एचईसी कर्मियों को कमाकर लेना पड़ेगा वेतन, सरकार इसके लिए नहीं देगी पैसाटीम एबीएन, रांची। पिछले दिनों राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के प्रश्न के जवाब में भारी उद्योग राज्यमंत्री ने राज्यसभा में जवाब दिया है कि चंद्रयान-3 का लांचिंग पैड एचइसी ने नहीं बनाया है। एचईसी ने इंफ्रास्ट्रक्चर आइटम जिसमें मोबाइल लांचिंग पैड, हैमर हेड टावर, 400-60 ईओटी क्रेन, फोल्डिंग कम वर्टिकल रिस्पॉसिविलिटी प्लेटफार्म और होरिजेंटल स्लाइडिंग डोर शामिल है कि आपूर्ति इसरो के लिए की है। कर्मचारियों के वेतन भुगतान के संबंध में कहा कि वेतन कर्मचारियों को कमाकर लेना पड़ेगा, सरकार इसके लिए पैसे नहीं देगी। भारी उद्योग राज्यमंत्री ने सांसद परिमल को जानकारी दी है कि एचइसी पिछले पांच वित्तीय वर्ष से घाटे में चल रहा है। वर्ष 2018-19 में 93.67 करोड़ घाटा, 2019-20 में 405.37 करोड़ घाटा, 2020-21 में 175.78 करोड़ का घाटा, वर्ष 2021-22 में 256.07 करोड़ का घाटा व वर्ष 2022-23 में 283.58 करोड़ का घाटा हुआ है। यह भी बताया गया है कि एचइसी का कैपिसिटी यूटिलाइजेशन हर वर्ष घटता जा रहा है। वर्ष 2018-19 में 16%, 2019-20 में 12.22%, वर्ष 2020-21 में 12.52%, वर्ष 2021-22 में 3.75% व वर्ष 2022-23 में 1.39% ही रह गया है।
समांदा मुस्लिम समाज को विकास से जोड़ेगी भाजपा : बाबूलाल मरांडीटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्य समिति बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आजादी के बाद से पसमांदा मुस्लिम समाज विकास से बहुत पिछड़ा है जिसको विकास से जुड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कटिबद्ध है।मरांडी ने कहा कि सबका साथ, सबके विकास में अंत्योदय भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय में अंतिम पायदान में खड़े पसमांदा समाज को विकास से जोड़ने के लिए बहुत सारी योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किया जा रहा है। आज समाज का हर व्यक्ति नरेंद्र मोदी जी के तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है और उसको पूर्ण विश्वास है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति को भी ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं।मरांडी ने कहा कि उनकी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिल रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ही राज्य में भी अल्पसंख्यक समाज खासकर पसमांदा मुसलमानों का विकास कर सकती है।
टीम एबीएन, लातेहार। लातेहार के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कोयला व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद साहू पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। गोली लगने के बाद राजेंद्र प्रसाद साहू की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने कस्तूरबा विद्यालय के समीप स्थित अपने कार्यालय में साहू बैठक कर रहे थे। बैठक के बाद स्कूटी से अपने घर जाने के लिए निकले थे। जिस स्कूटी से वह घर जा रहे थे, उसे कोई और चला रहा था। साहू पीछे में बैठे थे।साहू की स्कूटी का पीछा कर रहे थे बाइक सवारइसी दौरान एक बाइक ने उस स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया, जिस पर राजेंद्र प्रसाद साहू बैठे थे। साहू को बाइक सवार पर शक हुआ। उन्होंने गाड़ी रोककर बाइक सवार व्यक्ति से कुछ पूछना चाहा, लेकिन बाइक सवार भागने लगे। यह देख साहू ने उनका पीछा किया। इसी क्रम में झरीवा टोला स्थित दून स्कूल के समीप भाग रहे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। राजेंद्र प्रसाद साहू को तीन गोलियां लगीं हैं।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस विशेष राज्य भर के युवा मतदाताओं एवं भावी मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति जताई प्रतिबद्धता निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न थीमों पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम टीम एबीएन, रांची। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य भर में युवाओं ने निर्वाचन साक्षरता और जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देश पर शनिवार को विभिन्न जिलों में युवा मतदाताओं तथा भावी मतदाताओं के लिए गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के बैनर तले उक्त कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस आयोजन के क्रम में इंटरमीडिएट विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के लिए निर्धारित थीम जैसे चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, नाटिका, संगीत प्रतियोगिता, चुनाव प्रश्नोत्तरी, मतदाता शपथ, वाद विवाद, स्लोगन लेखन जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं कुछ शैक्षणिक संस्थानों में छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला, वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोडिंग, मतदान अभिनय जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किये। इन संस्थाओं में अध्ययनरत ऐसे युवा मतदाता जो हाल ही में मतदाता के रूप में पंजीकृत हुए हैं तथा निकट भविष्य के चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग करेंगे उन्होंने लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं तो मतदान का महत्व समझते हुए हर काम छोड़कर मतदान का उपयोग करेंगे, वहीं अपने आसपास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा जिलों के निर्वाचन कार्य से संबद्ध प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी न केवल इन कार्यक्रमों में सहभागिता निभायी बल्कि उन भावी मतदाताओं को भी निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया जो निकट भविष्य में 18 साल की उम्र पूरी करेंगे। ऐसे सभी किशोर मतदाताओं को पंजीकरण की प्रक्रिया के साथ-साथ निर्वाचन से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं को सहज भाषा एवं व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से बताया गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपील की कि मतदाता बनने की पात्रता रखने वाले सभी युवा अपना मतदाता पंजीकरण ससमय करवाने हेतु स्वयं तो सजग रहें ही, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों का एसडीओ ने की समीक्षा पूर्व पुनरीक्षण गतिविधियों का जांच दल ने किया पर्यवेक्षण टीम एबीएन, पलामू। हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी-सह- 79 हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण आज हैदरनगर के प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ, पर्यवेक्षक एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक कर फोटो युक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के पूर्व पुनरीक्षण कार्य प्रगति की समीक्षा की।साथ ही जिलास्तरीय जांच टीम ने बीएलओ के द्वारा किये जा रहे कार्यो का पर्यवेक्षण किया। एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने बीएलओ के माध्यम से संपादित कार्यों की समीक्षा के दौरान कमियों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वे खुद इस कार्य की जांच कर रहे हैं। विभिन्न मतदान केंद्रों पर कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। कार्य में जान-बूझकर किसी तरह की लापरवाही करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतने की हिदायत दी। साथ ही मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजीव नीरज को नियमित रूप से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। विदित हो कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत सभी बीएलओ को 21 जुलाई से 21अगस्त 2023 तक घर-घर सत्यापन का कार्य बीएलओ रजिस्टर के माध्यम से किया जा रहा है। वहीं सभी घरों पर विभाग स्तर से प्राप्त ब्लू स्टीकर चिपकाते हुए भ्रमण की दो तिथियां अंकित की जा रही है। वहीं सत्यापन से संबंधित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। पर्यवेक्षण एवं जांच के लिए विभाग स्तर से प्राप्त निदेर्शानुसार मतदान केंद्रों के पन्ना वेरीफिकेशन एवं होम टू रोल वेरिफिकेशन का कार्य किया गया। समीक्षा बैठक में संतोष ठाकुर,धीरेंद्र कुमार, कुमारी शांति ठाकुर के अलावा बीएलओ, पर्यवेक्षक एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, तमाड़। तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन सिलेंडर तो उपलब्ध है, परंतु उसमें आक्सीजन नहीं है। एंबुलेंस है परंतु शाम के बाद ड्राइवर नहीं रहता। रात के समय में जो चिकित्सक रहते हैं वह सिर्फ अपने रूम में एक पंखा आन करके सोते रहते हैं। उनसे एंबुलेंस के बारे में पूछे जाने पर चाबी निकाल कर देते हैं और यह कहते हैं कि आपके ग्रुप में कोई तो होगा, जो गाड़ी चला सकता है क्या इस तरह से हम पेशेंट को रांची ले जायेंगे। सामुदायिक केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन, दांतों के एक्स-रे की मशीन और चेस्ट एक्सरे की मशीन शो-पीस के रूप में रखा हुआ है। गांव के कुछ दबंग लोगों के सहारे पूरा स्वास्थ्य केंद्र महकमा लापरवाह हो गया है।
मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता आयोजितटीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथि परिचय और स्वागत नीतू कुमारी ने किया।कार्यक्रम में कुल 6 समूहों ने हिस्सा लिया। भारतवर्ष सदन, हिमवर्ष सदन, अजनाभवर्ष सदन, कार्तिक उरांव सदन, गणपत राय सदन, भरतभूमि सदन, जंबूद्वीप सदन, हिंदुस्तान व सिदो-कान्हू सदन की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। सामूहिक देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में आर्यावर्त व तिलकामांझी सदन विजेता और बिरसा मुंडा सदन उपविजेता रही। सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों की अखंड शृंखला है। देश की एकजुटता और अखंडता को बनाये रखकर ही हम उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। शिक्षाविद सदस्य कृष्णा प्रसाद ने कहा कि हमें देश की सेवा, समर्पित भाव से करनी चाहिए। लोक गायिका अंशु कुमारी ने बहुत ही सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडली में वगीसा म्यूजिक एंड आर्ट के संरक्षक रोशन लाल साहू, काबुम डांस इंस्टीट्यूट के निर्देशक सचिन सिंघानिया व लोक गायिका अंशु कुमारी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन यशोदा कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन कविता कुमारी ने किया। कार्यक्रम में सचिव अजय प्रसाद, समिति सदस्या शोभा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम कुमार, कॉलेज के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, स्नेहा शर्मा, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
गुस्साये लोगों ने ट्रक में लगायी आगएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में हुए युवक की मौत हो गयी। इससे लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। बीच सड़क पर एक ट्रक को भी लोगों ने आग के हवाले कर दिया। साथ ही कई वाहनों में लोगों ने तोड़फोड़ की। लोगों को शांत कराने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की तीखी बहस भी हुई।क्या है पूरा मामलाझरिया सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग पर पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला स्थित मां कल्याणेश्वरी मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से संदीप सुमन राय (32 वर्ष ) की मौत हो गयी। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी। लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे, गुस्से लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों ने सड़क पर खड़ी एक ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने झरिया सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।वेदांता स्टील में थे मैनेजरअपर कांड्रा मिडिल स्कूल के समीप रहने वाले पूर्व चासनाला सेल के पूर्व कर्मचारी स्वर्गीय सुशील राय के बड़े बेटे संदीप सुमन बोकारो क्षेत्र के तेलगाड़िया स्थित वेदांता स्टील में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। संदीप के भाई उदित राय के मुताबिक संदीप अपनी बाइक या फिर किसी निजी वाहन से ड्यूटी आना-जाना किया करते थे। शुक्रवार की रात वेदांता स्टील से कार्य कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान चासनाला मां कल्यानेश्वरी पुल से ठीक पहले वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। संदीप की पिछले साल ही शादी हुई थी।
सड़क दुर्घटना की आशंकाएबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ बरियातू मुख्य पथ पर शुक्रवार की रात गंभीर अवस्था में 2 लोग मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। मृतक की पहचान अजय उरांव के रूप में हुई जबकि घायल शख्स का नाम उपेंद्र उरांव है। दोनों बरियातू थाना के हिसरी गांव के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया यह घटना सड़क दुर्घटना के रूप में देखी जा रही है। हिसरी गांव निवासी अजय उरांव और उपेंद्र उरांव अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए बालूमाथ जाने के लिए निकले थे। इसी बीच शुक्रवार की रात बालूमाथ बरियातू मुख्य पथ के किनारे दोनों को गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ देखकर कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान अजय उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपेंद्र उरांव को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा अस्पताल में घायल अवस्था में दो लोगों को लाया गया था। इनमें एक की मौत हो गयी है जबकि दूसरे की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.