टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 21-6-23 को नवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें 2021-23 और 2022-24 के छात्रों ने योग किया। रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट आडिटोरियम में हुए निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया और सत्र 2021-23 के छात्र नितेश गुप्ता को चौथा स्थान मिला। महाविद्यालय में योग दिवस का पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट के द्वारा एनएसएस प्रोग्राम आफिसर नागेंद्र कुमार की देख-रेख में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज अध्यक्ष अनिल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आनंद जी, प्राचार्य डा विनोद कुमार राय तथा कॉलेज के सभी विभागों के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, संजीव कुमार, रूपेश कुमार, अशोक गोप, अपर्णा कुमारी मिश्रा, सुरेश यादव साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मियों समेत अमित रॉय, चंदन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
टीम एबीएन, हजारीबाग। कलकत्ता पिंजरापोल सोसायटी एवं सिद्धो कान्हू सेवा संस्थान द्वारा हजारीबाग के सीतागढ़ा गौशाला परिसर में 2000 विद्यार्थियों के लिए विद्यालय (सीबीएसई बोर्ड आधारित) एवं 1000 छात्रों का छात्रावास प्रारंभ होने वाला है। विद्यालय भारतीय संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित रहेगा। विद्यालय एवं छात्रावास के शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रामदत्त चक्रधर अभा सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार सरावगी अध्यक्ष, कलकत्ता पिंजरापोल सोसायटी दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा झारखंड आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री भाजपा झारखंड जयंत सिन्हा, सांसद हजारीबाग लोकसभा मनोज यादव, पूर्व विधायक बरही हजारीबाग, मनीष जायसवाल, सदर विधायक हजारीबाग सहित सैकड़ों गणमान्य लोग एवं हजारों माता-बहन, भाई बंधु उपस्थित रहे।
सीएच स्कूल में योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डाक्टर नीरा यादव व ब्लाक मैदान झुमरी तिलैया में मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता थी उपस्थित टीम एबीएन, कोडरमा। पतंजलि परिवार योग समिति हरिद्वार के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 दिन बुधवार को सुबह 5 से 6 बजे तक सी एच स्कूल मैदान व ब्लॉक मैदान झुमरी तिलैया कोडरमा में किया गया। सीएच स्कूल में मुख्य अतिथि डाक्टर नीरा यादव ने कहा कि योग एक निरोगी रहने का सबसे अच्छा और सुगम तरीका है। इसे प्रत्येक दिन हमें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम अध्यक्ष योगी अजीत को धन्यवाद दिया। वहीं ब्लाक मैदान में शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। शिविर की अध्यक्षता योगाचार्य योगी सुषमा सुमन शिविर के मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता विशिष्ट अतिथि डॉ जेपीएन वर्णवाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मोदी, डॉ उपेंद्र भदानी शिविर के संरक्षक सुभाष बरनवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह, डॉ नीरज शाह, नीलम शाहबादी, मोहारी समाज के जिलाध्यक्ष सतीश भदानी उर्फ मुन्ना, काली मंदिर महिला मंडल के सरोजिनी देवी, मोदी बरनवाल महिला समिति के संरक्षक गायत्री देवी सभी मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया।मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता को सुषमा सुमन ने शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया और विशिष्ट अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने शालिनी गुप्ता ने सभी को सम्मानित किया। शालिनी गुप्ता ने संबोधित करते हुए बोला कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पूरा विश्व में मनाया रहा है। योग का मतलब ही होता है एक दूसरे को जोड़ना एक इंसान के अंदर आत्मा रहती है और वह योग करने बैठते हैं तो परमात्मा से मिलन हो जाता है उसे योग कहते हैं जिस तरह से कोडरमा जिला में सुषमा सुमन प्रदीप कुमार सुमन लगातार प्रत्येक दिन कड़ी मेहनत के साथ योग का प्रचार प्रसार निशुल्क कर रहे हैं। बहुत बड़ा सराहनीय कदम है। आज भीड़ देखने को मिल रही है। योग हमारे ऋषि मुनियों का देन है और यह करोड़ों वर्ष से पहले ऋषि मुनि ने एक किताबों में लिखकर और प्रत्येक दिन ऋषि मुनि करते थे और स्वस्थ रहते थे और एक मानव का जिंदगी 200 वर्ष होता था। बीच में योग लुप्त हो गया था। एक ऋषि स्वामी रामदेव महाराज ने सरल तरीका से लाकर योग को घर-घर पहुंचाने का काम किये हैं। यह बहुत सराहनीय है। आज सभी धर्मों के सभी समाजों के सभी पतंजलि परिवारों एक साथ बैठकर योग कर रहे हैं। बहुत खुशी लगा रही है। सुषमा सुमन ने संबोधित करते हुए बोला कि आज का दिन भारत देश के लिए बहुत गौरव का दिन है। आज भारत का संस्कार पूरे संसार उतार रही है। इससे बड़ा सौभाग्य का दिन नहीं हो सकता है। मंच संचालन करते हुए योगी प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि पूरे कोडरमा जिला में सैकड़ों की संख्या में निशुल्क योग कक्षा चल रही है और आगे भविष्य में हजारों की संख्या होने वाली है, जो शिविर चला रहे हैं। नियमित उन्हें आदर्श योग शिविर घोषित किया गया है और उनको मंच पर सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में शिविर हरिहर आश्रम योगा क्लास के योग शिक्षक गोपाल शर्मा उनकी टीम, उसके बाद आश्रम रोड दुर्गा मंडप योग शिविर योग शिक्षक उपेंद्र दुबे उनके टीम, कपिल मुनि योगा क्लास योग शिक्षक राजेंद्र बरनवाल उनके टीम, झांसी की रानी योग क्लास सीमा देवी उनके टीम, हेल्थ क्लब डॉ मनोज भदानी उनके टीम, ब्लॉक योगा ग्रुप विकास सेठ उनके टीम, सी एच स्कूल योगा क्लास योग शिक्षक रामचंद्र यादव उनके टीम, मडुआटांड़ योग शिविर योग शिक्षक सविता देवी उनके टीम, चित्रगुप्त नगर योग शिक्षक सुरेश यादव उनके टीम, पिपराडीह योग शिविर योग शिक्षक पुष्पा देवी उनके टीम, गांधी स्कूल योगा क्लास योग शिक्षक संगीता देवी उनके टीम, सभी योग शिक्षक को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता के द्वारा सभी योग शिक्षक का नारा गूंज रही थी। करे योग रहे निरोग, सम्मानित कार्यक्रम के बाद योग शिविर की शुरुआत हुई। योगाचार्य प्रदीप कुमार सुमन ने मंत्रों उच्चारण करके शिविर की शुरुआत की और योग का महत्व बताते हुए कि मैं प्रत्येक दिन यदि योग करते हैं तो बिल्कुल स्वस्थ और फिटनेस रहते हैं।इसलिए योग जरूरी है अंतरराष्ट्रीय योग का प्रोटोकॉल बताते हुए साथ में मंडूकासन, वृक्षासन, ताड़ासन, कुर्सी, आसन और प्राणायाम का आठ प्रकार के सारा पॉज डिटेल से बताते हुए भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम बहुत महत्वपूर्ण प्राणायाम है। उसके बाद सिंहासन, हास्य आसन कराने के बाद शिविर समापन हुई।शिविर में उपस्थित योग शिक्षाक रीना देवी, पिंकी देवी, ज्योति देवी, अरविंद एकधारा, विजय सिंह, अनिल सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश सिंह, राजेंद्र साहू, नीलू देवी, पूनम बरनवाल, शंकर मोदी, प्रिंस कुमार, मिथिलेश राम गुप्ता, मनोज गुप्ता, रविंद्र सिंह, सुधा रानी, द्रोपती देवी, श्रीकांत गुप्ता, अविनाश सेठ, आयुष विभाग के द्वारा भी बहुत जगह योग शिविर किया गया। इसमें सुषमा सुमन ने कड़ी मेहनत करके सभी योग शिक्षक को लगायी। आज लगभग कोडरमा जिला में छोटे-बड़े मिलाकर सैकड़ों से ऊपर योग शिविर लगाये गये। भारत बदल रही है। नये भारत का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व गुरु बनेगा और वह योग के माध्यम से आज ब्लॉक मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी योगी भाई वाहन बंधु को पतंजलि परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद।
शिवाजी मैदान में योग, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योगाभ्यासएबीएन न्यूज़ नेटवर्क, पलामू। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2023 के अवसर पर आज पलामू प्रमंडल मुख्यालय के मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश साह आदि ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक पतंजलि योगपीठ के राजीव शरण ने सभी को इस वर्ष की थीम योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम एवं घरेलू थीम हर आंगन योग पर सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के साथ सामूहिक योगाभ्यास कराया। उन्होंने सामान्य योग के विभिन्न क्रियाओं को कराया। मंगला चरण वंदन के साथ शिथिलीकरण अभ्यास, ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालान, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन सहित योग के विभिन्न क्रियाओं को कराया। साथ ही योगाभ्यास करने की विधि, उसके फायदे एवं योगाभ्यास के विभिन्न क्रियाओं को करते समय बरती जाने वाली सावधानिओं की जानकारी दी। इसके अलावा प्राणायाम के विभिन्न क्रियाओं को कराते हुए प्रणायाम के दौरान शारीरिक स्थिति, प्राणायाम के अभ्यास विधि, लाभ एवं सावधानियों के बारे विस्तृत जानकारी दी। योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान ही योग प्रशिक्षक अपने मन को हमेशा संतुलित रखने एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प कराया।मौके पर जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक कपिलदेव ठाकुर, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार, सुखराम बाबू सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर योगाभ्यास किया। साथ ही योग के महत्व को जाना और योग को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रण लिया। इधर, जिले के विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालय एवं प्रखंड मुख्यालयों में संबंधित पदाधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
टीम एबीएन, रांची। अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर में मनाया गया। इस आयोजन को एनएसएस के सदस्यों ने आयोजित किया इसमें शामिल होते हुए सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने योग और उसके लाभकारी परिणाम को बताया और इससे नियमित रूप से आयोजित करने के लिए कहा।संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने योग दिवस पर एनएसएस के कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए कहा कि आज के युवाओं में योग के प्रति जागरूक होना ही इसके अच्छे लाभ के कारण लगता हैं। डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने योग दिवस पर बोलते हुए कहा कि योग हमे दवा और अस्पताल से मुक्ति दिलाने में सहयोग करता है। हम योग से रोग को मुक्त कर सकते हैं।इस आयोजन में श्री शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, अनुरिमा, आयुषी, निकिता, काव्या, अमृता, अनुराग, आदित्या, सुब्रतो, अनिवेशा, सुजेस सहित कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने एनएसएस के इस आयोजन में भाग लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राणा प्रताप ने विज्ञप्ति जारी कर दी।
उचक्कों पर आयी शामत, चार दबोचे गये, दो की जमकर पिटाईटीम एबीएन, रांची। रांची में पलक झपकते ही मोबाइल, पैसे, सोने की चेन झपट कर भाग जाने वाले उचक्कों के लिए मंगलवार की रात बहुत ही बुरी साबित हुई, पब्लिक और पुलिस के सहयोग से चार स्नैचर्स को दबोचा गया है, जिसमें से दो की तो जबर्दस्त धुनाई भी की गयी।रांची के सदर थाना क्षेत्र में देर रात बसों से घर लौटने वाले यात्रियों को निशाना बनाने वाले दो अपराधियों को पब्लिक के सहयोग से पुलिस ने धर दबोचा है। मंगलवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर स्थित अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति से पैसे की छिनतई कर रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोगो ने धर दबोचा और फिर दोनों की जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाया और थाने ले गयी।लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में लगातार मोहल्ले में छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। मंगलवार को शांतिनगर मोहल्ले के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान शोर मचाने की आवाज सुनाई दी। देखने पर यह जानकारी मिली कि किसी व्यक्ति से पैसे छीन कर दो अपराधी भाग रहे हैं। यह देख कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाई और अपराधियों को खदेड़ कर दबोच लिया। भीड़ ने दोनों अपराधियों की जमकर मरम्मत भी की। हालांकि भीड़ के द्वारा ही पुलिस को सूचना भी दी गयी थी, जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गयी। रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने लालपुर, लोअर बाजार और अरगोड़ा जैसे इलाकों में महिलाओं से चेन स्नैचिंग की है। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने रांची के कुछ जेवर कारोबारियों के नाम भी बताये हैं, जो छिनतई के गहनों को गलाने का काम करते हैं। इस मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद कई इलाकों में अभी भी छापेमारी की जा रही है। इसमें अन्य स्नैचर भी गिरफ्तार हो सकते हैं।
प्रतुल शाहदेव बोले- झामुमो को बोलने का नैतिक अधिकार नहींटीम एबीएन, रांची। झारखंड में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कहा कि झामुमो विकास के सवालों से तिलमिला जाती है क्योंकि विकास उसके एजेंडे में नहीं है। शाहदेव ने कहा कि जो सच है उसका सामना झामुमो नही कर पा रहा। बड़े-बड़े वादे करके सत्ता पर काबिज होना अलग बात है उसे धरातल पर उतारने के लिए साफ नियत और नीति चाहिए।शाहदेव ने कहा कि भाजपा की पुरवर्ती रघुवर सरकार ने विकास के मिशाल कायम किये। इसलिए अगर रघुवर दास उसका अवलोकन करना अपना फर्ज समझते है। जो पेड़ लगाता है उसे ही उसकी चिंता होती है। फल खाने वाले तो केवल पत्थर मारना ही जानते है। उन्होंने कहा कि झामुमो क्यों भूल जाता है कि अपने सुप्रीमो की सीट को मुख्यमंत्री रहते पार्टी नहीं बचा पायी थी। इसलिए याद रखना चाहिए बार बार जनता आपके झांसे में नहीं आयेगी। प्रतुल ने कहा कि हिम्मत है तो राज्य संपोषित भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री का दंभ भरने वाला व्यक्ति अगर आदिवासी बहन बेटियों के इज्जत और जान की सुरक्षा नही कर सकता उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।कहा कि कभी झामुमो मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि और दलालों बिचौलियों के कारनामों पर भी प्रेसवार्ता कर जनता को बताने का कष्ट करे। शाहदेव ने कहा कि भारत की संप्रभुता, संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में पूरी तरह सुरक्षित है। झामुमो केवल राज्य फैले बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अपनी चुप्पी तोड़े तो राज्य का बड़ा भला होगा। लेकिन तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में डूबे सत्ताधारी गठबंधन से यह उम्मीद नहीं है।
हजारीबाग के जगन्नाथ मंदिर पहाड़ी पर वज्रपातपुजारी के बेटे समेत दो की मौत, एक दर्जन श्रद्धालु घायलटीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के सिलवार स्थित जगन्नाथ पहाड़ी मंदिर के पास मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी। इनमें एक मंदिर के पुजारी विजय पांडेय का बेटा सुधांशु उर्फ धोनी (14 वर्ष) शामिल है। वह सिलवार का ही रहनेवाला था। दूसरे मृतक का नाम अरुण कुमार (15 वर्ष) है। उसके पिता अरुण कुमार हैं। वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गये। सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दारू पेटो के भोला राणा (20 वर्ष), चुरचू आंगो के सोमर मुर्मू (18 वर्ष), सिंदूर के अजय कुमार (13 वर्ष), पेटो के आकाश वर्मा, प्रमिला देवी आदि शामिल हैं।झारखंड में मानसून के प्रवेश के साथ वज्रपात की घटना भी बढ़ने लगी है। इसी के तहत मंगलवार को रथयात्रा के दौरान वज्रपात की घटना घटी। हजारीबाग के सिलवास पहाड़ स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर परिसर में रथयात्रा के दौरान वज्रपात की घटना घटी। शाम सवा पांच बजे के करीब इस हादसे में दो श्रद्धालु की मौत हो गयी। वहीं एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती किया गया।इस हादसे में सुधांशु पांडे और 16 वर्षीय अरुण कुमार गुप्ता की मौत हो गयी। सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार ने दो श्रद्धालुओं की मौत और एक दर्जन श्रद्धालु के घायल होने की पुष्टि की। एसडीओ ने कहा कि सभी घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। इस दौरान एसडीओ और सीओ अस्पातल में घायलों का हाल जानने पहुंचे।कहां है सिलवार पहाड़हजारीबाग बगोदर मार्ग शहर से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सिलवार पहाड़ यहां हर साल रथयात्रा का आयोजन होता है। सिलवार पहाड़ पर जगन्नाथ धाम मंदिर मौजूद है। यहां भव्य मेले का आयोजन होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में वज्रपात से तीन गंभीरटीम एबीएन, लोहरदगा। जिले भर में मंगलवार को आसमानी बिजली ने जहां तीन की जान ले ली वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार दोपहर बाद आंधी व बारिश के साथ ही वज्रपात की घटना में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई है वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी अनुसार पेशरार प्रखण्ड के सेरंदाग थाना क्षेत्र के बालाडीह टोला चेनार में मंगलवार दोपहर बाद चली आंधी बारिश व वज्रपात ने ग्रामीणों पर कहर ढा दिया है। पेशरार प्रखंड क्षेत्र के बालाजी टोला चिनार में खेती करने गए ग्रामीण बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे चले गए। इसी बीच तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने जांच उपरांत दो को मृत घोषित कर दिया है। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में सुजीत खेरवार की 14 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी और बुधमन खेरवार 46 वर्षीय पत्नी बसमतिया देवी की मौत हो चुकी है वहीं स्व भूखा खेरवार के 55 वर्षीय पुत्र बुधमन खेरवार,दिनेश खेरवार की 14 वर्षीय पुत्री मुनिता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।दूसरी घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के बंसरी, गुरिया टोली में धान का बिचड़ा छींटने गई प्रकाश बाखला की 26 वर्षीय पत्नी कौशल्या बाखला वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। तीसरी घटना पेशरार थाना क्षेत्र के रोरद की है जहां आम चुनने के क्रम में बालक वज्रपात की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। वज्रपात में रोरद गांव निवासी लाल भगत के 9 वर्षीय पुत्र अंकित भगत की मौत हो गयी है। सदर अस्पताल में मृतक बालक के शव के पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.