Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
भोलेनाथ ने इस बार भक्तों को भक्ति का अधिक अवसर दिया : निधि गुप्ता
Published / 2023-08-07 21:58:07
भोलेनाथ ने इस बार भक्तों को भक्ति का अधिक अवसर दिया : निधि गुप्ता

सावन की हरियाली और उमंगों में सरोबोर थीं महिलाएं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शिव और पार्वती का रुपधर कार्यक्रम में पहुंचे थे सावन में विशेष पूजा- अर्चना कर महिलाओं ने राष्ट्र की समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की टीम एबीएन, लोहरदगा। महिला शक्ति स्वरूपा शास्त्री चौक लोहरदगा ने सावन महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया। मुद्रिका वेंक्वेट हॉल में रविवार रात को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई।  इसमें महिलाओं का ग्रुप डांस, बच्चों का डांस, महिलाओं द्वारा गाना और चिट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर बालक-बालिकाओं के शिव- पार्वती रूप सजा आकर्षण का केंद्र रहा। शिव- पार्वती के  रूप में बच्चे काफी मनमोहक, सौम्य, सुंदर और आकर्षक लग रहे थे। इनका भाव-भंगिमाएं और वस्त्र विन्यास देखने लायक था। कार्यक्रम में सभी महिलाओं हरे रंग की साड़ी और सूट पहनकर बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता निधि गुप्ता, रीमा साहू और खुशबू गुप्ता ने संयुक्त रूप से  किया। सीमा चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया गया। मुहल्ले के तमाम महिलाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष निधि गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना हम सनातनियों के लिए सबसे प्रिय और पवित्र महीना है। भगवान भोलेनाथ को भी यह महीना काफी यह भाता है। इस बार अधिक महीना (मलोमास) है। इसलिए महिलाओं को पूजा- पाठ पर हरियाली में उमंग मनाने का अधिक अवसर मिला है। चार के वजह इस बार हम भक्तों को शिव आराधना के लिए आठ सोमवारी का अवसर प्राप्त हुआ। हम सभी लोक कल्याण और राष्ट्र कल्याण की कामना करते हैं। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पूर्णिमा चौधरी, शांति केसरी, शशिकला सिंह, प्रियंका केसरी, अनीता गुप्ता, आयुषी गुप्ता, रूबी ठाकुर,आकांक्षा सर्राफ, आवर्ती गुप्ता, निक्की केसरी, अर्चना केसरी, आरती गुप्ता, स्वाति चौधरी, ज्योति साहू, बबीता केसरी, दीपा चौधरी, आदि सदस्यों का अहम योगदान किया।  तमाम महिलाओं ने आने वाले वर्षों में भारत की समृद्धि की कामना की। महिलाओं के प्रोग्रामों और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। साथ ही महिलाओं ने बेहतर फसल उत्पादन की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के प्रति आभार जताया।

कोडरमा : विश्व स्तनपान दिवस पर सदर अस्पताल सभागार में मना स्तनपान समापन समारोह
Published / 2023-08-07 20:19:04
कोडरमा : विश्व स्तनपान दिवस पर सदर अस्पताल सभागार में मना स्तनपान समापन समारोह

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का किया शुभारंभ टीम एबीएन, कोडरमा। सदर अस्पताल कोडरमा  सभागार में विश्व स्तनपान दिवस पर स्तनपान समापन समारोह मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि उपायुक्त  मेघा भारद्वाज थीं। उपायुक्त, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने कहा कि स्तनपान सप्ताह यानि 1 से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा सप्ताह दिनों तक दौरान कर गांव-गांव में महिलाओं को जागरूक करती है ताकि सभी मां अपने बच्चों को स्तनपान कराने के प्रति जागरूकता हो सके। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पौष्टिक आहार दिया जाता है जो कुपोषण और कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविकाओं द्वारा प्रभात रैली निकालकर गांव-गांव में लोगों को जागरुक किया है।उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि विश्व स्तनपान दिवस एक अगस्त को शुरू हुआ था और आज समापन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सेविका और सहायिका अपने-अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं को स्तनपान के फायदें के बारे में बतायें। उन्होंने सिविल सर्जन को समाज कल्याण पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए स्तनपान पर कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिये और कहा कि स्तनपान से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जागरूकता के अभाव के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं न तो अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखती है और न ही बच्चों का। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरुक करना है ताकि वे नवजात शिशु का पालन पोषण सही तरीके से कर सके। उन्होंने कहा कि जन्म के 6 माह तक बच्चों को केवल मां का दूध पिलाएं। 6 माह के बाद पौष्टिक आहार देने से बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है। समारोह के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा दो महिलाओं की गोदभराई की गयी। महिलाओं को बेबी केयर किट प्रदान किया गयासमारोह के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती महिलाओं को बेबी केयर किट प्रदान किया गया। इस क्रम में उपायुक्त ने महिला और उनके नवजात शिशु के स्वस्थ की जानकारी ली। स्तनपान दिवस के दौरान बेहतर कार्य करने वाली सेविका, सहायिका और एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनोज कुमार, कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण, दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी व अन्य मौजूद रहे।

खूंटी : पीएलएफआई के पांच नक्सली गिरफ्तार
Published / 2023-08-07 20:14:41
खूंटी : पीएलएफआई के पांच नक्सली गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। पुलिस को पीएलएफआई के खिलाफ फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुरहू और सोयको थाना और सीआरपीएफ की सयुंक्त टीम ने मुरहू के जाते जंगल से हथियार के साथ 5 पीएलएफआई नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में बोयार सिंह पूर्ति, सामू मुंडा, गोपाल बोडोदिंयार, कानू हेब्रंम और मिखाइल हपदगडा शामिल हैं। इन चीजों की हुई बरमदगी पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, पांच गोली, पीएलएफआई का पांच पर्चा, दो चंदा रशीद, लेवी के दस हजार रुपये, छह मोबाइल फोन एवं तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किये हैं। गिरफ्तार गोपाल बोडोदिंयार के खिलाफ नक्सली हिंसा के कई मामले मुरहू व बंदगांव थाने में दर्ज हैं। एसपी अमन ने क्या कहा एसपी अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी का खुलासा किया है। चाईबासा जिले के बंदगांव का एरिया कमांडर दीपा बोदरा उर्फ राडुंग बोदरा उर्फ लंबू लगातार मुरहू सायको और अड़की इलाके में आतंक मचाये हुए है। लंबू मुरहू इलाके में घुसकर संवेदकों और व्यापारियों से लेवी वसूल रहा है। पुलिस कप्तान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लंबू अपने दस्ता सदस्यों के साथ दोबारा मुरहू इलाके में आया है। इस बार डीएसपी अमित कुमार व सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा राजेन्द्र सिंह के अलावा मुरहू व सायको पुलिस की एक टीम के द्वारा जंगल में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबू पुलिस को देखते ही भाग निकला लेकिन उसके दस्ते के सदस्यों को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

सिंचाई के क्रम में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
Published / 2023-08-07 14:56:26
सिंचाई के क्रम में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली निवासी किसान की मौत करंट लगने से हो गई है। जानकारी अनुसार रविवार देर रात सिंचाई करने गए 35 वर्षीय किसान किशोर उरांव की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी। मृतक के परिजनों के अनुसार कृषक किशोर उरांव रात को खाना खाने के पश्चात रात नौ बजे धान रोपने के लिए पटवन के लिए बिजली चालित टुल्लू मसीन ले कर खेत गया था। खेत मे जाने के  दो घंटे बाद मोबाइल पर बार-बार कॉल करने के बाद भी जब उसने काल रिसीव नही किया तब मृतक की पत्नी अन्य दो लोगो को लेकर खेत पर गई जहां किशोर उरांव जमीन पर गिरा हुआ था।वह बाएं हाथ से बिजली का तार पकड़े हुए था। आनन- फानन में किशोर को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकत्सकों ने कृषक की मृत्यु की पुष्टि की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्र छोड़ गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

9 अगस्त को धनबाद में महापड़ाव को लेकर सीटू ने की आमसभा
Published / 2023-08-07 14:53:55
9 अगस्त को धनबाद में महापड़ाव को लेकर सीटू ने की आमसभा

मजदूर विरोधी तानाशाही मोदी सरकार को उखाड़ फेकना होगा : प्रेम प्रकाशटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। केन्द्र सरकार की मजदूर एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और कॉरपोरेट भारत छोड़ो के आह्वान के साथ अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस पर 10 केन्द्रीय मजदूर संगठनों व स्वतंत्र फेडरेशनों के देशव्यापी आह्वान पर  9 अगस्त को धनबाद में होने वाले मजदूरों का महापड़ाव की सफलता के लिए सीटू से सम्बद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित तालाब पार्क में मजदूरों की विशाल आमसभा हुई।महापड़ाव में सैकड़ों की संख्या में भाग लेने का सर्वसम्मत फैसला लिया गया। सभा में मोदी हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लो, महापड़ाव सफल करो आदि गगनचुंबी नारे लगाये जा रहे थे। मौके पर पर शम्भु पासवान की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू नेता और झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। अपनी विफलता को छुपाने के लिए यह सरकार हिन्दू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान की अलगाववादी एजेंडे पर काम कर रही है।देश में मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को केन्द्र की मोदी सरकार खत्म कर गुलाम बनाने वाली मालिक पक्षीय चार लेबर कोड में बदल दिया है। इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी व कॉरपोरेट लूट में बेतहाशा वृद्धि हुई है। यदि फिर से यह सरकार सत्ता में आयी तो देश पूरी तरह से बर्बाद हो जायेगा। हमें एकजुट होकर केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता को बताना होगा और आगामी आम चुनाव में इस तानाशाही मोदी सरकार को उखाड़ फेकना होगा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार जब तक रहेगी, तब तक मजदूरों व आमलोगों का अधिकार छीना जायेगा। हम सभी को मिलकर इस सरकार से मजदूरों की रक्षा करना होगा। सभा में बालेश्वर राम, राजेन्द्र पासवान, रविन्द्र भारती, नागेश्वर दास, काली दास, बारीक अंसारी, राजु दास, विदेशी राम, बलराम सिंह, हरिहर सिंह, बसंती देवी, शिवनंदन भुइयां, रेखा देवी, बासमती देवी, फुलवा देवी, पारो देवी, शांति देवी, भोला यादव, रानी देवी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।

बारिश की तबाही झेल रहा रांची का तमाड़ और बुंडू
Published / 2023-08-07 10:34:29
बारिश की तबाही झेल रहा रांची का तमाड़ और बुंडू

पुल टूट कर बिखरे तो कहीं सड़कें हो गईं गायबटीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से रांची के कुछ इलाकों में भारी तबाही देखने को मिली है। तमाड़ और बुंडू ऐसे ही क्षेत्र हैं, जहां भारी बारिश ने तबाही मचायी है।तमाड़ प्रखंड के गागरसोतीया नदी पर बना ईचाडीह पुल ध्वस्त हो कर कई टुकड़ों में बिखर गया है। इससे पहले भी पुल का गार्डवाल बह गया था, लेकिन इसके बावजूद उसकी मरम्मती नहीं करायी गयी थी। इस कारण पुल ऐसे टुकड़ों में बिखरा है। वहीं बाडू गांव और बुंडू प्रखंड के एड़केया गांव की मुख्य सड़क धंस कर पानी की धार में बह गयी है। सड़क के नाम पर सिर्फ गड्ढे बचे हुए हैं।बारिश के इस कहर के बारे में गांव के रहने वाले सुरेश गोंझु बताते हैं कि यह पुल 6 से 7 गांव को सीधे हाइवे से जोड़ती थी। हाइवे से महज 500 मीटर पर उनका गांव है। लेकिन पुल टूट जाने से अब हाइवे पकड़ कर मुख्यालय तक जाने के लिये 15 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ेगा। इचाडीह गांव के रहने वाले जयराम महतो ने कहा कि अब अगर मरीज को अस्पताल ले जाना होगा तो गांव तक एंबुलेंस भी नहीं आयेगी। पहले हमलोगों का गांव हाइवे से महज 500 मीटर की दूरी पर था, लेकिन अब पुल के नहीं रहने से 15 किलोमीटर दूर हो गया है। बाड़ु गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को भी पानी की धार बहा कर ले गयी। अब सड़क के नाम पर सिर्फ मिट्टी बची हुई है और जहां सड़क था अब वहां गड्ढे बन गये हैं। इससे लोग किसी तरह पैदल ही आ जा सकते हैं। गांव के लोग गांव के बाहर ही लावारिश हालत में अपने-अपने वाहन छोड़ कर पैदल जान जोखिम में डालकर घर जा रहे हैं।तीसरी तबाही बुंडू प्रखंड के एड़केया गांव में हुई। गांव को मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क भी पानी की धार से बह गयी और सड़क के बीचोंबीच गड्ढा बन गया। अब सिर्फ मोटरसाइकिल और साईकिल से ही लोग आवागमन कर सकते हैं। यह सड़क बुंडू और सोनाहातु जाने के लिये दर्जनों गांवों को जोड़ती है। अब लोगों को बुंडू या सोनाहातु जाने के लिए 15-20 किमी घूम कर जाना पड़ेगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प जरूरी : दीपक प्रकाश
Published / 2023-08-07 10:18:28
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प जरूरी : दीपक प्रकाश

टीम एबीएन, रांची। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देशभर में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री ने आज 508 रेलवे स्टेशनों की उन्नयन की आधारशिला का उद्घाटन किया। पूरे देश मे 508 रेलवे स्टेशनों की पुनरुद्धार एवं उन्न्यन करने के लिए 24,470 करोड़ रूपए से किया जाना है। द0 पूर्व रेलवे के 69 स्टेशन तथा रांची मंडल के 17 स्टेशन इसमें शामिल है। इस अवसर पर यहां उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार का उद्देश्य रेलवे स्टेशन को स्मार्ट बनाकर शहर को विकास के पथ पर आगे लाना है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। रिडेवलपमेंट के बाद ये रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास स्टेशन की तरह दिखेंगे। रेलवे स्टेशनों को रिडेवलप करने के पीछे सरकार का उद्देश्य शहरों को विकास के पथ पर आगे ले जाना है। इसलिए इन रेलवे स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में रिडेवलप किया जायेगा।इससे रेलवे स्टेशन ही नहीं, बल्कि पूरे शहर को विकास की एक दिशा मिलेगी। प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं साधुवाद देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने एक सपना देखा था। उसे धरातल में उतारने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है इसलिए वे बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा वाला राज्य है। 2014 से पहले कभी भी रेलवे यात्रियों की सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाता था। सिर्फ खनिज की ढुलाई ध्यान में रखकर रेलवे पर खर्च की जाती थी, लेकिन आज मोदी सरकार में रेलवे के आम यात्रियों की सुविधा का ख्याल जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से रेलवे की बजट में चार गुना की वृद्धि की गई है। इसे 65 हज़ार करोड़ से बढ़कर 2 लाख 40 हज़ार करोड़ किया गया है। यह नया विकसित, समर्थ, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

रामगढ़-हजारीबाग मार्ग में टमाटर की लूट
Published / 2023-08-07 10:15:22
रामगढ़-हजारीबाग मार्ग में टमाटर की लूट

पिकअप वैन पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर लूटने की मची होड़टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग में टमाटर लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। वैन के पलटते ही उसमें लदा टमाटर सड़क पर बिखर गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में टमाटर लूटने की होड़ मच गयी, जिसे जितना हाथ लगा, टमाटर लेकर चलते बने।

टाटीसिलवे : फर्जी नंबर प्लेट लगे दो वाहन जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
Published / 2023-08-07 10:11:44
टाटीसिलवे : फर्जी नंबर प्लेट लगे दो वाहन जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। जिले के टाटीसिलवे थाने की पुलिस ने जांच के क्रम में फर्जी नंबर प्लेट लगे दो कांक्रीट मिक्सचर वाहन को जब्त किया है। दोनों वाहन के चालक को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने बताया कि एसआरएस पार्क के समीप वाहनों की जांच के क्रम में दोनों वाहन (ओआर 04एन9540) और (ओआर 04एन9543) को रोककर कागजात की मांग की गयी। कागजात की जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में लगा नंबर प्लेट फर्जी है। पूछताछ करने पर चालकों ने फर्जी नंबर प्लेट होने की बात स्वीकारी। ट्रकों को जब्त करते हुए चालक कामदेव पासवान पिता महादेव पासवान, हजारीबाग एवं राजेश कुमार यादव पिता लालो यादव कोडरमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.