Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा : बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
Published / 2023-06-24 18:24:36
कोडरमा : बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

विधि व्यवस्था संधारण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को दिया निर्देश   संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं जरूरतनुसार कैमरे से होगी निगरानी टीम एबीएन, कोडरमा। बिरसा सांस्कृतिक भवन में शनिवार को एसडीओ संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में ईद -उल- जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी। इस दौरान एसडीओ संदीप कुमार मीणा ने क्रमवार सभी क्षेत्रों के थाना प्रभारियों एवं बीडीओ/सीओ से उनके-उनके प्रखंड के संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा की। वहीं बैठक में प्रखंड व थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई या नहीं इसकी जानकारी ली। जिस पर सभी संबंधित पदाधिकारियों ने शांति समिति की बैठक समाज के सभी वर्गों/पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में करने की बात कही। एसडीओ ने कहा कि कहां मिश्रित जनसंख्या है, इसकी जानकारी क्रमवार ली तथा पूर्व में हुए विवाद आदि के संबंध में पूछा। साथ ही उन स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा। एसडीओ ने कहा कि सभी बीडीओ/सीओ-थाना प्रभारी नमाज स्थल एवं कुर्बानी तथा अन्य कार्यक्रमों में सौहार्द्र बनाये रखने की बात कही। उन्होंने वाट्स एप एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने, उनकी निगरानी का भी निर्देश दिया। कहा कि सोशल मीडिया से बहुत जल्दी बड़े पैमाने पर अफवाह फैल सकता है तथा समुदायों के बीच आपसी सौहार्द्र बिगड़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को चिह्नित करें और कार्रवाई करें। मौके पर एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रांतीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में कैलाश राय की बहनों ने मारी बाजी
Published / 2023-06-23 23:24:36
प्रांतीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में कैलाश राय की बहनों ने मारी बाजी

टीम एबीएन, कोडरमा। विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 34 वां प्रांतीय कबड्डी एवं खो-खो खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय विद्यालय कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस प्रांतीय कार्यक्रम में पूरे झारखंड से 27 विद्यालयों की सहभागिता रही, जिसमें 380 भैया एवं 283 बहने प्रतिभागी प्रतिभागी के रूप में भाग लिए कार्यक्रम में कुल 800 की संख्या रही। संपूर्ण कार्यक्रम बाल किशोर एवं तरुण वर्ग में आयोजित किया गया, उक्त जानकारीआज के वंदना सभा में कार्यक्रम प्रमुख आचार्य मनोज कुमार ने दी। ज्ञात हो कि इस आयोजन में इस विद्यालय की बहनों द्वारा किशोर वर्ग में कबड्डी और खो-खो दोनों ही प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आज के वंदना सभा में विजेता बहनों को उसके मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने बताया कि भैया बहनों के हौसला को देखते हुए ऐसा प्रतीत हुआ कि कोई भी कार्य दुनिया में असंभव नहीं है। तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी हमारी बहनें अपने साहस का परिचय देते हुए पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त की है, यह इस विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। विजेता टीम के कोच अर्चना सिंहा एवं धीरज कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति की ओर से माननीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव एवं सह सचिव ने सामूहिक बधाई दी एवं प्रशंसा की। मौके पर डॉ धीरेन्द्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, प्रभात सौरव, रामानुज पांडे,प्रणव प्रभास, विजय मिश्रा, बिरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, संजय महतो, मुन्ना सिंह, पवन कुमार शर्मा, संजय महतो, संजय कुमार सिंह, विजय तिवारी, शर्मिष्ठा शाहा, चंद्र कावेरी निहाल, अनीता ठाकुर, श्वेता श्रीवास्तव, रिमझिम सिंह आदि सभी आचार्य - दीदी जी उपस्थित रहे।

रांची : मोरहाबादी में महिला से चेन छिनतई मामले में चार गिरफ्तार
Published / 2023-06-23 23:19:37
रांची : मोरहाबादी में महिला से चेन छिनतई मामले में चार गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी में स्कूटी सवार एक महिला से पिछले दिनों सोने के चेन छिनतई मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास जेवर सहित बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है। घटना के संबंध में बताया गया कि गत 20 जून को सुशील कुमार अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इस बीच बाइक पर सवार तीन झपटमारों ने सुशील की पत्नी के गले से सोने का चेन छिनकर भाग गया। इस संबंध में लालपुर थाना में पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन में आयी और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लोअर बाजार गुदड़ी चौक कुरैशी मोहल्ला निवासी मो दानिश, आजाद बस्ती निवासी मो सद्दाम आलम, पत्थरकुदवा निवासी सचिन एक्का को गिरफ्तार किया। वहीं पीएनबोस कंपाउंड निवासी अजय वर्मा को चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बोकारो : रात में जमीन पर सो रहे मजदूर को सांप ने डसा, मौत
Published / 2023-06-23 22:46:11
बोकारो : रात में जमीन पर सो रहे मजदूर को सांप ने डसा, मौत

टीम एबीएन, बोकारो। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सांप के डसने से एक मजदूर की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मजदूर को सांप ने डसादरअसल, गिरिडीह जिले के बैधपुर गांव का 40 वर्षीय राजकिशोर बोकारो के सेक्टर 9 स्थित आरसीएल कंपनी में ठेका मजदूर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार की रात को राजकिशोर और सहकर्मी खाना खाकर कमरे में एक साथ जमीन पर सो गये। इस दौरान रात को एक सांप उनके बिस्तर में घुस गया और सांप ने राजकिशोर को डस लिया, लेकिन राजकिशोर को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। कुछ देर बात जब तीनों को बिस्तर में कुछ होने का एहसास हुआ तो उन लोगों ने बिस्तर झाड़ा और देखा कि बिस्तर में एक सांप घुसा हुआ था। तीनों ने मिलकर सांप को पकड़ कर मार दिया और फिर सो गये।मजदूर की हुई दर्दनाक मौतसुबह उठने पर राजकिशोर ने बताया कि उसे चक्कर आ रहा है और कमजोरी लग रही है, जिसके बाद दोनों साथियों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने राजकिशोर को गिरिडीह आने को कहा। दोनों साथी राजकिशोर को फुसरो लेकर पहुंचे तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी, जिसके बाद उसे फुसरो स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकिशोर को मृत घोषित कर दिया।

डीडीसी ने कृषि, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान व पशुपालन विभागीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Published / 2023-06-23 18:19:54
डीडीसी ने कृषि, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान व पशुपालन विभागीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक

पशुपालन व कृषि की योजनायें आजीविका संवर्द्धन में काफी अहम, किसानों पशुपालकों को सशक्त बनायें जैविक खेती को बढ़ावा दें, मत्स्य पालन को गांव गांव ले जायें : मनीष कुमार, डीडीसी टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में कृषि, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान व पशुपालन विभागीय योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। बैठक में धान बीज वितरण, केसीसी, कृषि ऋण माफी, ई केवाईसी, पशुधन वितरण तथा क्रियाशील लैंपस की समीक्षा की गयी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए किसानों पशुपालकों को सशक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने पशुधन वितरण में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। योजनाओं का व्यापक प्रसार प्रसार करने तथा इसका लाभ लेने के लिए संभावित लाभुकों को प्रेरित करने की बात कही। धान बीज वितरण में अगले एक सप्ताह में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा कार्यशाला आयोजित कराये जाने का निर्देश दिया।  डीडीसी ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभागीय योजनायें ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों के आजीविका संवर्धन में काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं। उन्होने मत्स्य पालन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने तथा गांव-गांव मत्स्य विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार कराये जाने का निर्देश दिया। साथ ही जिला स्तर पर आगामी दिनों में एक कंट्रोल रूम बनाये जाने की भी बात कही जिसमें कृषि, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान व पशुपालन विभाग  के पदाधिकारियों/कर्मियों को एक प्लेटफॉर्म पर बैठाते हुए जिलेवासियों की समस्या का समाधान फोन के माध्यम से किया जा सकेगा तथा विभागीय योजनाओं की भी जानकारी आम जनता तक पहुंचायी जायेगी।  बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, सहायक निबंधक सहकारी समिति वेद प्रकाश, सभी प्रखंडों के सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम व अन्य विभागीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।

पर्यावरण की नीति और नियम में खोट से बढ़ रही समस्या : सरयू राय
Published / 2023-06-23 18:14:06
पर्यावरण की नीति और नियम में खोट से बढ़ रही समस्या : सरयू राय

डॉ आरपीपी सिंह फाउंडेशन रांची ने विवि प्रबंधन संस्थान के सभागार में विशेषज्ञों ने रखा विचार टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के प्रबंधन संस्थान के सभागार में जलवायु परिवर्तन और टिकाउ विकास विषय पर एक कार्यक्रम किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक और पर्यावरणविद सरयू राय, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी रमेश शरण, श्यामा प्रसाद विवि रांची के वीपी प्रो तपन कुमार शांडिल्य सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधायक एवं पर्यावरणविद सरयू राय ने कहा अब हमारी जिंदगी में पर्यावरण ऐसा रच बस गया है कि हमारा सुबह मौसम की गर्मी तो दोपहर तपती गर्मी शाम बादलों और बरसात की प्रतिक्षा में बीतता है। मानसून आया कि नहीं यह आम लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है। दुनिया प्रकृति के अनुसार चल रही है और हम पृथ्वी के गर्भ में से भी कोयला, तेल, जल निकालने में लगे हुए है। प्रकृति का विनाश हम विकास के क्रम में कर रहे हैं। सिर्फ तीन सौ साल में ही हमने इतना सर्वनाश कर दिया है। औद्यागिक क्रांति कोयला मिलने और उससे वाप्प की ताकत मिलने से आंरभ हुई जो गैस, पेट्रोल और बिजली मिलने के बाद और अधिक तेज हो गयी। पहले परिवर्तन का समय भी अधिक था अब यह कम होता जा रहा है। पृथ्वी पर चिंता किया जा रहा है लेकिन एक से एक विकसित अविष्कार जैैसे आर्टिफिसिलय इंटलिजेंस जैसे विषयों से होने वाले परिवर्तन की चिंता हो रही है। हमारी स्थिति कालिदास जैसी हो गयी है कि हम जिस पृथ्वी पर रहते हैं उसी के नाश में लगे हुए है। 18 वीं सदी से 21 वीं सदी के बीच हमने प्रकृति पर विजय प्राप्त करने की बात करते-करते पृथ्वी के नाश की कहानी तैयार कर दी। हमें कितना पानी और कितने कोयले का खपत करना है यह समझना होगा। पृथ्वी एक धुरी पर घूम रही है। पृथ्वी को खोखला करने से इसके धूर्णप पर हाने वाले असर का अध्ययन करना अभी शेष है। आज समय आ गया है जब ग्रीनरी के साथ डवलपमेंट अनिवार्य हो गया है। पृथ्वी पर उपलब्ध संसाधनों को हम अपने जीडीपी से जोड़ते हैं। दोहर की कोई सीमा नहीं तय की गयी है। आज अमीरी भी बढ़ी है और गरीबी भी। श्री राय ने जोर देते हुए कहा कि समय आ गया है जब अंतरिक्ष में जाने वाले को जिस प्रकार ताप और दबाव सहने की प्रेरणा दी जाती है उसी प्रकार का प्रशिक्षण हमलोगों को लेना पड़ेगा।हम 1990 तक पानी के बोतल की कोई कल्पना नहीं करते थे लेकिन आज यह किस प्रकार जगह बना लिया है। प्लास्टिक कूड़ें से होने वाले प्रभाव पृथ्वी और समुद्र दोनों स्थान पर देखे जा रहे हैं। 1961 में रोम में पर्यावरण पर चिंता व्यक्त करने के लिए सम्मेलन हुए तब से आज तक लगातार सम्मेलनों का दौर जारी है।  अब वर्ष में चार सम्मेलन हो रहें हैं। आज सरकारें आम लोगों की चिंता नहीं कर रही है। चांडिल स्टेशन के प्लेटफार्म से कोयला की लोड़िंग हो रही है जबकि यह नियम के खिलाफ है। सरकार की नीतियों में कमी है खोट है।  इस अवसर पर आरपीपी सिंह फाउडेशन की ओर से अविनाश कुमार ने कहा पिताजी का आज जन्म दिन है और इस अवसर पर हम उनके द्धारा दिखाये रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। फाउडेशन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम करता रहेगा और महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद इसमें अवश्य शामिल होगा।  आज भले आरपीपी सिंह नहीं हैं लेकिन उनके कृत्य और विचार को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। पर्यावरण की समस्या आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्या हैऔर पृथ्वी ही नहीं पूरे यूनिवर्स का अस्तित्व संकट में है।  डॉ रमेश शरण ने कहा कि वर्षा के दिनों का कम होना, जाड़ें और गर्मी में उतार चढ़ाव पर पूरे विश्व को चिंता करने की आवश्यकता है।  हमें सोलर और पवन ऊर्जा पर ध्यान देना चाहिए।  आज 80 प्रतिशत संसाधनों का उपयोग मात्र 20 प्रतिशत लोग कर रहें हैं। संसाधनों का अधांधुंध उपयोग से पर्यावरण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। हमें बुद्धिज्म इकोनॉमी की ओर जाना होगा या हमें गांधी जी के साधनों के उपयोग के नियमों का पालन करना होगा। प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने कहा रांची को हम बेहतर मौसम के कारण जानते थे लेकिन आज जिस प्रकार तापमान 42 डिग्री से अधिक हो रहा है वह संकेत दे रहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा पर चिंतित होने की जरुरत है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के बाद सरस्वती वंदना से की गयी। इकोनॉमी डिपार्टमेंट की प्रो रंजना श्रीवास्तव ने सेमिनार में आये हुए शिक्षाविदों, पर्यावरणविद और छात्रों का स्वागत किया। इकोनॉमी विभाग की डॉ मधुमिता दास गुप्ता ने सेमिनार के विषय वस्तु और विषय की गंभीरता से उपस्थित जनों को अवगत कराया।  इस अवसर पर विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी और इस गंभीर समस्या के निराकरण की ओर किस प्रकार बढ़ा जाए इस दिशा में अपने महत्वपूर्ण विचार दिया। आइएमएस के निदेशक डॉ वीएस तिवारी ने डॉ आरपीपी सिंह फाउंडेशन रांची द्धारा विवि प्रबंधन संस्थान के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित होने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में विभाग के शिक्षण और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया।

झारखंड : वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चे की मौत, एक गंभीर
Published / 2023-06-23 13:21:38
झारखंड : वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चे की मौत, एक गंभीर

टीम एबीएन, रांची। मौसम का मिजाज बदल रहा है लेकिन आसमान से आफत भी बरस रही है। बारिश के दौरान वज्रपात से प्रदेश का कई इलाका प्रभावित है। आकाशीय बिजली से लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। ताजा मामला रांची से सटे बेड़ो का है, जहां गुरुवार को वज्रपात से दो बच्चों की मौत हो गयी।इटकी थाना क्षेत्र के झिंझरी के टटकुंदो पतराटोली गांव में गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वज्रपात से दो बच्चों की मौत हो गयी। इस हादसे में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। प्रिंस तिर्की (11) और खुशी उरांव (9) की मौत हो गयी। वहीं किरण कुमारी (17) झुलस गयी। प्रिंस तिर्की (पिता बुधुवा तिर्की) टटकुंदो पतराटोली और खुशी उरांव (पिता एतवा उरांव) बेड़ो थाना के पांडेपारा गांव की रहने वाली थी। वहीं घायल किरण कुमारी (पिता अनमोल उरांव) टटकुंदो पतराटोली की निवासी है।

दुनिया में मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस के पेट में दर्द  : जेपी नड्डा
Published / 2023-06-22 22:17:33
दुनिया में मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस के पेट में दर्द : जेपी नड्डा

झारखंड में तुष्टिकरण, जमीन घोटाला और घुसपैठ को सरकारी संरक्षण भाजपा विकास की यात्रा से लिखेगी नयी कहानी टीम एबीएन, रांची/गिरिडीह। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूरी दुनिया मोदी की प्रशंसा कर रही है, विश्व में प्रधानमंत्री और भारत का डंका बज रहा है, लेकिन, कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। श्री नड्डा गुरूवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला, हम विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए एक नयी कहानी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की बदलती तस्वीर और तकदीर का नेतृत्व करने वाले कोई नहीं वे पीएम मोदी हैं। कितनी खुशी होती है जब मोदी बोलते हैं तो दुनिया सुनती है। योग दिवस पर मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपनी संस्कृति से जु़ड़ी, अपनी विधा योगा का नेतृत्व किया।नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल रोमर, दुनिया के टॉप बिजनेसमैन एलन मस्क ने कहा कि वे भी मोदी का प्रशंसक हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा- झारखंड सरकार जमीन घोटाले, भ्रष्टाचार में लिप्त है। राज्य में तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गयी है।  कानून तोड़ने वालो का साथ राज्य सरकार दे रही है। संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिये, रोहंगिया आदिवासी बेटियों-बहनों का शोषण कर रहे हैं। राज्य सरकार मौन साधे है। श्री नड्डा ने रामगढ़ में एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी को विपरीत परिस्थिति में भी जीताने के लिए जनता को साधुवाद दिया। इसके पूर्व उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, पारसनाथ की भूमि सहित झारखंड के तमाम महापुरुषों को नमन करते हुए अपना संबोधन प्रारंभ किया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, आदित्य साहू,अन्नपूर्णा देवी, आशा लकड़ा, समीर उरांव ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर  जेपी नड्डा का स्वागत किया। परिवारवादी पार्टियों का समय खत्म जेपी नड्डा ने कहा कि वह यहां मोदी के सुशासन की बात करने आये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टियों की सांस उखड़ चुकी है। झारखंड में भी सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस सरकार की स्थिति डवांडोल है। उन्होंने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भगवा परचम लहराने का संकल्प दोहराया। साथ ही कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही भारत को विश्वगुरी बनायेंगे। इस मौके पर झंडा मैदान के जनसभा मंच पर गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने उन्हें सदस्यता दिलाई। जेपी नड्डा ने सरोद वादक मोर मुकुट केडिया बंधु के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।

विधानसभा बनाने वाले मजदूरों के लिए विधान भी बनाये सरकार : विनोद कुमार सिंह
Published / 2023-06-22 20:43:57
विधानसभा बनाने वाले मजदूरों के लिए विधान भी बनाये सरकार : विनोद कुमार सिंह

टीम एबीएन, रांची। केंद्र की सरकार अमीरों की चिंता तो करती है पर मजदूरों के मन की बात समझने में विफल है। श्रम कानूनों को खत्म कर गरीबों की जान की कीमत पर काम लिया जा रहा है। मजदूरों की उपेक्षा सरकारों के लिए घातक साबित होगा। उपरोक्त बातें भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह ने झारखंड के निर्माण मजदूरों के राज्य सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रवासी मजदूर हो या निर्माण मजदूर हर महीने मौत की खबरें सुर्खियों में है। मजदूरों की रोजगार सुरक्षा और सम्मान के मामले में केंद्र फिसडड्ी साबित हुईं है। झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए बिहार मजदूर आंदोलन के नेता आर एन ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारों की फौज को दंगों के टूल्स के रूप में इस्तेमाल करने की साजिश की जा रही है। मेहनतकशों की एकता को जाति-धर्म के नाम पर विभाजित करने नहीं दिया जायेगा। संसद और विधानसभा बनाने वाले निर्माण मजदूरों के मन की पीड़ा समझने की कोशिश सरकार करे। सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र का समापन भाषण देते एक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन ने कहा कि मजदूरों को अपनी ताकत का एहसास सरकार को भी कराना होगा। मजदूरों की एकता को राजनीतिक निर्णायक एकता के रूप में बढ़ाना होगा, तभी सरकार मजदूरों की आवाज सुनने के लिए बाध्य होगी।9 अगस्त को देशव्यापी मजदूर महापड़ाव का आगाज होगा। आज विधायक क्लब धुर्वा रांची में अयोजित निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य की अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया। जिसमें भुवनेश्वर बेदिया, सुभाष मंडल, अमल घोष, भीम साहू, रोजलिन तिर्की ने किया। सम्मेलन की शुरुआत मजदूर आंदोलन के शहीदों, धनबाद, बालासोर एवं काम के दौरान दुर्घटना में मृत मजदूरों को एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि देकर हुई। सम्मेलन का झंडोतोलन वयोवृद्ध मजदूर नेता एनामुल हक ने किया। सम्मेलन के मसवीदा पर 24 प्रतिनिधियों ने अपना सुझाव और विचार रखे।  इसका प्रस्तावित दस्तावेज यूनियन के महासचिव भुवनेश्वर केवट ने पेश किया। राज्य सम्मेलन को विरादरना संगठन झामकिस के अध्यक्ष देवकी नंदन बेदिया, आंदोलनकारी पुष्कर महतो, सेख सहदूल, विजय गिरी, आर पी वर्मा, सुखदेव उरांव, काली  मिंज आदि ने संबोधित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.