झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जनता का मिलेगा आशीर्वाद : राजेश ठाकुरएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगभग सभी पार्टियों ने जोर लगाना लगभग शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मोत्सव को लेकर 53 किमी की पदयात्रा की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस राज्यस्तरीय कार्यक्रम कर लोगों को एकजुट करने में लग गयी है। कांग्रेस ने खूंटी में एलान कर दिया कि वो महागठबंधन के साथ रहेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि जो लोग चार साल गायब रहे हैं, वो क्षेत्र में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो साल में मैं इतनी बार खूंटी आ चुका हूं कि मैं सबको पहचानने लगा हूं। हमें कोई चुनाव करने की जरूरत नहीं, हम जनता के बीच रहते हैं। जनता की सेवा कर रहे हैं और जनता का आशीर्वाद मिलेगा। वहीं राजेश ठाकुर ने चुनाव और सीटों के सवाल पर बताया कि जहां समझौता होता है वहां दावेदारी कमजोर लोग करते हैं। साझेदारी है तो वो दलों का गठबंधन है। जैसा पहले हुआ था विधानसभा चुनाव, वैसा ही लोकसभा चुनाव होगा और 14 सीटों पर महागठबंधन चुनाव लड़ेगा।
खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति की मांग को लेकर 2709 किमी का मैराथन पूरा किया अमित महतो ने टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/06/2023 दिन सोमवार को दौड़ेंगे हम, दौड़ेंगे आप, दौड़ेगा झारखंड के तहत सिल्ली विधानसभा के 48 पंचायत समेत झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्र में लगातार दिनांक 11 फरवरी 2023 से दिनांक 19/06/2023 तक 129 दिनों तक खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति की मांग को लेकर सिल्ली के पूर्व विधायक सह केजेपी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो ने प्रतिदिन 21 किमी की दौड़ के साथ आज 2709 किमी की दूरी को दौड़ कर पूरा किया। अमित महतो के साथ आज हजारों-हजार युवा राजधानी की सडकों पर दौड़ते नजर आये। दौड़ की शुरुआत बापू वाटिका मोराबादी से होकर कचहरी चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक, राजेन्द्र चौक, हिनू चौक होते हुए पुन: राजेन्द्र चौक, पुराना हाईकोर्ट होते हुए सदाबहार चौक से लेकर चुटिया जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम समापन के उपरांत समापन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें अमित महतो ने कहा कि राज्य की मगरुर हेमंत सोरेन की सरकार इन 4 वर्षों में अबतक कोई भी स्पष्ट नियोजन नीति नहीं बना पायी है और न ही बनाने की कोई मंशा दिखाई देती है। उनकी गलत-गलत नीतियों के कारण आज खतियानधारी युवा हताश व निराश है क्योंकि यही युवाओं ने हेमंत सोरेन को सरकार में बैठाया और इन्हीं खतियानधारी युवाओं ठगने का काम कर रही है। सरकार साथ ही अभी तक कोई नियुक्ति नहीं ले पायी है। सरकार, आज युवाओं में हेमंत सोरेन के खिलाफ काफी आक्रोश है। युवाओं ने खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति की मांग के नारों के साथ अमित महतो के साथ 21 किमी तक इस चिलचिलाती धूप में पूरा किया। अमित महतो ने कहा कि मेरा सारा जीवन खतियानधारियों के लिए समर्पित है। दौड़ने वालों में रांची से सौमेन दत्ता, रामगढ़ से अनिकेत ओहदार सैकड़ों समर्थकों के साथ, ईचागढ़ से नित्यानंद महतो, आकाश महतो, गुमला से रोहित भगत सैकड़ों समर्थकों, रोहिताश्व चौधरी, बादल महतो, तमाड़ से दयमंती मुंडा, विशाल चौधरी, महेश महतो, कृष्णा महतो, बबलू महतो, कुंदन स्वांसी, बादल महतो, कैलाश प्रसाद, राकेश महतो, सचिन रमेश, दिनकर सिंह, दिनेश महतो इत्यादि हजारों लोग शामिल थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला में हत्या लूट के मामले लागातार हो रहे है़ं और जिला प्रशासन इन सब पर लागाम लगाने और गुत्थियों को सुलझाने में पुरी तरह नाकाम नजर आ रही है। कोडरमा की सांसद व केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही और झारखंड सरकार से आग्रह भी किया कि इस पर ध्यान दें।बता दें कि रविवार को गिरिडीह के बिरनी थाना से चन्दवारा पुलिस ने काण्ड संख्या 32/23 के तहत बब्लू मोदी हत्याकांड में मृतक की पत्नी ज्योति देवी को उसके मायके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की माने तो ज्योति देवी पर बब्लू मोदी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने को लेकर गिरफ्तार किया गया।अब सवाल यह है कि पुलिस ने कैसे मान लिया कि बब्लू मोदी ने आत्महत्या किया था। जबकि शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या की गयी होगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की बात नहीं कही गयी है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस असली कातिल तक पहूंचने में असमर्थ साबित हो रही है। अगर यही हाल रहा तो पुलिस पर से जनता का भरोसा उठ जायेगा।क्या थी घटनाबीते 30 अप्रैल को जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में एक शव मिला था। मौके पर चंदवारा थाना पुलिस पहुंचकर शव का शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की थी। मृतक की पहचान बबलू मोदी, पिता रामचंद्र मोदी जयनगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई थी। बबलू मोदी चंदवारा बाजार में फल दुकान चलाता था। स्थानीय लोगों की माने तो 29 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे उसे फोन कर बाहर बुलाया गया था, जिसके बाद वह घर से निकल कर बाहर आ गया था। उसके सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। मिली जानकारी के अनुसार रेलवेमैन के द्वारा चंदवारा थाना में सूचना देने के बाद भी पुलिस रात में रेलवे ट्रैक पर नहीं पहुंची थी। इस घटना को लेकर लागातार सामाजिक व राजनीतिक मंच के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु आवाज उठ रही है। जिसके परिणामस्वरूप यह कहा जा सकता है कि मामले को शांत करने हेतु पत्नी ज्योति देवी को जेल भेज दिया।
टीम एबीएन, रांची। रांची में फिर अगलगी की घटना घटी है। इस बार आग दीपा टोली स्थित मिलिट्री कैंट परिसर में आग लगी। कोकर के आदर्श नगर के आर्मी कैंट एरिया में सूखी झाड़ियों में आग की लपटें तेज हो गयी। ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग की घटना बतायी जा रही है। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है, उनके द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा 8 ड्रोन कैमरा से परिसर में फैले आग की मॉनिटरिंग की जा रही है। दमकल की टीम पानी की बौछार कर आग को कम करने की कोशिश कर रही है। इधर आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को आग की लपटों को देखते हुए दूर रहने का आदेश दिया गया है, उन्हें आग के आसपास जाने की मनाही है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। एनालिसिस ऑफ सोशल इश्यू बाय विजुलाइजेशन विषय पर क दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्व संवाद केंद्र झारखंड के द्वारा बुद्धा साइंस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कोकर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसबीआई के ब्रांच मैनेजर सौरभ कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे। इनमें से कुछ समस्याएं ऐसी है जिसका समाधान सही जानकारी देकर किया जा सकता है।कार्यशाला के मुख्य वक्ता भारत भूषण ने छात्रों को समाज से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के छात्रों को तकनीक का उपयोग कर समाज में शिक्षा, राष्ट्र के प्रति प्रेम और महिलाओं के प्रति सम्मान जगाने हेतु प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षित छात्र छात्राओं के द्वारा बनाये गये सकारात्मक विजुअल कंटेंट समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अरुण कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं मोबाइल एवं इंटरनेट का उपयोग कर ऐसे कंटेंट बना सकते हैं। आज बहुत से ऐसे प्लेटफार्म है जहां पर आप अपने कंटेंट को साझा कर समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं।कार्यक्रम में राम लखन, मारवाड़ी, डोरंडा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र छात्रों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
पर्यावरण दिवस समापन समारोह में भी हुए शामिलटीम एबीएन, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीण जागरूक हों और इसका समय पर लाभ लें। महिलाएं सरकारी राशि का सदुपयोग करें, शराब से परहेज करें और बेहतर परिवार और समाज का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आपको राजभवन नहीं आना पड़े बल्कि राजभवन आपके पास आये।कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने दो लाभुकों को भूमि का पट्टा दिया। फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत तीन दीदियों को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये का राशि दी गयी। 34 महिला समूह को 1.95 करोड़ रुपए जेएसएलपीएस क्रेडिट लिंकेज के तहत दिये गये। इसके साथ ही राज्यपाल ने लोगों के साथ बातचीत भी की।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अगले दो वर्ष में राज्य में 1 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। झारखंड में वनों की रक्षा के लिए सरहुल जैसे पर्व मनाए जाते हैं। पेड़ों की रक्षा का संदेश देने की ये परंपरा शानदार है।उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम में जमुना टुडू जैसी साहसी महिला की चर्चा के साथ साथ समाज में बेहतर काम करने वाले ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया। आज औद्योगिकरण भी जरूरी है। परंतु इसके साथ पर्यावरण की रक्षा भी जरूरी है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना होगा। हमें जल संरक्षण का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा प्लास्टिक के प्रयोग से बचें। झारखंड में खनिज संपदा की भरमार है। खनिज संपदा का बेहतर प्रयोग होगा तभी राज्य का विकास होगा।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी प्रबंधन ने डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के प्राचार्य एसके सिन्हा के कार्यकाल की अवधि का विस्तार किया है। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में एक कार्यक्रम रखा गया। मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल्स एक के निदेशक जेपी सूर भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री सिन्हा को अवधि के विस्तार का पत्र प्रदान किया।मौके पर उन्होंने नीट की परीक्षा में सफल छात्रों एवं उनके माता-पिता को सम्मानित भी किया। साथ ही डीएवी स्कूल्स प्रक्षेत्र डी के विभिन्न स्कूलों की शैक्षणिक प्रगति की पत्रिका का विमोचन किया। मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल्स प्रक्षेत्र ए के उप क्षेत्रीय पदाधिकारी ओपी मिश्रा, प्रक्षेत्र बी के एमके सिन्हा, डी की क्षेत्रीय उप पदाधिकारी डॉ उर्मिला सिंह, प्रक्षेत्र सी और जी के उप क्षेत्रीय पदाधिकारी अरुण कुमार, प्रक्षेत्र एच के उप शिक्षा पदाधिकारी पी हाजरा के अलावे डीएवी हेहल के प्राचार्य एसके मिश्रा, बरियातू के प्राचार्य बीके पांडेय, नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव, एसआर डीएवी के प्राचार्य एसके मिश्रा के साथ डीएवी स्कूलों के अनेक प्राचार्य तथा गांधीनगर के शिक्षक शामिल थे। इसके पहले आगत अतिथियों का एनसीसी के विद्यार्थियों के साथ छात्र-छात्राओं ने झारखंड के गीतों के माध्यम से उनका पारंपरिक स्वागत किया। प्राचार्य एसके सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर जेपी सूर का अभिनंदन किया। इसके साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आये सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने पुष्प माला पहनाकर जेपी शूर का अभिनंदन किया। अपने वक्तव्य में श्री सूर ने प्राचार्य श्री सिन्हा की डीएवी संस्था के प्रति सेवाभाव, श्रद्धा, उद्यमशीलता, कर्म के प्रति जुनून की सराहना की। इनकी कर्मठता और सेवा के कारण ही डीएवी संस्थाओं का सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स महात्मा हंसराज अवार्ड भी इनको दिया गया था। संस्था को ऐसे कर्मठ, ईमानदार और मेहनती व्यक्ति की आवश्यकता है। अपने वक्तव्य में उन्होंने यह भी कहा कि जीरो लेवल से काम करने वाला व्यक्ति ही उत्कृष्ट कार्यकर्ता होता है और जीवन में सफलता प्राप्त करता है। अपना सर्वश्रेष्ठ एफर्ट लगाने वाला कभी जीवन में हताश या उदास नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक का कार्य केवल विद्यालय में आकर अध्यापन करना और वेतन लेना नहीं होता। एक शिक्षक को अपने क्रियाकलापों का उचित मूल्यांकन भी करना चाहिए। शिक्षकों को अपने कर्मों को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। परिश्रम के बाद प्राप्त सफलता जीवन को उल्लास देती है। एक चिड़िया दिनभर तिनका-तिनका जोड़ कर एक घोंसला बनाती है, जब उसका घोंसला परिपूर्ण हो जाता है तो वह प्रसन्न होकर कर नाचती है। हमें चिड़िया से कर्म की प्रेरणा लेनी चाहिए। मेहनत करने वाला नन्हें-नन्हें प्रयासों से एक बड़ा काम कर लेता है। एक नई दुनिया की रचना करने के लिए व्यक्ति को जुनून की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने यह भी कहा- दूसरों को खुशियों को हमें उत्सव के रूप में लेना चाहिए। डॉ उर्मिला सिंह ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के मोरहाबादी अंतर्गत एदलहातू के कैलाश विहार कॉलोनी (नियर रंजन सिंह फॉर्म हाउस) के महामृत्युंजय मंदिर में श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 20 जून से शुरू होगा। जिसमें अखिल ब्रह्मांड नायक परब्रह्म परमात्मा श्रीमन नारायण भगवान की करुणामयी कृपा बरसेगी। साथ ही जगवंद जगदाचार्य श्रीपति पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित तपोनिष्ठ विरक्त संत मानसहंस जाज्ञीक देव ऋषि श्रीमद 1008 श्री नारद स्वामी जी के सान्निध्य में महामृत्युंजय महादेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान 20 को कलश यात्रा, 21 को पंचांग और मंडप पूजन, 22 को नगर भ्रमण के बाद जलाधिवास, 23 को घृत्घिवास, 24 को पुष्पाधिवास, 25 को अन्नाधिवास, 26 को प्राण प्रतिष्ठा और 27 को पूर्णाहूति और महाभंडारा में प्रसाद वितरण के साथ इस महायज्ञ का समापन होगा। इस आयोजन में यज्ञ कमेटी ने क्षेत्र के सभी लोगों को आमंत्रित कर तन-मन-धन से सहयोग की अपील की है। साथ ही किसी भी असुविधा में सहयोग के लिए 879799628, 8987461600, 9386736103, 9508470357, 9470313563 और 9431580127 पर संपर्क करने की अपील की है।
टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। नेशनल हाइवे 23 पर बालीडीह थाना क्षेत्र के राजू सत्यम फूड प्लाजा में लगी भीषण आग में 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। अगलगी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।बताते चलें कि आग लगने की घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इधर होटल के मालिक राजू कुमार सिंह ने बताया कि करीब सुबह 4:30 से 5:00 के बीच में धुआं निकलने की खबर हमें मिली। बताया कि उस वक्त पूरा होटल आग की चपेट में आ गया था। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी गयी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी के आने के पहले होटलकर्मी एवं आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। इधर, मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया। घटना में एसी, फ्रिज, टेबल, कुर्सी, पंखा समेत कई उपकरण पूरी तरह से जल चुके हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.