Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड : गवर्नर ने दुमका में किया ध्वजारोहण
Published / 2023-08-15 19:37:30
झारखंड : गवर्नर ने दुमका में किया ध्वजारोहण

बोले- संताल परगना में तेज हुई है विकास की गतिएबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका/ रांची। पूरा देश आज यानी 15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। दरअसल, वह सोमवार की शाम ही सड़क मार्ग से दुमका पहुंचे थे। राज्यपाल ने कहा दुमका में मल्टी इंजिन रेटिंग स्तर तक का कॉमर्सियल पायलट लाइसेंस यानी सीपीएल प्रशिक्षण प्रारंभ करने का प्रस्ताव डीजीसीए भारत सरकार को भेज दिया गया है। इसमें राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के कुल 15 युवाओं को शत प्रतिशत अनुदान पर सीपीएल प्रशिक्षण सहित एयरबस 320 स्तर के वायुयान पर टाइप रेटिंग प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक प्रशिक्षु पर सरकार लगभग 61 लाख रुपये का व्यय वहन किया जायेगा।

वाईएमसीए धुर्वा में 77वां शान से लहरा तिरंगा
Published / 2023-08-15 19:27:46
वाईएमसीए धुर्वा में 77वां शान से लहरा तिरंगा

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15.8.2023 को वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ राहुल रंजन थे। अपने मुख्य वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अगर आप दूसरे की आजादी को सम्मान दीजियेगा, तभी वह आपकी आजादी को सम्मान देगा। हमारी सोच गुलामी की नहीं आजादी की होनी चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक डांस एवं गाना कि प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रिया, शमशेर, अपराजिता एवं ज्योति ने किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 2022-23 वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रार्थना की अगुवाई सुशीला कुजूर स्वागत भाषण संध्या कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिन सौरव मुर्मू ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे शिक्षक शिक्षिकाएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।

बीआईटी लालपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
Published / 2023-08-15 19:24:57
बीआईटी लालपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

टीम एबीएन, रांची। आजादी के 76 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बी आई टी लालपुर के प्रांगण में झंडोत्तोलन केन्द्र की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने झंडोत्तोलन किया।मौके पर देश के प्रति कुर्बानी देने वाले अमर योद्धा को नमन कर उनकी वीरता को याद किया गया। इस आयोजन में NSS के सदस्यों ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया।

आयुक्त के आवासीय परिसर में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन
Published / 2023-08-15 19:18:28
आयुक्त के आवासीय परिसर में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन

टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो ने झंडोत्तोलन किया।‌ मौके पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव अनवर हुसैन, उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी सहित अमित कुमार, प्रेम धीरज, राहुल, प्रिंस, पवित्र प्रणव आदि उपस्थित थे।

आयुक्त और आईजी कार्यालय परिसर में आईजी ने किया झंडोत्तोलन
Published / 2023-08-15 19:15:39
आयुक्त और आईजी कार्यालय परिसर में आईजी ने किया झंडोत्तोलन

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रमंडलीय आयुक्त एवं आईजी‌ कार्यालय परिसर में पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने झंडोत्तोलन किया।मौके पर उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन, सहायक पुलिस अधीक्षक रिषभ गर्ग, आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव अनवर हुसैन, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिवेन्द्र कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी सहित अन्य ‌प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

डीएवी कपिलदेव में एल एम सी चेयरमैन कपिल देवगिरि ने किया झंडोत्तोलन
Published / 2023-08-15 19:12:52
डीएवी कपिलदेव में एल एम सी चेयरमैन कपिल देवगिरि ने किया झंडोत्तोलन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएवी कपिल देव के एल एम सी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने इस अवसर पर इस अवसर पर झंडोत्तोलन किया। ध्वजारोहण के बाद एनसीसी के बच्चों ने झंडे को सलामी दी। बाद में बैंड के कलाकारों ने सुंदर धुन प्रस्तुत की। उसके बाद विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। बच्चों ने स्वागत गीत, वाद्य संगीत, भाषण तथा आजाद आजादी नामक एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया, जिसका निर्देशन विद्यालय की शिक्षिका काकोली दत्ता ने किया। इस नाटिका में बच्चों ने वर्तमान सामाजिक वातावरण का चित्रण किया जिसमें विशेष रूप से देशभक्ति, सैनिकों की कुर्बानी, खुदी नाम बस का देश के प्रति जज्बा और महिला शोषण को दिखाया गया था।मौके पर अपने स्वागत भाषण में विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें आजादी बड़ी ही कठिनाई से मिली है उसको अक्षुण्य बनाये रखने की जरूरत है। उन्होंने सरदार भगत सिंह और सरदार पटेल के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश को बचाये रखने की जरूरत है क्योंकि आजादी के लिए कई कुर्बानियां देनी पड़ी थी।मुख्य अतिथि आइएएस मनोज कुमार, सचिव कला, संस्कृति खेलकूद और युवा मामले झारखंड ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की सुंदर प्रस्तुति से वे बड़े प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद रखना है और 2047 तक हमें विकसित राष्ट्र बना है इसके लिए हम लोग अभी से तैयारी कर रहे हैं और सबों को इस उद्देश्य से कम करना चाहिए। उन्होंने कहा सभी लोग बॉर्डर पर नहीं लड़ सकते लेकिन वह जो भी काम करते हैं ईमानदारी से करें तो देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीएवी शुरू से ही मूल्य आधारित शिक्षा देता रहा है और देता रहेगा।मौके पर वर्ग दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय द्वारा मेडल और उनके अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बहुत सारे अभिभावक मौजूद थे। सभा का संचालन आदित्य तथा कोमल कुमारी ने किया। मौके पर शिरीष वैभव ने लोगों को संबोधित किया। मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में हर्ष और उल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
Published / 2023-08-15 18:59:40
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में हर्ष और उल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में 15 अगस्त को हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुआ। प्राचार्य नवीन कुमार ने झंडोतोलन किया।राष्ट्रगान के बाद शिक्षकों और बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। शिक्षक राकेश पांडेय के नेतृत्व में बच्चों ने मार्च पास्ट कर दिल्ली के पैरेड की याद को ताजा कर दी। इस मौके पर स्कूली बच्चे अलग-अलग वीर- वीरांगनाओं के वेश में सज कर आये थे, जो कार्यक्रम के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र था। इस मौके पर बिहार रेजीमेंट इडियन आर्मी के हवलदार वीरेंद्र कुमार वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।मौके पर प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि आजादी के 77वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए हम सब यहां एकत्रित हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 77 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। चाहे सुरक्षा का हो, तकनीक का हो, विज्ञान का हो या शिक्षा का। उन्होंने एक गीत गाकर लोगों के बीच एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर अपने हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे बच्चे कार्यक्रम की शोभा को बढ़ा रहे थे। इस दौरान संगीत शिक्षिका शालू अरोड़ा के निर्देशन में बच्चों ने देश भक्ति गीत गाकर समा बांधी। जबकि तनीषा शर्मा ने अंग्रेजी और अन्नू सिंह ने हिंदी में भाषण दिया जिसे लोगों ने काफी सराहा। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक प्रमोद कुमार ने दिया।उन्होंने सभी लोगों को आजादी के 77वें वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामना दी और कहा कि इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने में हर किसी को योगदान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, छात्र ऋषि सिंह और अंशिका सिंह ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश सिंह के अलावा शिक्षकों में दीपक सर्राफ, संजय तिवारी, जयप्रकाश सिंह, पवन ठाकुर, आशुतोष गौतम, सुभय कुमार, किशोर कुणाल, प्रिंस वर्गीस, फैयाज कैशर, विक्रम कुमार, शंकर कुमार, रणजीत सिंह, चंदन पांडेय, राहुल कुमार, सतीश कुमार, विक्की कुमार, पायल सिंह, अभिलाष सिंह, रजनी वाला, कामिनी सहाय, कुंतल जेठवा, सरोज पांडेय, रेणु सेठ, पूजा सलूजा, स्वीटी सिन्हा, रूबी वर्मा, प्रियंका सिंह, सपना शर्मा, मरियम मैम, प्रियंका गुप्ता, अलका सिंह, सीमा जैन, विशाल आनंद, अनमोल रतन, मनोज कुमार सिंह, सुनील पाठक, संजय कुमार, रमेश कुंज, लता सिन्हा, शशि राज, निर्मल अरोड़ा, स्वाति कुमारी समेत कई अभिभावक और बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

कोडरमा बागीटांड़ स्टेडियम में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने फहराया तिरंगा
Published / 2023-08-15 18:53:29
कोडरमा बागीटांड़ स्टेडियम में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने फहराया तिरंगा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मी को किया सम्मानितटीम एबीएन, कोडरमा। 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मुख्य कार्यक्रम स्थल बागीटांड़ स्टेडियम पर झंडोत्तोलन किया। उपायुक्त ने सर्वप्रथम प्लाटुनों और विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चों द्वारा किये जा रहे परेड का निरीक्षण किया।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले के उपलब्धियों को गिनाते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार की पहल पर इसी माह पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड द्वारा तिलैया डैम को राष्ट्रीय स्तर से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटक क्षेत्र के रूप में उत्क्रमित करते हुए अधिसूचित किया गया है, जो इस जिला के लिए गौरवान्वित करने का क्षण है। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सदर अस्पताल, कोडरमा में ऑक्सीजन पाइप लाइन के साथ वेंटीलेटर तथा आईसीयू शय्या मॉनिटर के साथ इमरजेंसी ट्रोमासेन्टर, बर्न वार्ड, टीबी वार्ड, मेन्टल वार्ड की स्थापना के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत इलाजरत मरीजों के लिए वातानुकुलित 30 शय्या वाला आयुष्मान वार्ड भी बनाया गया है। सदर अस्पताल, कोडरमा में विगत माह में 91,838 मरीजों का ईलाज किया गया तथा 10,497 मरीजों का ईलाज ईमरजेंसी किया गया, जो पूरे राज्य में शीर्ष तीसरे स्थान पर है। सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा बेहतर जांच की सुविधा के साथ-साथ चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराये जाने के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील है तथा इस दिशा में सतत् प्रयास किये जा रहे हैं।प्रोजेक्ट रेल चलाये जाने की जिम्मेवारी कोडरमा जिला को सौंपी गयी : उपायुक्तउपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैक बोर्ड की 8वी, 9वीं, 10वीं, 11वीं में लगभग 99%  एवं 12वीं परीक्षा के विज्ञान संकाय में 97.02% विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर, कोडरमा जिला झारखण्ड राज्य में पहले स्थान पर रहा, जो एक बड़ी उपलब्धि है। कोडरमा जिले के मैट्रिक तथा इंटर परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं की उपलब्धि राज्य के अन्य जिलों की तुलना में उत्कृष्ट पाये जाने के कारण कोडरमा जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे प्राजेक्ट रेल को न केवल पूरे राज्य में लागू किया गया, बल्कि प्रारम्भ के दो माह झारखण्ड राज्य के सभी जिलों के सरकारी, अर्द्ध-सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रोजेक्ट रेल चलाये जाने की जिम्मेवारी कोडरमा जिला को सौंपी गयी है।  60 आंगनबाड़ी केन्द्र को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किये गये : उपायुक्तउपायुक्त ने बताया कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत् बालिकाओं के शिक्षा को बढ़ावा दिये जाने एवं उनके पोषण स्तर में सुधार तथा अन्य शैक्षणिक व्यय के उद्देश्य से जिले में अब तक कुल-4059 (चार हजार उनसठ) बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। जिले के 90 आंगबाड़ी केन्द्रों को चिन्ह्ति कर इनमें से 60 आंगनबाड़ी केन्द्र को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किये गये एवं शेष 30 आंगनबाड़ी केन्द्रों का कार्य प्रक्रियाधीन है।आय सृजन के उद्देश्य से 1029  लाभुकों के कुल 1029 एकड़ में 46000 फलदार पौधे लगाये गये : उपायुक्तउपायुक्त ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत 9 लाख 35 हजार मानव दिवस का सृजन किया गया है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 51.81 प्रतिशत है। कोडरमा जिला, राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान पर है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आय सृजन के उद्देश्य से 1029 लाभुकों के कुल 1029 एकड़ में 46000  फलदार पौधा रोपण किया गया है। साथ ही हर घर पेड़, घर-घर पेड़ के तहत जिला प्रशासन की पहल से ग्रामों में स्वयं सहायता समुहों के माध्यम से गांव में लगभग 28000 पौधारोपण कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 14720 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है। साथ ही आपदा से क्षतिग्रस्त परिवारों एवं निराश्रित महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने हेतु 1017 आवास को पूर्ण करा लिया गया है।जल संरक्षण के लिए लगभग 500 वाटर स्ट्रक्चर बनाये गये : उपायुक्तउपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत् बेरोजगार युवक/ युवतियों को रोजगार से जोडने के लिए अब तक कुल-7,64,28,039 रुपये की ऋण राशि के वितरण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसके तहत कुल 145 लाभुकों को कुल-3,19,29,172 रुपये मात्र की राशि ऋण के रूप में वितरित की गयी। जल शक्ति अभियान को लेकर उपायुक्त ने बताया कि जिले में जल संरक्षण के लिए लगभग 500 वाटर स्ट्रक्चर बनाये गये हैं। जिसमें 136 अमृत सरोवर में से 85 अमृत सरोवर पूर्ण कर तथा 51 निर्माणाधीन हैं, जिसे इस वर्ष नवम्बर माह के अंत तक पूर्ण करा लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के ग्रामों में 80 सोलर आधारित एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर लगभग 6000 (छः हजार) घरों में गृह जल संयोजन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं मुख्यमंत्री नल जल योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं आदिम जनजातीय क्षेत्रों में कुल 108 सोलर लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराये गये है। उक्त योजना से 1650  घरों में गृह जल संयोजन का कार्य पूर्ण किया गया है।जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितउपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, जिला परिषद् अध्यक्ष रामधन यादव, उप विकास आयुक्त ऋतुराज द्वार संयुक्त रुप से जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र पाने वाले सुखदेव राणा, अविनाश कुमार (एपीआरओ), आरती देवी, संचय कुमार, मो इस्तियाक अंसारी, ताराबेला हेमरोम, कैलाश दास, मालो देवी, रितु देवी, राजेश कुमार, सियाराम, किशुन कुमार, गुलाब रविदास, मिथिलेश भुईयां, प्रेम रजक, निशा भारद्वाज, कुमार शशिभूषण सिंह, विरेश कुमार, अवधेश कुमार सिंह, आनंद कुमार साह थाना प्रभारी सतगांवा, अमृत खलको ओपी प्रभारी तिलैया डैम, उपेन्द्र पंड़ित यातायात तिलैया, जवाहर लाल पुलिस निरीक्षण, अजय कुमार पांडेय, सकलदेव पासवान, समीम खान एवं सुरेश प्रसाद साव शामिल है। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों के पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।जिला बल के तीन प्लाटून, सीआरपीएफ के जवान, होमगार्ड जवान एवं वनरक्षी के जवानों के साथ-साथ कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं अन्य सरकारी विद्यालय व निजी विद्यालय के बच्चों ने परेड में भाग लिया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने परेड का निरीक्षण किया।उपायुक्त ने आवास एवं समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलनउपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा आवास एवं समाहरणालय परिसर में भी झंडोत्तोलन किया गया। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला परिषद् कार्यालय, उप विकास आयुक्त कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, वन प्रमंडल कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय, परिवहन विभाग, सदर अस्पताल समेत जिले के सभी विभागों में झंडोत्तोलन किया गया।कार्यक्रम में रही उपस्थितिइस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी  सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना समेत जिले के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ के साथ अपना स्थापना दिवस भी मनाया
Published / 2023-08-15 18:39:28
स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ के साथ अपना स्थापना दिवस भी मनाया

टीम एबीएन, रांची। आज स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के कांके रोड स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने झंडोत्तोलन किया एवं संगठन के सदस्यों ने अपना वक्तव्य दिया। तत्पश्चात आज ही स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ की पहली वर्षगांठ मनाई गई जिसमें स्वामी सहजानंद सरस्वती के  चित्र पर माल्यार्पण करके एवं परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सब लोगों ने हिस्सा लिया तथा सब लोगों ने एक साथ स्वरूची भोज का आनंद लिया।तत्पश्चात अन्न दान योजना के तहत आज हमारे संगठन के वर्षगांठ पर आशा फाउंडेशन होसुर तुपुदाना में जाकर अनाथ बच्चों के बीच कच्चा अनाज एवं मिठाइयों का वितरण किया और साथ ही उन लोगों के साथ 2 घंटे का समय बिताया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.