Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
गुमला : पांच लाख का इनामी नक्सली लजीम अंसारी मुठभेड़ में ढेर
Published / 2023-06-02 22:43:49
गुमला : पांच लाख का इनामी नक्सली लजीम अंसारी मुठभेड़ में ढेर

दूसरे दिन पुलिस को मिली बड़ी सफलताइससे पहले सब जोनल कमांडर तीन लाख के ईनामी नक्सली राजेश उरांव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया थागुमला में माओवादी संगठन खत्म होने के कगार पर पहुंचीघटना की पुलिस ने नहीं की है पुष्टिमारे गये नक्सली लजीम अंसारी के घर पुलिस ने इश्तेहार ‌चिपकाकर सरेंडर करने की अपील की थीटीम एबीएन, गुमला। भाकपा माओवादी संगठन के  पांच लाख के ईनामी कमांडर लजीम अंसारी को शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के कातिंग पंचायत क्षेत्र में घटी है। हालांकि पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस तरह सब जोनल कमांडर राजेश को पुलिस ने ढेर किया है। उसी तर्ज पर लजीम अंसारी को भी मार गिराने की संभावना व्यक्त की जा रही। गुरुवार को ही पुलिस ने आंजन रोड में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर तीन लाख के ईनामी राजेश उरांव को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस लगातार माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। इसी क्रम में दूसरे दिन भाकपा माओवादी संगठन को बड़ा झटका देते हुए पुलिस ने लजीम अंसारी को मार गिराने में सफलता प्राप्त की है।  माओवादियों के खिलाफ मिल रहे सफलता से पुलिस का हौसला बुलंद है। लजीम अंसारी के मारे जाने के बाद गुमला जिला भाकपा माओवादी संगठन की कमर पूरी तरह टूट गई है। अब संगठन में रंथू उरांव, खुदी मुंडा सहित एक दो ही कमांडर बच गये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में लजीम अंसारी को कई गोली लगी है। वही मुठभेड़ के दौरान के नक्सली अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे। ज्ञात हो कि कुछ माह पहले गुमला पुलिस के द्वारा लजीम अंसारी के घर पर इश्तिहार चिपका कर सरेंडर करने को कहा था। उसके परिजनों को भी लजीम से सरेंडर कराने की अपील की थी। सरेंडर नहीं करने पर पुलिस ने लजीम को मार गिराने की चेतावनी भी दी थी। उसके बाद भी लजीम अंसारी ने सरेंडर नहीं किया था‌ और आज पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया है।

चुट्टू में कल होगी लोटन सेवा
Published / 2023-06-02 22:25:54
चुट्टू में कल होगी लोटन सेवा

टीम एबीएन, रांची। ग्राम चुट्टू में दिनांक 29/6 /2023 से शुरू होकर शिव पूजा/ मंडा पूजा अपने कार्यक्रम के मुख्य स्वरूप एवं आकर्षण तक पहुंच चुकी है। दिनांक 3/6/ 2023 को शिव भक्तों की लोटन सेवा, वेत जोर एवं फुल खुंदी कार्यक्रम होगा।इसके बाद रात्रि 10 बजे से पश्चिम बंगाल के दो विख्यात छऊ नृत्य पार्टी उस्ताद सुचित्रा सहिस पानी पत्थर केन्दाडीह (महिला) और उस्ताद त्रिलोचन महतो पुरुलिया के इस कार्यक्रम के केंद्र बिंदु होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के अभिभावक श्री प्रेमचंद महतो उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी शिव पूजा समिति चूट्टू के अध्यक्ष प्रतुल मुंडा और सचिव रमेश महतो ने दी।

यूपी से अपहृत दो बच्चे कोडरमा से बरामद, मामले में कई गिरफ्तार
Published / 2023-06-02 22:11:34
यूपी से अपहृत दो बच्चे कोडरमा से बरामद, मामले में कई गिरफ्तार

टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के थाना क्षेत्र से अपहृत बच्चों की बरामदगी को लेकर यूपी पुलिस के एसआई सौरव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस का एक दल कोडरमा जिला के चंदवारा थाना पहुंचा और दो बच्चों को बरामद किया। कांड में शामिल गिरोह के चंदवारा थाना क्षेत्र के महुगाय निवासी जगवीर वर्णवाल (41 वर्ष पिता सहदेव मोदी, तिलैया) के ग्लोबल नर्सिंग होम की नर्स अनुराधा देवी (पति योगेंद्र शर्मा), गांधी स्कूल रोड निवासी गुड़िया देवी (पति सकलदेव यादव), मंझगावां निवासी संतोष साव (पिता बिहारी साव) व पोकडण्डा निवासी संगीता देवी (पति तुलसी राणा) को गिरफ्तार कर यूपी ले जाया गया। बताते चलें कि यूपी पुलिस को सूचना मिली थी कोडरमा जिले में बच्चों को बेचने का कारोबार किया जाता था। जानकारी के अनुसार कुल 6 अपहृत बच्चों में से 2 की सकुशल बरामदगी हुई है जबकि 4 बच्चों की बरामदगी अब तक नहीं हो पायी है। छापेमारी दल में यूपी पुलिस के एस आई सौरभ पांडेय, पवन कुमार सिंह, आनन्द चौरसिया के अलावे चंदवारा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई राजेन्द्र राणा शामिल थे।

ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए उषा मार्टिन सम्मानित
Published / 2023-06-02 19:19:52
ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए उषा मार्टिन सम्मानित

महिलाओं के विकास से ही उज्ज्वल भविष्य संभव : सोनाली सरकारटीम एबीएन, रांची। समाज का भविष्य कैसा बनाना चाहते है, यह महिलाओं के विकास से ही निर्धारित होगा। आधी आबादी को सशक्त बनाकर ही गांव और समाज को विकसित बनाया जा सकता है। उक्त बातें उषा मार्टिन के वरीय अधिकाारी एवं विकास तथा प्रशिक्षण की हेड सोनाली सरकार ने कही।झारखंड सरकार के उद्योग विभाग की संस्था मिनी टूल रूम द्वारा ग्रामीण महिला सशक्तिकरण सम्मान प्राप्त करने के बाद वह बोल रही थीं। संस्था की ओर से कंपनी को सर्टिफिकेट आफ एपरिसिएशन का प्रमाण पत्र दिया गया। सोनाली सरकार ने कहा कि महिला शक्ति को अपनी क्षमता की पहचान करनी होगी। इसके बाद घर से बाहर निकलकर प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल विकास करना होगा, ताकि वह एक साथ घर और बाहर की दोहरी भूमिका को सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके।उन्होंने कहा कि उषा मार्टिन फाॅउंडेशन के माध्यम से टाटीसिलवे के इर्द गिर्द के गांवों की महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण एव कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर हो सके। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य एमके गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में रोजगार करना हो  या स्वरोजगार। प्रशिक्षण जरूरी है। इसके माध्यम से ही हम अपने अंदर छिपे हुनर और ताकत को पहचान सकेंगे। उषा मार्टिन ग्रामीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण को पिछले एक साल से जो अभियान चला रहा है, वह काबिलेतारीफ है।फाॅउंडेशन के हेड डाॅ मयंक मुरारी ने कहा कि अभी तक तीन सौ से अधिक ग्रामीण महिलाओं को खेती-बारी, मशरूम, मछली एवं मुर्गी पालन से जोड़ा गया है। इसके अलावा 70 से अधिक महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, कप-प्लेट निर्माण एवं अन्य स्वरोजगार के माध्यम से जोड़ा जा चुका है। अभी कंपनी के माध्यम से पलंबर और सिलाई एवं फैशन टेक्नोलाॅजी के दो कोर्स चलाये जा रहे हैं। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने अपना विचार रखा। कार्यक्रम का संचालन मंगल टोप्पो ने किया। इस अवसर पर वरुण कुमार, राहुल उरांव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

बिजली उपभोक्ताओं को झटका, झारखंड में बिजली की दर में प्रति यूनिट 5 पैसे की बढ़ोतरी
Published / 2023-06-02 12:19:17
बिजली उपभोक्ताओं को झटका, झारखंड में बिजली की दर में प्रति यूनिट 5 पैसे की बढ़ोतरी

टीम एबीएन, रांची।झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर में पांच पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की है।नए निर्णय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को अब 5.75 रुपए प्रति यूनिट के स्थान पर 5.80 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा। इसी तरह शहरी उपभोक्ताओं को अब 6.25 रुपए प्रति यूनिट के स्थान पर 6.30 रुपए प्रति यूनिट कीदर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा।आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अमिताव कुमार गुप्ता ने कहा कि नई दरें बृहस्पतिवार से प्रभाव में आ गईं।

चलती ट्रेन से उतरना महिला को पड़ा भारी, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Published / 2023-06-02 12:12:57
चलती ट्रेन से उतरना महिला को पड़ा भारी, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

टीम एबीएन, कोडरमा । कोडरमा स्टेशन पर गुरुवार की सुबह धनबाद- डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। रेल पुलिस ने बताया कि कोडरमा गया रेलखंड स्थित कोडरमा स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक महिला उतर रही थी।इस दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में चली गई। महिला को गिरता देख ट्रेन पर सवार एक युवक भी महिला को बचाने के लिए चलती ट्रेन से उतर गया। इस दौरान वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार और चतरा निवासी ममता देवी (34) के रूप में की गई। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महिला ने पति सहित चार पर मारपीट और प्रताड़ना की दर्ज कराई शिकायत
Published / 2023-06-02 11:54:24
महिला ने पति सहित चार पर मारपीट और प्रताड़ना की दर्ज कराई शिकायत

टीम एबीएन, रांची। सदर थाना में एक महिला ने अपने पति सत्य प्रकाश दुबे सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसका विवाह सत्य प्रकाश दुबे से हुआ था। उनका 15 वर्ष का एक पुत्र भी है। महिला ने बताया कि वर्तमान मैं अपने पति, देवर, चचेरे भगना की क्रूरता एवं अत्याचार से काफी तंग आ चुकी हूं। महिला ने बताया कि उसके विरुद्ध देवर विकास दुबे , ननद शिवांगी ,देवरानी करुणा तथा पति का अत्याचार शादी के कुछ माह बाद ही शुरू हो गया था ।लेकिन अपने बच्चे की भविष्य की चिंता करते हुए काफी हद तक बर्दाश्त करती आ रही हूं। कुछ दिनों पूर्व मेरे पति को शराब पिलाकर मेरे देवर विकास दुबे, स्टाफ रोशन और मिक्कू मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान मेरे पुत्र की वजह से इज़्ज़त बची। परिवार के सभी सदस्य मेरे पुत्र और मेरे साथ मारपीट करते हैं। सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने शुक्रवार को बताया कि महिला की ओर से आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दो होटलों पर बमबाजी से धनबाद में दहशत
Published / 2023-06-02 09:09:17
दो होटलों पर बमबाजी से धनबाद में दहशत

टीम एबीएन, धनबाद। तोपचांची थाना क्षेत्र के होटल शान ए पंजाब होटल और चलकरी के माही होटल में गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। शान ए पंजाब होटल में बम फेंकने से हुए ब्लास्ट से किचेन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना के समय शान ए पंजाब में लगभग सैकड़ों लोग मौजूद थे। वहीं कुछ मिनटों के अंतराल में अपराधी चलकरी स्थित माही होटल में भी बम फेंक कर फरार हो गये। हलांकि चलकरी होटल में फेंका गया बम ब्लास्ट नहीं हुआ।धनबाद में अपराधियों ने दो होटलों पर बमबाजी की है। ये दोनों होटल तोपचांची थाना क्षेत्र में स्थित हैं। अपराधियों ने मैनेज नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है।डीआरएम से मिली जानकारी के अनुसार शान ए पंजाब होटल पर नेशनल हाइवे के ओवरब्रिज से बम फेंक गया। जिसके कारण होटल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। शान ए पंजाब होटल में बम ब्लास्ट की घटना के बाद लोगों में दहशत है। यहां बम फेंकने के बाद अपराधी जीटी रोड पर चलकरी के समीप स्थित माही होटल में स्टाफ से रूम को लेकर बातचीत करने लगे और इसी दौरान प्लास्टिक में भरकर बम को होटल के अंदर फेंक दिया। हालांकि माही होटल में बम नहीं फटा। माही होटल के स्टाफ ने बताया कि बाइक सवार दो युवक धनबाद दिशा की ओर से आये और उन्होंने रूम संबंधित बात करते हुए होटल में बम फेंक दिया। बम फेंकने के बाद दोनों युवक बाइक में बैठकर फरार हो गये।

कोडरमा : केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, तीन मजदूर घायल
Published / 2023-06-01 22:19:03
कोडरमा : केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, तीन मजदूर घायल

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी रोड स्थित कोडरमा केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे हुए ब्लास्ट में 3 मजदूर घायल हो गए। आनन फानन में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घायलों में रौशन कुमार, पिता परमेश्वर शर्मा, ग्राम बेहराडीह, शर्माटांड़, जयनगर, सौरव नंदी, पिता तिमिर रंजन नंदी, पुरुलिया,पश्चिम बंगाल एवं केदार विश्वकर्मा, पिता लोकनाथ विश्वकर्मा गौशाला रोड, झुमरीतिलैया शामिल है। बताया जाता है कि केमिकल फैक्ट्री में पाइप फटने के बाद उक्त मजदूर घायल हो गये। घायलों के शरीर में कई स्थानों पर पाइप का मेटल अंदर घुसा हुआ था। जिसे चिकित्सकों के द्वारा निकाल दिया गया।वही मजदूरों की गंभीरावस्था को देखते हुए सभी घायलों को रांची रेफर कर दिया गया है। वह फैक्ट्री का साइड इंचार्ज था। सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना में एक कि मौत भी हो गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।मालूम हो कि फैक्ट्री में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है, जिसका प्रमुख कारण सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं करना है। विगत कुछ माह पूर्व भी इसी फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण उसमें मजदूर जल गए थे, जिससे उनकी मौत भी हो गई थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.