसे में आ जाती है और ठगी का शिकार हो रही है।

खूंटी : खतरनाक हो गया है तोरपा-कर्रा रोड का कांटी पुल
Published / 2023-06-25 22:38:33
खूंटी : खतरनाक हो गया है तोरपा-कर्रा रोड का कांटी पुल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। तोरपा-कर्रा रोड पर कांटी पुल के पास मामूली बरसात में ही सड़क इतनी जर्जर और खतरनाक हो गयी है कि अब तक कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। खासकर दोपहिया वाहनों को वहां से पार होना काफी मुश्किल है। वर्षों पुरानी कांटी पुल काफी जर्जर हो चुकी है और वह कभी भी ध्वस्त हो सकती है। हर दिन दर्जनों बालू लदे हाइवा ट्रक के आवागमन से सड़क की स्थिति और भी जर्जर हो गई है। लगभग एक वर्ष पूर्व यहां नये पुल के निर्माण का काम शुरू किया गया, लेकिन महज सरिया गाड़कर छोड़ दिया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस फूल और सड़क की अविलंब मरम्मत नहीं कराई गई, तो तोरपा-कर्रा रोड पर आवागमन ठप होना तय है।इस संबंध में भाजपा नेता और गुमड़ू गांव निवासी विनोद सिंह और विशेश्वर सिंह कहते हैं कि यदि कांटी पुल ध्वस्त हो गया, तो दर्जनों गांव के लोग प्रभावित होंगे और प्रखंड मुख्यालय तथा खूंटी जाने में लोगों को काफी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि डोड़मा-सिसई रोड पर पहले ही छाता नदी पुल ध्वस्त हो चुका है और वहां एक साल से आवागमन ठप है। ऐसी स्थिति में काटी पुल पर आवागमन बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

चक्रधरपुर : पंप नदी में दोस्तों संग नहाने गया किशोर डूबा, मौत
Published / 2023-06-25 20:59:26
चक्रधरपुर : पंप नदी में दोस्तों संग नहाने गया किशोर डूबा, मौत

टीम एबीएन, चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पंप नदी में डूबने से 15 वर्षीय अनमोल राय की मौत हो गयी। बताया गया कि रविवार को चक्रधरपुर के टोकलो रोड निवासी फैलु राय का पुत्र अनमोल राय अपने तीन दोस्तों के साथ पंप नदी में नहाने गया था। अनमोल तैरना नहीं जानता था। नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चला गया। इसके बाद उसके दोस्त काफी देर तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन जब उसका पता नहीं चला, तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद कुछ लोगों के प्रयास से अनमोल के शरीर को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पाकर अनमोल के परिजन एवं स्थानीय लोग रेलवे अस्पताल पहुंचे। इस घटना से अनमोल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लोहरदगा : पत्रकारों ने साझा किये आपातकाल के अनुभव
Published / 2023-06-25 20:52:32
लोहरदगा : पत्रकारों ने साझा किये आपातकाल के अनुभव

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल के 48 साल पूरे होने पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे-आई) द्वारा रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वेबिनार में वरिष्ठ पत्रकारों ने आपातकाल के दौरान पत्रकारों पर हुए उत्पीड़न को याद किया। इस कालकंड में अनेक पत्रकारों की नौकरी गयी। अनेक जेल गये लेकिन वह झुके नहीं।आपातकाल की चुनौती की आग में तप कर पत्रकारिता मजबूत हुई और लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्व सबके सामने आ गया।आपातकाल के दौरान कुछ निर्भीक पत्रकारों द्वारा प्रेस की आजादी को बनाये रखने के लिए किये गये कार्यों की भी चर्चा की गयी।वरिष्ठ संपादक और नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के पूर्व अध्यक्ष अच्युतानंद मिश्र (लखनऊ) वरिष्ठ पत्रकार केएन गुप्ता (दिल्ली), रामभुवन सिंह कुशवाहा (भोपाल), प्रेम प्रकाश, हरियाणा के पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, दीपक मुखर्जी (झारखंड) बलदेव शर्मा (रांची), उमेश चतुर्वेदी (दिल्ली), उपज अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, डा फलकुमार, जितेंद्र अवस्थी (चंडीगढ़) तथा हिमाचल प्रदेश के जोगिद्रनगर स्थित पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार रमेश बंटा सहित अनेक पत्रकारों ने आपातकाल के दौरान उनके उत्पीड़न की चर्चा की।वेबिनार की अध्यक्षता एनयूजेआई अध्यक्ष अशोक मलिक ने की। धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के महासचिव सुरेश शर्मा ने किया। आयोजन में कश्मीर से केरल और महाराष्ट्र से बंगाल तथा असम तक के पत्रकार शामिल हुए।

मांग दिवस पर 10 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र में हड़ताल करेंगी सेविका
Published / 2023-06-25 20:00:59
मांग दिवस पर 10 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र में हड़ताल करेंगी सेविका

कोडरमा जिला में छह माह से पोषाहार राशि बकायासेविका-सहायिकाओं का मानसिक टॉर्चर बंद हो : संजय पासवानटीम एबीएन, कोडरमा/झुमरीतिलैया। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका  सहायिका यूनियन (सीटू) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को ब्लॉक परिसर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में संपन्न हुई। अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष संतोषी देवी व संचालन चिंतामणी ने किया। बैठक में चार से छह महीने का पोषाहार राशि नहीं मिलने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र चलाने में आ रही समस्या सहित कई मुद्दे पर चर्चा की गयी। बैठक में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एण्ड हेल्पर (आइफा) के आह्वान पर सेविका सहायिका को 26 हजार मानदेय, ग्रेच्युटी का लाभ व पेंशन देने की मांग पर देशव्यापी मांग दिवस के अवसर पर बकाया पोषाहार और मानदेय राशि की भुगतान सहित अन्य मांगों पर 10 जुलाई को डीसी के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने और आंगनबाड़ी केंद्र में उसी दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुछ परियोजना में पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभुकों का आधार सिडिंग नहीं होने पर सेविका सहायिका का मानदेय व पोषाहार राशि में कटौती की निंदा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि एक तरफ चार-छह महीने से पोषाहार का पैसा नहीं दिया जा रहा है, दूसरी तरफ आंगनबाड़ी केन्द्रों में जांच के नाम पर जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के द्वारा बार-बार दौरा किया जा रहा है और सेविका सहायिका का मानसिक टॉर्चर किया जा रहा है। जब तक बकाया भुगतान नहीं होता है, तब तक किसी भी प्रकार का जांच पर रोक लगे और उनका टॉर्चर बंद हो। वहीं परियोजना कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, हर छोटे छोटे भुगतान पर कमीशन की मांग होती है, सेविकाएं परेशान हैं। केंद्र सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है, इसलिए अल्प मानदेय पर काम करने वाली सेविका सहायिका को नवंबर माह से केन्द सरकार मानदेय नहीं दे रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष का तीन माह बीत जाने के बावजूद केंद्र सरकार के द्वारा राज्य सरकार को पोषाहार का आवंटन नहीं दिया है। जिसके कारण आंगनबाड़ी मे पोषाहार उधार चलाने को मजबूर है। एक तरफ एक के बाद एक आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में तब्दील किया जा रहा है, दूसरी तरफ केन्द्र की भाजपानीत मोदी सरकार निजीकरण के रास्ते आईसीडीएस को कमजोर कर रही है। इसलिए इसे बचाने के लिए संघर्ष ही रास्ता है। आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि एससी एसटी आंगनबाड़ी केंद्र में छह महीने से पोषाहार राशि नहीं मिला है, दुकानदार ने उधार देना बंद कर दिया है, सेविकाएं हमेशा मानसिक तनाव में रहती है। बिना मोबाइल और डाटा पैक के पोषण ट्रैकर ऐप पर काम करने का दबाव बनाया जाता है। सालों से रसोई सिलेंडर में गैस नहीं भराया जा रहा है, 1200 रूपये गैस का दाम के बदले 100 रूपये से भी कम जलावन के नाम पर भुगतान होता है और एक माह में 25 दिन सुबह का नाश्ता और दोपहर में गर्म खिचड़ी देना पड़ता है, उपर से महंगाई के कारण हर चीज का दाम दोगुना हो गया है, लेकिन पांच साल पुराना दर पर पोषाहार का राशन खरीदने के लिए कहा जाता है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। दूसरी तरफ बीएलओ के काम का दबाव अलग से है। कहने को हमारा काम चार घंटे का है, लेकिन आठ घंटे से भी ज्यादा काम करना पड़ता है और न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलता है।हीना प्रवीण, अर्चना देवी, कविता यादव, मंजू मेहता, सरस्वती देवी, बेबी देवी, विमला देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी, कांति देवी, मीना एक्का सहायिका रीना देवी आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। बैठक में किरण, शीला, संध्या, बबीता, मंजू, ललिता, रूपवन्ती, रेखा, ज्योति, उषा, सुमा, अनीता, निर्मला, कौशल्या, सुप्रीति, ज्योत्सना, माधुरी, अलका, वीभा, सरोज, अंजुम, गीता, रेश्मा, रीना, कोमन, रिंकी रंजन, सुमित्रा, गुड़िया, शांति, सुबीता, सुनीता, आशा, सीता, सबीता, बिनोदिनी सहित दर्जनों सेविका सहायिका मौजूद थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.