Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लोहरदगा : सीआरपीएफ कमांडेंट ने वृद्ध आश्रम में बांटी सामग्री
Published / 2023-05-30 22:27:17
लोहरदगा : सीआरपीएफ कमांडेंट ने वृद्ध आश्रम में बांटी सामग्री

टीम एबीएन, लोहरदगा। सीआरपीएफ कमांडेंट राहुल कुमार एवं उनके परिवार द्वारा मंगलवार को मन्हो स्थित वृद्धाश्रम में उपस्थित होकर राहुल कुमार ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर उपस्थित वृद्ध जनों को उनकी जरूरत की वस्तुएं  देकर अपनी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही असली ईश्वर सेवा है। कमांडेंट राहुल कुमार अपनी पत्नी, बेटी समृद्धि एवं बेटा समर्थ के साथ कुछ पल वृद्धाश्रम में वृद्ध लोगों के साथ बिताया इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम को इमरजेंसी लाइट, पंखा, चावल- दाल, आटा और वृद्धजनों को कपड़े देकर अपना प्यार प्रदर्शित किया। कमांडेंट राहुल कुमार ने होप के सेवा कार्य की भी सराहना की तथा भविष्य में भी हर जरूरत में साथ देने का वादा किया इस अवसर पर होप की मैनेजिंग ट्रस्टी  मनोरमा एक्का ने सीआरपीएफ कमांडेंट राहुल कुमार एवं उनके परिवार के सदस्य एवं पूरी सीआरपीएफ की टीम को होप परिवार की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया तथा ऐसे सहयोग करने वाले ह्रदय के प्रति भी आभार व्यक्त किया। मौके पर होप टीम से उज्ज्वल कुमार कुशवाहा, आकाश एक्का, नवीन बाड़ा एवं सुशीला उरांव उपस्थित थे।

लोहरदगा : अतिक्रमित भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Published / 2023-05-30 21:54:34
लोहरदगा : अतिक्रमित भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा के तोड़ार में अतिक्रमित सरकारी जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। सेन्हा अंचल क्षेत्र स्थित मुर्की तोड़ार पंचायत के तोड़ार ग्राम में अखड़ा के समीप सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर कच्चा मकान निर्माण कर लिया गया था। जिससे मैना टोली के ग्रामीणों को आने जाने में समस्या उत्पन्न हो रही थी। रास्ते को लेकर लम्बे समय से विवाद  पर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल के निर्देश पर अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निर्मित मकान पर बुलडोजर चला कर रास्ता निकाला गया। बताया जाता है कि मैना टोली जाने का रास्ता पूर्व से बना हुआ था। जिस पर राजकेश्वर उरांव के द्वारा निजी जमीन के अलावे सरकारी जमीन अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा 4 नवंबर 2022 को प्रशासन से शिकायत कर रास्ता का मांग किया गया था। जिसपर नियम संगत कार्रवाई करते हुए अंचल कर्मियों द्वारा सीमांकन कर अधिग्रहनकर्ता को विभागीय नोटिस जारी किया गया था। परंतु विभाग के आदेश को उलंघन करने तथा मनमानी रूप से जमीन पर कब्जा बनाए रखने पर प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चला निर्मित घर को तोड़ते हुए अधिग्रहण जमीन को मुक्त कराया गया। मौके पर अंचलाधिकारी विजय कुमार सीआई प्रकाश चंद मेहता,राजस्व कर्मचारी सीताराम टाना भगत सआनि पवन सोरेन शस्त्र बल के साथ मौजूद थे।

लोहरदगा : 31 को होगी जय श्रीराम समिति की बैठक
Published / 2023-05-30 21:53:39
लोहरदगा : 31 को होगी जय श्रीराम समिति की बैठक

टीम एबीएन, लोहरदगा। नदिया हिंदू उच्च विद्यालय से हिन्दू शब्द हटाने जाने को ले जय श्रीराम समिति समेत सभी हिंदू संगठन एवं सामाजिक संगठनों की बैठक  दिनांक 31-05-2023 दिन बुधवार सुबह 9 बजे से गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में रखी गयी है। इसकी जानकारी देते हुए समिति के जिला महामंत्री अजय साहू ने बताया कि आयोजित बैठक में विश्व हिंदू परिषद, महावीर मंडल, जय श्रीराम समिति, बजरंग दल, सरना सनातन, योगी सेना, छात्र संगठन के अलावे कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।

लोहरदगा : सीठीयो कोयल नदी में गंगा दशहरा पर गंगा आरती
Published / 2023-05-30 21:52:51
लोहरदगा : सीठीयो कोयल नदी में गंगा दशहरा पर गंगा आरती

टीम एबीएन, लोहरदगा। गंगा दशहरा पर मंगलवार को सेन्हा के  सीठीयो कोयल नदी में गंगा आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर गायत्री परिवार ने पूजन, दीप यज्ञ तथा गंगा आरती की। गंगा आरती में बड़ी संख्या में जिलेवासी शामिल हुए।कार्यक्रम में गायत्री मंत्रों के साथ एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का उद्बोधन मार्गदर्शन एवं गंगा मैया की महत्ता भागीरथ के द्वारा अकाश गंगा से गंगा मैया को लाना और इसी दिन गायत्री की उत्पत्ति वेदमाता वेदों की उत्पत्ति और दीप यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मौके पर शंभू प्रसाद साहू, सौरभ केसरी, लव कुश, पिंकी जयसवाल, उमा दीदी, गोविंद साहू, केदार, सतीश ठाकुर, रेखा अग्रवाल, देवेंद्र कुमार मंडल, प्रणव पाठक, आशा सोनी, सरोज देवी, चिंता देवी, माधुरी देवी, आशा देवी, निर्मला देवी, रीमा देवी, ममता देवी, इंदु देवी, मनोरमा साहू, रेखा अग्रवाल समेत न्यू रोड गायत्री परिवार, गुदरी बाजार गायत्री परिवार सेरेगहातु गायत्री परिवार शामिल थे।

लोहरदगा : सुमित उरांव बने कॉलेज टॉपर
Published / 2023-05-30 21:52:05
लोहरदगा : सुमित उरांव बने कॉलेज टॉपर

शत प्रतिशत रहा एम एल अग्रवाल एस वी एम इंटर कॉलेज लोहरदगा के कला का परीक्षा परिणाम टीम एबीएन, लोहरदगा। एम एल अग्रवाल एस वी एम इंटर कॉलेज के कला का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 84% अंक लाकर सुमित उरांव कॉलेज टॉपर बनें। सुमित उरांव ने कुल 420 अंक प्राप्त किए जिसमें अंग्रेजी में  84, हिंदी में 85, इतिहास में 87, राजनीतिक विज्ञान  88 और अर्थशास्त्र में 76 अंक शामिल है। 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा स्थान बहन निकिता कुमारी ने प्राप्त किया जिसमें अंग्रेजी में 77, हिंदी में 84, इतिहास में 87, राजनीतिक विज्ञान  80 और अर्थशास्त्र में 67 अंक शामिल है। 75.6% अंक प्राप्त कर भानवी शौर्या ने कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें अंग्रेजी में  75, हिंदी में 82, इतिहास में 82, राजनीतिक विज्ञान  77 और अर्थशास्त्र में 62 अंक शामिल है।इनके अतिरिक्त महाविद्यालय टॉप 10 में दीया टोप्पो ने 75.2% , रितेश राम ने 74.6%, शिव कुमार भगत ने 74.4% , अनुपा बाड़ा ने 74.4%, अंकित महली  ने 74.2%, असरीता उरांव ने 73.4%, शिल्पा उरांव ने 72% तथा बादल तिर्की ने 71% अंक प्राप्त किया। प्रबंधकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

झारखंड : 12वीं आर्ट्स में धनबाद की कशिश टॉपर
Published / 2023-05-30 21:47:32
झारखंड : 12वीं आर्ट्स में धनबाद की कशिश टॉपर

टीम एबीएन, रांची। मंगलवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया। आर्ट्स में 95.97 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई है, वहीं कॉमर्स में 88.60 बच्चे पास हुए हैं। आर्ट्स विषय से धनबाद की कशिश परवीन 469 अंक लाकर टॉप किया है। वहीं लोहरदगा से दीक्षा कुमारी सेकंड टॉपर हुई हैं। आर्ट्स में रांची के सुधांसु कुमार ने तीसरा रैंक पाया है। इसी तरह कॉमर्स में सृष्टि कुमारी ने 480 अंक लाकर टॉप किया है। मोहिश परवीन 479 अंक सेकंड और 475 अंक के साथ रिया कुमारी थर्ड टॉपर बनी हैं। जैक के ज्वाइंट सेक्रेटरी इंटर कॉमर्स और आर्ट्स के परीक्षाफल घोषित किया। इस साल आर्ट्स से कुल 2 लाख 30 हजार 788 बच्चों ने आवेदन दिया था। जिसमें 2 लाख 25 हजार 946 बच्चे ने परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कुल 2 लाख 16 हजार 856 छात्रों ने सफलता पाई। इसमें प्रथम श्रेणी से 97 हजार 051 छात्र पास हुए, 1 लाख 13 हजार 018 छात्र सेकंड और 6 हाजर 782 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए। प्रथम श्रेणी का पास प्रतिशत 44.75, सेकंड डिविजन में 52.12 और तृतीय श्रेणी में 3.13 फीसदी बच्चे पास हुए। जैक से संयुक्त सचिव ने कहा कि आर्ट्स और कॉमर्स के मुकाबले इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट थोड़ा डाउन हुआ है। इसको लेकर काउंसिल के मेंबर ये निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3600 परीक्षा केंद्र में एग्जाम लिए गए, इस दौरान कदाचार नहीं होने दिया गया। 24 अप्रैल को मूल्यांकन करना शुरू हुआ और 24 मई और 30 मई को रिजल्ट जारी कर दिया गया। इंटर आर्ट्स 24 अप्रैल को इवेल्यूएशन सेंटर 632 बनाया गया था। इंटर कॉमर्स की परीक्षा के लिए 345 सेंटर्स बनाए गए थे। जिसमें स्टूडेंट्स एनरोड की संख्या 28 हजार 813 थी। जिसमें 28 हजार 382 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 25 हजार 147 बच्चे कॉमर्स की परीक्षा में सफल हुए। कॉमर्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 88.60 है। इसमें प्रथम श्रेणी में 19 हजार 891 बच्चे सफल हुए, जिनका पास प्रतिशत 79.10 है। इसी तरह सेकंड डिविजन से 5 हजार 162 बच्चे पास हुए, जिसका प्रतिशत 20.53 रहा। वहीं तृतीय श्रेणी में 94। बच्चे पास हुए, जिनका प्रतिशत 0.37 रहा।

गढ़वा : 50 बार चाकू गोदकर महिला की हत्या
Published / 2023-05-30 21:36:00
गढ़वा : 50 बार चाकू गोदकर महिला की हत्या

गढ़वा में दिल्ली जैसे हत्याकांड से फैली सनसनी एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। दिल्ली शाहबाद में हुए 16 साल की लड़की के हत्या मामले के बाद अब गढ़वा के मामले ने लोगों को झंझोर के रख दिया है। गढ़वा में 30 साल की महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। वारदात के दौरान महिला के शरीर पर 50 बार चाकू से वार किया गया है, जिसके निशान उसके शव पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा जिला के रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में बदबनी चौकीदारी महुआ पेड़ के समीप 30 वर्षीय महिला का चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गर्यी है। घर से 2 किलोमीटर दूर मिला शव मृतका की पहचान टंडवा निवासी जैनुल अंसारी की पत्नी शहिदा बीबी के रूप में की गई है। बताया जा रहा कि मंगलवार को बहियार खुर्द पंचायत और टंडवा के सियान पर बदबनी महुआ पेड़ के पास कुछ लोगों ने एक शव को देखा। जिसके बाद इन लोगों ने पुलिस को शव की जानकारी दी। जिन लोगों ने शव को सुनसान इलाके में देखा वो लोग गायों को चराने के लिए वहां गए थे। शव मिलने की जानकारी देखते ही देखते पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए और मृतका की पहचान भी हो गयी। जिस जगह पर शव मिला है वह जगह महिला के घर से 2 किलोमीटर दूर है। 50 बार चाकू से वार के निशान ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के शरीर के पूरे हिस्से में चाकू से लगभग 50 से ज्यादा वार किए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति जैनुल अंसारी अभी बंगलौर में चालक का कार्य कर रहा है, जिसकी सूचना दे दी गई है। जैनुल अंसारी और शहिदा बीबी की शादी 10 साल पहले हुई थी। घटना के सूचना पाकर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी के साथ स्थानीय पुलिस अवर निरक्षक विवेक पंडित ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस वारदात वाली जगह की गहनता से जांच कर रही है।मामले की जांच में जुटी पुलिसवहीं, इस हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतका के परिजनों ने दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रमोद केशरी ने बताया की मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।

सीएम हेमंत ने दी चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर कप्तान धोनी को बधाई
Published / 2023-05-30 21:33:35
सीएम हेमंत ने दी चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर कप्तान धोनी को बधाई

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईपीएल में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर खुशी जतायी है। साथ ही कप्तान एमएस धोनी को जोश भरे अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर कप्तान एमएस धोनी को सराहते हुए लिखा है कि झारखंड का लाल, तमिलनाडु के आंखों का सितारा, रांची का राजकुमार, चेन्नई का थाला, जुग-जुग जियो झारखंडी शेर। आपकी कामयाबी पूरे देश की जीत है। यह देश की अनेकता में एकता का प्रमाण है।

दुमका में पीएचईडी के दो ठेकेदारों के घर पर ईडी की छापेमारी
Published / 2023-05-30 21:31:38
दुमका में पीएचईडी के दो ठेकेदारों के घर पर ईडी की छापेमारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम विधायक प्रदीप यादव और उनके सहयोगियों के कुल 12 ठिकाने पर मंगलवार को छापेमारी कर रही है। इस दौरान ईडी की टीम दुमका के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के दो बड़े संवेदक अजय कुमार झा उर्फ मिकी और विनोद लाल के घर पर भी छापेमारी कर रही है। जांच एजेंसी अजय कुमार झा और विनोद लाल के घर पर कागजातों को खंगाल रही है। यह पहला मौका है, जब ईडी के अधिकारी ने दुमका में छापेमारी की है। संवेदक विनोद कुमार लाल नगर परिषद दुमका के निवर्तमान उपाध्यक्ष और संवेदक अजय कुमार झा की पत्नी श्वेता झा अध्यक्ष रही हैं। दोनों का कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.