होगा भव्य कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड सरकार रांची में विश्व स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। रांची के पुराना जेल परिसर यानी बिरसा मुंडा संग्रहालय में 9 और 10 अगस्त को इसका आयोजन होगा। इस आयोजन में देश और दुनिया के आदिवासी कला संस्कृति, खान पान की झलकियां दिखेंगी। यहां पूरा झारखंड जनजातीय वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकेगा। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है। कार्यक्रम का आयोजन 9 और 10 अगस्त को होना है। जिला प्रशासन इन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। दो दिनों होने वाले इस कार्यक्रम में बिरसा मुंडा संग्रहालय में आदिवासी कलाकृतियों का नजारा देखने को मिलेगा। जिसमें झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के अलावा अरुणांचल प्रदेश, आसाम, ओडिशा और राजस्थानी की जनजातीय समुदाय की परंपरा और संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी। साथ ही नागपुरी, सरायकेला छऊ, डोमकच, पायका सहित अन्य नृत्य की प्रस्तुति होगी।रांची में हो रहा विश्व स्तरीय भव्य कार्यक्रमझारखंड सरकार के इस विश्व स्तरीय आयोजन में 32 जनजातीय वाद्य यंत्रों का आपको संगम दिखेगा ही। साथ ही असुर, बैंगा, बथुरी, बेदिया, बिंझिया, बिरहोर, बिरजिया, चेरो, चिक बराइक, गोंड सहित सभी जनजातीय समुदायों का समागम भी देखने को मिलेगा। झारखंडी खानपान, परिधान, फैशन शो, आदिवासी व्यंजन के स्टॉल के साथ, विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी दिखेगा। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के इस भव्य आयोजन में कला संस्कृति के साथ आदिवासी आन बान शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता भी प्रदर्शित की जायेगी।आदिवासी कला, संस्कृति और खानपान की दिखेगी झलकियांविश्व आदिवासी दिवस के इस कार्यक्रम में कुल 72 स्टॉल लगाये जायेंगे। हर स्टॉल में आपको अलग-अलग झलकियां देखने को मिलेंगी। जिला प्रशासन इसके आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटा है, तो वहीं आवागमन को सुगम बनाये रखने के लिए जिला परिवहन अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। रांची में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस का आयोजन दो दिनों तक चलेगा। इस आयोजन के जरिए आदिवासी परंपरा उसके खानपान की संस्कृति को विश्व पटल पर दर्शाने की पूरी कोशिश में प्रशासन जुटा है, ताकि हमारी आदिवासी परंपरा को विश्व स्तर पर एक नयी पहचान मिल सके।
टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने आज न्यू बार भवन के प्रथम तल पर झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया। मौके पर शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अधिवक्ताओं ने निर्मल महतो को याद करते हुए कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण निर्मल महतो के शहादत के कारण की संभव हो पाया है। ऐसे वीर सपूत को हम सभी नमन करते हैं। मौके पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चंद्र महतो ने कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं को सफेद गमछा देकर सम्मानित किया। मौके पर अधिवक्ता पीडी सिंह, सुशील कुमार, उमेश्वर महतो, अजहर अहमद खान, जीपीएचएन विश्वकर्मा, निरंजन राम, राजीव रंजन ठाकुर, दिलेश्वर प्रामाणिक, वर्षा सिन्हा, रीमा उपाध्याय, मेघा नईया, रेखा वर्मा, अर्चना वर्मा, सरोजा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का कार्यक्रम 9 और 10 अगस्त को रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही इसमें राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। सेमिनार में जनजातीय अर्थव्यवस्था, आदिवासी साहित्य, जनजातीय ज्ञान, मानवविज्ञान के अतीत और भविष्य आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी। एक राष्ट्र के आर्थिक विकास में जितना महत्वपूर्ण योगदान शहरी अर्थव्यवस्था का होता है उतना ही जनजातीय अर्थव्यवस्था का भी होता है।इस सेमिनार में आर्थिक व्यवस्था के दोहरे उद्देश्यों पर विशेष चर्चा की जायेगी। प्रतिष्ठित वक्ता: 1. डॉ सीपी चंद्रशेखर, 2. डॉ जयति घोष, 3. डॉ अमित भादुरी, 4. डॉ प्रवीण झा, 5. डॉ अरुण कुमार, 6. डॉ जीन ड्रेज, 7. डॉ बेला भाटिया, 8. डॉ रमेश शरण, 9. डॉ जया मेहता और 10. पी साईनाथ। आदिवासी जीवन और उसके मूल्यों को समझने के लिए मानवविज्ञान से जुड़ा अतीत और भविष्य जानना आवश्यक है। इससे जुड़े मुख्य कारकों पर प्रकाश डाला जायेगा। प्रतिष्ठित वक्ता : 1. प्रो टी कट्टीमनी, 2. प्रो एसएम पटनायक, 3. प्रो सत्यनारायण मुंडा, 4. प्रो विजय एस सहाय, 5. प्रो एमसी बेहरा, 6. प्रो पुष्पा मोतियानी, 7. प्रो सुमहन बंदोपाध्याय, 8. डॉ नरेश चंद्र साहू 9. डॉ पिनाक तरफदार और 10. डॉ डैली नेली। सेमिनार में आदिवासी जीवन, रहन-सहन, परम्पराओं एवं सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्थाओं पर आधारित साहित्य के विषय पर भी चर्चा की जायेगी। वहीं जनजातीय समूह के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के सकारात्मक परिणामों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। प्रतिष्ठित वक्ता: 1. ममांग दाई, 2. प्रो (सेवानिवृत्त) मृदुला मुखर्जी, 3. प्रो (सेवानिवृत्त) आदित्य मुखर्जी, 4. डॉ राकेश बताब्याल, 5. प्रो महालक्ष्मी रामाकृष्णन, 6. प्रो वी सेल्वाकुमार, 7. डॉ स्नेहा गांगुली, 8. डॉ किशोर लाल चंदेल, 9. डॉ देव कुमार झाजं और 10. प्रो रोमा चटर्जी।
टीम एबीएन, चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन नक्सली पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों पर हमला करने और नोआमुंडी में मैगजीन गोदाम लूटकांड में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में 30 वर्षीय जय सिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, 36 वर्षीय मदन अंगरिया, 20 वर्षीय अभिषेक हंसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े और 20 वर्षीय सुखलाल बाड़ा उर्फ चाड़ा टोंटो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि 30 वर्षीय मोने तियु गोइलकेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने अभियान के दौरान पांचों नक्सली को गिरफ्तार किया है। हालांकि कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। वहीं गिरफ्तार पांचों नक्सलियों के कब्जे से हथियार सहित कई समान बरामद किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र में गांवबुरू जंगल के आसपास नक्सलियों के भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में गठित टीम छापामारी कर के पांचों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने का काम भी करते थे। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से विस्फोटक को बीडीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
टीम एबीएन, जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इससे पहले जमशेदपुर पहुंचने पर सीएम को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड आफ आनर दिया गया।
टीम एबीएन, रांची। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के बैनर तले मंगलवार को 35 कांवरियों का पहला जत्था मुकेश सिंह और विनय सिंह के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ व बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गया। इसके पूर्व कांवरियों ने श्री चैती दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना व आराधना कर मां के दरबार में मत्था टेका। साथ ही क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कांवरियों के ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव व जय माता दी, जय चैती मईया के जयकारा से मंदिर का परिसर आहदित व गूंजता रहा। श्री चैती दुर्गा मंदिर के प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि जहां बुधवार को स्नान करने के बाद सुल्तानगंज से जल लेकर कांवरिया एक साथ बाबाधाम देवघर के लिए पैदल यात्रा शुरू करेंगे। यह जत्था 11 अगस्त को देवघर स्थित बाबा धाम के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेगा और उसके बाद बासुकीनाथ जायेगा। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद जत्था 13 अगस्त को वापस लौटेगा। बाबा धाम व बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों में गणेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू), मुकेश सिंह, विनय सिंह, भोलू सिंह,नमन भारतीय, मोहित रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह (गोलू), मिथलेश वर्मा, आकाश वर्मा, महेंद्र रजक, बंटी वर्मा, राम पांडे, रुपेश वर्मा, धीरज वर्मा, राजेश रजक, सूर्याम रजक आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 9 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल परगना) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को राज्य के उत्तरी हिस्से ( गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 9 और 10 को चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में भी भारी बारिश हो सकती है। शेष जिलों में इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।रांची में सोमवार को 24 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, जमशेदपुर में 6 मिलीमीटर और डालटेनगंज में 3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है। डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सोमवार को 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है। डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान आज 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान आज 2.1 डिग्री घटकर 28.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है। यहां का न्यूनतम तापमान सोमवार को 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नयी क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। क्षेत्र के युवा व बच्चे इसके सूत्रधार व सहभागी बने। उन्होंने कहा कि आपके संकल्प शक्ति से ही सफलता मिलेगी। अपने कमियों को पीछे छोड़कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुनूनी बने। सुदेश महतो सोमवार को प्लस टू स्कूल, जोन्हा में आयोजित मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित करेगा। बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मेरी है। आप सिर्फ मेहनत कर मुकाम को हासिल करें। गूंज परिवार द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में सफल 3800 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। सोमवार को जोन्हा में कुल 340 बच्चों को सम्मानित किया गया। छह टॉपर्स को टैबलेट दिया गया।
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चरही घाटी में कंटेनर व पिकअप वाहन की टक्कर में दो चालक व उपचालक घायल हो गये। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर में फंसे उपचालक को दो घंटे बाद क्रेन के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि कंटेनर के चालक और पिकअप वैन के चालक को आधा घंटा के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार, थार वाहन लदे कंटेनर नासिक से रांची की ओर जा रही थी। इसी दौरान चरही घाटी यूपी मोड़ के पास थार वाहन लदे कंटेनर का संतुलन बिगड़ कर एनएच 33 के बीच के डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन के ऊपर पलट गयी, जिससे कंटेनर वाहन का सामने का भाग दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कंटेनर का चालक कोडरमा जयनगर निवासी अकमल अंसारी और 15 वर्षीय उपचालक अजमल कंटेनर और पिकअप वैन में फंस गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.