Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
समय सीमा में कार्य पूरा करने की आदत डालें : राज्यपाल
Published / 2023-06-15 18:11:33
समय सीमा में कार्य पूरा करने की आदत डालें : राज्यपाल

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आप लोग विभिन्न सेवाओं से आये हैं, आपको अपने रिजल्ट के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। मैं आपकी पीड़ा को समझ सकता हूं। हमें किसी भी कार्य को निश्चित समय सीमा में करने का प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कल झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश से भेंट के क्रम में न्यायालय में लंबित वादों का शीघ्र निबटारा करने पर भी चर्चा हुई है। राज्यपाल आज राज भवन में झारखंड लोक सेवा आयोग के प्रथम सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्ष्यमान पदाधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी, निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान मुकेश कुमार, संयुक्त निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान मीणा समेत श्रीकृष्ण लोक प्रशासन के अन्य पदाधिकारी व परीक्ष्यमान पदाधिकारीगण उपस्थित थे।  राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आप सभी जनसेवा के लिए तत्पर रहे। लोगों को आप सबसे बहुत अपेक्षाएं रहती हैं। आपको क्षेत्र में जाकर वास्तविक व जमीनी हकीकत से अवगत होना होगा। आपकी इस कार्यप्रणाली से लोगों को उनका यथोचित लाभ मिल सकेगा। राज्यपाल महोदय ने बताया कि वे अल्पावधि में सड़क मार्ग से 16 जिलों का दौरा कर चुके हैं। सड़क मार्ग से दौरा करने से जमीनी हकीकत का पता चलता है। साथ ही वहां केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविकता के संदर्भ में भी ज्ञात होता है। वहां लोगो से संवाद के क्रम में उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के माध्यम से दूर करने की कार्रवाई की जा सकती है। विगत दिनों लातेहार, पलामू एवं गढ़वा जिला के भ्रमण के दौरान पीवीटीजी से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसके निराकरण के लिए पहल की गयी। पलामू जिला में पानी की समस्या को दूर करने के लिए सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों के साथ वहां बैठक की गयी एवं लंबित योजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में पहल करने हेतु निर्देश भी दिया गया।  राज्यपाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण घर बैठे नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कल होकर प्रशिक्षु अधिकारियों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालयों में होगी। आशा है कि नियुक्ति के पश्चात आप अपने क्षेत्रों एवं वहां की समस्याओं के संदर्भ में अच्छी तरह जानकर उसे दूर करने की दिशा में कार्य करेंगे। विगत 18 वर्षों की पीड़ा को भूल कर समाज की सेवा में अपना योगदान दें।  उक्त अवसर पर परिक्ष्यमान अधिकारियों जयंत कुमार तिवारी, लक्ष्मण यादव, बालकिशोर नाथ शाहदेव, विजय लक्ष्मी सिंकु समेत अन्य परीक्ष्यमान पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण अवधि में प्राप्त अपने अनुभव प्रकट किये।

कोडरमा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
Published / 2023-06-15 13:08:28
कोडरमा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

टीम एबीएन, कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र के लाराबाद के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल राजू साव ( 32) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घायल की पहचान झालपो निवासी अशोक दास (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दोनों लोग अम्बाटाड शादी की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लाराबाद के समीप अज्ञात ट्रैक्टर अपनी चपेट में लेने से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद अस्पताल लाया गया, जहां राजू साव को मृत घोषित कर दिया गया। घायल का इलाज सदर में चल रहा है।

रांची : रेलवे स्टेशन पर पति के सामने ट्रेन से कटकर महिला की मौत
Published / 2023-06-14 23:44:23
रांची : रेलवे स्टेशन पर पति के सामने ट्रेन से कटकर महिला की मौत

टीम एबीएन, रांची। भारतीय रेलवे हमेशा इस बात का प्रचार करती है कि कोई भी यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश ना करे इससे हादसे की आशंका बनी रहती है और लोगों की जान भी जा सकती है, लेकिन इसके बाद भी लोग गलती करने से बाज नहीं आते हैं।इसी का नतीजा उन्हें अपने जान देकर चुकाना पड़ता है। रांची रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जहां हादसे में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतका की पहचान अंजुम आरा के रूप में हुई है। वह ट्रेन से उतर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चेपट में आ गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद स्टेशन पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

दुमका : पेट्रोल पंप कर्मी से करीब 6 लाख रुपये की छिनतई
Published / 2023-06-14 23:36:39
दुमका : पेट्रोल पंप कर्मी से करीब 6 लाख रुपये की छिनतई

टीम एबीएन दुमका। दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर चौक के पास बाबा बासुकीनाथ फ्यूल पेट्रोल पंप के कर्मी से बाइक सवार चार अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर 5.60 लाख रुपये छिन लिये। पंप के कर्मी हितेश कुमार के साथ छिनतई की घटना तब हुई, जब वे पैसे लेकर दुमका जा रहे थे। दुमका जाने के क्रम में दो बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप कर्मी हितेश कुमार बाबा बासुकीनाथ फ्यूल स्टेशन चंद्रदीप (नोनीहाट) से पेट्रोल-डीजल बिक्री के पैसे को लेकर मंगलवार की शाम कार से अपने मालिक को पैसा देने जा रहे थे। चंद्रदीप नोनीहाट से निकलकर जैसे ही कार अमरपुर चौक के पास स्पीड ब्रेकर के समीप धीमी हुई, अचानक पीछे से आ रहे दो बाइक सवार चार अपराधियों ने गाड़ी रोकवा कर हितेश कुमार से रुपये छीन लिये। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक अपराधी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे। इधर, पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी है।

किस्को में ह्यूमैनिटी इंडिया ने मिट्टी के घड़ा का किया वितरण
Published / 2023-06-14 23:28:34
किस्को में ह्यूमैनिटी इंडिया ने मिट्टी के घड़ा का किया वितरण

100 परिवारों के बीच बांटा गया मिट्टी का घड़ाटीम एबीएन, लोहरदगा। ह्यूमैनिटी इंडिया संस्था के द्वारा हिंडालको के सहयोग से जिले के 100 परिवारों के बीच मिट्टी के घड़ा का वितरण किया गया। संस्था के सचिव शाहिद रजा ने बताया कि जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए संस्था के द्वारा जिले के अत्यंत गरीब परिवारों के बीच मिट्टी के घड़ा के वितरण को लेकर हिंडालको से संपर्क किया गया था। जिस पर हिंडालको ने जनकल्याण को लेकर संस्था के माध्यम से अत्यंत गरीब परिवारों के बीच मिट्टी के घड़े के वितरण में सहयोग किया गया। घड़ा वितरण को लेकर संस्था के द्वारा सदर प्रखंड, किस्को प्रखंड, पेशरार प्रखंड, सेन्हा प्रखंड, कुड़ू प्रखंड तथा भंडरा प्रखंड में कुल 100 अत्यंत गरीब परिवारों का चयन किया गया था। संस्था ने ऐसे परिवारों का चयन किया था जिस परिवार में ठंडा पानी पीने का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। ये परिवार ठंडा पानी के लिए पड़ोसियों पर आश्रित है। संस्था के माध्यम से इन परिवारों को मिट्टी का घड़ा दिया गया। बताया गया कि संस्था के माध्यम से जन कल्याण के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहते हैं। मौके पर राजेंद्र महतो, प्रीतम कुमार साहू, रीना देवी, आरती कुमारी, आकाश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

किस्को में एकल महिलाओं के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर बनी प्रखंड स्तरीय समिति
Published / 2023-06-14 23:25:54
किस्को में एकल महिलाओं के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर बनी प्रखंड स्तरीय समिति

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला के किसको प्रखंड अंतर्गत परहेपाठ पंचायत में 7 गांव टोला की एकल महिलाओं ने किस्को में आयोजित एकल महिलाओं के मुद्दे पर जागरूकता सृजन को लेकर बैठक में भाग ली। जिसमें बैठक की शुरुआत परिचय के साथ किया गया। इस दौरान सर्वो संस्था के फैसिलिटेटर सुखमनी लकड़ा ने बताया कि एकल महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाना, उनके गरिमा और सम्मान स्थापित करने के लिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है साथ ही उन्हें स्थायी आजीविका से जोड़ना और सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने जैसे पेंशन, आवास, सभी प्रकार के योजनाओं में ग्राम सभा में महिला भागीदारी बढ़ाने, महिला ग्राम सभा को नियमित करना तथा सरकारी आदेश निकालना आदि उद्देश्य को लेकर प्रखण्ड स्तर पर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सुमिया, नूरेश, मंजू भगत, सुशीला, संतोषी कुमारी, बिरधी, सबुजन, जानकी मुंडा, रजीना, गुलशन, जानकी देवी, सबीना, सरस्वती, शशिकला, बहुरी, समीना, शहनाज, मंगरी, फुलमनिया, सुमिता रोता, मालती, सलेहा, हसीना, राधा, सरधा एवं समीना आदि महिलाओं को चुना गया। उक्त सभी महिलाएं प्रखंड स्तर पर कार्य करेगी और जिला के लिए 10 एकल महिलाओं को चुने जाने की जानकारी दी गयी।

पसमंदा मुसलमानों को हक दिलाने के लिए जल्द बनेगा संगठन
Published / 2023-06-14 23:22:32
पसमंदा मुसलमानों को हक दिलाने के लिए जल्द बनेगा संगठन

टीम एबीएन, लोहरदगा। ईदगाह मोहल्ला स्थित अंजुमन हॉस्पिटल में बुधवार को लोहरदगा के पसमांदा मुसलमानों की एक दिवसीय बैठक अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी अफसर कुरैशी के नेतृत्व एवं हाजी शकील अहमद, हाजी ऐनुल मास्टर, प्रोफेसर अरशद मोमिन, कमरुज्जमा कुरेशी, फिरोज राही, ऐनुल अंसारी इत्यादि की उपस्थिति में आयोजित की गयी।बैठक में लोहरदगा के मुस्लिम समाज के कद्दावर नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्यता पसमांदा मुसलमान मे आने वाले विभिन्न जातियों के ओहदेदार शामिल हुए बैठक की शुरुआत कलाम ए पाक पढ़ कर की गयी। जिसके बाद हिंदुस्तान के साथ-साथ लोहरदगा में पसमांदा मुसलमानों के साथ हो रहे भेदभाव को मुख्य बिंदु बनाकर लोगों के सामने रखा गया है।जहां बताया गया कि किस तरह लोहरदगा में 80% से ज्यादा पसमांदा मुसलमान से भेदभाव किया जा रहा है राजनीति में दूर-दूर तक पसमांदा मुसलमानों को जगह नहीं दी जा रही है। जब के पसमांदा मुसलमान 80% है फिर भी हर लाइन से इन्हें दूर रखा जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि हम 80% पसमांदा मुसलमान एकजुट नहीं है।जिसका फायदा ऊंची जाति के लोग उठा रहे हैं और हम आबादी में सबसे ज्यादा होकर भी सबसे दबे कुचले हैं और हमारा स्थान आज के वक्त पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। इन्हीं सब को देखते हुए अब लोहरदगा में भी पसमांदा मुसलमानों को एकजुट होना पड़ेगा, जिसके लिए रणनीति तैयार कर एक संगठन को तैयार करना पड़ेगा। इन्हीं सब बातों को लेकर पसमांदा मुसलमानों का एक संगठन बनाने का निर्णय बैठक में लिया गया। जहां अध्यक्षता कर रहे हाजी अफसर कुरैशी ने बताया कि लोगों द्वारा यह बात सामने आयी है कि आज पसमांदा मुसलमानों को संगठित होकर सरकार से आंख से आंख मिलाकर अपना हक को लेना होगा। वहीं उन्होंने कहा कि इसके लिए अगले 10 जुलाई को एक बैठक बुलायी गयी है, जहां संगठन का विस्तार एवं संगठन को स्थापित किया जायेगा। मौके पर हाजी अब्दुल जब्बार, रउफ अंसारी, मनीर अंसारी, मुर्तजा खलीफा, नेहाल कुरैशी, वासिफ कैयूम, रिजवान कुरैशी, मोहम्मद वारिस, कालू हजाम, फारुख कुरैशी, इमरान आजाद, नसीम खलीफा, बबलू कुरैशी, हाजी नेयाज, यासीन कुरैशी, सरफुल अंसारी, कबीर अंसारी, निजाम अंसारी, मो‌‌ मुख्तार इत्यादि उपस्थित थे।

सिस्टर लीना जॉन के निधन में शोक
Published / 2023-06-14 23:17:39
सिस्टर लीना जॉन के निधन में शोक

गुरुवार को किया जायेगा अंतिम संस्कारटीम एबीएन, लोहरदगा। सिस्टर लीना जॉन का आकस्मिक निधन 74 वर्ष की उम्र मे बुधवार को हो गया। इसकी जानकारी देते हुए संत उर्सुला अस्पताल की सिस्टर डॉ आइलीन ने बताया कि कुछ दिनों से सिस्टर बीमार चल रही थी, बुधवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को दिवंगत सिस्टर का अंतिम संस्कार उर्सुलाइन कब्रिस्तान में किया जाएगा। वे पूर्णिया समुदाय में एक सामुदायिक एनिमेटर के रूप में काम कर रही थी और प्राथमिक अभियांत्रिकी की प्रभारी थी इसके अलावे वे कई वर्षों तक संत उर्सुला शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य रह चुकी थी। अचानक उन्हें कार्डिएक अरेस्ट और हाइपोक्सिया हो गया था वे  9 जून को आर्किड अस्पताल रांची में भर्ती हुई जहां से उन्हें लोहरदगा संत उर्सुला अस्पताल लाया गया था, जहां पर बुधवार शाम 4.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मसीही समुदाय के साथ-साथ जिलेवासिओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.