Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
बेबी और यशोदा ने भरा नामांकन पर्चा
Published / 2023-08-17 21:38:20
बेबी और यशोदा ने भरा नामांकन पर्चा

डुमरी उपचुनावएनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी और इंडिया की प्रत्याशी बेबी देवी ने दाखिल किया नामांकन पत्रटीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बेबी देवी ने इंडिया गठबंधन और आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की यशोदा देवी ने राजद उम्मीदवार के तौर पर डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। इस सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होना है।बता दें कि बेबी देवी पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। उन्होंने डुमरी उपमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दायर किया। महतो के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। झामुमो के विधायक सुदिव्या कुमार सोनू, मथुरा महतो और सरफराज अहमद, भाकपा (माले) लिबरेशन के विनोद कुमार सिंह और कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल सिंह समेत इंडिया गठबंधन के नेता नामांकन केंद्र पर मौजूद थे। दूसरी तरफ, यशोदा देवी ने आजसू के प्रमुख सुदेश महतो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व सांसद रविंद्र राय की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान आजसू के गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया के विधायक लंबोदर महतो, भाजपा विधायक नारायण दास और रंधीर सिंह समेत राजग के अन्य नेता मौजूद रहे। दोनों ही गठबंधनों ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवारों की जीत होगी। बेबी देवी ने कहा, मेरे पति ने डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। वे उनसे बहुत प्यार करते थे। मुझे पूरा विश्वास है कि उपचुनाव में वे मुझे अपना स्नेह देंगे। मैं अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करूंगी। बता दें कि सोरेन सरकार पहले ही देवी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे चुकी है। उन्होंने इसी साल 3 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ली थी। डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है।आजसू के लंबोदर महतो ने दावा किया है कि यशोदा देवी उपचुनाव जीतेंगी। हेमंत सोरेन सरकार की विफलता उनकी जीत सुनिश्चित करेगी। इस सरकार ने 1932 की खतियान-आधारित अधिवास नीति और ओबीसी आरक्षण सहित अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है।

दीवानगी में 18 बाइक जब्त, अब होगी जुर्माना वसूली, जानें क्यों...
Published / 2023-08-17 14:25:51
दीवानगी में 18 बाइक जब्त, अब होगी जुर्माना वसूली, जानें क्यों...

मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला पुलिस का डंडाएबीएन न्यूज नेटवर्क, पतरातू/ रामगढ़। जिले में बाइकर्स गैंग का आतंक सड़कों पर दिख रहा है। ये गैंग गाड़ी में लगे हुए साइलेंसर को हटाकर अलग से मोडिफाई साइलेंसर लगा रहे हैं, जिससे तीव्र आवाज निकलती है। इससे शहरवासियों और पर्यटकों को परेशानी का समाना करना पड़ता है। ये गैंग शहर में तो घूमते ही हैं, इसके अलावा पर्यटक स्थलों पर भी इनका जमावड़ा लगा रहता है। इस तरह के साइलेंसर से गोली या पटाखे जैसी आवाज निकलती है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फर्राटा भरते हुए ये बाइकर्स निकल जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी तो हो ही रही है साथ ही इससे मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन भी होता है। इसी को लेकर पतरातू पुलिस ने मोडिफाई साइलेंसर के खिलाफ एक्शन लेना शुरू किया। इसी के तहत पतरातू डैम के आसपास अभियान चलाकर पुलिस ने पतरातू पुलिस ने 18 बाइक को जब्त किया। पतरातू पुलिस ने सभी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा है। इनसे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना वसूला जायेगा। इसकी सूचना से बाकी बाइकरों में हड़कंप मच गया।पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से राज्य का महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल पतरातू डैम और घाटी का पूरा इलाका है। कुछ लोग इस इलाके में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाये गये थे। जिनकी गाड़ियों से पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी और इन लोगों ने अपनी गाड़ियों में साइलेंसर को मोडिफाई कराया हुआ था। जिसके कारण सभी गाड़ियों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया और कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन न करें। गाड़ियों को मोडिफाई ना करें ताकि राहगीर के साथ-साथ आम लोगों को भी इसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरा समन जल्द
Published / 2023-08-17 14:21:04
झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरा समन जल्द

टीम एबीएन, रांची। जमीन-खरीद बिक्री मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरा समन जल्द ही जारी किया जा सकता है। 14 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर होने के बदले सीएम की ओर से कानूनी रास्ता अपनाने से संबंधित पत्र इडी को भेजा गया था। इस पत्र के आलोक में इडी के वरीय अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं। इडी की ओर से सीएम को पूछताछ के लिए दूसरी बार जल्द ही समन जारी किये जाने की संभावना है। इस बीच समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अदालत की शरण में जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाइकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने को लेकर उच्चस्तर पर मंथन जारी है।

पलामू : ट्रक ने बाइक सवार दो नाबालिगों को रौंदा, मौके पर मौत
Published / 2023-08-17 14:16:01
पलामू : ट्रक ने बाइक सवार दो नाबालिगों को रौंदा, मौके पर मौत

टीम एबीएन, पलामू। पांकी थाना क्षेत्र इलाके में सगालिम के पिरी मोड़ के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने बाइक सवार नाबालिगों को रौंद दिया है। हादसे में बाइक पर सवार दोनों नाबालिगों की मौत हो गयी है। हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया है, जबकि सह चालक फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। हादसे के बाद पांकी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी है और मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि नाबालिकों को पहचान नहीं हो पायी है। कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों नाबालिग आसपास ही रहते हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गये हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि डालटनगंज पांकी रोड पर जैसे ही ट्रक ने बाइक को रौंदा। वहां ग्रामीण पहुंच गये और ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। हालांकि लोगों की भीड़ को देखकर खलासी वहां से फरार हो गया। ड्राइवर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसे मुखिया के पास रखा था। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में दोनों नाबालिगों की मौके पर मौत हो गयी। फिलहाल, उनके पहचान की कोशिश की जा रही है। बाइक के नंबर के आधार पर दोनों ने मालिकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

गुमला : बसिया में वज्रपात से दो की मौत, चार घायल
Published / 2023-08-17 00:03:19
गुमला : बसिया में वज्रपात से दो की मौत, चार घायल

टीम एबीएन, गुमला। बसिया प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को हुए वज्रपात में अलग-अलग गांव के दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे प्रखंड क्षेत्र में हुई।जोरदार बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आने से साकिया गांव निवासी निरंजन टोपनो (20 वर्ष) पिता निकोटिन टोपनो एवं रायकेरा बांसटोली निवासी संदीप डुंगडुंग (30 वर्ष) की मौत हो गयी। वहीं, नारोटोली निवासी प्रदीप कुजूर (18 वर्ष) पिता प्रभास कुजुर, साकिया गांव निवासी भीमसेन कुजूर (18 वर्ष) पिता पखिरासीयूस कुजूर, बसिया निवासी भीखू लोहरा (आठ वर्ष) पिता लालू लोहरा एवं बम्बियारी निवासी एतवारी देवी (70 वर्ष) पति अधिबास सिंह घायल हो गयी। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने निरंजन एवं संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में डी ए वी गांधीनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Published / 2023-08-16 23:49:52
नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में डी ए वी गांधीनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा एवं रांची विश्वविद्यालय में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित अंतरविद्यालयीय गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में डी ए वी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बी आई टी मेसरा में तीन आयु वर्ग के लिए आयोजित एकल नृत्य के  वर्ग एक में ताशु पाल को प्रथम, दूसरे आयु वर्ग में श्रेया को द्वितीय तथा तीसरे आयु वर्ग में आयुष्मी को तृतीय स्थान मिला। साथ ही चित्रांकन प्रतियोगिता में वर्तिका गुप्ता को प्रथम स्थान मिला। वहीं रांची विश्व विद्यालय  में आयोजित समूह गान एवं समूह नृत्य में विद्यालय को दूसरा स्थान मिला। बच्चों की इस सफलता पर प्राचार्य श्री एस के सिन्हा ने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

डी ए वी गांधीनगर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
Published / 2023-08-16 23:48:13
डी ए वी गांधीनगर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

टीम एबीएन, रांची। डी ए वी पब्लिक स्कूल सी सी एल गांधीनगर में देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर कारगिल के वीर शहीद नागेश्वर महतो की पत्नी संध्या देवी मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। प्राचार्य एस के सिन्हा ने देश की विविधता में एकता को परिभाषित करते हुए बच्चों में राष्ट्रीय भावना विकसित करने पर जोर दिया। इस उपलक्ष्य में जूनियर एवं सीनियर विंग के बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय भक्ति को दर्शाने वाले अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विद्यालय के एन सी सी विंग की टीम ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। विद्यालय की बैंड पार्टी ने मोहक वादन की प्रस्तुति दी।

झारखंड में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू-चिकनगुनिया
Published / 2023-08-16 13:26:54
झारखंड में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू-चिकनगुनिया

राज्य के कई जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ीटीम एबीएन, जमशेदपुर। शहर के मानगो इलाके में डेंगू तेजी से पैर पसार रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 13 अगस्त को 27 केस कंफर्म हो चुके थे। वहीं अब तक 170 डेंगू मरीज सिर्फ जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में मिल चुके हैं। रांची में 20 और साहेबगंज में 30 केस कंफर्म हुए हैं। डेंगू प्रभावित इलाकों में स्वास्थय विभाग और रांची नगर निगम ने मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें वे टीम बनाकर लोगों के घर में जाकर बहुत दिनों से स्टोर पानी को बहा रहे हैं।जमशेदपुर के मानगों इलाके में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया है और इसके साथ वाटर कंटेनर को भी साफ किया गया है। उन्होंने फोन पर आगे की जानकारी देते हुए बताया कि अगले दिन भी मानगो के डेंगू प्रभावित इलाके में जांच अभियान चलेगा। इस दौरान जिनके घरों में लंबे दिनों से पानी को स्टोर कर के रखा गया होगा, उन्हें नगर निगम प्रावधानों के अनुसार 100 रुपये से 1000 रुपये तक का फाइन देना होगा। डेंगू से लोगों में जागरूकता लाने के लिए आईईसी अभियान भी चलाया जा रहा है। झारखंड के वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बीके सिंह ने कहा कि राज्य के सभी जिले के सिविल सर्जन को डेंगू गाइडलाइंस का पालन कराने का निर्देश भेज दिया गया है। जिन इलाकों से डेंगू, चिकनगुनिया या मलेरिया के केस अधिक संख्या में मिलते हैं। उस इलाकों में विशेष रूप से लार्वानाशक और मच्छरनाशी दवाओं के छिड़काव करने के लिए कहा गया है। जिले के हर सिविल सर्जन को यह आदेश दिया गया है कि जौसे ही डेंगू का कोई केस मिले, तो तत्काल स्वास्थय मुख्यालय को इसकी सूचना दें।

पश्चिम सिंहभूम : टोटो नक्सली हमले में दो जवान शहीद
Published / 2023-08-15 19:39:30
पश्चिम सिंहभूम : टोटो नक्सली हमले में दो जवान शहीद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम सिंहभूम। जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अत्यंत नक्सल प्रभावित कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में सीआरपीएफ 7 बटालियन की ई कंपनी के जवानों पर नक्सली हमला हुआ है। घटना सोमवार की शाम करीब 7 बजे की है।डीआईजी लिंडा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार बीते 2 दिन पूर्व सुरक्षाबलों कि नक्सलियों से भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें नक्सलियों को नुकसान हुआ था एवं उनके और असला सहित और एवं विस्फोटक सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किये गये थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.