Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
गिरिडीह : 30 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी
Published / 2023-08-06 10:16:17
गिरिडीह : 30 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी

राहत और बचाव कार्य जारीटीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है। रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गयी है। बस में करीब 30 लोग सवार थे। इस घटना में अभी कितने लोगों की जान और माल की हानि हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है। यह घटना शनिवार की देर शाम की है।बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान (सम्राट) नाम की बस बराकर नदी में जा गिरी है। यह घटना शनिवार की देर शाम की है। घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी में घटी है। बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह आ रही बस जैसे ही बराकर नदी के पुल पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी।घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग चीखने चिल्लाने लगे। जैसे ही घटना की सूचना मिली स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गये। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी।थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गये हैं। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बस पर तीस से अधिक लोग सवार थे।

सभी वनस्पतियां औषधीय गुणों से युक्त होती है : शिव शंकर सिंह
Published / 2023-08-06 10:09:15
सभी वनस्पतियां औषधीय गुणों से युक्त होती है : शिव शंकर सिंह

पतंजलि द्वारा लोहरदगा में जड़ी बूटी सप्ताह के तहत औषधीय पौधे की दी जा रही जानकारियांटीम एबीएन, लोहरदगा। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर की वंदना सभा में आज पतंजलि योग समिति के संरक्षक शिव शंकर सिंह द्वारा वंदना सभा में मां सरस्वती भारत माता एवं ओम के समक्ष दीप प्रज्वलित तथा पुष्पा अर्चन किया गया। इस अवसर पर शिव शंकर सिंह ने कहा कि प्रायः सभी वनस्पतियां औषधीय गुणों से युक्त होती हैं। इन्की जानकारी प्राप्त करना तथा इनका उचित प्रयोग हम सबके लिए आवश्यक है। हमारे पास पड़ोस में तुलसी, भूमि आंवला, एलोवेरा सदाबहार, पारिजात, पुदीन हरा, गिलोय, मीठी नीम, नीम आदि ऐसे पौधे हैं जिनका हम प्रयोग करके अनेक रोगों से मुक्त हो सकते हैं।उन्होंने बताया कि सदाबहार शुगर रोग की एक अचूक दवा है। भूमि आंवला बच्चों के पेट दर्द अपच के समय प्रयोग करने पर उनकी पेट की पीड़ा का निवारण हो सकता है। पुदीन हरा बच्चों के दस्त होने पर उल्टी होने पर उसका सरबत पिलाने से उन्हें लाभ प्राप्त होता है । बुखार सर्दी जुकाम इत्यादि होने पर गिलोय काली मिर्च पारिजात के पत्तों का काढ़ा बनाकर देने से आराम मिलता है। उन्होंने छोटी-छोटी पास पड़ोस में उपलब्ध होने वाले औषधीय पौधों की सूची तैयार करने तथा उनका चित्र बनाकर लाने हेतु कक्षा तृतीय चतुर्थ एवं पंचम के भैया बहनों के अंतर्गत इन गुणों के विकास हेतु एक प्रतिस्पर्धा सोमवार को आयोजित करने का निवेदन किया।मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से भैया बहनों के अंतर्गत पौधों के संरक्षण एवं उनके दिव्य गुणों का ज्ञान प्राप्त होता है। हम सभी ऐसे औषधि पौधों को अपने पास पड़ोस में सुरक्षित एवं संरक्षित करें। जिससे स्वस्थ जीवन और स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी तथा भैया  बहन उपस्थित थे।

श्रद्धांजलि और श्राद्ध कार्यक्रम में मंत्री कई विधायक और प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल
Published / 2023-08-06 10:05:37
श्रद्धांजलि और श्राद्ध कार्यक्रम में मंत्री कई विधायक और प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

नेपाल समेत देश के कई राज्यों के व्यवसायी लोहरदगा पहुंचकर अरुणा साहू को श्रद्धा सुमन अर्पित कियाटीम एबीएन, लोहरदगा। हुतात्मा के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता अभिव्यक्त करना और उन्हें याद करने के निमित्त शनिवार को लोहरदगा थाना टोली स्थित बलदेव भवन में स्व अरुणा साहू के निधन के उपरांत श्रद्धांजलि कार्यक्रम- सह- ब्रह्म और कुटूम भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक भूषण बाड़ा, विक्सल कुनगाड़ी, राजेश कच्छप, नेहा तिर्की, पूर्व विधायक देव कुमार धान, पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे कृष्ण प्रसाद, सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल समेत विभिन्न जिलों के राजनीतिक, सामाजिक व्यापारिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अलावा नेपाल,महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के भी व्यवसायी और साहू परिवार से जुड़े लोग शामिल हुए। सुबह विशेष पूजा अर्चना और श्रद्धांजलि सभा किया गया।इस कार्यक्रम की अगुवाई उदय शंकर प्रसाद, गोपाल प्रसाद साहू, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, संजय साहू, दुर्गेश साहू, रोहित साहू आदि ने किया।मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा की उदय शंकर प्रसाद की पत्नी अरुणा साहू के निधन से हम सभी मर्माहत हैं। वह काफी मिलनसार, सहयोगी और धर्मपरायण मातृत्व भाव की थी। उनके निधन से साहू परिवार ही नहीं, बल्कि सूबे के लोगों को काफी क्षति हुई है।डीसी डॉ बाघमारे कृष्ण कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धांजलि अर्पित करने के पीछे मान्यता है,कि जिन पूर्वजों के कारण हम आज अस्तित्व में हैं, जिनसे गुण और कौशल,आदि हमें विरासत में मिलें हैं। उनका हम पर न चुकाये जा सकने वाला ऋण हैं। हमारे पूर्वज पूजनीय हैं।कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा सरिता जायसवाल, संगीता जयसवाल, सविता साहू, राजश्री साहू, कल्पना, रितेश, राहुल, अमित, रश्मि, भावना, शेफाली साहू, किरण माला साहू, मनु साहू, संदीप कुमार साहू, आदि मौजूद थे। इस मौके पर 108 ब्राह्मणों को भी विशेष रूप से भोजन करवाया गया। रविवार को दरिद्र नारायण भोजन का बलदेव भवन में आयोजन किया गया है।

लोहरदगा में निशुल्क कार्डियक कैंप नौ को
Published / 2023-08-05 23:58:08
लोहरदगा में निशुल्क कार्डियक कैंप नौ को

टीम एबीएन, लोहरदगा। पावरगंज सुभाष चौक, लोहरदगा स्थित गोपाल स्टोर में नौ अगस्त को नि:शुल्क कार्डियक कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें रांची के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ वरुण कुमार अपनी सेवा देंगे। वह रांची के सेंटाविटा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष हैं। यह जानकारी मलय कुमार दत्ता ने दी।उन्होंने बताया कि डॉ वरुण दोपहर 12 बजे से अपनी नि: शुल्क सेवा देंगे। इसमें हार्ट अटैक, हार्ट फैल्योर, वल्व की समस्या, सीने में दर्द और भारीपन, सांस फूलना, चक्कर और बेहोशी आना, धड़कन का तेज होना, अत्यधिक थकान महसूस करना, बच्चों का नीला पड़ जाना, चलने में पैर दर्द होना, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज, हृदय में छेद या बच्चों की अन्य हृदय संबंधी बीमारियां, हाथ-पैर का नीला और काला पड़ जाना जैसे लक्षण वाले मरीज नि:शुल्क सेवा के लिए आ सकते हैं।

अविराम कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने टिको में किया पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम
Published / 2023-08-05 23:56:23
अविराम कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने टिको में किया पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम

टीम एबीएन, लोहरदगा। अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको, कुरू, लोहरदगा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा टिको के पोखरा टोली में पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी कुंदन गिद्ध और अर्चना सिंह के नेतृत्व में शशि सिंह, बिनोद कुमार के साथ चलाया गया। प्रशिक्षुओं को सचिव इंद्रजीत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया, जिसके पश्चात नारा लगाते हुए गांव पहुंच के ब्लीचिंग पाउडर, चूना का छिड़काव और सफाई की गयी। पौधारोपण  ग्रामीण बहनों और भाइयों पुष्पा, लक्ष्मी, रंजन,चंद्रमोहन, हीरामुनी, सलगी, कलावती, प्रियांशु, सूरज, अनीता, मनिता, पूनम, फूलमति, शांति, संध्या, मुनि आदि के यहां लगभग 30 पौधे अमरूद, नींबू,आम, जामुन आदि के लगाये गये।सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया और बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। अविराम कॉलेज प्रतिवर्ष पांच हजार के लगभग पौंधे वितरण और लगाने का कार्य करता है जिससे पर्यावरण को हरा भरा रखा जा सके। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, आफताब, जंगबहादुर, ममता, पवन, मनु, तबस्सुम, प्रियंका, सुमन, दीपिका, चिनिबास, अजॉय, ऋतु, शिव आदि उपस्थित रहे।

सीमा केसरी विजेता और जान्हवी गोयल उपविजेता बनी
Published / 2023-08-05 23:51:47
सीमा केसरी विजेता और जान्हवी गोयल उपविजेता बनी

"चतुर्थ ऋतु रानी प्रतियोगिता आयोजित"छात्राओं की श्रेणी में रोशनी उरांव बनी ऋतु राजकुमारीमनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में चतुर्थ ऋतु रानी प्रतियोगिता आयोजितटीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में शनिवार को श्रावण महोत्सव का आयोजन मातृ भारती व बालिका शिक्षा विभाग के बैनर तले हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि उषा सिंह और समस्त अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथि परिचय और स्वागत हिंदी की आचार्या रेणु कुमारी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की बहन प्रेरणा तिग्गा और प्रियंका उरांव ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। चतुर्थ ऋतु रानी प्रतियोगिता का शीर्षक "पॉलीथिन हटाओ-पर्यावरण बचाओ" रखा गया था। इस शीर्षक पर प्रतिभागियों को अधिकतम 3 मिनट में अपनी बात रखनी थी। चतुर्थ ऋतु रानी प्रतियोगिता में सीमा केसरी विजेता और जान्हवी गोयल उपविजेता रही।कार्यक्रम में कुल 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नेहा उरांव, रानी प्रिया, रीना साहू, रेणु देवी, ज्योति कुमारी, रीना तिग्गा, प्रिया जयसवाल, संगीता देवी, मनीषा कुमारी, सीता देवी, प्रीति कुमारी गोयल, सुरभि कुमारी, कविता पाण्डेय, संगीता केशरी, सोनी पूजा कुमारी, लता सिंह, अंशु कुमारी आदि प्रतिभागियों का प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा। इससे पूर्व महाविद्यालय की बहनों के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें रोशनी उरांव विजेता और अनिमा लकड़ा उपविजेता रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिसई आश्रम गुमला की प्राचार्या उषा सिंह ने कहा कि हमें खुद में प्रण करना चाहिए कि पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करे और पर्यावरण बचाने में योगदान दें। समिति के उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से समाज में बहुत अच्छा सन्देश जाता है और महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। यह हमारे लिए बहुत ही गौरव का विषय है। निर्णायक मंडली में रेणु अग्रवाल, कनकलता अग्रवाल व सुमन राय उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रश्मि साहू और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने किया। कार्यक्रम में सचिव अजय प्रसाद,समिति की सदस्या शोभा देवी, मधुमिता शर्मा, प्रीति कुमारी गुप्ता, नीतू कुमारी, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, आरती भगत, स्नेहा शर्मा शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सिमडेगा : 10वीं की छात्रा का अपहरण,  केस दर्ज
Published / 2023-08-05 23:33:37
सिमडेगा : 10वीं की छात्रा का अपहरण, केस दर्ज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के खिजरी निवासी सुकरा नायक की बेटी रेखा कुमारी शुक्रवार से ही लापता है। रेखा कुमारी उर्सलाइन कॉन्वेंट सिमडेगा में दसवीं की छात्रा है। वह शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान पूरनापानी के पास से बाइक से आये अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।रेखा ट्यूशन से ही कभी कभी स्कूल चली जाती थी। जहां से वह शाम 4 बजे अपने घर लौटती थी। इसलिए उसके घर वालों को शाम तक घटना की भनक नहीं लगी। घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तब पूरनापानी के पास उसकी साइकिल मिली। पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि बाइक से आए कुछ लोग उसे जबरदस्ती अपने साथ बिठाकर ले गये। परिजन शनिवार की सुबह सदर थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी और अपहरण का मामला दर्ज कराया।

एसआर डीएवी पुंदाग में विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतिभा सम्मान समारोह
Published / 2023-08-05 21:17:07
एसआर डीएवी पुंदाग में विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतिभा सम्मान समारोह

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसके मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक कुमार मनीष अरविंद (आइएफएस) तथा विशेष अतिथि आइआइएम रांची के निदेशक दीपक कुमार श्रीवास्तव थे। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है कि विद्यालय प्रांगण में हमारे विद्यार्थियों के नवाचारयुक्त परियोजना कार्यो को देखने तथा उनकी सराहना करने के लिए रांची के अनेक गणमान्य व्यक्ति एक साथ उपस्थित  हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस तरह के आयोजनों में भाग लेने से उनकी प्रतिभा का विकास होगा। अतिथिगण के औपचारिक स्वागत के बाद विद्यालय के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान-विज्ञान के साथ-साथ संस्कार से भी जुड़ना चाहिए। अपने परिवेश के प्रति जागरूक बनना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्वरचित कविता का पाठ भी किया। विशेष अतिथि ने विद्यार्थियों को खुश रहने के गुर सिखाये। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति के अनुसार चलना चाहिए। नियमित दिनचर्या भी सफलता की कुंजी है। उद्घाटन समारोह में डीएवी जोन बी के सहायक क्षेत्राधिकारी सह डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य एमके सिन्हा तथा डीएवी बरियातु के प्राचार्य वीके पांडेय ने भी उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर सीबीएसई दसवीं तथा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण मोटा अनाज विषय पर तैयार की गयी परियोजनाएं थीं, जिन्होंने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। सभी अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अभिभावकों ने भी भारी संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों के परियोजना कार्यों को सराहा।

अघोर पथ नागरिक मंच के सदस्यों ने कचरा डंपिंग के विरुद्ध किया जन प्रदर्शन
Published / 2023-08-05 19:56:55
अघोर पथ नागरिक मंच के सदस्यों ने कचरा डंपिंग के विरुद्ध किया जन प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। शहर के बीचोंबीच रांची बड़ा तालाब के पश्चिम घनी आबादी से घिरे एवं बंद पड़ी चीनी मिट्टी कारखाने की जमीन पर हो रहे अवैध कचरा डंपिंग के विरोध में अघोर पथ नागरिक मंच के सदस्यों ने जन प्रदर्शन किया। साथ ही भविष्य में कचरा डंपिंग करते हुए पकड़े गये दोषी पर नागरिक मंच ने 5000 रुपये दंड का प्रावधान किया।विदित हो कि रांची बड़ा तालाब के पश्चिम स्थित चीनी मिट्टी कारखाना दशकों से बंद पड़ा है और इसकी चहारदीवारी ढह चुकी है। विगत वर्षों से यह अवैध रूप से कचरा डंपिंग का स्थान बना हुआ है। कचरा का ढेर बढ़ते-बढ़ते अब भयावह स्थिति में पहुंच चुका है। आसपास रहने वाली घनी आबादी त्रस्त है और इस बरसात में महामारी फैलने का भय जनता के बीच व्याप्त है।इस मुद्दे पर प्रशाशन की बेरुखी से निराश होकर स्थानीय लोगों ने अपने संगठन अघोर पथ नागरिक मंच के बैनर तले आज जन प्रदर्शन किया। अवैध रूप से रात के अंधेरे में अपने मुहल्ले में हो रहे कचरा डंपिंग का समाधान सदस्यों ने खुद सामूहिक रूप से करने का संकल्प लिया।यह भी निर्णय लिया गया कि यदि इस मुद्दे पर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो भविष्य में रात्रि काल में कारखाने से लगी सड़क को नागरिक मंच जाम करेगा, जिससे कि अवैध कचरा डंपिंग करनेवाले वाहनों को रोका जा सके।जन प्रदर्शन कार्यक्रम में यशवंत शाहदेव, अथर इमाम, वकील अभय सहाय एवं कीर्तिमान नाथ ने अपने विचार रखे। जन प्रदर्शन में सबदर इमाम, मो उमर, संतोष तिर्की, राजेश साहू, विक्रम शाहदेव, नागदमनी, अशोक मिश्र एवं अघोर पथ नागरिक मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.