Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
बूथ से जीवंत संबंध विकसित करें कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-08-05 18:05:06
बूथ से जीवंत संबंध विकसित करें कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि : बाबूलाल मरांडी

17 अगस्त से 4 अक्टूबर तक बाबूलाल मरांडी की करेंगे संकल्प यात्राएक दिन दो विधानसभा में होगी जनसभाटीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। आज गिरिडीह के मधुबन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता  में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवम विधायकगण की बैठक संपन्न हुई। मौके पर कोडरमा की सांसद एवम केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री  श्रीमती अन्नपूर्णा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, गंगोत्री कुजूर, अपर्णा सेन गुप्ता, विनोद शर्मा, जेपी पटेल, महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, काजल प्रधान, मुनेश्वर साहू, शर्मिला रजक, विवेक भवानी सिंह, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित विधायक सीपी सिंह, भानु प्रताप शाही, आलोक चौरसिया,शशिभूषण मेहता, किशुन दास, अनंत ओझा, अमित मंडल, नारायण दास, रणधीर सिंह, नीरा यादव, मनीष जायसवाल, राज सिन्हा, बिरंची नारायण, ढुल्लू महतो, अमर बाउरी, समरी लाल उपस्थित थे। बैठक का संचालन डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बूथ ही  हमारी गतिविधियों का सक्रिय केंद्र बने। कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बूथ से जीवंत संबंध स्थापित करें। उन्होंने कहा कि हम अपने व्यवहार और परिश्रम से जनता का दिल जीतेंगे तो जनता पार्टी को जीत दिलायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को समाधान नहीं दे रही बल्कि  जनता को परेशान करने वाले विधेयक लाकर परेशान करने का लगातार प्रयास कर रही है।  उन्होंने ऐसे भ्रष्ट, निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता को जगाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विगत दिनों संपन्न कार्यक्रम, महाजनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान, आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा की और  जिलाध्यक्ष गण से वृत लिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा, मेरी माटी मेरा देश, विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को जन भागीदारी के साथ मनाने का आह्वान किया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि  हेमंत सरकार गांव, गरीब, किसान आदिवासी, दलित पिछड़ा महिला विरोधी सरकार है। हेमंत सरकार  राज्य को लूटने और लुटवाने में जुटी है। आकंठ भ्रष्टाचार से राज्य की जनता परेशान हो चुकी है। ऐसे में भाजपा लगातार जन मुद्दों पर सरकार को सदन से सड़क तक घेर रही है।  कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी आगामी 17 अगस्त से  4 अक्टूबर तक 81 विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे। बताया कि यह  संकल्प यात्रा 17 अगस्त से सिदो कान्हो को जन्मभूमि से प्रारंभ होगी।

जमशेदपुर : आज गोवा रवाना होंगे टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी
Published / 2023-08-05 11:30:46
जमशेदपुर : आज गोवा रवाना होंगे टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी

टीम एबीएन, जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे पदाधिकारी सीडब्ल्यूसी के तहत गोवा के दौरे पर जाने वाले है। इसमें सीडब्ल्यूसी के सारे पदाधिकारी और कमेटी मेंबर और सदस्य शामिल होंगे। ये सारे लोग 9 अगस्त तक गोवा में रहेंगे। इसके बाद सारे पदाधिकारी 18 अगस्त को सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। 18 अगस्त को सारे लोग टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन की संयुक्त सर्वोच्च कमेटी जेसीसीएम की बैठक में भाग लेने जायेंगे। सारे लोग परिवार के साथ वहां जा रहे हैं। वहां से लौटने के बाद यूनियन की गतिविधियां तेज हो सकेंगी।

चौपारण का चोरदाहा बन रहा नशा के कारोबार का अड्डा, दो गिरफ्तार
Published / 2023-08-05 11:17:47
चौपारण का चोरदाहा बन रहा नशा के कारोबार का अड्डा, दो गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, नशीले पदार्थ के साथ दो को दबोचाटीम एबीएन, हजारीबाग। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक बस से नशे का पदार्थ ले जाते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने नकद रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की निशानदेही पर चौपारण के दनुआ से ब्राउन शुगर बनाने की मशीन सहित एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है। बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की रांची की ओर से बिहार जाने वाली एक बस से व्यक्ति मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप का डील करने के लिए कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा टोल के समीप आ रहा है। उक्त सूचना के आलोक में एक छापामारी दल का गठन किया गया।निगरानी के क्रम में कनहरी जाने वाले फोरलाइन में अंधेरे में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उक्त संदिग्ध व्यक्ति को छापेमार दल में शामिल पुलिसकर्मियों के द्वारा पकड़ लिया गया। उक्त व्यक्ति के पास से दो बड़े बैग बरामद हुए। दोनों बैगों में से नशीले मादक पदार्थ, अफीम एवं ब्राउन शुगर बनाने वाली अन्य पुरक पदार्थ 15 किलोग्राम के लगभग में बरामद किए गये। साथ ही 45 हजार 500 रुपया कैश भी बरामद किया गया है। इसके अलावा इनके पास से 250 से अधिक आरएलएम टैबलेट बरामद हुई है।इस संबंध में उक्त व्यक्ति से पूछे जाने पर बताया गया कि वह खूंटी के रमता स्थान से अफीम एवं ब्राउन शुगर बनाने वाले पूरक पदार्थ खरीदकर ला रहा है और उक्त अफीम से ब्राउन शुगर बनाकर इसे दिल्ली ले जाकर काफी ऊंचे दाम में बेचने की योजना बतायी।गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि वह अपने घर से कुछ दूरी पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरदाहा पीकेट के समीप जंगल में ब्राउन शुगर बनाने का मशीन भी रखा है। तत्पश्चात छापेमारी दल के द्वारा अभियुक्त के निशानदेही पर ब्राउन शुगर बनाने वाले मशीन एवं इल्क्ट्रोनिक तराजू भी जब्त करते हुए इस धंधे में संलिप्त एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की अपराधिक इतिहास के साथ-साथ दिल्ली के लिंक को भी खंगाला जा रहा है। दोनों पकड़े गये अपराधी बिहार के गया के रहने वाले हैं।

पलामू : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 90 हजार की लूट
Published / 2023-08-05 11:08:00
पलामू : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 90 हजार की लूट

टीम एबीएन, पलामू। पीपराटांड थाना क्षेत्र के खैरी नदी के पास अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 90 हजार रुपये लूट लिया। भुक्तभोगी भारत माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारी कुणाल कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वो महिला समूह से 90 हजार रुपये लेकर बाइक से पांकी मेन ऑफिस आ रहा था। इसी बीच चार-पांच की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने उससे बंदूक का भय दिखाकर पैसे लूट लिये। पीपराटांड पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

सोमवार से नये भवन में शिफ्ट होंगे जिला स्कूल छात्र, शुरू होंगी कक्षाएं
Published / 2023-08-05 11:02:05
सोमवार से नये भवन में शिफ्ट होंगे जिला स्कूल छात्र, शुरू होंगी कक्षाएं

टीम एबीएन, रांची। जिला स्कूल में आग लगने की घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को भी कक्षाएं स्थगित रखी गयी। शनिवार को भी स्कूल बच्चों के लिए बंद रखा गया है। अब सोमवार से ही बच्चे स्कूल आयेंगे। प्राचार्या मंजुला एक्का ने कहा कि नियमित रूप से कक्षाएं नए भवन में सोमवार से चलेंगी। पुराने भवन के पास ही बने नये भवन में छठी से 10वीं तक के बच्चों को शिफ्ट किया जायेगा। 11वीं और 12वीं की कक्षाएं पूर्व की रहत पुराने भवन में ही चलेंगी। प्राचार्या ने बताया कि भवन में पानी के कनेक्शन का काम है और साफ-सफाई करानी है, जो शनिवार को कर लिया जायेगा। घटना के दूसरे दिन सभी शिक्षक व कर्मचारी नियमित समय पर सुबह 8.45 बजे स्कूल पहुंचे। सभी ने आग की भेंट चढ़े कमरों का जायया लिया। शिक्षकों ने बताया कि लकड़ी में एक जगह से अभी भी धुआं उठ रहा था, तब सीलिंग को तोड़कर बाल्टी से पानी डालकर उसे बुझाया गया। आग की घटना में छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा बूरी तरह प्रभावित हुए। यहां लगे स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर, बैटरी, बेंच-डेस्क टेबल-कुर्सी के साथ सीसीटीवी कैमरा भी जल गया था। लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।

मैं गारंटी देता हूं कि सिर्फ एवं सिर्फ झारखंडियों को ही रोजगार और स्वरोजगार दूंगा : हेमन्त सोरेन
Published / 2023-08-04 23:40:26
मैं गारंटी देता हूं कि सिर्फ एवं सिर्फ झारखंडियों को ही रोजगार और स्वरोजगार दूंगा : हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधानसभा में समापन अभिभाषण दियाराज्य सरकार विस्थापन आयोग, एससी एवं एसटी आयोग का भी गठन करेगीराजभवन द्वारा संदेश के साथ विधेयक विधानसभा नहीं भेजना षड्यंत्र का हिस्साटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा सत्र के समापन अभिभाषण में कहा कि मणिपुर में आदिवासी समाज का उत्पीड़न हो रहा है और वहां की सरकार मूकदर्शक बन तमाशा देख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संरक्षण नियमावली में पिछले वर्ष ग्राम सभा के अधिकार को छीन लिया गया और फिर लोकसभा के चल रहे मानसून सत्र में वन संरक्षण कानून में केंद्र सरकार ने ऐसे संशोधन कर दिए हैं कि भविष्य में आदिवासियों से उनका जंगल ही छीन लिया जायेगा। परंतु मैं न तो पिछले साल के संशोधित नियमावली को इस राज्य में लागू होने दिया और न ही अभी कानून में किये गये बदलाव से आदिवासियों को उनके जंगल से बेदखल करने की केंद्र सरकार के मनसूबे को सफल होने दूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द राज्य सरकार विस्थापन आयोग, एससी एवं एसटी आयोग का भी गठन करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखाड़ के मद में राज्य को केंद्र सरकार द्वारा 9000 करोड़ रुपए देना था, लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य को मात्र 500 करोड़ों ही दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में 8 लाख वंचित पात्र लाभुकों के लिए पीएम आवास स्वीकृत करने का बार-बार मांग कर रहे हैं। परंतु केंद्र सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विधानसभा के द्वारा 1932 के खतियान वाली स्थानीयता और पिछड़ों को 27% आरक्षण वाले विधेयक को पारित कराकर हम लोग भेजते हैं तो उसको राज्यपाल के यहां लटका दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पक्का यकीन है कि संविधान के आर्टिकल 200 के अंतर्गत राज्यपाल के द्वारा संदेश विधानसभा को नहीं भेजना इसी साजिश का हिस्सा है जिससे कि हम लोग यह दोनों विधेयक फिर से विधानसभा से पारित करके राज्यपाल को नहीं भेज पायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक न हो हम इसके लिए कानून लायें। गुजरात, उत्तराखंड जैसे  राज्यों में जब इस प्रकार का कानून पहले से ही लागू है तो हम इसे छात्र हित में जब लागू कर रहे हैं, तो फिर यहां के विपक्ष को पेट में दर्द क्यों हो रहा है।राज्य में और 40 से 50 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी हैमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम हजारों पदों पर नियुक्ति कर चुके हैं, वहीं और 40 से 50 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ा चुके हैं। मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि सिर्फ और सिर्फ झारखंडियों को ही रोजगार एवं स्वरोजगार दूंगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार अपराध पर पूर्ण नियंत्रण के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। डीजीपी एवं पुलिस के बड़े अधिकारियों को हमने साफ कह रखा है कि अपराध पर किसी भी हालत में लगाम लगयेंगे, इसमें आप को खुली छूट है एवं किसी का पैरवी भी आपको नहीं सुनना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में हजारों घर जला दिये गये सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी गयी है परंतु, सरकार नाम मात्र के लिए एफआईआर दर्ज की है वह भी माननीय सर्वोच्च न्यायालय से फटकार लगने के बाद।युवा नेता सुभाष मुंडा की नृशंस हत्या से दु:खी और मर्माहत हूंमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मैं बहुत ही दु:खी और मर्माहत हूं, युवा नेता श्री सुभाष मुंडा की नृशंस हत्या कर दी गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हत्यारों को पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है। इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा। परंतु कुछ राज्यों में ऐसा क्यों नहीं हो पा रहा है, मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस क्यों नहीं गिरफ्तार कर पा रही है।

भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र के निधन पर शोक, बैठक स्थगित
Published / 2023-08-04 23:30:39
भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र के निधन पर शोक, बैठक स्थगित

टीम एबीएन, रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान सरायकेला विधानसभा प्रवासी प्रभारी बास्को बेसरा के पुत्र की सड़क दुर्घटना में दु:खद मौत हो गयी।अनुसूचित जनजाति मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मोर्चा के समस्त साथियों को सूचित किया कि दिनांक 06अगस्त 2023 को सरायकेला में मोर्चा का निर्धारित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय विजय संकल्प अभियान-2024 की तैयारी बैठक अगली सूचना तक के लिए स्थगित की जाती है।

रेल सुविधाएं बढ़ाने पर मोदीजी का जताया आभार
Published / 2023-08-04 20:20:22
रेल सुविधाएं बढ़ाने पर मोदीजी का जताया आभार

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, झारखंड के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति झारखंड में रेल सुविधाओं को बढ़ाने एवं आधारभूत संरचना के उन्नयन के लिए 20 स्टेशनों का चयन किये जाने पर आभार व्यक्त किया है। प्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार न सिर्फ आधारभूत संरचनाओं के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं का विकास कर रही है, बल्कि उच्च कोटि की विश्व स्तरीय संरचना धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता न सिर्फ बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने तक ही सीमित है बल्कि लोगों को विश्व स्तरीय रेल सुविधा उपलब्ध कराना भी है। इस दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 506 रेलवे स्टेशनों के आधारभूत संरचना का उन्नयन किया जाना एक महत्वपूर्ण कदम है।श्री प्रसाद ने कहा कि झारखंड राज्य के 20 रेलवे स्टेशन का चयन कर केन्द्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में 886.70 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर झारखंड के स्टेशन में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ यात्रियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास राज्यवासियों के लिए हर्ष का विषय है। प्रसाद ने कहा कि कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में हटिया स्टेशन के उन्नयन के लिए सर्वाधिक 355 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। आने वाले दिनों में केन्द्र सरकार की मंशा है कि हटिया स्टेशन में भी वे सारी सुविधायें उपलब्ध हो जो देश के बड़े स्टेशनों में उपलब्ध है। इतनी राशि खर्च होने के बाद एक विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन तैयार होगा, जो पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय होगा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बोकारो स्टील सिटी में 33.5 करोड़, बड़काकाना रेलवे स्टेशन में 32.6 करोड़, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-गोमो जंक्शन में 32.4 करोड़, घाटशिला स्टेशन में 31 करोड़, पारसनाथ स्टेशन में 30.4 करोड़, कोडरमा स्टेशन में 30.3 करोड़, राजखरसावां स्टेशन में 30 करोड़, डाल्टनगंज स्टेशन में 29.2 करोड़, साहिबगंज स्टेशन में 29 करोड़, हजारीबाग रोड स्टेशन में 28.1 करोड़, मनोहरपुर स्टेशन में 27 करोड़, पिस्का स्टेशन में 27 करोड़, कतरासगढ़ स्टेशन में 26.9 करोड़, चन्द्रपुरा स्टेशन में 26.5 करोड़, नगरऊंटारी स्टेशन में 26.3 करोड़, गढ़वा टाउन स्टेशन में 25.5 करोड़, लातेहार स्टेशन में 24.5 करोड़, गढ़वा रोड स्टेशन में 24.5 एवं कुमारडुबी रेलवे स्टेशन के लिए 17 करोड़ की राशि उपलब्ध करायी गयी है।प्रसाद ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड के रेलवे स्टेशन उच्च स्तरीय सुविधा से लैस होंगे। आगामी 6 अगस्त, 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी स्टेशनों पर उन्नयन कार्य का ऑनलाईन शिलान्यास करेंगे। लोगों से अपील है कि अपने निकटस्थ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

राहुल गांधी की सजा पर रोक सत्य और न्याय की जीत : मंत्री बन्ना गुप्ता
Published / 2023-08-04 19:20:13
राहुल गांधी की सजा पर रोक सत्य और न्याय की जीत : मंत्री बन्ना गुप्ता

टीम एबीएन, रांची। मोदी उपनाम से संबंधित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी की दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के आदेश का स्वागत करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह सत्य और न्याय की जीत हुई है, हमारे नेता राहुल गांधी जी देश की जनता की आवाज है जिसे केंद्र सरकार चाहे जितनी भी षड्यंत्र कर ले दबा नहीं सकती है।गौरतलब है कि अपने ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम से जुड़ी टिप्पणी को लेकर 2019 में दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है।मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र को समर्पित है, राहुल गांधी जी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने वाले माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का देश की जनता स्वागत करती हैं।यह सत्य की जीत है, विश्वास की जीत है, दृढ़ निश्चय और आत्म सम्मान की जीत है, लोकतंत्र की जीत है, न्याय की जीत है, अब स्पष्ट है कि कोई भी तानाशाही ताकत जनता की आवाज को दबा नहीं सकती। नफरत, डर और अन्याय के विरुद्ध अब ????? की आवाज बुलंद हो रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.