Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रामगढ़-हजारीबाग मार्ग में टमाटर की लूट
Published / 2023-08-07 10:15:22
रामगढ़-हजारीबाग मार्ग में टमाटर की लूट

पिकअप वैन पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर लूटने की मची होड़टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग में टमाटर लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। वैन के पलटते ही उसमें लदा टमाटर सड़क पर बिखर गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में टमाटर लूटने की होड़ मच गयी, जिसे जितना हाथ लगा, टमाटर लेकर चलते बने।

टाटीसिलवे : फर्जी नंबर प्लेट लगे दो वाहन जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
Published / 2023-08-07 10:11:44
टाटीसिलवे : फर्जी नंबर प्लेट लगे दो वाहन जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। जिले के टाटीसिलवे थाने की पुलिस ने जांच के क्रम में फर्जी नंबर प्लेट लगे दो कांक्रीट मिक्सचर वाहन को जब्त किया है। दोनों वाहन के चालक को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने बताया कि एसआरएस पार्क के समीप वाहनों की जांच के क्रम में दोनों वाहन (ओआर 04एन9540) और (ओआर 04एन9543) को रोककर कागजात की मांग की गयी। कागजात की जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में लगा नंबर प्लेट फर्जी है। पूछताछ करने पर चालकों ने फर्जी नंबर प्लेट होने की बात स्वीकारी। ट्रकों को जब्त करते हुए चालक कामदेव पासवान पिता महादेव पासवान, हजारीबाग एवं राजेश कुमार यादव पिता लालो यादव कोडरमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

रांची : सोनाहातू में स्कूटी-बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत
Published / 2023-08-07 10:06:25
रांची : सोनाहातू में स्कूटी-बाइक की टक्कर में शिक्षक की मौत

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला अंतर्गत सोनाहातू- बुंडू रोड के दानाडीह बूढ़ा तालाब के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर में पूर्व शिक्षक दानाडीह निवासी गोपेश्वर महतो (63 वर्ष) की मौत हो गयी। जबकि इनके पोती लतिका कुमारी (6 वर्ष), पोता यश कुमार महतो (4 वर्ष) व विवेक प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल है। वहीं, सुजीत दास को हल्की चोट लगी है। घटना के संबंध में बताया गया कि शिक्षक गोपेश्वर महतो अपनी स्कूटी से पोता- पोती को लेकर सोनाहातू बाजार टांड़ चौक से अपने पैतृक गांव दानाडीह गांव जा रहे थे। वहीं, तेज गति से बुंडू की ओर से आ रहे बाइक पर सवार विवेक प्रमाणिक व सुजीत दास से सीधी टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां शिक्षक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शिक्षक गोपेश्वर महतो की मौत हो गयी, जबकि बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

दीपनारायण सिंह को पुनः जदयू झारखंड के प्रदेश महासचिव की कमान
Published / 2023-08-07 09:48:42
दीपनारायण सिंह को पुनः जदयू झारखंड के प्रदेश महासचिव की कमान

श्यामडीह के ग्रामीणों ने पुष्प देकर किया सम्मानितटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 06/08/2023 को जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए हर - हमेशा जनता के बीच रहकर , जनता के समस्याओं से विमुख होकर  जनता के तत्पर रहने वाले मजदूर - किसान, छात्र - नोजवान के नेता दीपनारायण सिंह को पुनः प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर हर्ष जताया । इस दौरान श्यामडीह मोड़ के ग्रामीणों ने पुष्प देकर सम्मानित किया। मौके पर इम्तियाज खान, डॉ नवीन कुमार नवीन, मुजाहिदीन अंसारी, सुभाष सिंह, जमशेद अंसारी, जीतन राम मांझी, दिलमोह्मद अंसारी, साबिर अंसारी, राजेश शर्मा, सपन दुबे, पंकज कुमार, गौतम दास, सूरज सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पेड़ के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है : धीरज साहू
Published / 2023-08-07 09:32:46
पेड़ के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है : धीरज साहू

प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाते रहे: उदय शंकरहरमू-भक्सो मुक्ति धाम में शवदाहगृह और सड़क का निर्माण होगाडेथ फ्रीजर उपलब्ध कराने का सांसद ने दिया भरोसामुक्तिधाम में परिसर में औषधीय छायादार और सौंदर्यता के प्रतीक पौधों का किया गया रोपणटीम एबीएन, लोहरदगा। आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़- पौधा लगाना जरूरी है। इसके माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती हैं। पेड़ हमें छाया देने के साथ-साथ फल- फूल और ऑक्सीजन भी देती है। यह हम सबों के जीवन के लिए जरूरी है। पेड़ पक्षियों को आश्रय देता है।भूमि स्खलन को रोकता है। पृथ्वी का तापमान को नियंत्रित करता है। पेड़ों के अंधाधुंध कटाई के कारण ही आज सूखा और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं हो रही हैं।प्रदूषण रोकने और प्राकृतिक सौंदर्यता को बनाएं रखने के लिए वृक्ष लगाने के पुण्य कार्य को हर एक व्यक्ति को करना चाहिए। उक्त बातें झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कही। वह रविवार को लोहरदगा के दक्षिण कोयल और शंख नदी संगम तट पर स्थित हरमू- भक्सो मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण के बाद मुक्तिधाम के लोगों और उपस्थित नागरिकों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस मुक्तिधाम को और बेहतर किया जायेगा। सांसद विकास निधि से शवदाहगृह का निर्माण,डेथ बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया जायेगा। मुक्तिधाम में सड़क का निर्माण कराया जायेगा। उनके इस घोषणा का लोहरदगा केंद्रीय मुक्तिधाम समेत अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठन के लोगों ने स्वागत किया है। साहू परिवार की ओर से मुक्तिधाम के तीनों कर्मचारियों को बेहतर रखरखाव के लिए सम्मानित किया गया।लोहरदगा के भक्सो- हरमू मुक्तिधाम में राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सांसद, प्रसिद्ध समाजसेवी उदय शंकर प्रसाद ने स्व अरुणा साहू के स्मृति, पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए वृक्षारोपण किया।  सांसद ने चंदन और आंवला का पौधा लगाया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सरकारी, रैयती और खाली पड़े सभी स्थानों में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। पेड़ों के अवैध कटाई पर भी अंकुश लगने का प्रयास होना चाहिए।सूबे के प्रसिद्ध व्यवसायी-सह-समाज सेवी उदय शंकर प्रसाद ने कहा कि हम सभी लोगों  का दायित्व भी है, कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ पौधा लगाते रहें।इस अवसर पर साहू परिवार के संजय साहू, दुर्गेश साहू , बिंदु साहू,सौरभ सिद्धार्थ साहू, राहुल साहू मौजूद थे।अतिथियों और साहू परिवार के लोगों के अलावा केंद्रीय मुक्तिधाम समिति के सदस्य और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी आंवला, चंदन, गुलमोहर, जामुन, कदम, सागवान, शीशम, गमहार, नीम, पीपल आदि के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाये। पौधों की सुरक्षा के लिए  गेवियन लगाया गया। पौधा लगाने वालों में दुर्गा भगत, अशोक यादव, संजय बर्म्मन, सुखैर भगत, आलोक साहू,मोहन दुबे ,कवलजीत सिंह, मनोज कुमार गुप्ता-मन्ना ,दीपक सर्राफ, कमला देवी, सोमा उरांव, निशित जयसवाल, सोहन साहू ,दिगंबर साहू, उदय दत्ता, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, रवि उरांव ,महावीर उरांव, अजय उरांव ,मनोज साहू ,सुनील छेत्री, गुड्डू गुप्ता, दिनेश प्रसाद आदि शामिल हैं।वृक्षारोपण के बाद रविवार को लोहरदगा थाना रोड स्थित बलदेव भवन में दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया गया। इसमें पड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

गम्हरिया : ज्वेलरी दुकान से 70 लाख की लूट, हड़कंप
Published / 2023-08-06 21:44:16
गम्हरिया : ज्वेलरी दुकान से 70 लाख की लूट, हड़कंप

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी दुकान में तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे 70 लाख के आभूषण लूट लिये।बताया जा रहा है कि शादी के गहने खरीदने के नाम पर अपराधी दुकान में घुसे और दुकानदार से आभूषण निकलवाया। इसके बाद पिस्तौल सटाकर थैले में गहने भरकर चलते बने। जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया और सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर और गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. विमल कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एसपी ने ज्वेलरी दुकान में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही आसपास स्थित दुकानों में लगाये गये सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की। उन्होंने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। इसके लिए पड़ोसी जिला जमशेदपुर की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि एक साथ तीन युवक आये, जिसमें दो युवक हेलमेट पहने हुए थे, जबकि एक युवक मास्क लगाया हुआ था। एक युवक बाहर ही रुक कर रेकी करने लगा और दो युवक दुकान के अंदर आये। दोनों युवकों ने पिस्तौल के बल पर दुकान में रखे सभी गहनों को समेट कर अपने बैग में रख लिया और आराम से चलते बने। दुकान से निकलने के बाद उन्होंने बाहर से शटर बंद कर दिया था। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के औचक निरीक्षण से पदाधिकारियों में खौफ
Published / 2023-08-06 20:21:31
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के औचक निरीक्षण से पदाधिकारियों में खौफ

बहरागोड़ा सीएसची में अनुपस्थित पाये गये 6 चिकित्सकों को शो कॉज का निर्देशआम जनता को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, प्रखंड व अंचल कार्यालय तथा थाना में हो त्वरित समस्याओं का समाधान :  उपायुक्तटीम एबीएन, जमशेदपुर। प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बहारागोड़ा में सामुदायिक अस्पताल, प्रखंड कार्यालय बहरागोड़ा व थाना तथा घाटशिला में अनुमंडल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, कुपोषण उपचार केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम बहरागोड़ा में सामुदायिक अस्पताल पहुंचे उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में बने नालियों को स्लैब से ढकने तथा सीढ़ियों पर रेलिंग बनाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होने अस्पताल के सभी वार्ड में घूम-घूम कर मरीजों एवं तीमारदारों से उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली, चिकित्सक नियमित जांच के लिए आते हैं या नहीं यह भी पूछा। दवा का स्टॉक, प्रतिनियुक्त मानव बल (चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ), एंबुलेंस, स्टाफ क्वार्टर के रखरखाव की भी जानकारी ली। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ ऋतुराज से उन्होने अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली तो क्वार्टर में होने की बात बतायी गयी, उपायुक्त ने क्वार्टर पहुंचकर देखा तो ताला बंद पाया गया। बिना अनुमति के ड्यूटी से गायब पाये जाने पर डॉ उत्पल मुर्मू, डॉ गोपीनाथ महली, डॉ नेहा कुमारी, डॉ संगीता केरकेट्टा, डॉ सुपर्णा नायक, डॉ अर्चना सिन्हा को शो कॉज का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। वहीं एक अन्य चिकित्सक के श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्ति की बात बतायी गयी।सीएसची के निरीक्षण पश्चात जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया व नवनिर्मित बीडीओ एवं सीओ आवास के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा। निर्माण कार्य अधूरा रहने पर विशेष कार्य प्रमंडल के अभियंता से कारण पृच्छा की गयी। मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं पाये जाने पर भी अप्रसन्नता जतायी। वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर के खाली स्थानों पर पौधारपोण का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही परिसर को साफ-सुथरा रखने एवं आम जनता की समस्याओं पर समयबद्ध कार्रवाई की बात कही गयी।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा बहरागोड़ा थाना में हाजत, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। डकैती, रंगदारी, मर्डर, एससी एसटी एक्ट से जुड़े मामले या अन्य मामलों की जानकारी ली। उन्होंने एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी से थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समीक्षा की तथा विधि व्यवस्था के संधारण में किसी तरह की समस्या तो नहीं है इसकी भी जानकारी ली।बहरागोड़ा प्रखंड में निरीक्षण के पश्चात जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया । ट्रॉमा सेंटर के क्रियाशील नहीं पाये जाने पर यथोचित कार्रवाई किये जाने की बात कही, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके। मरीजों से बात कर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं से वे संतुष्ट हैं या नहीं यह जाना, दवा का स्टॉक, डॉक्टर व पारामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में ही संचालित कुपोषण उपचार केन्द्र का निरीक्षण कर माताओं से सुविधाओं की जानकारी ली, कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में क्या सुधार हो रहा चिक्त्सकों से पूछा, पोषाहार समय पर मिलता है या नहीं इसकी भी जानकारी ली तथा मेन्यू को देखा। कुपोषित बच्चे अस्पताल में जन्म लिए या घर पर यही भी जाना। उन्होंने सिर्फ संस्थागत प्रसव के लिए आम जनता को प्रेरित करने का निदेश चिकित्सकों एवं अन्य पदाधिकारियों को दिया ताकि जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की समुचित निगरानी की जा सके।निरीक्षण के क्रम में मौके पर डीसीएलआर सह नजारत उपसमाहर्ता रविन्द्र गागराई, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला योजना पदाधिकारी सह गोपनीय प्रभारी अरूण द्विवेदी, बीडीओ बहरागोड़ा राजेश कुमार साहू, सीओ जीतराय मुर्मू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सीओ घाटशिला राजीव कुमार, बीडीओ कुमार एस अभिनव, डीएसई निशु कुमारी व अन्य मौजूद रहे।

युवा क्रांतिकारी रंजीत महतो के पहल पर बलियापुर की सुशीला देवी को मिला प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् मिला दो लाख का चेक
Published / 2023-08-06 20:11:17
युवा क्रांतिकारी रंजीत महतो के पहल पर बलियापुर की सुशीला देवी को मिला प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् मिला दो लाख का चेक

टीम एबीएन, धनबाद। धनबाद जिले अंतर्गत बलियापुर ढोखरा मल्लिकडीह निवासी सुशीला देवी को युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के प्रयास से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् दो लाख राशि का बीमा क्लेम का भुगतान करवाया गया। ज्ञातव्य है कि बलियापुर निवासी सुशीला देवी के पति स्व० गोपाल महतो उम्र (52 वर्ष)की मृत्यु विगत 13 मई 2023 को अचानक हो गया था, उनके पति अपने बचत खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का बीमा निबंधन बैंक आफ इंडिया दामोदरपुर शाखा में करवाया था। इस दुखद और पारिवारिक विपदा और जानकारी के अभाव में बीमा क्लेम की राशि भुगतान नहीं करवा पा रहें थे, ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलते ही युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के द्वारा त्वरित संज्ञान में लेकर बैंक आफ इंडिया दामोदरपुर शाखा प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक धनबाद, आरबीआई वित्तीय साक्षरता केंद्र सीएफएल प्रशिक्षक समीर कुमार प्रमाणिक और जिले के संबंधित वरीय पदाधिकारियों से संपर्क समन्वय बनाकर बीमा क्लेम का दो लाख राशि का भुगतान करवाया गया। अत्यंत गरीब पिछड़े परिवार से जुड़े सुशीला देवी के द्वारा मौके पर उपस्थित युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो, बैंक आफ इंडिया दामोदरपुर शाखा प्रबंधक, धनबाद जिला बैंक प्रबंधक राजेश सिन्हा, एफएलसी राजेन्द्र कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक अमनदीप गुप्ता,  सीएफएल प्रभारी बबलू कुमार रवानी, प्रशिक्षक समीर कुमार प्रमाणिक जी को मदद के लिए नम आंखों से धन्यवाद आभार प्रकट किया गया।

मणिपुर हिंसा के विरोध में खूंटी में मौन जुलूस
Published / 2023-08-06 19:05:15
मणिपुर हिंसा के विरोध में खूंटी में मौन जुलूस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। मणिपुर में हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को ऑल चर्चेस कमेटी के बैनर तले शहर के ईसाई और आदिवासी समुदायों ने संयुक्त रूप से मौन प्रदर्शन किया। स्थानीय कचहरी मैदान से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में भाग लिया। जुलूस बाजार टांड़, नेताजी चौक, डाक बंगला रोड, नेताजी चौक, भगत सिंह चौक होते हुए लोयोला हॉस्टल मैदान तक पहुंची। जुलूस में लोग हाथों में तख्ती और बैनर लेकर मणिपुर में शांति की अपील कर रहे थे।जुलूस को संबोधित करते हुए जीईएल चर्च के बिशप जोसेफ संगा ने कहा कि मणिपुर में भी आदिवासी रहते हैं। वहां आदिवासियों के अधिकार को लेने को लेकर हिंसा हो रही है। मणिपुर में अशांति फैली हुई है। वहां के लोग असुरक्षित हैं। मणिपुर में हिंसा को रोका जाना चाहिए। हर हाल में वहां शांति बहाल होनी चाहिए। वहीं, बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि मणिपुर की घटना से हम सभी आहत हैं। कहा कि हिंसा और हत्या किसी भी समाज को स्वीकार नहीं है। मणिपुर में जहर कैसे फैल रहा है। इसे लेकर हम सभी चिंतित हैं। उन्होंने मणिपुर में शांति स्थापित होने की कामना किया। फादर बिशु बेंजामिन ने कहा कि मणिपुर में मानवता नहीं बचा है। महिलाओं को नग्न किये जाने की घटना से पूरा देश शर्मसार है। इस मौके पर मुख्य रूप से सरना संगोम समिति की दुर्गावती ओड़ेया, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण मुंडा, दयामनी बारला, फादर ओबेद सोरेन, फादर आईजैक खलखो, अर्पणा हंस, विजय मिंज, बेनेदिक्त बारला, रोयन तोपनो, पतरस हुन्नी पुर्ति, जॉन हेरेंज, अमर पूर्ति, बिलासी पूर्ति सहित अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.