Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बिट्टू खान की हत्या
Published / 2023-06-14 08:21:45
रांची : वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बिट्टू खान की हत्या

बिट्टू हत्याकांड : जेल में रची गयी थी साजिशटीम एबीएन, रांची। पुलिस ने बिट्टू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बिट्टू की हत्या के पीछे का कारण वर्चस्व कायम करना बताया जा रहा है। जेल में बंद अपराधी राज वर्मा के निर्देश पर उसके गुर्गों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पूरी रणनीति तैयार कर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि 6 जून को एदलहातू के पास बिट्टू खान की हत्या गोली मार कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जिसमें छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो हथियार भी बरामद किये गये। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि दो बाइक पर चार अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए आये थे। इसके अलावा दो अन्य लोग कुछ आगे से रेकी कर रहे थे। इसमें और भी लोग शामिल हैं। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पूर्व में कालू लंबा हत्याकांड में बिट्टू की संलिप्तता थी। इस हत्या के पीछे का कारण वर्चस्व कायम करना है। उन्होंने बताया कि बिट्टू की हत्या की साजिश में पहले से जेल में बंद अपराधी भी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल तीन अपराधी ऐसे हैं जिनके खिलाफ राजधानी के अलग-अलग थाने में कई मामले दर्ज हैं।

रांची : पानी के लिए रात-रात भर रतजगा कर रहे हिंदपीढ़ी के लोग
Published / 2023-06-13 13:57:12
रांची : पानी के लिए रात-रात भर रतजगा कर रहे हिंदपीढ़ी के लोग

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी का इलाका जो शहर के बीचोंबीच है। इसके बावजूद इस क्षेत्र में रह रहे लोगों को पीने के पानी के लिए रतजगा करना पड़ रहा है, फिर भी पानी नहीं मिल रहा है। हालांकि सरकार लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, इसके लिए हर घर नल जल योजना भी चलायी जा रही है। लेकिन हिंदपीढ़ी के इलाके में लोगों को अभी भी पीने के पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। यहां लोग रोज-रोज रात 2 बजे से पानी के लिए लाये लगना शुरू करते हैं। इस लाइन में न सिर्फ पुरुष रहते बल्कि काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े भी अपने-अपने घरों से बर्तन लेकर पहुंचते हैं। रांची नगर निगम टैंकर सप्लाई की तैयारी भी गर्मी आने से पहले ही नहीं कर पाया जिससे यहां के लोगों में पानी के लिए कोहराम मचा हुआ है।मोहम्मद नदीम मुन्ना वार्ड 43 के पार्षद  प्रत्याशी और समाजसेवी ने हिंदपीड़ी में पानी के किल्लत को देख कर पानी का इंतजाम करवाया। वह डोरंडा में रह कर हिंदपीड़ी के लोगों को सेवा दे रहे।उन्होंने कहा कि मैंने कल एक न्यूज चैनल पर वीडियो देखा जिसमें बूढ़ी महिला रो रही है। पानी के चलते मुझसे रहा नहीं गया और मैंने हिंदपीढ़ी में पानी का टैंकर भेज दिया। मैं हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तैयार हूं।

रामगढ़ : बरकाकाना में बोलेरो पलटने से एक की मौत, दो घायल
Published / 2023-06-13 13:23:40
रामगढ़ : बरकाकाना में बोलेरो पलटने से एक की मौत, दो घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बरकाकाना। रामगढ़ जिले के बरकाकाना केंद्रीय विद्यालय के पास आज सुबह 5 बजे तेज रफ्तार बोलेरो चेकपोस्ट का गार्ड रूम तोड़ते हुए अंदर घुस गयी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। दो घायल हैं। इन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है।

धनबाद : स्विमिंग पूल में डूबे आईआईटी-आइएसएम के असिस्टेंट प्रोफेसर, मौत
Published / 2023-06-13 13:21:15
धनबाद : स्विमिंग पूल में डूबे आईआईटी-आइएसएम के असिस्टेंट प्रोफेसर, मौत

टीम एबीएन, धनबाद। आइआइटी आइएसएम धनबाद में मंगलवार को स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान एक प्राध्यापक की मौत हो गयी। माइनिंग विभाग में सहायक प्राध्यापक यशवंत गुजाला अपने साथियों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गये थे। उस दौरान आइआइटी आइएसएम के स्विमिंग पूल में कुल 28 लोग थे। इसमें प्राध्यापक, छात्र शामिल हैं। एक इंस्ट्रक्टर भी थे। अचानक यशवंत गुजाला डेंजर जोन में चले गये। जब तक दूसरे साथियों ने देखा तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद प्रोफेसर उझाला को एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर सहित संस्थान के वरीय अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस में डटे हुए थे। इस तरह की घटना पहली बार आइआइटी आइएसएम में हुई है। बताया जा रहा है कि हावड़ा से परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

गिरिडीह : बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर नदी में गिरी, दर्जनभर लोग घायल
Published / 2023-06-13 13:05:31
गिरिडीह : बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर नदी में गिरी, दर्जनभर लोग घायल

टीम एबीएन, गिरिडीह। मधुबन थाना इलाके के जयनगर नदी में सोमवार देर रात बारातियों से भरी गाड़ी गिर गयी, जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। नदी में गाड़ी गिरते ही घटनास्थल में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार विंगर गाडी में महिलाओं के साथ जयनगर गांव के कई पुरुष भी शामिल थे, जो पर्वतपुर बारात जा रहे थे।बताया जाता है कि रात जयनगर गांव से बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर के पड़ोसी गांव पर्वतपुर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी के चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ग्रामीणों से भरी गाड़ी नदी में गिर गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुबन के साथ पीरटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव में जुट गयी।मौके पर झामुमो नेता अभय सिंह भी पहुंचे। फिलहाल आधा दर्जन ग्रामीणों का इलाज सदर अस्पताल के चल रहा है, वहीं आधा दर्जन ग्रामीणों का इलाज पीरटांड़ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

रविदास विकास मंच के जिलाध्यक्ष चुन्नी राम के निधन पर शोक
Published / 2023-06-12 23:19:38
रविदास विकास मंच के जिलाध्यक्ष चुन्नी राम के निधन पर शोक

टीम एबीएन, लोहरदगा। रविदास विकास मंच के जिला अध्यक्ष चुन्नी राम का आकस्मिक निधन सोमवार की शाम 5 बजे उनके आवास ओपा में हो गया। लगभग 80 वर्षीय मृदुभाषी चुन्नी राम प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात अपना संपूर्ण जीवन समाज के नाम कर दिये। इनके निधन पर समाज ने शोक संवेदना प्रेषित करते हुए कहा है की ईश्वर उनके परिवार वालों को सहनशक्ति प्रदान करे एवं दिवंगत को श्रीचरणों में स्थान दे। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष रामचरण राम, सचिव बुधन राम, अरुण राम, राजमोहन राम, रमेश राम, रघुवीर राम, संतन राम, विश्वनारायण राम, रामजतन राम,  संतोष राम, महेंद्र राम, गौतम राम, अनिल राम, संतकुंवर राम, विनोद राम, लखन राम, लक्ष्मण राम इत्यादि शामिल हैं।

ट्रैक्टर के नाम पर महिला ठगी की शिकार, थाना में लगायी गुहार
Published / 2023-06-12 23:17:50
ट्रैक्टर के नाम पर महिला ठगी की शिकार, थाना में लगायी गुहार

टीम एबीएन, सेन्हा-लोहरदगा। ट्रैक्टर के नाम पर धोखाधड़ी मामले की शिकार उर्रु पतरा टोली की महिला ने सेन्हा थाना में अर्जी लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु पतरा टोली निवासी तिवारी उरांव की पत्नी बालमुनी उरांव ने सेन्हा थाना में आवेदन देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यालय से बोल रहा हूं।यह बताते हुए कहा कि आप का ट्रैक्टर पास हो गया है। जिसमें टोली एवं ट्रैक्टर के अन्य सम्मान लेने के लिए आप के खाता में तीन लाख 95 हजार रुपये भेजा जायेगा। जिसका लाभ उठाने के लिए पंजीयन कराना होगा जिसका पंजीयन शुल्क लगेगा। साथ ही जिसमें पहला किस्त 7 जून को 35 हजार 100 रुपये खाता संख्या 153710400091075 में भेज दिया। जो सरिता देवी के नाम से है। उसके बाद मुझे ट्रैक्टर नही मिला। वहीं थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर विचार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कांड संख्या 78/23 धारा 419, 420, 66 (सी) 66 के तहत धोखाधड़ी मामला पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

शिक्षा को सुदृढ़ करने की अच्छी पहल है एफएलएन : डीसी
Published / 2023-06-12 23:15:42
शिक्षा को सुदृढ़ करने की अच्छी पहल है एफएलएन : डीसी

टीम एबीएन, लोहरदगा। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 12 जून 2023 को सदर प्रखंड स्थित नया नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह बहुत ही अच्छी पहल है। बच्चों को बहुत आसान तरीकों से शिक्षा दी जाएगी जो बहुत ही अच्छी बात है। इस कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षकों को इसमें बताये जाने वाले तरीकों को अच्छी तरह सीखना चाहिए ताकि काम आसान हो सके। इसके माध्यम से अब बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यायुक्त का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।ज्ञात हो कि भारत की अध्यक्षता में पुणे में आयोजित होनेवाले जी-20 की बैठक में एफएलएन को इस बार थीम के रूप में चयनित किया गया है। उपायुक्त महोदय द्वारा वर्ग 1 से 3 तक के नए निपुण भारत के तहत एफ एल एन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उसकी उपयोगिता और सार्थकता की भी जानकारी सभी शिक्षकों को बुनियादी स्तर पर दिये जाने का सुझाव दिया गया।कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर द्वारा एफएलएन और निपुण भारत मिशन की जानकारी देते हुए विषय प्रवेश कराते हुए सभी शिक्षकों की महती भूमिका और उनके विद्यालय स्तर पर उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। सभी शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत वर्ग 1 से 3 के छात्रों को 2026-27 तक उनके बुनियादी शिक्षा एवं उनमें संख्यात्मक ज्ञान (एफ एल एन) लक्ष्य की प्राप्ति की भी जानकारी दी गयी। साथ ही उक्त कार्यक्रम में आप सभी शिक्षकों/प्रखण्ड और संकुल स्तर के कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित की गई है, की भी जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि एफएलएन में बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यायुक्त का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। समुदाय का सहभागिता इस कार्यक्रम की अमूल्य कड़ी है। विद्यालय स्तर पर सामुदायिक फोरम को सशक्त किया जाना आवश्यक है।कार्यशाला में एपीओ अशोक कुमार पांडेय और एसीपी श्याम चौधरी के द्वारा पीपीटी और स्लाइड के माध्यम से निपुण भारत मिशन एवं एफ एल एन कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, जिसके अनुसार वर्ष 2026-27 तक कक्षा 1 से 3 के बच्चों में शत प्रतिशत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विकसित किया जाना है। एफ एल एन किट के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया विशेषकर पैरेंटल, कैलेंडर एवं नूपुर रेडिसनेश, बिग बुक आदि पाठ्य पुस्तिका के बारे में सहित एफ एल एन किट एवं सामग्री की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना से बच्चों के विकास के लिए बहुत कारगर साबित होगी। निपुण भारत का संचालन शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा किया जायेगा। यह योजना स्कूली शिक्षा कार्यक्रम समग्र शिक्षा का एक हिस्सा होगी। इस योजना को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आरंभ किया गया है।आज के कार्यक्रम में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अम्बुजया पांडेय, प्रमुख, पेशरार, कूड़ु, राज्य से एफ एल एन प्रतिनिधि सीमा, विश्वदीपक झा, सरिता एक्का, सपना सिंह, एसीपी श्याम कुमार चौधरी, एफएलएन केआरपी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,सभी बीआरपी, सीआरपी, जिले के सभी प्रखंड के सभी विद्यालयों (1-8) के शिक्षक, पिरामल फाउंडेशन, सिनी टाटा ट्रस्ट आदि के प्रतिनिधि और प्रतिभागी उपस्थित थे।

कर्रा : भीषण गर्मी में चिढ़ा रही सोलर जल मीनार
Published / 2023-06-12 23:10:54
कर्रा : भीषण गर्मी में चिढ़ा रही सोलर जल मीनार

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा प्रखंड में भीषण गर्मी से तपती धरती पर सोलर जल मीनार मुंह चिढ़ा रही है। इन दिनों सुबह पानी की व्यवस्था तो यहां से हो जाती है। लेकिन दोपहर होते-होते वह जवाब दे देता है। सच कहें तो 40 परिवार सोलर जल मीनार पर निर्भर रहते हैं। वही एक जल नल योजना के नाम पर बन रही जल मीनार अभी आधा अधूरा में खड़ी है, कब बनेगा राम भरोसा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.