Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
गढ़वा : घरों और फसलों को तबाह कर रहा हाथियों का झुंड
Published / 2023-08-09 18:47:26
गढ़वा : घरों और फसलों को तबाह कर रहा हाथियों का झुंड

जंगली हाथियों के आतंक ने मचा रखा है कोहराम टीम एबीएन, गढ़वा। जिले में हाथियों का आतंक एक बार फिर शुरू हो गया है। कई इलाकों में जंगली हाथियों के झुंड ने घरों को, फसलों को और मानव जीवन को नुकसान पहुंचना शुरू कर दिया है। इसे लेकर वन विभाग ने एक विशेष रणनीति बनायी है, जिससे की हाथियों की गतिविधि पर नजर रखी जा सके और समय से पहले ग्रामीणों को सूचित किया जा सके। आपको बता दें कि झारखंड का गढ़वा जिला क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा जिला है। यहां के लोग जंगलों में भी वास करते हैं। फसलों को तबाह कर रहे हाथी गढ़वा में कभी तेंदुवा, तो कभी लकड़बग्घा तो कभी हाथियों के आतंक से ग्रामीण परेशान रहते हैं। पिछले एक सप्ताह से जंगली क्षेत्र में वास करने वाले ग्रामीण भय के माहौल में  जी रहे हैं। यहां के लोगों को डर सता रहा है कि उनके घरों पर कभी भी जंगली जानवरों का हमला हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से जिले के रंका, रमकंडा, भंडरिया में हाथियों के आतंक देखने को मिल रहा है। अब 21 हाथियों का एक बड़ा झुंड छत्तीसगढ़ के रास्ते कनहर नदी को पार कर धुरकी एरिया आ गया है। जंगली हाथियों के इस झुंड ने इंसानी बस्तियों पर हमला करना शुरू कर दिया है। हाथियों ने धुरकी के राज्यपाल नगर, परासपानी में किसानों की कई एकड़ में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने अब मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने कहना है कि इस इलाके में पहले कभी हाथियों का झुंड नहीं आया था। अब आया है तो उन्होंने फसल को बर्बाद कर दिया है। लोग अपने घरों में दुबक गये हैं। शाम के बाद झुंड बनाकर ही किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकल रहे हैं।  येलो जोन और रेड जोन में बांटा इलाका वहीं, हाथियों के इस झुंड पर वन विभाग की पैनी नजर है। प्रोवेजनर डीएफओ के नेतृत्व में एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाया गया है और इस इलाके को येलो जोन और रेड जोन में बांटा गया है। जिससे की हाथियों पर नजर रखी जा सके। डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि हमारे इलाके में दो हाथियों का झुंड है जो परेशान कर रहा है, जिनका भी नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जायेगा।वहीं, पलामू जोन के सीएफ ने बताया कि हाथियों के बारे में शिकायत मिली है। कुछ इलाके में हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। भंडरिया इलाके में जो हाथी सड़क पर घूम रहा है उसे जंगल की और भगाया जा रहा है। वहीं, धुरकी तरफ से जो हाथी आया था वह पुन: छत्तीसगढ़ की और चला गया है। साथ ही हमारी टीम नुकसान का आंकलन कर रही है।

कोडरमा में धूमधाम से मनाया जा रहा झारखंड आदिवासी महोत्सव
Published / 2023-08-09 18:41:16
कोडरमा में धूमधाम से मनाया जा रहा झारखंड आदिवासी महोत्सव

विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने समृद्ध आदिवासी जीवन की झलक पर नृत्य प्रस्तुत किया दर्शकों ने समारोह का खूब लुत्फ उठाया बेहतर प्रदर्शन करने वाले को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शील्ड देकर सम्मानित किया टीम एबीएन, कोडरमा। विश्व आदिवासी दिवस 2023 के पावन अवसर पर जिला प्रशासन कोडरमा (कल्याण शाखा) के सौजन्य से बिरसा सांस्कृति भवन कोडरमा में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त  मेघा भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में बच्चियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए  कहा कि आदिवासी संस्कृति के संदेश को लोगों तक पहुंचायें। कार्यक्रम के शुरुआत में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा का अखंड भारत की आजादी में दिये योगदान और बलिदान को बखूबी से दर्शाया गया। वहीं कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के द्वारा आदिवासी दीदियों ने जंगल बचाने पर एक बेहतरीन नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आये दर्शकों को खूब हंसाया। नाटक के माध्यम से आदिवासी दीदियों ने जंगल बचाने को लेकर गीत गाकर जंगल नहीं कटाने का संदेश दिया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय डोमचांच के बच्चियों द्वारा हमर सोना झारखंड पर नृत्य किया। बच्चियों के नृत्य देख दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मरकच्चो के बच्चियों द्वारा नागपुरी गाने पर नृत्य किया गया। बच्चियों द्वारा मोरा झारखंड गीत पर नृत्य कर झारखंड की संस्कृति की झलकियां को दर्शाया, जिसे देख दर्शकों के पांव भी थिरकने लगे और बच्चियों के साथ साथ झारखंड की सांस्कृति की छंटा बिखरते हुए दर्शक भी खूब थिरके। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सतगावां के बच्चियों ने आदिवासी जंगल का रखवाला लोकगीत पर नृत्य कर आदिवासी जंगल बचाने वाले भगवान का संदेश दिया। इस प्रस्तुति पर बच्चियों ने खूब तालियां बटोरी। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कोडरमा के बच्चियों द्वारा झारखंड की धरती कितना महान गाने पर नृत्य करते हुए समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां को दशार्या, जिसपर दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चियों का मनोबल बढ़ाया। झारखंड आवासीय विद्यालय चंदवारा के बच्चियों ने आदिवासी जंगल रखवाला पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा के बच्चियों ने ओ मोरा झारखंड ओ मोरा छोटानागपुर गाने पर बच्चियों के साथ दर्शक भी थिरके। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्र द्वारा एकल नृत्य समेत कई विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया गया।विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आदिवासी सांस्कृति पर चित्रकला का स्टॉल लगाया गया विश्व आदिवासी दिवस 2023 के पावन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा आदिवासी सांस्कृति पर चित्रकला का स्टॉल लगाया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बच्चों द्वारा आदिवासी सांस्कृति बनाये गये चित्रकला अवलोकन किया गया और उनके द्वारा चित्रकला को सराहा गया। आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां पर स्टॉल विश्व आदिवासी दिवस 2023 के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में जेएसएलपीएस के द्वारा आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां पर स्टॉल लगाया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने स्टॉल का अवलोकन किया। समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित विश्व आदिवासी दिवस 2023 के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा नृत्य व नाटक प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पर जेएसएलपीएस कलाडीह के बच्चे, द्वितीय स्थान पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सतगावां और तृतीय स्थान पर झारखंड आवासीय विद्यालय डोमचांच रहा। बेहतर प्रदर्शनी के लिए जेएसएलपीएस लोकाई को तृतीय, मॉडल विद्यालय कोडरमा को द्वितीय और सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी नीली सरोज कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रह्मदेव साहा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक समेत अन्य मौजूद रहे।

धनबाद महापड़ाव में कोडरमा से सीटू के सैकड़ों लोग शामिल
Published / 2023-08-09 18:38:18
धनबाद महापड़ाव में कोडरमा से सीटू के सैकड़ों लोग शामिल

मोदी सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है : संजय पासवान  टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। केंद्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी, जनविरोधी व राष्ट्रविरोधी विनाशकारी नीतियों के खिलाफ तथा वैकल्पिक नीतियों के लिए कॉरपोरट लूटेरो भारत छोड़ो के नारों के साथ केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार 9 अगस्त को रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन मैदान धनबाद में मजदूर कर्मचारियों के क्षेत्रीय महापड़ाव में कोडरमा जिला से सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन, माईका वर्कर्स यूनियन और आंगनबाड़ी यूनियन से सैकड़ों की संख्या में मजदूर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। धनबाद रेलवे-स्टेशन से जुलूस निकाल कर कॉरपोरट लूटेरो भारत छोड़ो, निजीकरण पर रोक लगाओ, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लो, महंगाई पर रोक लगाओ, मोदी सरकार मुदार्बाद आदि नारे लगाते हुए आंदोलन स्थल पर पहुँचे। जुलूस का नेतृत्व सीटू प्रदेश सचिव संजय पासवान, जिला संयोजक रमेश प्रजापति, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, निर्माण कामगार यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव प्रेम प्रकाश, माईका वर्कर्स यूनियन के महेन्द्र तुरी ने किया। मौके पर महापड़ाव को सम्बोधित करते हुए सीटू नेता संजय पासवान ने कहा कि देश की भाजपानीत मोदी की सरकार किसानों, मजदूरों, नौजवानों के साथ धोखा तो कर ही रही है। आज महंगाई की मार इस कदर देश के गरीबों पर पड़ रहा है कि लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में मोदी सरकार समस्याओं के समाधान के बदले देश में नफरतों का बीज बोकर हिंदू और मुसलमान को लड़ाने का काम में लगी हुई है। जिस तरीके से मणिपुर में सांप्रदायिक उन्माद किए गए, औरतों के साथ जिस दरिंदगी से दंगाई पेश आये, वह देश की जनता को झकझोर कर रख दिया है। अनेकता में एकता का नारा हमारे आजादी के संघर्षों के अनुभव का परिणाम है, मगर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार धर्मनिरपेक्ष और संघीय ढांचे के लिए ही खतरे पैदा कर रही है।मणिपुर की अमानवीय और हृदयविदारक घटनाओं के बाद भी प्रधानमंत्री और संसद खमोश है। आज इस सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। ऐसी स्थिति में देश के किसान मजदूरों, छात्र नौजवानों तथा महिलाएं सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। आज देश को बचाने के लिए 2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा। महापड़ाव को सीटू से मीरा देवी ने भी सम्बोधित किया।  महापड़ाव में शम्भु पासवान, नागेश्वर दास, अशोक रजक, राजें पासवान, बद्री तुरी, बालेश्वर राम, रवींद्र भारती, शिवनंदन भुइयां, सहदेव दास, नीलम पासवान, रेखा देवी, उषा देवी, मुनीया देवी, बारीक अंसारी, यशोदा देवी, गुड़िया देवी, गीता देवी, बिंदवा देवी, सुमा देवी, नरेंद्र दास, काली तुरी, गुड़िया देवी, फुलवा देवी, सुनीता देवी, गिरधारी दास, अनीता देवी, गायत्री देवी, गुंजा कुमारी सहित पांच सौ से ज्यादा महिला-पुरुष कोडरमा जिला से शामिल हुए।

कोडरमा : सेके्रड हार्ट स्कूल में आदिवासी दिवस पर हुई विविध प्रतियोगिताएं
Published / 2023-08-09 18:37:10
कोडरमा : सेके्रड हार्ट स्कूल में आदिवासी दिवस पर हुई विविध प्रतियोगिताएं

बच्चों ने कैनवास पर उकेरी आदिवासी संस्कृति टीम एबीएन, कोडरमा। आदिवासी दिवस के अवसर पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में बुधवार को विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड की संस्कृति पर आधारित पेंटिंग, मॉडल, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता शामिल है। प्रतियोगिता में सभी वर्गों से लगभग 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया था। बच्चों ने झारखंड की कला संस्कृति को अपने कैनवास में उतारा जो काफी आकर्षक लग रहा था। यह कार्यक्रम एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में कुंतल जेठवा, अलका सिंह, प्रियंका सिंह और रजनी बाला का काफी सहयोग रहा। इस मौके पर प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि झारखंड की अपनी अलग संस्कृति और प्रकृति है। यहां का खानपान, भाषा, रंग-रूप, पहनावा देश भर में विख्यात है। उन्होंने कहा कि झारखंड का फूल पलाश और इसकी लकड़ियां हर धार्मिक अनुष्ठान में उपयोग में आता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत सीधे-साधे, भोले- भाले और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होते हैं। आजादी के आंदोलन में आदिवासियों के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा झारखंडी समाज में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं। वर्ग 6 के बच्चों में रिया यादव और और रोली यादव ने झारखंडी कल्चर पर मॉडल बनाया था, जिसे काफी सराहा गया। अंजुम आरा अंसारी ने झारखंडी कल्चर के बारे में बच्चों के सामने अपने विचार रखे। वहीं आयुषी प्रगति, रूपा पांडेय, दिव्यानी कुमारी, राजनंदिनी, अनिंदिता कुमारी, इशिका सिंह, सादिया मसूद, जीतू कुमार, शौर्य कुमार, सौम्या कुमारी, प्रियांशी, आयुषी, उज्ज्वल, पायल, गौरी गुंजन, सुभिक्षा, स्वस्तिका, मोनिका, वंशम राज, प्रथम श्री, सौम्य प्रभात, सोमेश कुमार और श्वेता कुमारी के द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स को काफी सराहा गया।

धनबाद : बांसजोड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव
Published / 2023-08-09 09:33:25
धनबाद : बांसजोड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव

टीम एबीएन, धनबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा रेलवे साइडिंग के समीप बुधवार की अहले सुबह  युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उसका सिर धड़ से अलग था। उसकी पहचान सेंद्रा बस्ती निवासी 27 वर्षीय दिलीप राम पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। जीआरपी कुसुंडा के एएसआई अरुण ने बताया कि रेलवे पॉल संख्या डीके 8-11/13 के बीच सिर कटा शव मिला है। वह से किस ट्रेन से कटा है अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान उसके परिजनों के द्वारा की गयी है। सिर कटने के अलावा कोई अन्य चोट के निशान शरीर में नजर नहीं आये हैं। हालाकि की कही भी चोट या खारोज का निशान नहीं होने के कारण मामला संदिग्ध है। वैसे जीआरपी एएसआई अरुण कुमार  का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

धनबाद : रागिनी सिंह ने झरिया में धनंजय हत्याकांड को लेकर एसएसपी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
Published / 2023-08-09 09:30:22
धनबाद : रागिनी सिंह ने झरिया में धनंजय हत्याकांड को लेकर एसएसपी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया में बढ़ती हत्या रंगदारी और लूट की घटना को लेकर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मंगलवार 8 अगस्त को एसएसपी संजीव कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।साथ ही ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग की। रागिनी सिंह ने कहा कि अगर अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए तो भाजपा 15 अगस्त के बाद जन आंदोलन करेगी।एसएसपी को दिये आवेदन में रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया थाना अंतर्गत धनंजय यादव की घर में घुसकर अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या, चासनाला में ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय और होटल संचालक राज कुमार सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर दी। झरिया थाना अंतर्गत निरंजन तांती की हत्या दिनदहाड़े कर दी गयी। रंजीत साव, बबलू सिंह, चांदो यादव, विनोद पासवान और संदीप गोप की हत्या से इलाके के लोगों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इस दौरान भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, नितिन भट्ट, संजय झा व अन्य मौजूद थे।

सिमडेगा : कोलेबिरा में नदी में डूबी तीन साल की बच्ची, मौत
Published / 2023-08-08 23:38:17
सिमडेगा : कोलेबिरा में नदी में डूबी तीन साल की बच्ची, मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोलेबिरा। थाना क्षेत्र के भींजपुर में नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, कोलेबिरा थाना क्षेत्र के भींजपुर निवासी शिव नारायण सिंह की तीन वर्षीय पुत्री जयमाता कुमारी अपनी मां जेठ मुनी देवी के साथ खेत गयी थी। मां खेत में काम कर रही थी और बच्ची खेत में ही खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची के फ्रॉक में कीचड़ लग जाने पर वह फ्रॉक को धोने के लिए खेत के बगल में ही स्थित नदी में चली गयी। इसी दौरान नदी के तेज धारा में वह बह गयी। कुछ देर बाद जयमाता खेत में नहीं मिली, तो उसकी मां ने इधर-उधर ढूंढना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मिली। लोगों को शक हुआ कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गयी है। इस घटना की जानकारी आज सुबह परिजनों ने कोलेबिरा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस का एक दल घटनास्थल पहुंचा और बच्ची को ढूंढने लगा। इसी दौरान एक चट्टान में फंसा हुआ बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पश्चिमी सिंहभूम : टोंटो जंगल से 7 आईईडी के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार
Published / 2023-08-08 23:35:23
पश्चिमी सिंहभूम : टोंटो जंगल से 7 आईईडी के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो स्थित गौबरू गांव के पास के जंगल से सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने सात आईईडी भी बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य अश्विनी, सुशांत और अपटन दा के दस्तों के सदस्यों के साथ मिलकर सुरक्षाबलों को निशान साधते हुए जगह-जगह आईडीडी लगाता था। गिरफ्तार नक्सलियों में जयसिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, मदन अंगरिया, अभिषेक हांसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े, सुकलाल बानरा उर्फ चाड़ा और मोने तियू मुख्य है।

विश्व आदिवासी दिवस दिखेगी ये खास झलकियां
Published / 2023-08-08 23:33:09
विश्व आदिवासी दिवस दिखेगी ये खास झलकियां

होगा भव्य कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड सरकार रांची में विश्व स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। रांची के पुराना जेल परिसर यानी बिरसा मुंडा संग्रहालय में 9 और 10 अगस्त को इसका आयोजन होगा। इस आयोजन में देश और दुनिया के आदिवासी कला संस्कृति, खान पान की झलकियां दिखेंगी। यहां पूरा झारखंड जनजातीय वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकेगा। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है। कार्यक्रम का आयोजन 9 और 10 अगस्त को होना है। जिला प्रशासन इन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। दो दिनों होने वाले इस कार्यक्रम में बिरसा मुंडा संग्रहालय में आदिवासी कलाकृतियों का नजारा देखने को मिलेगा। जिसमें झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के अलावा अरुणांचल प्रदेश, आसाम, ओडिशा और राजस्थानी की जनजातीय समुदाय की परंपरा और संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी। साथ ही नागपुरी, सरायकेला छऊ, डोमकच, पायका सहित अन्य नृत्य की प्रस्तुति होगी।रांची में हो रहा विश्व स्तरीय भव्य कार्यक्रमझारखंड सरकार के इस विश्व स्तरीय आयोजन में 32 जनजातीय वाद्य यंत्रों का आपको संगम दिखेगा ही। साथ ही असुर, बैंगा, बथुरी, बेदिया, बिंझिया, बिरहोर, बिरजिया, चेरो, चिक बराइक, गोंड सहित सभी जनजातीय समुदायों का समागम भी देखने को मिलेगा। झारखंडी खानपान, परिधान, फैशन शो, आदिवासी व्यंजन के स्टॉल के साथ, विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी दिखेगा। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के इस भव्य आयोजन में कला संस्कृति के साथ आदिवासी आन बान शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता भी प्रदर्शित की जायेगी।आदिवासी कला, संस्कृति और खानपान की दिखेगी झलकियांविश्व आदिवासी दिवस के इस कार्यक्रम में कुल 72 स्टॉल लगाये जायेंगे। हर स्टॉल में आपको अलग-अलग झलकियां देखने को मिलेंगी। जिला प्रशासन इसके आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटा है, तो वहीं आवागमन को सुगम बनाये रखने के लिए जिला परिवहन अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। रांची में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस का आयोजन दो दिनों तक चलेगा। इस आयोजन के जरिए आदिवासी परंपरा उसके खानपान की संस्कृति को विश्व पटल पर दर्शाने की पूरी कोशिश में प्रशासन जुटा है, ताकि हमारी आदिवासी परंपरा को विश्व स्तर पर एक नयी पहचान मिल सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.