जानें फोन से कैसे करता था ठगीएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस के अभियान में सफलता मिली है। एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गांडेय थाना इलाके के सोनाजोरी गांव में पहाड़ी के समक्ष साइबर अपराध कर रहे एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी गांडेय थाना इलाके के भंडरकुंडा का रहने वाला मो शफीक अंसारी है। शफीक के पास से पुलिस ने आठ आईफोन समेत अलग-अलग कंपनियों के 14 मोबाइल फोन को जब्त किया है। एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना इलाके के सोनाजोरी गांव में पहाड़ी के समीप कर कुछ साइबर अपराधी साइबर क्राइम कर रहे हैं। इसी सूचना के बाद गांडेय थाना प्रभारी साकेत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी का दल सोनाजोरी पहाड़ी के समीप छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया।
टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आॅफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में नैक की टीम का आगमन हुआ। 7 और 8 अगस्त के दो दिवसीय निरीक्षण में पहले दिन (जिसमें कॉलेज के बच्चों ने टीम का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया) नैक टीम के 3 सदस्यों में डॉ अनिल शुक्ला (चेयरपर्सन) डॉ रचना वर्मा मोहन (मेंबर को-आॅर्डिनेटर) डॉ दीपा जैन (मेंबर नैक पियर टीम) के सदस्यों के रूप में कॉलेज परिसर में प्रवेश किया। कॉलेज के बच्चों ने झारखंड की संस्कृति एवं सभ्यता को दिखाते हुए नृत्य एवं गायन के साथ उनका स्वागत करते हुए कॉलेज की परिसर में ले आये। उसके बाद तीनों सदस्यों का स्वागत कॉलेज मैनेजर डॉ आनंद जी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय, को-आर्डिनेटर रूपेश कुमार ने किया। स्वागत के उपरांत सभी मेंबर ने जांच की प्रक्रिया शुरू की। सबसे पहले कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय ने अपना प्रेजेंटेशन दिया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की। जिसमें रिकॉर्ड रूम, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, सेमिनार रूम, करिकुलम लैब, गर्ल्स कॉमन रूम, स्टोर रूम, हेल्थ एंड फिजिकल रूम, साइकोलॉजी लैब, साइंस लैब, स्मार्ट क्लासरूम, सिक रूम, क्लासरूम का निरीक्षण किया दूसरे दौर में लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, कमेटी सेल, बॉयज एंड गर्ल्स टॉयलेट, बॉयज कॉमन रूम, ओल्ड रिकॉर्ड रूम, स्टाफ रूम और लैंग्वेज लैब का निरीक्षण किया।पुन: सोलर पैनल को देखा। इसके पश्चात लंच का आयोजन हुआ। भोजन के उपरांत दूसरी मीटिंग में शिक्षकों, अभिभावकों, पुराछात्रों के साथ मीटिंग की, जिसमें विस्तार से शिक्षकों के बारे में जानकारी ली। साथ ही अभिभावकों और पुराछात्रों से उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आइक्यूएसी सेल के बारे में पूछा। उससे संबंधित सभी कागजातों की छानबीन की और आइक्यूएसी सेल के गठन और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी ली।तत्पश्चात कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कॉलेज के छात्रों ने स्वागत गीत के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। पुन: सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। नैक चेयरपर्सन का स्वागत कॉलेज के मैनेजर डॉ आनंद जी ने किया। नैक को-आर्डिनेटर का स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय ने किया तथा नैक मेंबर का स्वागत को-आर्डिनेटर रूपेश कुमार ने किया। कॉलेज की छात्रा रश्मि वंदना मिंज ने अपने क्लासिकल नृत्य से शिव स्तुति का अद्भुत और मनमोहक प्रदर्शन किया। इसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने स्वागत वक्तव्य में अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। साथ ही महाविद्यालयों के दायित्व बोध की ओर इशारा किया और सदैव आगे बढ़ते रहने, नवाचार की प्रेरणा दी। इसके बाद कॉलेज के छात्रों ने नागपुरी नृत्य, फ्यूजन नृत्य तथा स्त्री प्रताड़ना पर प्रभावशाली नाटक का मंचन किया। साथ ही पंजाबी नृत्य का बेहतरीन और मनमोहक प्रदर्शन किया। अंत में कॉलेज प्राध्यापक डॉ देशराज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्राध्यापक अशोक गोप एवं ममता कुमारी ने किया तथा मंच संचालन प्रथम वर्ष के छात्र अरुण वर्मा और सरीना खान ने किया। नैक टीम ने सभी विभागों का निरीक्षण किया, जिसमें अलग-अलग विभागों के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजली कुमारी, डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता खलखो, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, नागेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, अशोक गोप, रितेश कुमार, संजय सिंह, अपर्णा कुमारी मिश्रा, ज्योति कुमारी, सुरेश यादव, शिक्षकेत्तर कर्मियों में अमित रॉय, लक्ष्मण प्रसाद, चंदन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। नैक पीयर टीम के दूसरे दिन टीम के सदस्यों ने कॉलेज परिसर का प्लेग्राउंड, वाटर हार्वेस्टिंग, वातावरण और बस स्टैंड, मोटरसाइकिल स्टैंड और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने अपनी रिपोर्ट बनायी तथा एग्जिट विजिट में नैक सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कॉलेज के प्राचार्य एवं मैनेजर ने सभी सदस्यों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही नैक टीम के सदस्यों ने अपने संशोधन में बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव दिये, जिससे कॉलेज की उन्नति और प्रगति में सहायता मिल सकती है। कॉलेज मैनेजर डॉ आनंद जी ने नैक टीम के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए यह आश्वस्त किया कि हम आपके सुझाव का सम्मान करेंगे और लागू करने का भरपूर प्रयास करेंगे। भविष्य में नयी योजनाओं को लागू करने उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने में आपकी सहायता एवं सुझाव का अपेक्षा रहेगी। साथ ही राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया।
टीम एबीएन, रांची। एनईपी की तीसरी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स तथा एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के संयुक्त तत्वावधान में स्लोगन लेखन तथा पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें रांची के 33 सीबीएसई स्कूलों के 66प्रतिभागियों ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु प्रतियोगिता का विषय प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के प्रेसिडेंट सह जवाहर विद्या मंदिर के प्राचार्य समरजीत जाना तथा विशेष अतिथि केराली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई थे। दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथिगण को पौधा भेंट करके सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली के सदस्य कलाकृति, रांची संस्थान के कला शिक्षक धनंजय कुमार तथा शिक्षिका रजनी कुमारी थीं। समरजीत जाना ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष जी - 20 समिट का विषय वसुधैव कुटुंबकम् एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य रखा गया है। आज के विद्यार्थी कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उनका जागरूक होना आवश्यक है। तभी हमारी धरती माता सुरक्षित रह पायेंगी। हमारी धरती हमारी धरोहर है, जिसे आनेवाली पीढ़ी को सुरक्षित सौंपना हम सबका कर्त्तव्य है। ध्यातव्य है कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु रांची के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, जिनका परिणाम दिनांक 12.8.23 को जवाहर विद्या मंदिर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में किया जायेगा। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की सुपरवाइजरी प्रमुख राजश्री मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का दूसरा दिन आज, रंगारंग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभटीम एबीएन, रांची। हर साल 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे वर्ल्ड ट्राइबल डे के रूप में भी जाना जाता है। यह दुनियाभर में आदिवासी समुदाय के बुनियादी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास करने का एक आदर्श अवसर है। विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन किया गया। जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में इसका आयोजन किया गया, जो 10 अगस्त तक चलेगा। आज झारखंड आदिवासी महोत्सव का दूसरे दिन है। जिसकी शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई।
टीम एबीएन, बोकारो। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के खैराचातर बाजार का है। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को प्रियंका देवी (30) रसोईघर में नाश्ता बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया और उससे आग की लपटें निकलने लगीं, जिसकी चपेट में प्रियंका देवी आ गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी, जिसके बाद महिला की मौके पर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि काफी मिन्नतों के बाद 1 महीने पहले ही महिला ने एक लड़के को जन्म दिया था। महिला की 3 छोटी-छोटी लड़कियां भी है। वहीं, महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
टीम एबीएन, रांची। तमाड़ में पुवाल लदी पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतक का नाम रोशन सिंह मुंडा और घायल का नाम सुकेश पातर है। फिलहाल, घायल को रिम्स भेजा गया है। तमाड़ अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिला था। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस का ड्राईवर नहीं रहने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। नीजी बोलेरो से घायल को परिजन रिम्स ले गये।
रांची विश्वविद्यालयटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10/ 8 /2023 दिन गुरुवार को स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय समसत्र के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग की विभागाध्यक्ष तथा संकाय प्रमुख प्रो अर्चना कुमारी दुबे ने किया। इस विदाई समारोह के मौके पर महोदया ने बहुत ही सारगर्भित शब्दों में जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पहलू से अवगत कराया। कार्यक्रम में विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ मधुलिका वर्मा, डॉ भारती द्विवेदी, डॉ उषा टोप्पो ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किये। मौके पर शोध छात्र जगदंबा प्रसाद, धर्मवीर आर्य, जगन्मय विश्वास, मुरारी मंडल, कोयल दास आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन द्वितीय समसत्र की छात्रा सुनीता और शशि ने किया कई छात्राओं ने नृत्य व संगीत इत्यादि प्रस्तुत किये।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है। आज वह 48 साल के हो गये हैं। हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था। हेमंत सोरेन झामुमो के सुप्रीमो सह झारखंड अलग आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र हैं। हेमंत सोरेन राज्य के दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के विकास में महती भूमिका निभा रहे हैं। सबसे पहले जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, दूसरी बार 29 दिसंबर, 2019 को राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य का कमान संभाल रहे हैं। हेमंत सोरेन की शुरुआती शिक्षा बोकारो सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल स्कूल से हुई। स्कूल में दोस्तों के बीच वह अपने ग्रुप के लीडर हुआ करते थे। 1989 में हेमंत सोरेन ने पटना के एमजी हाइ स्कूल में 10वीं कक्षा में दाखिला लिया। पटना से ही उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई की। 1990 में उन्होंने बोर्ड की परीक्षा पास की। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से आइएससी 1994 में किया। इसके बाद हेमंत ने बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। हेमंत सोरेन, इंजीनियरिंग ड्राप आउट स्टूडेंट हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि, हेमंत सोरेन अपनी इच्छा नहीं, बल्कि परिस्थितिवश राजनीति में आये हैं। पीएम मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
टीम एबीएन, रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथ चौक के पास एक दुकान में आग लग गयी। जिसमें एक कारीगर जिंदा जल गया। वो पुरुलिया का रहने वाला था। वो धुर्वा के ही एक होटल का कर्मचारी था।रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक दुकान में आग लगने की वजह से पुरुलिया के रहने वाले कारीगर बबलू महतो की दर्दनाक मौत हो गयी। बबलू महतो होटल में मिठाई और दूसरे तरह के व्यंजन बनाने का काम किया करता था। धुर्वा के ही रहने वाले रंजन नाम के व्यक्ति के होटल में बबलू काम किया करता था। होटल मालिक होटल के ही सामने एक छोटा सा दुकान लिया था। जिसे स्टोर और रेस्ट रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। बबलू सहित होटल के दूसरे कर्मचारी भी उसी रेस्ट हाउस में सोया करते थे। बुधवार को ही बबलू के साथ काम करने वाले कर्मचारी धनरोपनी को लेकर पुरुलिया लौट गये थे। बबलू को भी शुक्रवार को वापस लौटना था, लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गयी।रांची के धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि बबलू महतो दुकान के अंदर ही सोया हुआ था। दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसमें बबलू की मौत हो गयी। आशंका जतायी जा रही है कि धुएं की वजह से बबलू बेहोश हो गया होगा, इसी बीच आग फैली जिसमें वह जल गया। गुरुवार के अहले सुबह कुछ लोगों ने दुकान में आग लगे हुए देखा। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। पुलिस के द्वारा अग्निशमन दस्ते को मौके पर बुलाया गया। आग बुझने के बाद उसमें से बबलू का शव बरामद किया गया।पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला बबलू महतो मिठाई कारीगर था। वह अपने भाई के साथ रंजन के होटल में काम किया करता था। दो दिन पहले ही धनरोपनी को लेकर वह वापस अपने भाई के साथ घर जाने वाला था, लेकिन किसी वजह से वह नहीं जा पाया। जबकि उसका भाई गांव लौट गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.