Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
चाईबासा : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद
Published / 2023-08-11 18:25:01
चाईबासा : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सीआरपीएफ के जवान की मौत, एक घायलएबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ 60 वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया, लेकिन रांची के मेडिका में एक जवान की मौत हो गयी जबकि एक की हालत स्थिर है।नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार को सीने के पास गोली लगी थी। इसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, लेकिन मेडिका में भर्ती कराने बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ जवान का सुशांत कुमार खूंटिया ओड़शिा का रहने वाले थे। शहीद जवान का विवाह भी नहीं हुआ था।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान पुलिस जवानों की मुठभेड़ भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी एवं 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ हुई।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी फिर मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस के 2 जवानों को गोली लगी है। गोली लगने के बाद बैकअप टीम ने घायल दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा। मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीम शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गये।

तुलसी कम समय में होने वाली फसल, लेमन ग्रास की खेती का हो रहा विस्तार : योगेश
Published / 2023-08-11 17:46:32
तुलसी कम समय में होने वाली फसल, लेमन ग्रास की खेती का हो रहा विस्तार : योगेश

बलुई दोमट मिट्टी पर वेटीवर की खेती करें किसानसीमैप लखनऊ द्वारा पंडवा के झरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितटीम एबीएन, पलामू/रांची। सीएसआइआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप), लखनऊ द्वारा आज पलामू जिले के पंडवा प्रखंड अंतर्गत झरी गांव में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएसआईआर- एरोमा मिशन फेज-3 के अंतर्गत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में सीमैप के परियोजना सहायक योगेश कुमार ने गांव के किसानों को वैकल्पिक खेती के रूप में सगंधी एवं औषधीय पौधों की खेती और उसके लाभ एवं औषधीय गुणों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को लेमनग्रास, पामारोजा, तुलसी एवं वेटीवर की खेती के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि झारखंड के विभिन्न राज्यों में लेमनग्रास की खेती को बढ़ावा मिला है। पलामू जिले में भी इसकी खेती में विस्तार हुआ है। इससे किसानों को अधिक मुनाफा भी हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने तुलसी की खेती एवं उसके औषधीय गुणों के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तुलसी कम समय में होने वाली नगदी फसल है। इससे कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसकी खेती नर्सरी विधि एवं सीधे बीज विधि से की जा सकती है। उन्होंने किसानों को वेटीवर (खस) की खेती करने के लिए भी आगे आने की बातें कही। उन्होंने कहा कि वेटीवर की खेती बलुई दोमट मिट्टी में या नदी के किनारे वाले स्थानों पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि औषधीय एवं सगंधी/सुगंधित पौधों की खेती नगदी एवं कम समय में होने वाली खेती है। अन्य फसलों की अपेक्षा इसके फायदे भी अधिक हैं और मवेशी एवं नील गाय आदि जानवरों से नुकसान का खतरा भी नगण्य है। उन्होंने किसानों को औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती के लिए प्रेरित किया और तकनीकी सहयोग का भरोसा दिया।जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजीव रंजन, किसान ओंकार नाथ, बीटीएम अमित कुमार, दुर्गेश पाठक, पूजा सिंह, रूबी कुमारी, जितेंद्र मेहता, अभिमन्यु मेहता, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार वनपर, जेएसएलपीएस के अधिकारी के अलावा किसान मित्र तथा अन्य किसान उपस्थित थे।

शहर में निकली तिरंगा यात्रा, आजादी के बलिदानियों को किया गया  नमन, देशभक्ति का दिखा जज्बा
Published / 2023-08-11 16:19:09
शहर में निकली तिरंगा यात्रा, आजादी के बलिदानियों को किया गया नमन, देशभक्ति का दिखा जज्बा

भारत को विश्वगुरु बनाना है : शालिनी गुप्ताटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। आजादी के अमृत महोत्सव को ले कर झुमरी तिलैया में शुक्रवार को देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। शहर की स्वयंसेवी संस्था के एस एच यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में इस तिरंगा यात्रा में सामाजिक, धार्मिक के अलावा बुद्धिजिवियों, राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे महाराणा प्रताप चौक से झण्डा चौक होते हुए नेता जी सुभाष चौक तक हाथों में तिरंगा लिए हुए हम सब एक हैं। जब तक सूरज चांद रहेगा, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान रहेगा, तेरी मिट्टी में मिल जावां, हम सबका एक हीं नारा, बना रहे भाई चारा, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई भाई, मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है… मां तुझे सलाम… जैसे नारों एवं गीत से शहर देशभक्तिमय के रंग में रंगा नजर आया।रैली के सबसे आगे डोमचांच इंदरवा झारखण्ड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं, 76 फिट लम्बा तिरंगा ले कर चल रहे थें। वहीं चंद्रयान की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही। वहीं तीरंदाजी की खिलाड़ी झारखण्ड की गोल्डन गर्ल दीपिका कुमारी की भेष-भूषा में तीरंदाज श्रेया कुमारी ने तीरंदाजी की धनुष ले कर चल रही थी। रैली में शामिल बच्चे माथे पर तिरंगे रंग की टोपी, एवं पोशाक पहन कर चल रहें थें। हर घर तिरंगा अभियान को ले कर यह रैली जिस मार्ग से गुजरी वहां लोग तिरंगे के सम्मान में खड़े नजर आयें। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा की देश भक्ति का जज्बा आज पूरे देश में देखने को मिल रहा है। आजादी की लड़ाई में जो शहीद हुएं उसकी कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती। भारत देश विभिताओं में अलग अलग संस्कृति के बावजूद अनेक रंगों को मिला कर एक रंग बना देता है। तिरंगे के इस सम्मान में जिस तरह से समूह उमड़ा है वो शहीदों के प्रति नमन भी करता है। भारत को विश्व गुरु बनाने और ऊर्जा को कायम रखने के लिए सार्थक पहल के लिए के एस एच यूथ फाउंडेशन का प्रयास भुलाया नहीं जा सकता। वहीं साजिद हुसैन लल्लू ने कहा की भारत का तिरंगा एकता का प्रतीक है। ठेला, खोमचा से ले कर अंबानी तक राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एक समान हैं। एकता को बढ़ावा देने के लिए यह तिरंगा यात्रा के एस एच यूथ फाउंडेशन का यह प्रयास मिल का पत्थर साबित हुआ है। के एस एच यूथ फाउंडेशन के निर्देशक विशाल सिंह ने कहा की पूरा अभ्रकांचल क्षेत्र देश भक्ति ओत प्रोत है, और कोडरमा में तिरंगा यात्रा में जिस तरह आम से खास लोग एवं स्कूल के छात्र, छात्राओं से ले कर शिक्षक तक इस तिरंगा यात्रा में शामिल हो कर उत्साह वर्धन किया, इसके लिए संस्थाएं एवं स्कूल धन्यवाद के पात्र हैं। रैली में नप के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश जैन, विनीत मोदी, अविनाश सेठ, यशपाल सिंह गोल्डन, संजू लांबा, मिलन शाहबादी, कुमार पुजारा, बालगोविंद मोदी,बसंत सिंह, प्रदीप सुमन, संजय कुमार उजाला, उपेंद्र पांडेय, मनोज साव, नीरज कुमार, सुनील बड़गवे, मुन्ना भदानी, अजय वर्मा, मनोज चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजीव खेतान, कैलाश चौधरी, विकाश सेठ, नवीन पांड्या, प्रो. कैलाश राणा, नरेंद्र सिंह चंदेल, गुड्डू सिंह, शशि सलूजा, प्रिंस छाबड़ा, विशाल सूद, हरजीत सिंह लाम्बा, राजू अजमानी, राजेश सिंह, संदीप सिन्हा (बंटी), संजय ठोल्या, विकाश कुमार, संजय अग्रवाल, आनन्द कुमार, सुशील अग्रवाल, रामेश्वर रवानी, सुरेंद्र यादव, इंद्रदेव राम, धीरज कुमार, पिंटू शुक्ला, अशोक चौरसिया, नितिन मिश्रा, राजू कुमार सिन्हा, मुन्ना कुमार, शाहिद अंसारी, डॉ. उपेंद्र भदानी, रवि कुमार, प्रिंस छाबड़ा, रिंकू सिंह, अविनाश चंद्रवंशी, नवनीत ओझा, चंदन चक्रवर्ती, सुनीता सेठ, नीलम भदानी, अनुपमा भदानी, प्रियंका बर्नवाल,  सुषमा सुमन, ब्यूटी सिंह, श्रेया केडिया, सारिका लढ्ढा, नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, नेहा जैन, प्रीति सिन्हा, मुस्कान प्रवीण, शहमा गाफरी, के एस एच यूथ फाउंडेशन के निर्देशक रोहित बरनवाल, सदस्य पीयूष कुमार पारस, जीतू थापा, आशीष सोनी, यतेंद्र कुमार शर्मा, गोपाल कुमार, अरुण कुमार , बौद्ध, संदीप कुमार, रॉकी कुमार, सोनल पाण्डेय, आदर्श कुमार, आदित्य कुमार मौजूद थे। तिरंगा यात्रा के समापन के पूर्व महाराणा प्रताप की प्रतिमा, डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तथा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया। समापन के मौके पर राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की गयी।स्कूली बच्चे मार्च पास्ट, और बैंड की धुन पर और विभिन्न भेष भूषा में हुए शामिलझुमरी तिलैया। तिरंगा यात्रा में झारखण्ड पब्लिक स्कूल का 76 फिट लम्बा झण्डा के साथ स्कूली छात्र, छात्राएं कदम से कदम मिलाते हुए और बैंड-बाजा की धुन से राष्ट्रीय एकता के पर्व को सुशोभित करते नजर आयें। इसमें महात्मा गांधी के रूप में कृष्ण कुमार, रानी लक्ष्मी बाई के रूप में स्वास्तिका कुमारी, दुर्गावती के रूप में सोनिक कुमारी, भारत माता के रूप में पायल कुमारी, रानी के रूप में सुमन कुमारी, कश्मीरी के रूप में आइसा प्रवीण, सनातन हिंदू के रूप में कोमल कुमारी, पंजाबी के रूप में साक्षी कुमारी के अलावा अन्य मुद्राओं में फिजा प्रवीण, सूजा प्रवीण, श्रृष्टि सिन्हा, भगत सिंह के रूप में शिवम कुमार, शामिल हुए। इसके अलावा स्वामी विवेकानन्द स्कूल असनाबाद, एस्पायर इंटरनेशनल स्कूल, चाणक्या इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श स्कूल, एलबी इंटरनेशनल स्कूल लख्खीबागी, मेरिडियन एकेडमी के छात्र छात्राएं उत्साह वर्धन के साथ चल रहे थे।वहीं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तिलैया थाना पुलिस एवं के एस एच यूथ फाउंडेशन के सदस्यगण सक्रिय भूमिका निभा रहे थें। रास्ते में कई जगह पानी और शरबत की व्यवस्था को गई थी। समापन के मौके पर संस्था की ओर से सभी स्कूल प्रबंधन को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

रांची विवि : आज सिंडिकेट की बैठक में होगी कई मुद्दों पर चर्चा
Published / 2023-08-11 13:41:39
रांची विवि : आज सिंडिकेट की बैठक में होगी कई मुद्दों पर चर्चा

टीम एबीएन, रांची। रांची विवि सिंडिकेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कुलपति कार्यालय में दिन के साढ़े 11 बजे से होगी। बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों की नियुक्ति व प्रोन्नति के लिए सरकार द्वारा बनायी गयी नियमावली पर मुहर लगायी जायेगी। कुल पदों में से 75 प्रतिशत पदों को सीधी नियुक्ति व 25 प्रतिशत पदों को प्रोन्नति से भरा जायेगा। चतुर्थ वर्ग से तृतीय वर्ग में प्रोन्नति के लिए लिखित परीक्षा होगी। तृतीय वर्ग में नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जायेगी। झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के आयोजन के लिए बनी नियमावली पर भी मुहर लगायी जायेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति व पीएचडी प्रवेश के लिए जेट का आयोजन जेपीएससी करेगा।

ऐसे भड़के लोग कि कर दिया रेलवे ट्रैक ही जाम, जानें क्यों...
Published / 2023-08-11 13:40:37
ऐसे भड़के लोग कि कर दिया रेलवे ट्रैक ही जाम, जानें क्यों...

गम्हरिया में जहां-तहां ट्रेन रोकने से भड़के यात्रियों ने किया रेल चक्का जामएबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत चक्रधरपुर-टाटा सवारी गाड़ी को रोजाना जहां-तहां रोके जाने से आक्रोशित यात्री शुक्रवार को भड़क गये। इस दौरान शुक्रवार सुबह गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास करीब आधे घंटे तक ट्रेन के रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने रेल चक्का जाम कर दिया। साथ ही सभी यात्री रेल पटरी पर बैठक कर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित कर दिया। इसकी सूचना पाकर रेलवे के पदाधिकार व गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच यात्रियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह से रेल जाम सुबह आठ बजे से जारी है। यात्रियों के अनुसार उक्त ट्रेन के सभी यात्री आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में काम कने जाते हैं। रोजाना ट्रेन लेट से पहुंचने से वे अपने काम पर देर से पहुंचते हैं।

ऐसे भड़के लोग कि कर दिया रेलवे ट्रैक ही जाम, जानें क्यों...
Published / 2023-08-11 13:40:10
ऐसे भड़के लोग कि कर दिया रेलवे ट्रैक ही जाम, जानें क्यों...

गम्हरिया में जहां-तहां ट्रेन रोकने से भड़के यात्रियों ने किया रेल चक्का जामएबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत चक्रधरपुर-टाटा सवारी गाड़ी को रोजाना जहां-तहां रोके जाने से आक्रोशित यात्री शुक्रवार को भड़क गये। इस दौरान शुक्रवार सुबह गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास करीब आधे घंटे तक ट्रेन के रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने रेल चक्का जाम कर दिया। साथ ही सभी यात्री रेल पटरी पर बैठक कर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित कर दिया। इसकी सूचना पाकर रेलवे के पदाधिकार व गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच यात्रियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह से रेल जाम सुबह आठ बजे से जारी है। यात्रियों के अनुसार उक्त ट्रेन के सभी यात्री आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में काम करने जाते हैं। रोजाना ट्रेन लेट से पहुंचने से वे अपने काम पर देर से पहुंचते हैं।

कोडरमा : मवेशी लदे पांच वाहन जब्त, तीन भेजे गये जेल
Published / 2023-08-10 21:27:15
कोडरमा : मवेशी लदे पांच वाहन जब्त, तीन भेजे गये जेल

टीम एबीएन, कोडरमा। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के बागीटांड चेकनाका के समीप से पशु लोड 5 वाहनों को पकड़ा। वाहन एवं पशुओं को कोडरमा थाना परिसर में रखा गया है। सभी वाहनों पर कुल 20 गाय, एक भैंस और लगभग 10 गाय के बच्चे लोड पाये गये। वाहन से पशुओं को लेकर जा रहे लोगों ने बताया कि पशुओं को बिहार के बक्सर जिला के किसान पशु मेला से खरीद कर धनबाद के तोपचांची ले जाया जा रहा था। लोगों ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत लाभुकों के बीच दुधारू गाय का वितरण करने के लिए गाय को पशु किसान मेला से खरीदारी कर धनबाद जिला गव्य विकास कार्यालय ले जाया जा रहा था। पकड़े गये वाहनों में 2 पिकअप, 2 टाटा मैजिक और एक 407 वाहन शामिल है। इधर कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि पकड़े गये 5 पशु लदे वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया था। 3 वाहनों में दुधारू गाय लोड है। जबकि 2 वाहनों में लदे पशु के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुये मनीष पासवान, वाहिद और संजीव कुमार को जेल भेजा गया है। इस संबंध में कांड सख्या 146/23 दर्ज किया गया है।

कोडरमा : टेकवा जंगल में अवैध उत्खनन जोरों पर
Published / 2023-08-10 21:26:29
कोडरमा : टेकवा जंगल में अवैध उत्खनन जोरों पर

छापेमारी के पहले भागे आरोपीटीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकवा जंगल में ढिबरा के नाम पर माइका का अवैध उत्खनन जोरों पर है। इसमें वन विभाग के संरक्षण का आरोप आम है। हांलाकि कभी कभी छापेमारी भी की जाती रही है। वहीं गुरुवार को वन विभाग और डोमचांच पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की गयी पर उसके पहले ही सूचना मिलने के कारण आरोपी फरार हो गये। छापेमारी के दौरान अवैध उत्खनन में लगे एक जेसीबी को जब्त किया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू समेत विभागीय अधिकारियों को अवैध उत्खनन की सूचना पहले भी दी गयी थी। आज गुरुवार को वन विभाग और पुलिस की टीम ने छापामारी कर जेसीबी को जप्त किया है। छापामारी अभियान में थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, वनरक्षी उस्मान अंसारी, सिकंदर कुमार, गोपाल यादव, कुंदन कुमार समेत अन्य वनकर्मी शामिल थे।

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 : रंगारंग कार्यक्रम ने लोगों का मोहा मन
Published / 2023-08-10 21:01:09
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 : रंगारंग कार्यक्रम ने लोगों का मोहा मन

हेमंत सोरेन ने लिया हिस्सा टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन समारोह में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हिस्सा लिया। वो कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया- आज झारखण्ड आदिवासी महोत्सव के समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुआ। दो दिनों तक चले इस ऐतिहासिक महोत्सव में समृद्ध आदिवासी जीवन की झलकियों को पूरे देश ने देखा। झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से इस महोत्सव में भाग लेने आए आदिवासी कलाकारों और सेमिनार में भाग लेने वाले प्रबुद्धजनों को समस्त राज्यवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद, आभार और जोहार। कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से भारी संख्या में प्रस्तुति देने के लिए नृत्य कलाकार, संगीत कलाकार पहुंचे थे। झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में कलाकारों द्वारा दमदार प्रदर्शन किया गया। अरुणाचल प्रदेश के निशि आदिवासी समुदाय के कलाकारों द्वारा अद्भभुत नृत्य प्रदर्शित किया गया। पांच जनजातीय समूह ने अपने समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया। झारखंड आदिवासी महोत्सव विभिन्न जनजातीय समूह के नृत्य का आयोजन किया गया। असम के हाजोंग समुदाय द्वारा लेवा टाना तन नृत्य अपने आप में अनूठा है। कलाकारों ने अच्छी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आये पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने नागपुर कर कोरा से लोगों का दिल जीता।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.